खबर के अनुसार इस साल के अंत तक तीन और कलवारी क्लास पनडुब्बियों को इंडियन नेवी के लिए बनाना शुरू किया जायेगा। इसके निर्माण में फ्रांसीसी नेवल ग्रुप भी भारत को मदद करेगी। जिससे इन पनडुब्बियों को और भी ताकतवर बनाया जायेगा।
आपको बता दें की भारतीय नौसेना के पास इस क्लास की छह सबमरीन्स पहले से हैं। लेकिन नई कलवारी क्लास पनडुब्बियां पिछली पनडुब्बियों से आकार में 10 मीटर बड़ी होंगी। साथ ही साथ इसमें कई आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया जायेगा।
दरअसल इस नई पनडुब्बियों में और भी एडवांस सिस्टम लगाए जाएंगे। लीथियम-आयन बैटरियां लगाई जाएंगी। वहीं इसमें नेविगेशन सिस्टम, कम्यूनिकेशन सिस्टम भी लगाए जाएंगे। सबसे अच्छी बात यह है की इसमें लगने वाले सभी सामान भारतीय होंगे।
0 comments:
Post a Comment