खबर के अनुसार पब्जी गेम खेलने के दौरान चार वर्षों से रूपसपुर थाना क्षेत्र के धनौत इलाके में रहने वाले रितिक राज नाम के लड़के ने एक युवती को इस कदर अपने प्रेम जाल में फंसाया कि 2 वर्षों तक लागातार उसका यौन उत्पीड़न करता रहा।
बता दें की पहले इस लड़के ने पब्जी पर लड़की से दोस्ती की और फिर प्यार के जाल में फंसाया और वीडियो कालिंग के दौरान एक अश्लील वीडियो और फ़ोटो का स्क्रीन शॉट लिया। इसके बाद लड़की का ब्लैकमेल करने लगा और मनचाहे जगह बुलाकर शारीरिक शोषण किया।
मिली जानकारी के अनुसार इसके बाद लड़की ने उस लड़के के खिलाफ फुलवारीशरीफ पुलिस थाने में शिकायत की। पुलिस ने मशक्कत के उस लड़के को पकड़ा और जब आरोपी का मोबाइल देखा तो एक लड़की नहीं बल्कि कई लड़कियों को पब्जी के माध्यम से फंसाने का मामला सामने आया। आरोपी के मोबाइल में कई लड़कियों के साथ अश्लील वीडियो सामने आए। पीड़िता के इस बयान के बाद आरोपी रितिक राज ने भी अपना जुर्म कबूल किया है।
0 comments:
Post a Comment