हरियाणा की BJP सरकार ने सरकारी नौकरियों में किये बड़े बदलाव

न्यूज डेस्क: हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार सत्ता में है। इस दौरान राज्य ने कई महत्वपूर्ण बदलाव देखे हैं। खासकर युवाओं के लिए सरकार ने कई बड़े फैसले किये हैं। जिससे युवाओं को नौकरी लेना आसान हुआ हैं। युवाओं को रिश्वतखोरी, पर्चा लिक से लेकर तमाम तरह की दिक्कतों से मुक्ति मिली हैं।

1.40 लाख नौकरियों की भर्ती : हरियाणा की भाजपा सरकार ने दोनों कार्यकालों में राज्य में 1.40 लाख युवाओं को सरकारी नौकरियां दी गईं, जो भी देश के अन्य राज्यों के मुकाबले बेहतर हैं। इसके अलावा, 50,000 से ज्यादा नौकरियां पाइपलाइन में हैं, जिनकी भर्ती प्रक्रिया चल रही है।

पहले के मुकाबले दोगुनी हुई भर्तियां : हरियाणा की भाजपा सरकार ने पहले के मुकाबले सरकारी भर्तियों को दोगुना कर दिया हैं। एक आंकड़े के अनुसार पहले की सरकारों ने करीब 85 हजार पदों पर ही भर्तियां की थी। लेकिन, अब भाजपा सरकार ने पिछले एक दशक में इससे दोगुनी से भी ज्यादा नौकरियों दी हैं।

नॉन-स्टॉप भर्ती और पारदर्शिता  : हरियाणा के युवाओं को नौकरियां पाने के लिए किसी भी तरह की धांधली का डर नहीं है। यहां की भाजपा सरकार पारदर्शी तरीके से काम करती है, जिससे युवाओं को नौकरी प्राप्त करने में कोई दिक्कत नहीं आती हैं। अब उनके भविष्य के साथ कोई खिलवाड़ नहीं कर सकता।

युवाओं को मिला पर्ची-खर्ची से मुक्ति : 2014 में भाजपा के सत्ता में आने के बाद, हरियाणा में सरकारी नौकरियों की भर्ती प्रक्रिया में पर्ची-खर्ची का प्रचलन समाप्त कर दिया गया। सरकार ने योग्यता के आधार पर नौकरियां देने की प्रणाली को मजबूत किया हैं, जिससे युवाओं को नौकरी लेना आसान हो गया हैं।

गरीब परिवारों को मिला समान अवसर : हरियाणा सरकार ने पिछले दो दशकों में गरीब से गरीब परिवार के बच्चों को भी बिना पर्ची-खर्ची के सरकारी नौकरी सी हैं। हरियाणा में पहले लोग कहते थे कि बिना रिश्वत दिए सरकारी नौकरी मिलना नामुमकिन है, लेकिन आज ये सच्चाई बदल गई हैं।

निष्पक्ष और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया : भाजपा सरकार ने पिछले कुछ सालों में भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता को प्राथमिकता दी गई है। खासकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी खुद हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत नियुक्तियों की निगरानी करते हैं, जिससे योग्य उम्मीदवारों को नौकरी प्राप्त करने में आसानी हो रही हैं।

संविदा कर्मचारियों को भी किया नियमित : हरियाणा सरकार ने 1,20,000 संविदा कर्मचारियों की सेवाओं को भी नियमित किया है, जिससे उन्हें स्थायी सरकारी कर्मचारियों वाली सुविधाएं मिल सकेंगी। इससे इन कर्मचारियों और इनके परिवारों को फायदा होगा।

0 comments:

Post a Comment