खबर के अनुसार राज्य में 10 से 12 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चलने वाली हवा के प्रभाव से कनकनी बढ़ेगी और रात के तापमान में 4 डिग्री तक गिरावट हो सकती हैं। इससे राज्य के लोगों को अगले 48 घंटे तक कनकनी का सामना करना पड़ सकता हैं।
बता दें की बिहार के पटना, गया, भागलपुर, नालंदा, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, नवादा, शेखपुरा, बेगूसराय, जहानाबाद, लखीसराय, पूर्वी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीवान, सारण, गोपालगंज, वैशाली, शिवहर, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल , समस्तीपुर, बक्सर, भोजपुर, रोहतास जिले में शीतलहरी चलेगी।
मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो बिहार के इन जिलों में लोगों को शुक्रवार और शनिवार काे शीतलहरी का सामना करना पड़ सकता हैं। बता दें की मौसम विभाग ने जनवरी के अंतिम दिनों में कोल्ड वेव का येलो अलर्ट जारी किया हैं। बिहार के लोगों को अभी कुछ दिन ठंड का सामना करना पड़ेगा।
0 comments:
Post a Comment