बिहार में 'पुश्तैनी जमीन' के सर्वे कराने के 6 नियम।
1 .बिहार में पुश्तैनी ज़मीन पर अपना स्वामित्व दिखाने के लिए वंशावली की ज़रूरत पड़ेगी।
2 .सर्वे के दौरान ही पैतृक संपत्ति का बंटवारा किया जा सकता है। इसके लिए आपको सर्वे फॉर्म और वंशावली फॉर्म भरकर जमा करना होगा।
3 .बिहार में जिन लोगों के पास ज़मीन की ऑनलाइन रसीद है और वे उस पर कब्ज़ा कर रहे हैं, उन्हें कोई दस्तावेज़ दिखाने की ज़रूरत नहीं है।
4 .सर्वे के लिए सिर्फ़ बातों वाला बंटवारा मान्य नहीं है। इसके लिए सभी भाइयों और बहनों के हस्ताक्षर वाला एक दस्तावेज़ देना होगा।
5 .अगर किसी भाई की मृत्यु हो चुकी है, तो उसके सभी बच्चों के हस्ताक्षर ज़रूरी हैं। इसको लेकर राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने जानकारी दी हैं।
6 .वंशावली में गलत जानकारी देना संभव नहीं होगा क्योंकि उसे सत्यापन के लिए दोबारा होने वाली ग्राम सभा में रखा जाएगा। इसलिए वंशावली में सही जानकारी दें।
0 comments:
Post a Comment