वहीं मौसम विभाग ने बिहार के पटना, गया, नालंदा, बक्सर सहित 17 जिलों में एकबार फिर से बारिश होनी की सम्भावना जताई हैं। इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया हैं। 3 फरवरी को बिहार के इन जिलों में बारिश होने के आसार नजर आ रहे हैं।
बता दें की 3 फरवरी को बिहार के पटना, गया, नालंदा, बक्सर, शेखपुरा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल, पश्चिम व पूर्वी चंपारण, सिवान, सारण और गोपालगंज जिले में गरज के साथ हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती हैं।
मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो पछुआ हवा की गति में कमी आने के बाद बिहार में दो से चार दिनों में न्यूनतम तापमान में चार डिग्री की वृद्धि होगी। जिसके कारण लोगों को ठंड और शीतलहर से थोड़ी राहत मिलेगी और धीरे-धीरे ठंड से छुटकारा मिलेगा।
0 comments:
Post a Comment