HappyNews@ Media Team

This channel publishes all kinds of news related to the world.you will always be grateful if you always keep such a relationship with me.

HappyNews @ Science and Technology

Click here for every news from science and stay with HappyNews.

Happy News @ प्रेरक विचार

Click here for a relayed news with a motivational idea and stay with HappyNews.

HappyNews @ Politics

Click here for news related to politics and stay with HappyNews.

HappyNews @ Lifestyle and Relationship

Click here for the motive thought with image and stay with HappyNews.

Showing posts with label ICC Women's T20 World Cup. Show all posts
Showing posts with label ICC Women's T20 World Cup. Show all posts

Women’s T20 World Cup: फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी दक्षिण अफ्रीकी टीम

खेल समाचार: साउथ अफ्रीका में खेले जा रहे महिला टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में दक्षिण अफ्रीकी की टीम पहुंच गई हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक दक्षिण अफ्रीकी की टीम ने इंग्लैंड की टीम को 6 रनों से हराते हुए फाइनल में जगह बना ली हैं।

खबर के अनुसार साउथ अफ्रीका ने शुक्रवार को आईसीसी महिला टी20 विश्व कप के फाइनल में इंग्लैंड को छह रनों से हराते हुए पहली बार टी20 विश्व कप के फाइनल में पहुंची है। 26 फरवरी को केपटाउन में ऑस्ट्रेलिया के साथ फाइनल खेला जायेगा।

फाइनल मैच का लाइव : आप स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर महिला टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच का लाइन प्रसारण 26 फरवरी को शाम 6:30 बजे से देख सकेंगे। वहीं फाइनल मैच की लाइव स्‍ट्रीमिंग आप डिजनी प्‍लस हॉटस्‍टार पर भी देख सकते हैं। 

महिला टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीमें

साल 2009 : इंग्लैंड ने 5 विकेट से जीता।

साल 2010 : ऑस्ट्रेलिया ने 3 रनों से जीता।

साल 2012 : ऑस्ट्रेलिया ने 4 रनों से जीता।

साल 2014 : ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट से जीता।

साल 2016 : वेस्टइंडीज़ ने 8 विकेट से जीता।

साल 2018 : ऑस्ट्रेलिया ने 8 विकेट से जीता।

साल 2020 : ऑस्ट्रेलिया ने 85 रनों से जीता।

Women T20 World Cup: भारत-ऑस्ट्रेलिया टी20 विश्व कप का सेमीफाइनल आज

Women T20 World Cup: साऊथ अफ्रीका में चल रहे महिला टी20 वर्ल्ड कप में आज भारत का मुकाबला पांच बार की चैम्पियन टीम ऑस्ट्रेलिया से होने वाली हैं। आज जो भी टीम इस सेमीफाइनल मैच को जीतेगी वो सीधे फाइनल में प्रवेश कर जाएगी। 

बता दें की ऑस्ट्रेलिया की टीम ग्रुप ए में टॉप पर हैं, जबकि टीम इंडिया ग्रुप बी में दूसरे नंबर पर हैं। वहीं भारत पिछले टी20 वर्ल्ड कप का उपविजेता है और ऑस्ट्रेलिया की टीम विजेता हैं। अब देखना होगा की आज कौन सी टीम किसपर भारी पड़ती हैं। 

खेल जानकार बताते हैं की इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया एक मजबूत टीम मानी जा रही हैं और लेकिन भारतीय टीम भी उसे यहां चुनौती देकर सबको हैरान करने के लिए तैयार है। अगर टीम इंडिया ये मैच जीतती हैं तो उसे फाइनल की टिकट मिल जाएगी। 

मैच का समय : भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टी20 विश्व कप 2023 का ये सेमीफाइनल मैच भारतीय समयानुसार शाम 6.30 बजे से शुरू होगा। यह मैच साउथ अफ्रीका में कैपटाउन के न्यूलैंड्स में खेला जाएगा। इसको लेकर स्टेडियम में पूरी तैयारी कर ली गई हैं।

यहां देखें मैच : आप यह सेमीफाइनल का मैच स्टार स्पोटर्स नेटवर्क और Disney+ Hotstar ऐप पर लाइव देख सकते हैं।

Women's T20 World Cup: महिला टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में टीम इंडिया

Women's T20 World Cup: साऊथ अफ्रीका में खेले जा रहे महिला टी20 वर्ल्ड कप से अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक टीम इंडिया ने अपने चौथे मैच में आयरलैंड को पांच रनों से हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली हैं।

बता दें की इंग्लैंड से हार के बाद सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए टीम इंडिया को ये मैच जितना बहुत ज़रूरी था। इस जीत के साथ ही ग्रुप बी में टीम इंडिया दूसरे स्थान पर रही, जबकि अपने सभी मैचों में जीत हासिल करने वाली इंग्लैंड की टीम टॉप पर हैं। 

वहीं टूर्नामेंट के ग्रुप ए में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम टॉप है। जबकि दूसरे पायदान पर श्रीलंका की टीम है। बता दें की कम के मैच में भारत की महिला टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाए। 

जबकि रनों का पीछा करने उतरी आयरलैंड की टीम ने 8.2 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 54 रन बनाई, जिसके बाद बारिश के कारण मैच को रोक दिया गया। कुछ देर के बाद DLS Method के द्वारा टीम इंडिया को पांच रन से जीत मिली।

Women's T20 World Cup: भारत को इंग्लैंड ने हराया

Women's T20 World Cup: दक्षिण अफ्रीका में खेले जा रहे महिला टी20 विश्व कप से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक पोर्ट एलिजाबेथ में खेले गए मुकाबले में इंग्लैंड की महिला तीन ने भारत की महिला टीम को 11 रनों से हरा दिया हैं। 

खबर के अनुसार इंग्लैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 151 रन बनाए। जिसके जवाब में टीम इंडिया ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 140 रन ही बना सकी और ये मैच 11 रनों से हार गई।

आपको बता दें की टीम इंडिया ने अपने पहले मैच में पाकिस्तान और फिर दूसरे मुकाबले में वेस्टइंडीज को हराया था। लेकिन तीसरे मैच में इंग्लैंड से हार मिली हैं। लेकिन फिर भी अभी भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने के चांस बरकरार हैं। 

दरअसल ग्रुप बी में तीन मैच में तीन जीत के साथ इंग्लैंड की टीम पॉइंट टेबल में टॉप पर हैं। जबकि तीन मैच में दो जीत और एक हार के साथ भारत की टीम दूसरे नंबर पर हैं। भारत को सेमीफाइनल में प्रवेश करने के लिए अपने आने वाले मैच को जितना होगा।

Women's T20 world cup: ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल में पहुंचने के करीब, देखें पॉइंट टेबल

Women's T20 world cup: साउथ अफ्रीका में खेले जा रहे महिला टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रलिया की महिला टीम सेमीफाइनल में पहुंचने के करीब आ गई हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया ने अपने तीसरे मैच में श्रीलंका को 10 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह लगभग पक्की कर ली है। 

खबर के अनुसार गुरुवार को श्रीलंका की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 8 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 112 रन ही बना पाई। उसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया की तीन ने 15.5 ओवर्स में ही लक्ष्य को हासिल कर लिया और 10 विकेट से बड़ी जीत हासिल की। 

इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया टीम का ग्रुप ए से सेमीफाइनल में पहुंचना लगभग पक्का हो गया हैं। जबकि आने वाले दिनों में श्रीलंका और साउथ अफ्रीका के बीच सेमीफाइनल के लिए टक्कर देखने को मिलेगा। वहीं ग्रुप बी से इंग्लैंड और भारत की टीम को सेमीफाइनल में आने की संभावना हैं।

ग्रुप ए का पॉइंट टेबल। 

ऑस्ट्रेलिया : 3 मैच में 3 जीते, पॉइंट 6

श्रीलंका : 3 मैच में 2 जीते 1 हारे, पॉइंट 4 

साउथ अफ्रीका : 2 मैच में 1 जीते 1 हारे, पॉइंट 2 

बंगलादेश : 2 मैच में 2 हारे, पॉइंट 0 

न्यूजीलैंड : 2 मैच में 2 हारे, पॉइंट 0

ग्रुप बी का पॉइंट टेबल। 

इंग्लैंड : 2 मैच में 2 जीते, पॉइंट 4 

भारत : 2 मैच में 2 जीते, पॉइंट 4 

पाकिस्तान : 2 मैच में 1 जीते 1 हारे, पॉइंट 2 

वेस्टइंडीज : 2 मैच में 2 हारे, पॉइंट 0 

आयरलैंड : 2 मैच में 2 हारे, पॉइंट 0

Women's T20 World Cup: भारत ने वेस्टइंडीज को हराया

Women's T20 World Cup: साऊथ अफ्रीका में खेले जा रहे महिला टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय महिला टीम शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। पहले मैच में पाकिस्तान को हराने के बाद टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज पर भी बड़ी जीत हासिल किया हैं।

खबर के अनुसार बुधवार को खेले गए मैच में वेस्टइंडीज की महिला टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 118 रन बनाये। जिसके जबाव में टीम इंडिया की महिला ब्रिगेड ने 18.1 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 119 रन बनाकर मैच को जीत लिया। 

आपको बता दें की भारतीय महिला टीम ने वेस्टइंडीज को 6 विकेट से हराकर पॉइंट टेबल में अपनी स्थिति और भी मजबूत कर ली हैं। हालांकि ग्रुप बी में इंग्लैंड की टीम पहले स्थान पर हैं। जबकि टीम इंडिया ग्रुप बी में दूसरे स्थान पर काबिज हैं।

वेस्टइंडीज की तरफ से स्टेफनी टेलर (42 रन) और शेमैन कैंपबेल (30 रन) बनाये। वहीं भारत की ओर से ऋचा घोष ने 44 रन की पारी खेली और हरमनप्रीत कौर ने 33 रन की पारी खेली। वहीं इस मैच में चार ओवर में 15 रन देकर तीन सफलता हासिल करने वाले दीप्ति शर्मा को मैन ऑफ द मैच दिया गया।

ICC Women's T20 world cup: आज भारत बनाम वेस्टइंडीज की टक्कर

ICC Women's T20 world cup: क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक आज साऊथ अफ्रीका के केप टाउन में शाम 6.30 बजे भारत बनाम वेस्टइंडीज का मैच खेला जायेगा। इसको लेकर तैयारी पूरी कर ली गई हैं। 

खबर के अनुसार अपने पहले मैच में पाकिस्तान को धूल चटाने के बाद टीम इंडिया आज वेस्टइंडीज को हराकर महिला टी20 वर्ल्ड कप के पॉइंट टेबल में पहले स्तर पर काबिज हो सकती हैं। इससे सेमीफाइनल में जानें का रास्ता साफ हो जायेगा।

बता दें की दो मैच में दो जीत के साथ इंग्लैंड की टीम ग्रुप बी में पहले स्थान पर हैं। जबकि एक मैच में एक जीत के साथ भारत की टीम दूसरे नंबर पर हैं। वहीं एक मैच में एक हार के साथ वेस्टइंडीज की टीम पॉइंट टेबल में अंतिम स्थान पर हैं।

यहां देखें लाइव टेलीकास्ट?

भारत बनाम वेस्टइंडीज महिला टी20 वर्ल्ड कप के मुकाबले स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल्स पर लाइव देख सकते हैं। वहीं आप महिला टी20 विश्व कप के सभी मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग डिजनी+हॉटस्टार एप पर भी देख सकते हैं और मैच का आनंद उठा सकते हैं।

Women's T20 World Cup 2023 : महिला विश्व कप की अंक तालिका

Women's T20 World Cup 2023 : साउथ अफ्रीका में महिला टी20 वर्ल्ड कप खेला जा रहा हैं। इस कप को जितने के लिए 10 टीमें जोर लगा रही हैं। वहीं अगर भारत की बात करें तो भारत की महिला टीम ने अपने पहले ही मैच में पाकिस्तान को हराकर वर्ल्ड कप में मजबूत दावेदारी पेस कर दी हैं। 

बता दें की महिला टी20 विश्व कप में दो ग्रुप बनाया गया हैं। ग्रुप ए में श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड की टीम हैं। जबकि ग्रुप बी में इंग्लैंड, भारत, वेस्टइंडीज, पाकिस्तान और आयरलैंड की टीम को रखा गया हैं।

महिला विश्व कप की अंक तालिका?

ग्रुप A की अंक तालिका

Sri Lanka Women : 4 अंक।

Australia Women : 2 अंक।

South Africa Women : 2 अंक।

Bangladesh Women : 0 अंक।

New Zealand Women : 0 अंक।

ग्रुप B की अंक तालिका। 

England Women : 4 पॉइंट।

India Women : 2 पॉइंट।

Pakistan Women : 0 पॉइंट।

Ireland Women : 0 पॉइंट।

West Indies Women : 0 पॉइंट।

नोट : आपको बता दें की महिला टी20 विश्व कप का ये अंक तालिका 13 फरवरी 2023 तक हुए मैच के आधार पर हैं।

Women's T20 World Cup: भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया

Women's T20 World Cup: साऊथ अफ्रीका में खेले जा रहे महिला टी20 वर्ल्ड कप में भारत ने शानदार आगाज किया हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक वर्ल्ड कप के अपने पहले मैच में भारत के पाकिस्तान को सात विकेट से हरा कर शानदार जीत दर्ज की हैं।

खबर के अनुसार पाकिस्तान की महिला टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट पर 149 बनाये। जिसके जवाब में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 19 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 151 रन बनाए और मैच को 7 विकेट से अपने नाम किया। 

बता दें की पाकिस्तान के लिए बिस्माह मारूफ ने शानदार पारी खेली। उन्होंने 45 गेंदों का सामना करते हुए 5 चौकों की मदद से 50 रन बनाए और पाकिस्तान के स्कोर को 149 रन तक पहुंचा दिया। वहीं इंडिया के लिए जेमिमा रोड्रिगेज ने 38 गेंदों का सामना करते हुए 53 रन बनाए और टीम को जीत दिलाई। 

वहीं भारत की ओर से राधा यादव ने 2, दीप्ति शर्मा और पूजा वस्त्रकार ने 1-1 विकेट लिया। इस मैच में भारत के जेमिमा रोड्रिगेज को मैन ऑफ द मैच मिल हैं। इस जीत के साथ ही भारत ने पॉइंट टेबल में अपनी स्थिति मजबूत कर ली हैं। 

T20 World Cup: आज से महिला टी20 विश्व कप, जानें शेड्यूल

खेल समाचार : क्रिकेट प्रेमियों के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक आज यानि की 10 फरवरी से साऊथ अफ्रीका में महिला टी20 विश्व कप शुरू होने जा रहा हैं। इसको लेकर दुनिया की 10 टीमें साऊथ अफ्रीका पहुंच चुकी हैं। 

खबर के अनुसार इस महिला टी20 विश्व कप में ग्रुप-ए में ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, बांग्लादेश, दक्षिण अफ्रीका के साथ श्रीलंका की टीम हैं। जबकि ग्रुप-बी में इंग्लैंड, भारत, पाकिस्तान आयरलैंड के साथ वेस्टइंडीज की टीम को रखा गया हैं।

यहां देखें लाइव मैच :  महिला टी20 विश्व कप के सभी मैच स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल्स पर लाइव देख सकते हैं। वहीं स्ट्रीमिंग डिजनी+हॉटस्टार एप पर भी मैच का आनंद ले सकते हैं।

आज से महिला टी20 विश्व कप, जानें शेड्यूल?

10 फरवरी: दक्षिण अफ्रीका बनाम श्रीलंका 

11 फरवरी: इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज

11 फरवरी: ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड 

12 फरवरी: भारत बनाम पाकिस्तान 

12 फरवरी: बांग्लादेश बनाम श्रीलंका 

13 फरवरी: आयरलैंड बनाम इंग्लैंड

13 फरवरी: दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड

14 फरवरी: ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश

15 फरवरी: भारत बनाम वेस्टइंडीज

15 फरवरी: आयरलैंड बनाम पाकिस्तान 

16 फरवरी: ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका

17 फरवरी: बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड

17 फरवरी: आयरलैंड बनाम वेस्टइंडीज 

18 फरवरी: भारत बनाम इंग्लैंड

18 फरवरी: दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया 

19 फरवरी: पाकिस्तान बनाम वेस्टइंडीज 

19 फरवरी: न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका 

20 फरवरी: भारत बनाम आयरलैंड

21 फरवरी: इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान

21 फरवरी: दक्षिण अफ्रीका बनाम बांग्लादेश

पहला सेमीफाइनल 23 फरवरी को केप टाउन में शाम 6.30 बजे होगा।

दूसरा सेमीफाइनल 24 फरवरी को केप टाउन में शाम 6.30 बजे होगा।

फाइनल 26 फरवरी को केप टाउन में शाम 6.30 बजे होगा।

Women's T20 WC: तीन रिकॉर्ड जो इस विश्व कप में टूट सकते हैं

Women's T20 WC: महिला टी20 विश्व कप की शुरूआत साऊथ अफ्रीका में 10 फरवरी 2023 से होने जा रही हैं। इस विश्व कप में दुनिया की 10 टीमें हिस्सा लेगी। एक रिपोर्ट के अनुसार इस बार के महिला टी20 विश्व कप में पांच रिकॉर्ड ऐसे हैं जो टूट सकते हैं। 

तीन रिकॉर्ड जो इस विश्व कप में टूट सकते हैं?

सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड : महिला टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड सूजी बेट्स के नाम हैं। इन्होने महिला टी20 विश्व कप में 929 रन बनाये हैं। जबकि दूसरे नंबर पर 881 रन के साथ वेस्टइंडीज के स्टेफनी टेलर का नाम हैं। 

सबसे ज्यादा विकेट का रिकॉर्ड : महिला टी20 विश्व को में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड इंग्लैंड के आन्या श्रबसोल के नाम हैं। इन्होने कुल 41 विकेट लिए हैं। जबकि दूसरे नंबर पर एलिस पेरी का नाम हैं जो अबतक 37 विकेट ले चुके हैं। 

सबसे ज्यादा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने का रिकॉर्ड : आपको बता दें की भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर 146 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली पहली क्रिकेटर हैं। जबकि दूसरे नंबर पर न्यूजीलैंड के सूजी बेट्स का नाम हैं जो 139 मैच खेल चुकी हैं।

Women's T20 World Cup 2023: इन 4 खिलाड़ियों पर दुनिया की नजर

Women's T20 World Cup 2023: महिला टी20 वर्ल्ड कप 10 फरवरी से शुरू होने जा रहा हैं। इस वर्ल्ड कप को लेकर साऊथ अफ्रीका में पूरी तैयारी कर ली गई हैं। इस बार के टी20 वर्ल्ड को में चार खिलाड़ियों पर दुनिया की नजर हैं जो अपने देश को विजेता बना सकती हैं। 

इन 4 खिलाड़ियों पर दुनिया की नजर?

स्मृति मंधाना : भारत के सलामी बल्लेबाजी स्मृति मांधना पर दुनिया की नजर हैं वो महिला टी20 वर्ल्ड कप में अपनी बल्लेबाजी के दम पर भारत को चैंपियन बना सकती हैं। स्मृति मंधाना इस समय दुनिया के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से एक हैं।

सोफी एक्लेस्टोन : आपको बता दें की इंग्लैंड की सोफी एक्लेस्टोन दुनिया की नंबर एक टी20 गेंदबाज हैं। वो इस वर्ल्ड कप में अपनी गेंदबाजी से बल्लेबाजों को काफी परेशान कर सकती हैं। आज के समय दुनियाभर में इस गेंदबाज की चर्चा हैं।

एलिसा हीली : ऑस्ट्रेलियन के सलामी बल्लेबाज एलिसा हीली पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली दूसरी बल्लेबाज थीं। इस बार भी अपनी बल्लेबाजी से ऑस्ट्रेलिया को चैंपियन बना सकती हैं।

हरमनप्रीत कौर : भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर बेहतरीन ऑलराउंडर्स में से एक हैं। इस बार पूरी दुनिया की नजर भारतीय कप्तान पर रहेगी।

Women's T20 World Cup 2023: भारत का पहला मैच पाकिस्तान से

Women's T20 World Cup 2023: महिला टी20 विश्व कप 2023 का आयोजन साऊथ अफ्रीका में होने जा रहा हैं। जिसमें कुल 10 टीमें हिस्सा लेगी। 17 दिनों तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में कुल 23 मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मुकाबला 10 फरवरी को खेला जायेगा। 

वहीं भारतीय महिला टीम अपना पहला मुकाबला 12 फरवरी को पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी। यह मुकाबला शाम 6.30 बजे केप टाउन में खेला जायेगा। इस मैच को देखने के लिए टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई हैं। बड़ी संख्या में लोग टिकट बुक कर रहे हैं।

आपको बता दें की हरमनप्रीत कौर की कप्तान वाली भारतीय महीना टीम विश्व विजेता बनने की प्रबल दावेदार मानी जा रही हैं। इस टीम में स्मृति मंधाना  समेत कई ऐसे शानदार क्रिकेटर हैं जो भारत को इस बार चैंपियन बना सकती हैं। 

टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारत की महिला टीम:  हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), ऋचा घोष (विकेटकीपर) जेमिमा रोड्रिग्ज, हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा, देविका वैद्य, राधा यादव, रेणुका ठाकुर, अंजलि सरवानी, पूजा वस्त्राकर (फिटनेस पर निर्भर), राजेश्वरी गायकवाड़ और शिखा पांडे। 

टी20 वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान महिला टीम : बिस्माह मारूफ (कप्तान), ऐमेन अनवर, आलिया रियाज, आयशा नसीम, ​​डायना बेग, फातिमा सना, जवेरिया खान, मुनीबा अली (विकेटकीपर), नशरा संधू, निदा डार, ओमिमा सोहेल, सादिया इकबाल, सिदरा अमीन, सिदरा नवाज (विकेटकीपर) और तुबा हसन। 

Women T20 World Cup 2023 : ये हैं जीत के प्रबल दावेदार

Women T20 World Cup: महिला टी20 विश्व कप की शुरूआत 10 फरवरी से होने जा रही हैं। इस वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया की टीम को सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा हैं। क्यों की ऑस्ट्रेलिया की टीम महिला टी20 वर्ल्ड कप की सबसे सफल टीम हैं। 

एक रिपोर्ट के अनुसार ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम ने सबसे ज्यादा अबतक चार बार महिला टी20 वर्ल्ड कप जितने में सफलता प्राप्त की हैं। साल 2010, 2012, 2014 और 2018 में ऑस्ट्रेलिया की टीम टी20 महिला वर्ल्ड कप का ख़िताब अपने नाम की हैं।

हालांकि ऑस्ट्रेलिया के साथ साथ भारत, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की टीम को भी जीत का दावेदार माना जा रहा हैं। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम पूरी दमखम के साथ इस महिला टी20 वर्ल्ड कप में भाग ले रही हैं। ऐसे में भारत की टीम भी मजबूत दावेदारों में से एक हैं। 

इसके अलावा इंग्लैंड की टीम को भी कम नहीं आंका जा सकता। खेल जानकार बताते हैं की इंग्लैंड की टीम इस टी20 महिला वर्ल्ड कप में कोई बड़ा उलटफेर कर सकती हैं। वहीं न्यूजीलैंड की टीम डार्कहॉर्स की तरह है, ये भी खिताब जीतने की रेस में शामिल है।

महिला टी20 विश्व कप 2023 के लिए भारतीय टीम

खेल समाचार : 10 फरवरी से साउथ अफ्रीका में शुरू हो रहे आईसीसी महिला टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक हरमनप्रीत कौर को टीम का कप्तान बनाया गया हैं। जबकि स्मृति मंधाना टीम के उपकप्तान होंगे। 

वहीं यास्तिका भाटिया और ऋचा घोष को विकेटकीपर के रूप में शामिल किया गया हैं। महिला टी20 विश्व कप 2023 में भारतीय महिला टीम को मजबूत टीम मानी जा रही हैं। भारत का पहला मैच 12 फरवरी को पाकिस्तान के खिलाफ खेला जायेगा।

महिला टी20 विश्व कप 2023 के लिए भारतीय टीम : हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), ऋचा घोष (विकेटकीपर), जेमिमा रोड्रिग्स, हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा, देविका वैद्य, राधा यादव, रेणुका ठाकुर, अंजलि शर्वाणी, पूजा वस्त्रकार, राजेश्वरी गायकवाड़, शिखा पांडे। 

ग्रुप-ए: ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका

ग्रुप-बी: भारत, इंग्लैंड, आयरलैंड, पाकिस्तान, वेस्टइंडीज।

भारत के सभी मैचों का शेड्यूल।

12 फरवरी: भारत बनाम पाकिस्तान (केप टाउन, शाम 6.30 बजे)

15 फरवरी: भारत बनाम वेस्टइंडीज (केप टाउन, शाम 6.30 बजे)

18 फरवरी: भारत बनाम इंग्लैंड (गेकेबेरा, शाम 6.30 बजे)

20 फरवरी: भारत बनाम आयरलैंड (गेकेबेरा, शाम 6.30 बजे)

ICC Women’s T20 World Cup: महिला टी20 विश्व कप में भारत का शेड्यूल

ICC Women’s T20 World Cup: साऊथ अफ्रीका में 10 फरवरी से महिला टी20 विश्व कप शुरू होने जा रही हैं। इस विश्व कप को लॉकर साऊथ अफ्रीका में पूरी तैयारी कर ली गई हैं। साउथ अफ्रीका के तीन स्टेडियम में टी20 महिला विश्व कप के सभी मुकाबले खुले जाएंगे। 

आपको बता दें की केपटाउन के न्यूलैंड्स ग्राउंड, पार्ल के बोलैंड पार्क और पोर्ट एलिजाबेथ (एबेरेहा) के सेंट जॉर्ज पार्क में मुकाबले खेले जाएंगे। इसको लेकर स्टेडियम को तैयार कर लिया गया हैं। साथ ही साथ टिकटों की बुकिंग भी की जा रही हैं। 

खबर के अनुसार इस महिला टी20 वर्ल्ड कप को जितने के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम भी पूरी तरह से तैयार हैं। इस टी20 विश्व कप में भारत का पहला मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ 12 फरवरी को केपटाउन के न्यूलैंड्स ग्राउंड में खेला जायेगा। 

ग्रुप-ए की टीम : दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड। 

ग्रुप-बी की टीम :  भारत, इंग्लैंड, आयरलैंड, पाकिस्तान और वेस्टइंडीज।

महिला टी20 विश्व कप में भारत का शेड्यूल?

पहला मैच 12 फरवरी  : भारत बनाम पाकिस्तान, शाम 6:30 बजे। 

दूसरा मैच 15 फरवरी : भारत बनाम वेस्टइंडीज, शाम 6:30 बजे। 

तीसरा मैच 18 फरवरी : भारत बनाम इंग्लैंड, शाम 6:30 बजे। 

चौथा मैच 20 फरवरी : भारत बनाम आयरलैंड, शाम 6:30 बजे। 

फाइनल मुकाबला :  26 फरवरी (रविवार) को केपटाउन के न्यूलैंड्स ग्राउंड पर होगा। 

महिला टी20 विश्व कप का लाइव प्रसारण : आपको बता दें की महिला टी20 वर्ल्ड कप के मुकाबले स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल्स पर लाइव टेलीकास्ट होंगे।

आईसीसी महिला T20 विश्व कप विजेताओं की सूची

खेल समाचार : 10 फरवरी से आईसीसी महिला T20 विश्व कप 2023 शुरू होने जा रहा हैं। इसको लेकर दुनिया की 10 टीमें साउथ अफ्रीका पहुंच चुकी हैं। इसी बीच ये जानने की कोशिश करेंगे की आज तक कितनी टीमें ने आईसीसी महिला T20 विश्व कप में जीत हासिल की हैं। 

एक रिपोर्ट्स की मानें तो आईसीसी महिला T20 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया की टीम सबसे सफल हैं। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 4 बार महिला टी-20 क्रिकेट विश्व कप जितने में सफलता प्राप्त की हैं। ऑस्ट्रेलिया ने साल 2010, 2012, 2014 और 2018 में यह खिताब अपने नाम किया है।

वहीं अगर बात भारत की करें तो भारतीय महिला टीम अबतक एक भी आईसीसी महिला T20 विश्व कप जीत नहीं पायी हैं। हालांकि साल 2020 में भारत की टीम आईसीसी महिला T20 विश्व कप के फाइनल में पहुंची थी और उपविजेता रही थी।

आईसीसी महिला T20 विश्व कप विजेताओं की सूची?

साल 2009 : विजेता इंगलैंड, उपविजेता न्यूजीलैंड

साल 2010 : विजेता ऑस्ट्रेलिया , उपविजेता न्यूजीलैंड

साल 2012 : विजेता ऑस्ट्रेलिया, उपविजेता इंगलैंड

साल 2014 : विजेता ऑस्ट्रेलिया, उपविजेता इंगलैंड

साल 2016 : विजेता वेस्ट इंडीज, उपविजेता ऑस्ट्रेलिया

साल 2018 : विजेता ऑस्ट्रेलिया, उपविजेता इंगलैंड

साल 2020 : विजेता ऑस्ट्रेलिया, उपविजेता भारत

साल 2023 :

ICC Women's T20 World Cup : यहां देखें पूरा शेड्यूल

खेल समाचार : 10 फरवरी को दक्षिण अफ्रीका में ICC Women's T20 World Cup का आयोजन होने जा रहा हैं। इसको लेकर तैयारी पूरी कर ली गई हैं। इस टी20 वर्ल्ड कप में 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं। जिसमे ग्रुप-ए में ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका हैं। जबकि ग्रुप-बी भारत, इंग्लैंड, आयरलैंड, पाकिस्तान और वेस्टइंडीज की टीम हैं।

यहां देखें मैच पूरा शेड्यूल?

10 फरवरी 2023 : दक्षिण अफ्रीका बनाम श्रीलंका, स्थान केप टाउन, रात 10.30 बजे। 

11 फरवरी 2023 :  इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज, स्थान पार्ल, शाम 6.30 बजे। 

11 फरवरी 2023 : ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड, स्थान पार्ल, रात 10.30 बजे। 

12 फरवरी 2023 : भारत बनाम पाकिस्तान, स्थान केप टाउन, शाम 6.30 बजे। 

12 फरवरी 2023 : बांग्लादेश बनाम श्रीलंका, स्थान केप टाउन, रात 10.30 बजे। 

13 फरवरी 2023 : आयरलैंड बनाम इंग्लैंड, स्थान पार्ल, शाम 6.30 बजे। 

13 फरवरी 2023 : दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड, स्थान पार्ल, रात 10.30 बजे। 

14 फरवरी 2023 : ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश, स्थान गेकेबेरा, रात 10.30 बजे। 

15 फरवरी 2023 : भारत बनाम वेस्टइंडीज, स्थान केप टाउन, शाम 6.30 बजे। 

15 फरवरी 2023 : आयरलैंड बनाम पाकिस्तान, स्थान केप टाउन, रात 10.30 बजे। 

16 फरवरी 2023 : ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका, स्थान गेकेबेरा, शाम 6.30 बजे। 

17 फरवरी 2023 : बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड, स्थान केप टाउन, शाम 6.30 बजे। 

17 फरवरी 2023 : आयरलैंड बनाम वेस्टइंडीज, स्थान केप टाउन, रात 10.30 बजे। 

18 फरवरी 2023 : भारत बनाम इंग्लैंड, स्थान गेकेबेरा, शाम 6.30 बजे। 

18 फरवरी 2023 : दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया, स्थान गेकेबेरा, रात 10.30 बजे। 

19 फरवरी 2023 : पाकिस्तान बनाम वेस्टइंडीज, स्थान पार्ल, शाम 6.30 बजे। 

19 फरवरी 2023 : न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका, स्थान पार्ल, रात 10.30 बजे। 

20 फरवरी 2023 : भारत बनाम आयरलैंड, स्थान गेकेबेरा, शाम 6.30 बजे। 

21 फरवरी 2023 : इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान, स्थान केप टाउन, शाम 6.30 बजे। 

21 फरवरी 2023 :  दक्षिण अफ्रीका बनाम बांग्लादेश, स्थान केप टाउन, रात 10.30 बजे। 

23 फरवरी 2023 : पहला सेमीफाइनल, स्थान केप टाउन, शाम 6.30 बजे। 

24 फरवरी 2023 : दूसरा सेमीफाइनल, स्थान केप टाउन, शाम 6.30 बजे। 

26 फरवरी 2023 : फाइनल, स्थान केप टाउन, शाम 6.30 बजे।