HappyNews@ Media Team

This channel publishes all kinds of news related to the world.you will always be grateful if you always keep such a relationship with me.

HappyNews @ Science and Technology

Click here for every news from science and stay with HappyNews.

Happy News @ प्रेरक विचार

Click here for a relayed news with a motivational idea and stay with HappyNews.

HappyNews @ Politics

Click here for news related to politics and stay with HappyNews.

HappyNews @ Lifestyle and Relationship

Click here for the motive thought with image and stay with HappyNews.

Showing posts with label Moon Eclipse. Show all posts
Showing posts with label Moon Eclipse. Show all posts

वडोदरा-राजकोट में 28 अक्टूबर को देख सकेंगे चंद्र ग्रहण

न्यूज डेस्क: गुजरात के वडोदरा और राजकोट में रहने वाले लोग 28 अक्टूबर को चंद्र ग्रहण देख सकेंगे। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक 37 साल बाद 28 अक्टूबर को शरद पूर्णीमा के दिन ही चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है जो गुजरात के सभी जिलों से दिखाई देगा।

खबर के अनुसार गुजरात में शरद पूर्णिमा के दिन दूध-पौआ को चांदनी की शीतल रोशनी में रखकर खाने की परंपरा है। लेकिन चंद्र ग्रहण के कारण इस बार लोग ऐसा नहीं कर सकेंगे। वहीं इस दिन सभी तरह के शुभ कार्य करना भी उचित नहीं रहेगा। 

वडोदरा-राजकोट में कब दिखेगा ग्रहण : ये चंद्र ग्रहण 28 अक्‍टूबर 2023 को रात में 01:05 बजे से लगेगा और रात 02:24 बजे पर समाप्‍त होगा। इस अवधि में वडोदरा और राजकोट समेत गुजरात के सभी जिलों में रहने वाले लोग चंद्र ग्रहण को देख सकेंगे। 

चंद्र ग्रहण का सूतक काल : ज्योतिष के अनुसार ग्रहण का सूतक काल 9 घंटे पहले यानी 28 अक्टूबर की शाम 04 बजकर 05 मिनट से लग जाएगा। इस अवधि में आप किसी भी तरह के शुभ कार्य न करें। क्यों की सूतक काल में शुभ कार्य करना अशुभ माना जाता हैं।

लुधियाना में 28 अक्टूबर को इस समय देख सकेंगे चंद्र ग्रहण

न्यूज डेस्क: पंजाब के लुधियाना में रहने वाले लोग 28 अक्टूबर को चंद्र ग्रहण देख सकेंगे। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक 28 अक्टूबर को पूर्णिमा की रात में चंद्र ग्रहण लगने जा रहा हैं। यह चंद्र ग्रहण साल का आखरी ग्रहण होगा जो भारत के विभिन्न शहरों में दिखाई देगा। 

लुधियाना में 28 अक्टूबर को इस समय देख सकेंगे चंद्र ग्रहण : यह चंद्रग्रहण 28 अक्टूबर को रात 1 बजकर 5 मिनट पर लगेगा, जबकि मोक्ष 2 बजकर 24 मिनट पर होगा। इस दौरान लुधियाना में रहने वाले लोग चंद्र ग्रहण को आसानी से देख सकेंगे। 

चंद्र ग्रहण के दौरान ये काम न करें?

गर्भवती महिलाएं चंद्र ग्रहण को भूलकर भी न देखें। 

चंद्र ग्रहण के समय कोई भी शुभ कार्य नहीं करनी चाहिए। 

चंद्र ग्रहण के दौरान खाना-पीना भी वर्जित माना गया है। इस बात का ध्यान रखें। 

घर पर तुलसी का पौधा हो तो इसे सूतक लगते ही स्पर्श करने से बचना चाहिए। 

चंद्र ग्रहण के दौरान ग्रहण के दौरान कोई भी नया काम या मांगलिक कार्य नहीं करना चाहिए।

ग्रहण के दौरान नाखून कांटना, बालों में कंघी करना और दांतों की सफाई करना अशुभ माना जाता है।

लुधियाना : 28-29 को शरद पूर्णिमा पर चंद्रग्रहण

लुधियाना : 28-29 को शरद पूर्णिमा पर चंद्रग्रहण लगने वाला हैं। यह ग्रहण भारत में भी दिखाई देगा। जिसके कारण भारत में सूतक काल भी मान होगा। इसलिए शरद पूर्णिमा के दिन पूजा-अर्चना समेत अन्य कई तरह के कार्यक्रम दिन में ही करवाए जाएंगे। 

कब लगेगा ग्रहण : ज्योतिष के अनुसार चंद्रग्रहण 28-29 अक्टूबर को लगेगा, यह भारत के सभी नगरों में प्रारंभ मध्य, मोक्ष रूप देखा जा सकेगा।

चद्रग्रहण का समय : भारत में चंद्र ग्रहण 28 अक्टूबर की मध्य रात्रि 01 बजकर 06 मिनट पर प्रारंभ होगा और रात 02 बजकर 22 मिनट पर समाप्त होगा। 

कब लगेगा सूतक काल : चंद्रग्रहण मध्यरात्रि में लगेगा और इसका सूतक दोपहर बाद 4.05 से ही शुरू हो जाएगा। सूतक काल की अवधि में किसी भी तरह के शुभ कार्य नहीं करनी चाहिए। 

शरद पूर्णिमा पर कब बनाये खीर :  ज्योतिष की मानें तो शरद पूर्णिमा पर शाम 4 बजे सूतक लगेगा। ऐसे में चंद्रग्रहण तक खीर बनाना शुभ नहीं रहेगा। हालांकि सूतक काल शुरू होने के पहले गाय के दूध में खीर बनाकर रख सकते हैं और उसमें कुशा डाल दें, फिर उसे ढककर रख दें।

आज चंद्रग्रहण : दिल्ली, गुरुग्राम, मेरठ, पटना, गोरखपुर में क्या होगा समय

न्यूज डेस्क: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार करीब 500 सालों के बाद आज धरती पर सबसे बड़ा चंद्र ग्रहण लगने वाला हैं। हालांकि यह ग्रहण भारतीय समय के अनुसार दिन में दोपहर बाद लगेगा। इस समय भारत में दिन होगी। जिसके कारण इसका प्रभाव यहां दिखाई नहीं देगा।

हालांकि भारत में ये ग्रहण समाप्ति के दौरान आंशिक तौर पर कहीं-कहीं देखा जा सकेगा। दिल्ली, गुरुग्राम, मेरठ, पटना, गोरखपुर में यह चंद्रग्रहण दिखाई नहीं देगा। आंशिक होने की वजह से इन शहरों में इस ग्रहण का सूतक भी मान्य नहीं होगा। 

आपको बता दें की भारत के सुदूर पूर्वी सीमा से अत्यंत कम समय के लिए इस चंद्र ग्रहण का मोक्ष सूक्ष्मता से देखने पर ही दिखाई देगा। ज्योतिष की मानें तो जब भी ग्रहण की ऐसी स्थिति बनती है तो इसे शुभ नहीं माना जाता है। इसलिए सावधानी ज़रूरी हैं।

चंद्र ग्रहण का समय : भारतीय समयानुसार 19 अक्टूबर 2021 को चंद्र ग्रहण सुबह 11:32 मिनट से शुरू कर शाम 05:33 मिनट पर खत्‍म होगा। आपको बता दें की इससे पहले इतना लंबा आंशिक चंद्रग्रहण 18 फरवरी 1440 को लगा था।

पटना ज्योतिष : 580 वर्षों के बाद कल लगेगा सबसे बड़ा ग्रहण, जानें समय

न्यूज डेस्क: पटना के ज्योतिष के अनुसार 580 वर्षों के बाद कल सबसे बड़ा ग्रहण लगने जा रहा हैं। इस ग्रहण का प्रभाव कुछ राशि के जातक के लिए शुभ तो कुछ राशि के जातक के लिए अशुभ साबित होगा। इसलिए लोगों को इस ग्रहण के प्रभाव के बारे में सही जानकारी होनी चाहिए।

खबर के अनुसार 19 नवंबर को लगने जा रहे आंशिक चंद्र ग्रहण की कुल अवधि 3 घंटे 28 मिनट और 24 सेकंड्स की होगी। इससे पहले इतना बड़ा चंद्र ग्रहण 19 फरवरी 1440 को लगा था। हालांकि देश के कुछ ही हिस्सों में यह ग्रहण दिखाई देगा।

आपको बता दें की भारत के कई राज्यों में यह चंद्र ग्रहण नहीं दिखाई देगा। इसलिए इसके सूतक भी नहीं लगेगा। और लोगों पर इसका ज्यादा असर दिखाई नहीं देगा। भारत के अरुणाचल प्रदेश असम जैसे राज्यों में कुछ देर के लिए ग्रहण दिखाई देगा। 

ग्रहण का समय ; आपको बता दें की भारतीय समय के अनुसार 19 नवंबर 2021 की सुबह 11 बजकर 34 मिनट से शाम को 5 बजकर 33 मिनट तक चंद्र ग्रहण रहेगा। हालांकि इस समय भारत के ज्यादातर राज्यों में दिन रहेगा। इसलिए यहां ग्रहण दिखाई नहीं देगा। 

पटना ज्योतिष : चंद्र ग्रहण के दौरान करें ये टोटके, बदलेगा भाग्य, होगा धन लाभ

न्यूज डेस्क: पटना के ज्योतिष के अनुसार इस साल 19 नवंबर 2021 को साल का सबसे बड़ा चंद्र ग्रहण लग रहा हैं। इस ग्रहण का प्रभाव सभी राशि के जातकों पर होगा। हालांकि यह ग्रहण कुछ राशि के लोगों के लिए लाभकारी भी साबित होगा।

चंद्र ग्रहण के दौरान करें ये टोटके।

1 .तांत्रिक ग्रंथों के अनुसार चंद्र ग्रहण से पहले एक चांदी का टुकड़ा ले और उसे कच्चा दूध व गंगाजल में मिला दें। अब इसे चंद्र ग्रहण लगते ही चंद्रमा की छाया में रख दे और फिर अगली सुबह उठाकर अपनी तिजोरी में रहें। इससे आपके घर में धन की कमी नहीं होगी। 

2 .चंद्र ग्रहण के दिन पांच मुट्ठी गेंहू किसी गरीब को दान करें। इससे घर की आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। साथ ही साथ आपका भाग्य भी बदल जायेगा और जीवन में खुशहाली आएगी। 

3 .चंद्र ग्रहण से पहले नहा कर सफेद रंग का वस्त्र पहन लें। इसके बाद आप उत्तर दिशा में एक आसन बिछाकर बैठ जाएं। अब चमेली के तेल का एक दीपक जलाएं। फिर 54 बार ‘ऊं कीली कीली स्‍वाहा’ मंत्र का जाप करें। इससे आपका भाग्य खुल जायेगा। 

19 नवंबर को चंद्र ग्रहण का समय : भारतीय समयानुसार चंद्र ग्रहण 19 नवंबर की सुबह 11 बजकर 34 मिनट से शाम को 5 बजकर 33 मिनट तक रहेगा। 

पटना ज्योतिष : चंद्र ग्रहण का इन राशियों पर पड़ेगा शुभ प्रभाव

धर्म  डेस्क : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 19 नवंबर 2021 को साल का सबसे बड़ा चंद्रग्रहण लग रहा हैं। यह ग्रहण भारत के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा तो वहीं कुछ हिस्सों में दिखाई नहीं देगा। लेकिन ग्रहण का प्रभाव सभी राशियों के जातक पर देखने को मिल सकता हैं।

पटना के ज्योतिष की मानें तो चंद्रग्रहण का प्रभाव कुछ राशियों के जातक के लिए शुभ तो कुछ जातक के लिए अशुभ साबित होगा। ऐसे में सभी लोगों को इसके बारे में जानकारी होनी चाहिए। इस चंद्र ग्रहण से कई ग्रहों की चाल में भी परिवर्तन देखने को मिल सकता हैं। 

इन राशियों के लिए शुभ : पटना के ज्योतिष के अनुसार चंद्र ग्रहण का मेष, कन्या, तुला, कुंभ और मीन राशि वालों पर शुभ प्रभाव पड़ेगा। इस दौरान इन्हे आर्थिक तरक्की मिलेगी। करियर में बड़ी सफलता हासिल हो सकती है। साथ ही साथ जीवन में मान-सम्मान मिल सकता हैं। 

चंद्र ग्रहण का समय : भारतीय समयानुसार सुबह 11 बजकर 34 मिनट से लेकर शाम 05 बजकर 33 मिनट पर समाप्त होगा। ग्रहण की कुल अवधि 5 घंटे 59 मिनट की होगी। आपको बता दें की यह चंद्र ग्रहण कृत्तिका नक्षत्र में लगेगा। यह कृत्तिका नक्षत्र सूर्य का नक्षत्र है।

पटना ज्योतिष : 19 नवंबर को लगेगा चंद्र ग्रहण, इन राशियों के लोग रहें सावधान

धर्म डेस्क: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 19 नवंबर को साल 2021 का आखरी चंद्र ग्रहण लगेगा। यह ग्रहण कुछ राशियों के जातक के लिए लाभकारी तो कुछ राशियों के जातक के लिए परेशानी देने वाला होगा। इसलिए आज पटना के ज्योतिष से जानने की कोशिश करेंगे ग्रहण के प्रभाव के बारे में।

19 नवंबर को लगेगा चंद्र ग्रहण, इन राशियों के लोग रहें सावधान

वृश्चिक और वृष राशि : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार चंद्र ग्रहण के दिन वृश्चिक और वृष  राशि के जातक सावधान रहें। क्यों की 19 नवंबर यानि की चंद्र ग्रहण वृषभ और वृश्चिक राशियों को सबसे ज्यादा प्रभावित करेगा। क्योंकि ग्रहण के दिन चंद्रमा वृषभ राशि में राहु के साथ और सूर्य वृश्चिक में केतु के साथ स्थित होगा। 

सिंह राशि : चंद्र ग्रहण इस राशि के जातक के लिए भी लाभकारी नहीं हैं। क्यों की ग्रहण के दिन चंद्रमा सूर्य के नक्षत्र में होगा। ऐसे में आपको कुछ अप्रत्याशित घटनाक्रम का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए आप इस दिन सावधान रहें।

चंद्र ग्रह के दोष को कैसे दूर करें : माता-पिता का सेवा करें, भगवान का ध्यान करें, गरीबों को दाम करें, बुरी चीजों से बचकर रहें, गुस्सा करने से बचें, बड़ों का सम्मान करें।

19 नवंबर चंद्रग्रहण : जानें दिल्ली, लखनऊ, पटना, गुरुग्राम का समय

न्यूज डेस्क: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 19 नवंबर को चंद्र ग्रहण लगने वाला हैं। यह एक खंडग्रास चंद्र ग्रहण हैं। जिसका असर वृषभ राशि और कृतिका नक्षत्र में लगेगा। इससे कुछ राशि के जातक को शुभ तो कुछ राशियों के जातक को अशुभ फल की प्राप्ति होगी। 

खबर के अनुसार यह ग्रहण लगभग 05 घंटे 59 मिनट तक रहेगा। हालांकि भारतीय समय के अनुसार चंद्र ग्रहण की शुरुआत सुबह 11 बजकर 34 मिनट से होगी जो शाम के 05 बजकर 33 मिनट पर रहेगा। इस समय कारण दिल्ली, लखनऊ, पटना, गुरुग्राम में दिन होगी।

भारत के इन हिस्सों में दिखाई देगा ग्रहण : कोलकाता, अगरतला, आइजोल, चेरापूंजी, कूचबिहार, डायमंड हार्बर, दीघा, कोहिमा, लामडिंग, मालदा, पासीघाट, पोर्ट ब्लेयर,उत्तरी लखीमपुर, गुवाहाटी, इंफाल, ईटानगर,  पुरी, शिलांग, सिबसागर और सिलचर में दिखाई देगा। 

कब लगेगा सूतक : ज्योतिष की मानें तो चंद्र ग्रहण में सूतक काल ग्रहण के पांच घंटे पहले से ही शुरू हो जाता है। लेकिन भारत में ये ग्रहण प्रभावी नहीं हैं। जिसके कारण यहां सूतक नहीं लगेगा। दिल्ली, लखनऊ, पटना, गुरुग्राम में इसका कोई असर दिखाई नहीं देगा।

पटना : 19 नवंबर को लगेगा पांच घंटे का चंद्रग्रहण, जानें टाइमिंग

न्यूज डेस्क: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 19 नवंबर 2021 को पटना सहित देशभर में चंद्रग्रहण लगेगा। यह चंद्रग्रहण बिहार में भी दिखाई देगा इसलिए बिहार के लोगों पर भी इसका असर पड़ेगा। यह ग्रहण कुछ राशि के लोगों के लिए शुभ तो कुछ राशि के लोगों के लिए अशुभ रहेगा।

खबर के अनुसार यह चंद्रग्रहण कार्तिक पूर्णिमा यानी 19 नवंबर को लगेगा जो करीब पांच घंटे का होगा। ज्‍योतिष गणना के अनुसार यह चंद्र ग्रहण वृषभ राशि में लगेगा। यह आंशिक ग्रहण होगा जो पटना सहित बिहार के विभिन्‍न हिस्‍सों में दृश्‍यमान होगा।

19 नवंबर को लगेगा पांच घंटे का चंद्रग्रहण, जानें टाइमिंग

भारतीय समय के अनुसार यह ग्रहण सुबह 11.34 बजे शुरू होगा और शाम को 05.33 बजे तक रहेगा। यह ग्रहण पटना में करीब आधे घंटे तक रहेगा। पटना में ग्रहण की शुरुआत शाम 05.03 बजे होगी जो कि 05.33 बजे तक खत्‍म हो जाएगी।

ग्रहण के प्रभाव से बचने के लिए आप इस दिन दान-पुण्‍य करे, ईश्‍वर की आराधना करें, माता-पिता की सेवा करें और गोसेवा करें। इससे आपके दैनिक जीवन पर ग्रहण का असर नहीं होगा और ग्रहण का कोई भी बुरा प्रभाव देखने को नहीं मिलेगा।