बच्चेदानी खराब होने पर नजर आते हैं ये 5 लक्षण?

हेल्थ डेस्क: आज के समय में बहुत सी महिलाएं बच्चेदानी खराब होने की समस्या का सामना कर रही हैं। इस समस्या के कारण महिलाओं को मां बनने में दिक्कत आने लगती हैं। इसलिए महिलाओं को इसकी जानकारी होनी चाहिए, ताकि वो समय रहते इसका इलाज करा सके।

बच्चेदानी खराब होने पर नजर आते हैं ये 5 लक्षण?

1 .बच्चेदानी खराब होने पर महिलाओं को हफ्ते भर से ज्यादा पीरियड्स रहने की समस्या हो सकती है। ऐसे में महिलाओं को तुरंत किसी डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। 

2 .बच्चेदानी खराब होने पर महिलाओं के पेल्विक एरिया में दर्द, कमर में दर्द, पेट में दर्द जैसी समस्या हो सकती हैं। इसे भूलकर भी नजरअंदाज न करें। 

3 .अगर आपके पीरियड्स रेगुलर नहीं हैं तो ऐसे में यह यूट्रस से जुड़ी एक बड़ी समस्या हो सकती है। इसमें बच्चेदानी खराब होना भी शामिल हैं। 

4 .बच्चेदानी खराब होने पर ब्लैडर पर दबाव बनने लगता है, जिससे पेल्विक मसल्स में कमजोरी आ जाती है और पेशाब लिक होता हैं। 

5 .बच्चेदानी कमजोर होने तथा उसमे कुछ समस्या आने पर महिलाओं को गर्भ धारण करना मुश्किल होता हैं। इससे बार-बार गर्भपात हो सकते हैं।

0 comments:

Post a Comment