खबर के अनुसार पशुपालन मंत्रालय ने जानकारी देते हुए कहा है की देश के नौ राज्यों में बर्ड फ्लू की पुष्टि की गई हैं। वहीं 12 से ज्यादा राज्यों में कौवे और प्रवासी पछियों में भी बर्ड फ्लू होनी की पुष्टि हुई हैं। इसलिए लोगों को सावधानी बरतनी जरुरी हैं।
पशुपालन मंत्रालय के मुताबिक मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, केरल, हरियाणा, गुजरात, उत्तर प्रदेश और पंजाब में पोल्ट्री बर्ड्स फार्म में भी बर्ड फ्लू की पुष्टि की गई हैं। वहीं कई राज्यों में इसकी जांच चल रही हैं ताकि लोगों को सही जानकारी मिल सके।
बता दें की बर्ड फ्लू के प्रकोप के कारण पोल्ट्री फार्म चलाने वाले लोगों के रोजगार पर असर पड़ रहा हैं। साथ ही साथ चिकन और अंडा के दाम में भी लगातार गिराबट दिखाई दे रही हैं। केंद्र सरकार के साथ साथ राज्य सरकार भी इसपर नजर बनाये हुई हैं।
0 comments:
Post a Comment