भारत के 7 खतरनाक हथियार जो देश में ही हुए तैयार:
1 .अग्नि मिसाइल: यह एक सतह से सतह पर मार करने वाली बैलिस्टिक मिसाइल है, जिसकी रेंज 700 से 5000 किलोमीटर तक है। इसका विकास DRDO ने किया है।
2 .तेजस विमान: यह एक हल्का लड़ाकू विमान है जो भारतीय वायुसेना के लिए विकसित किया गया है। इसका निर्माण HAL (हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड) द्वारा किया गया है।
3 .‘INS अरिघात': इंडियन नेवी की न्यूक्लियर सबमरीन ‘INS अरिघात' भारत में ही बनाई गई हैं। इसे 29 अगस्त 2024 को स्ट्रेटेजिक फोर्स कमांड (एसएफसी) में शामिल किया गया हैं।
4 .रुद्रम मिसाइल: यह एंटी-रेडिएशन मिसाइल है, जिसका उद्देश्य दुश्मन की वायु रक्षा प्रणालियों को नष्ट करना है। इसे DRDO ने विकसित किया है।
5 .LCH प्रचंड: यह देश में ही विकसित हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर (LCH) हैं। इसे 03 अक्टूबर, 2022 को औपचारिक रूप से भारतीय वायुसेना ने अपने बेड़े में शामिल किया
6 .सुपर सोनिक एंटी-शिप मिसाइल (BrahMos): यह एक संयुक्त भारतीय-रूसी परियोजना है, जो एक सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल है। इसे जहाजों और पनडुब्बियों द्वारा लॉन्च किया जा सकता है। इसे भारत में बनाया गया हैं।
7 .आईएनएस विक्रांत: यह पहला स्वदेशी विमान वाहक पोत हैं। आईएनएस ‘विक्रांत' को 2 सितंबर 2023 को नौसेना में शामिल किया गया। विक्रांत भारत में बनाया गया अब तक का सबसे बड़ा युद्धपोत है
0 comments:
Post a Comment