5 देशों के पास हैं सबसे शक्तिशाली युद्धपोत

न्यूज डेस्क: आज के वर्त्तमान समय में दुनिया के कई देशों के पास युद्धपोत मौजूद हैं। लेकिन इसमें से पांच देश ऐसे हैं जिनके पास दुनिया की सबसे शक्तिशाली युद्धपोत हैं, इसमें लगे हथियार किसी भी युद्ध की दिशा को बदलने की ताकत रखते हैं।

5 देशों के पास हैं सबसे शक्तिशाली युद्धपोत?

1 .दक्षिण कोरिया: दुनिया का सबसे शक्तिशाली युद्धपोत दक्षिण कोरिया के पास हैं। जिसका नाम सेजोंग द ग्रेट-क्लास विध्वंसक हैं। इसकी कीमत 923 मिलियन डॉलर है। इस युद्धपोत में लगे हथियार, सेंसर, फायर कंट्रोल, प्रपल्शन समेत सभी सिस्टम पूरी तरह से ऑटोमेटिक हैं।

2 .अमेरिका : अर्ले बर्क क्लास अमेरिकी नौसेना का सबसे बड़ा युद्धपोत हैं। जिसे दुनिया का दूसरा सबसे शक्तिशाली युद्धपोत माना जाता हैं। इस युद्धपोत में भी दुनिया की सबसे आधुनिक और हाईटेक हथियार लगाए हैं। जिसका इस्तेमाल अमेरिकी सेना करनी हैं। 

3 .चीन : इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर चीन आता हैं। चीन का टाइप 052D क्लास युद्धपोत दुनिया के सबसे बड़े विध्वंसक पोत में से एक है। आकार में बड़ा होने के बावजूद  यह रडार पर कम ही नजर आता है। इसे कई तरह की मिसाइल और हथियार से लैस किया गया हैं। 

4 .भारत : भारत के पास भी दुनिया की एक शक्तिशाली युद्धपोत मौजूद हैं। भारतीय नौसेना का कोलकाता क्लास पोत दुनिया के सबसे शक्तिशाली विध्वंसक जहाजों में से एक हैं। इस युद्धपोत को ब्रह्मोस मिसाइल से लैस किया गया हैं। 

5 .जापान : एटागो क्लास जापानी नौसेना में शामिल सबसे शक्तिशाली विध्वंसक युद्धपोत है। आपको बता दें की एटागो क्लास के युद्धपोतों में विश्व स्तरीय एयर डिफेंस सिस्टम, हथियार, सेंसर और फायर कंट्रोल सिस्टम लगाए गए हैं। 

0 comments:

Post a Comment