स्टील्थ होगा भारत के 5.5वीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान

नई दिल्ली: आज के समय में चीन और पाकिस्तान के खतरे से निपटने के लिए भारत अपनी ताकत को तेजी से बढ़ा रहा हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक भारत 5.5वीं पीढ़ी के स्टील्थ लड़ाकू विमान बनाने की योजना पर काम कर रहा हैं। इसको लेकर तैयारी की जा रही हैं। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत साल 2028 तक 5.5वीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान का पहला प्रोटोटाइप बनाने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए भारतीय वायुसेना और रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के बीच चर्चा की जा रही हैं।

बता दें की अगर इंजन का उत्पादन और अन्य संबंधित कार्य समय से हुए तो इसका पहला प्रोटोटाइप 2028 तक तैयार हो जाएगा। वहीं साल 2035 तक बड़े पैमाने पर इस विमान का उत्पादन भी शुरू कर दिया जायेगा। इससे भारत की ताकत में जबरदस्त वृद्धि होगी। 

दरअसल 5.5वीं पीढ़ी का एएमसीए एक स्टील्थ लड़ाकू विमान होगा और इसका वजन लगभग 27 टन होगा। यह विमान आधुनिक तकनीक से बनाया जायेगा, जिसे रडार से पकड़ा नहीं जा सकता हैं। साथ ही इसे खतरनाक मिसाइलों से लैस किया जायेगा।

0 comments:

Post a Comment