HappyNews@ Media Team

This channel publishes all kinds of news related to the world.you will always be grateful if you always keep such a relationship with me.

HappyNews @ Science and Technology

Click here for every news from science and stay with HappyNews.

Happy News @ प्रेरक विचार

Click here for a relayed news with a motivational idea and stay with HappyNews.

HappyNews @ Politics

Click here for news related to politics and stay with HappyNews.

HappyNews @ Lifestyle and Relationship

Click here for the motive thought with image and stay with HappyNews.

Showing posts with label Christmas. Show all posts
Showing posts with label Christmas. Show all posts

25 दिसंबर को ही क्यों मनाया जाता है क्रिसमस

न्यूज डेस्क: क्रिसमस 25 दिसंबर को मनाया जाता है, क्योंकि यह दिन यीशु मसीह के जन्मदिन के रूप में पारंपरिक रूप से निर्धारित किया गया है। हालांकि, बाइबल में यीशु के जन्म की तारीख का स्पष्ट उल्लेख नहीं है, फिर भी यह दिन खासकर 4वीं शताब्दी से ही क्रिसमस के रूप में मनाया जा रहा है।

कुछ इतिहासकारों और धर्मशास्त्रियों का मानना है कि 25 दिसंबर का चयन इस दिन को मनाने के लिए इसलिए किया गया था, क्योंकि यह तारीख प्राचीन रोमन कैलेंडर में "सोल इंविक्टस" (Sol Invictus) या "अजेय सूर्य" का त्योहार था, जो कि सर्दी की सबसे लंबी रात के बाद दिन के बढ़ने की शुरुआत को दर्शाता था। 

इस दिन सूर्य के पुनः उगने के प्रतीक के रूप में, इस तारीख को यीशु के जन्म के साथ जोड़ दिया गया, जिन्हें "दुनिया के प्रकाश" के रूप में संदर्भित किया गया है। इसके अलावा, क्रिसमस का त्योहार ईसाई धर्म के जन्म के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है, जब यीशु मसीह ने मानवता के लिए भगवान के संदेश को प्रसारित किया और दुनिया में शांति और प्रेम की उम्मीद जगाई।

इसलिए 25 दिसंबर को क्रिसमस मनाना ईसाई धर्म में यीशु के जन्म का सम्मान करने और उनकी उपदेशों का पालन करने का प्रतीक बन गया है। दुनियाभर में लोग इस त्यौहार को धूम-धाम से सेलिब्रेट करते हैं और भगवान यीशु मसीह को याद करते हैं।

क्रिसमस पर Kullu-Manali के लिए स्पेशल ऑफर!

न्यूज डेस्क: हिमाचल प्रदेश, जो अपने ठंडे मौसम और खूबसूरत पहाड़ों के लिए प्रसिद्ध है, इस समय पर्यटकों से गुलजार हो रहा है। क्रिसमस और नए साल के जश्न के मौके पर राज्य के पर्यटन स्थलों पर सैलानियों की संख्या में वृद्धि देखने को मिल रही है। 

खासकर कुल्लू और मनाली जैसे प्रमुख पर्यटन स्थल सैलानियों के स्वागत के लिए पूरी तरह से तैयार हो चुके हैं। पर्यटन कारोबारियों को उम्मीद है कि इस बार बाहरी राज्यों से सैलानी बड़ी संख्या में यहां आएंगे, और उन्हें बर्फबारी का भी आशीर्वाद मिलेगा।

1. क्रिसमस और न्यू ईयर पैकेज

होटल और रिसॉर्ट्स की डील्स: शानदार डील्स में रहने के लिए विशेष छूट, शानदार व्यंजन और पर्व के मौके पर सजावट मिलेगा।

क्रिसमस और न्यू ईयर डिनर: विशेष क्रिसमस डिनर और न्यू ईयर ईव डिनर की व्यवस्था, जिसमें पारंपरिक हिमाचली खाना और अंतरराष्ट्रीय व्यंजन शामिल होते हैं।

लाइव म्यूजिक और एंटरटेनमेंट: डीजे नाइट्स, लाइव म्यूजिक, और बोनफायर के साथ सैलानियों को अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा।

2. स्पेशल टूर पैकेज और एक्टिविटी

मनाली और कुल्लू में सैलानियों के लिए कई तरह की रोमांचक गतिविधियाँ और स्पेशल टूर पैकेज उपलब्ध हैं। आप जल्द से जल्द बुक कर सकते हैं।

स्नो एक्टिविटीज: बर्फबारी के दौरान स्कीइंग, स्नो बोडिंग और स्नो स्नोवॉल्किंग जैसी एक्टिविटीज का आनंद लिया जा सकता है।

कुल्लू नाटी और लोक कार्यक्रम: खास सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा, जिसमें कुल्लू नाटी जैसे पारंपरिक डांस और संगीत प्रदर्शन होंगे।

हिमालयन वॉक और ट्रैकिंग: जो सैलानी रोमांचक ट्रैकिंग और हिमालयन वॉक का अनुभव लेना चाहते हैं, उनके लिए भी विशेष पैकेज होंगे।

3. फैमिली और ग्रुप डिस्काउंट्स

कुल्लू और मनाली में क्रिसमस और न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए फैमिली और ग्रुप पैकेज पर भी विशेष डिस्काउंट्स दिए जा रहे हैं। परिवार या दोस्तों के साथ आने वाले पर्यटकों को इन पैकेजों में ज्यादा संख्या में बुकिंग करने पर भारी छूट मिल रही हैं।

4. बर्फबारी और लाइट्स के साथ अनुभव

मनाली और कुल्लू में इन दिनों बर्फबारी का सीजन होता है, और यह क्रिसमस और न्यू ईयर के मौके पर खास अनुभव प्रदान करता है। होटल्स और रिसॉर्ट्स बर्फ से ढके सुंदर दृश्यों के साथ लाइटिंग और डेकोरेशन कर रहे हैं, जो सैलानियों के लिए आकर्षण का केंद्र हैं।

5. स्पा और वेलनेस पैकेज भी उपलब्ध हैं

मनाली और कुल्लू के कई रिसॉर्ट्स में स्पा और वेलनेस पैकेज उपलब्ध हैं। इन पैकेजों में सैलानियों को आरामदायक मसाज, आयुर्वेदिक ट्रीटमेंट और रिलैक्सिंग स्पा एक्सपीरियंस का आनंद मिलेगा, जिससे उनका जश्न और भी यादगार बन सके।

क्रिसमस पर बने सांता, जरूरतमंदों की करें मदद

न्यूज डेस्क: क्रिसमस पर सांता क्लॉस का चित्र हमारे मन में खुशियों, प्रेम और दान की भावना को जागृत करता है। यह समय होता है जब हम अपने आसपास के जरूरतमंदों की मदद कर सकते हैं, और सांता के रूप में उन तक खुशी और समर्थन पहुंचा सकते हैं। 

क्रिसमस पर बने सांता, जरूरतमंदों की करें मदद

रुपये और उपहार दान करें: आप अपने आस-पास के बच्चों या गरीब परिवारों को उपहार या पैसे दे सकते हैं। पुराने कपड़े, खिलौने, किताबें, और सामान जो अभी भी उपयोगी हैं, उन्हें दान करना अच्छा विचार हो सकता है।

भोजन दान करें: भोजन की कमी बहुत से लोगों के लिए एक बड़ी समस्या होती है। आप शरणार्थी केंद्रों, अनाथालयों या गरीबों के बीच भोजन बांटने का आयोजन कर सकते हैं। एक छोटा सा प्रयास भी किसी का पेट भरने में मदद कर सकता है।

स्वास्थ्य और चिकित्सा सहायता: गरीबों और जरूरतमंदों को चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना एक बहुत बड़ा योगदान हो सकता है। आप किसी अस्पताल या स्वास्थ्य केंद्र को दान कर सकते हैं, या फिर चिकित्सा जांच और उपचार के लिए सहायता प्रदान कर सकते हैं।

शिक्षा में मदद करें: गरीब बच्चों को शिक्षा का अवसर देना एक स्थायी बदलाव लाने में मदद कर सकता है। आप उनके लिए किताबें, स्टेशनरी, या ट्यूशन की व्यवस्था कर सकते हैं। कुछ स्कूलों या एनजीओ के साथ मिलकर जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा प्रदान करें।

स्वयंसेवी कार्य करें: इस समय आप स्वयं भी अपने समय का दान कर सकते हैं। अनाथालय, वृद्धाश्रम या किसी भी सामाजिक संस्थान में स्वयंसेवी कार्य करें और वहाँ के लोगों की मदद करें।

कपड़े और सामान दान करें: सर्दियों के दौरान गर्म कपड़े और कंबल की जरूरत अधिक होती है। आप अपने पुराने गर्म कपड़े या कंबल जरूरतमंदों को दान कर सकते हैं, खासकर उन इलाकों में जहाँ सर्दी बहुत होती है।

अहमदाबाद में 30 फीट ऊंचा क्रिसमस ट्री तैयार

न्यूज डेस्क: गुजरात के अहमदाबाद से एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक गुजरात के अहमदाबाद में क्रिसमस को लेकर तैयारी की जा रही हैं। शहर के कई इलाकों में लोग क्रिसमस को सेलिब्रेट करने को लेकर तैयारी कर रहे हैं।

खबर के अनुसार नेक्सस अहमदाबाद में त्योहारी सीज़न का जश्न मनाने के लिए 30 फीट लंबा एक विशेष क्रिसमस ट्री तैयार किया गया है। आप 25 दिसंबर को यहां उपस्थित होकर इस ट्री को देख सकते हैं और विभिन्न कार्यक्रम का लुफ्त उठा सकते हैं। 

बता दें की नेक्सस सेलेक्ट ट्रस्ट के कार्यकारी निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी दिलीप सहगल ने कहा कि नेक्सस ने यहां 30 फिट लंबा क्रिसमस ट्री बनाया हैं। वहीं, 25 दिसंबर तक यहां विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। गायन, केक खाने की प्रतियोगिता आदि भी आयोजित की जाएगी।

ये हैं बिहार के 5 बेस्ट डेस्टिनेशन, नए साल पर करें सैर

पटना : नए साल के मौके पर अगर आप कहीं सैर करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए बिहार के पांच डेस्टिनेशन सबसे शानदार रहेगा। क्यों की नए साल पर बड़ी संख्या में लोग यहां सैर करने के लिए आतें हैं। तो आईये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से। 

ये हैं बिहार के 5 बेस्ट डेस्टिनेशन, नए साल पर करें सैर?

पावापुरी : नए साल के अवसर पर अगर आप सैर करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए पावापुरी एक बेहतरीन जगह साबित होगा। नए साल के अवसर पर बड़ी संख्या में लोग पावापुरी घूमने आतें हैं।

गया और बोध गया : बता दें की गया भगवान विष्णु की नगरी हैं वहीं बोधगया भगवान बुध की नगरी हैं। नए साल के अवसर पर बड़ी संख्या में लोग यहां आते हैं। आप चाहें तो नए साल पर गया और बोधगया की सैर कर सकते हैं।

राजगीर : राजगीर अपनी हरियाली और प्राकृतिक खूबसूरती के लिए जाना जाता हैं। नए साल के अवसर पर आप राजगीर की सैर कर सकते हैं और यहां की खूबसूरती का आनंद उठा सकते हैं।

वैशाली: यहां काफी संख्या में लोग सम्राट अशोक द्वारा बनाए गए स्तंभ और स्तूपों को देखने के लिए आते हैं। नए साल के अवसर पर आप वैशाली की सैर कर सकते हैं।

मुंगेर: गंगा किनारे बसा मुंगेर शहर अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता हैं। यहां आज भी पहले के बने हुए पुराने जमाने के किले मौजूद हैं। नए साल के अवसर पर आप यहां की सैर कर सकते हैं।

यूपी के मथुरा-आगरा-वाराणसी में सेलिब्रेट कर सकते हैं नया साल

न्यूज डेस्क: अगर आप कम बजट में नया साल सेलिब्रेट करने की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए मथुरा-आगरा-वाराणसी सबसे बेहतर स्थान रहेगा। इन शहरों में हर साल नए साल को सेलिब्रेट करने के लिए बहुत से लोग यहां आते हैं और अपने परिवार के साथ नया साल को सेलिब्रेट करते हैं।

यूपी के मथुरा-आगरा-वाराणसी में सेलिब्रेट कर सकते हैं नया साल?

मथुरा : आपको बता दें की मथुरा भगवान कृष्ण की नगरी हैं। नए साल के अवसर पर काफी संख्या में लोग यहां आते हैं और भगवान कृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। यहां का भक्तिमय माहौल आपके मन को मोह लेगा और नए साल की शुरूआत बेहद खूबसूरत होगा।

आगरा : दरअसल आगरा शहर में स्थित ताजमहल पूरी दुनिया में प्रेम के लिए जाना जाता हैं। अगर आप अपने पार्टनर या लव पार्टनर के साथ नया साल सेलिब्रेट करने की सोच रहें हैं तो आपके लिए आगरा शहर सबसे उत्तम साबित होगा हैं। 

वाराणसी : नए साल के अवसर पर वाराणसी में एक अलग ही अहसास होता हैं। यहां के घाटों की खूबसूरती में आप परिवार या दोस्तों के साथ नया साल सेलिब्रेट कर सकते हैं। साथ ही साथ शाम के समय यहां गंगा आरती का भी आनंद उठा सकते हैं।

राजगीर, बेतिया, नालंदा में इन जगहों पर मनाए नए साल की पिकनिक

न्यूज डेस्क: नए साल में पिकनिक मनाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो राजगीर, बेतिया, नालंदा आपके लिए सबसे शानदार जगह साबित होता। इन जगहों की खूबसूरती का आनंद उठाते हुए आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ पिकनिक इंजॉय कर सकते हैं। 

राजगीर, बेतिया, नालंदा में इन जगहों पर मनाए नए साल की पिकनिक?

राजगीर : नए साल को यादगार बनाने के लिए बिहार का राजगीर सबसे उत्तम जगह हैं। प्राकृतिक की गोद में बसा राजगीर नए साल पर लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता हैं। यहां आप ग्लास ब्रिज, जू-सफारी, शांति स्तूप का लुफ्त उठा सकते हैं।

बेतिया : जंगल और खूबसूरत वादियों के बीच नए साल को इंजॉय करना चाहते हैं तो बेतिया आपके लिए सबसे बेहतरीन जगह हैं। यहां आपको ज्यादा भीड़ नहीं मिलेगी। यहां जंगल सफारी समेत कई चीजों का आनंद ले सकते हैं और दोस्तों के साथ पिकनिक मना सकते हैं।

नालंदा :  बिहार के नालंदा में स्थित पावापुरी नए साल पर लोगों को खूब आकर्षित करती हैं। यहां के जल मंदिर की शोभा देखते ही बनती है। यहां का खूबसूरत नजारा आपका मन मोह लेगा। आप नए साल में यहां पिकनिक मनाने आ सकते हैं।

पटना में क्रिसमस को लेकर सज-संवर कर तैयार सभी चर्च

न्यूज डेस्क: आज यानि की 25 दिसंबर को क्रिसमस का त्यौहार मनाया जायेगा। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक क्रिसमस को ध्यान में रखते हुए पटना के सभी चर्च सज-संवर कर तैयार हैं। आज सुबह 8:30 बजे से चर्च में प्रार्थना सभा का आयोजन किया जायेगा।

खबर के अनुसार भगवान यीशु के जन्मोत्सव के अवसर पर यीशु प्रेमी चर्च में प्रार्थना करेंगे और क्रिसमस के त्यौहार को धूम-धाम से सेलिब्रेट करेंगें। पटना के बाजारों में क्रिसमस को लेकर लोगों में काफी उत्साह भी देखने को मिल रहा हैं। 

वहीं ईसाई समुदाय के लोग शाम के समय चर्च में कैंडल जलाकर भी भगवान यीशु से प्रार्थना करेंगे। पटना के सभी चर्च में पूरी भक्ति भाव के साथ भगवान यीशु की प्रार्थना की जायेगी। इसको लेकर चर्च को अच्छी तरह से सजाया गया हैं। 

इतना ही नहीं पटना के अलावे बिहार के अलग-अलग जिलों में भी क्रिसमस को लेकर विशेष तैयारी चल रही हैं। ईसाई समुदाय के लोग आज क्रिसमस को धूम-धाम से सेलिब्रेट करेंगें। वहीं क्रिसमस में अन्य समुदाय के लोग भी ख़ुशी-ख़ुशी भाग लेते हैं।

इस क्रिसमस पर पार्टनर को दीजिए स्पेशल गिफ्ट

न्यूज डेस्क : क्रिसमस के मौके पर पार्टनर के करीब जानें के लिए कुछ स्पेशल गिफ्ट दे सकते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक दुनियाभर में कई कपल ऐसे हैं जो पार्टनर को क्रिसमस के मौके पर स्पेशल फील कराने के लिए उन्हें उपहार देते हैं। 

इस क्रिसमस पर पार्टनर को दीजिए स्पेशल गिफ्ट?

1 .क्रिसमस के मौके पर आप चाहें तो अपने पार्टनर को पुरानी यादों का एक फ्रेम दे सकते हैं। इससे आपके प्रेम में मधुरता आएगी और आपका पार्टनर खुश होगा। 

2 .क्रिसमस के मौके पर पार्टनर के लिए रोमांटिक कार्ड्स, फ्लावर, वॉच, ब्रेसलेट, न्यू ड्रेस या मोबाइल फोन गिफ्ट कर सकते हैं। 

3 .क्रिसमस के मौके पर आप अपने लव पार्टनर को उनकी पसंदीदा के चॉकलेट या अच्छी मिठाई देकर खुश कर सकते हैं। 

4 .क्रिसमस के दिन आप अपने पार्टनर के लिए क्रिसमस कुकीज बनाकर इसे डेकोरेट करें और साथ मिलकर इजॉय करें। 

5 .क्रिसमस पर आप पार्टनर के लिए क्रिसमस ट्री लेकर आ सकते हैं और फिर दोनों मिलकर उस ट्री को डेकोरेट कर सकते हैं। इससे दोनों के रिश्तों में मधुरता आएगी।

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में लगाए क्रिसमस ट्री

न्यूज डेस्क: 25 दिसंबर को दुनियाभर के देशों में धूम-धाम से क्रिसमस का त्यौहार मनाया जाता हैं। इसको लेकर लोग अभी से तैयारी कर रहे हैं। बता दें की क्रिसमस के मौके पर लोग अपने घरों में क्रिसमस ट्री लगाते हैं और परिवार के साथ क्रिसमस को सेलिब्रेट करते हैं। 

खबर के अनुसार अगर आप वास्तु शास्त्र को ध्यान में रखते हुए आप अपने घरों में क्रिसमस ट्री लगाते हैं तो इसे बहुत शुभ माना जाता हैं। साथ ही साथ घर में रहने वाले लोगों के बीच खुशियां भी बनी रहती हैं और इससे जीवन में शांति आती हैं। 

आपको बता दें की क्रिसमस ट्री को घर की उत्तर या पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। क्यों की ये दिशा सकारात्मकता की दिशा मानी जाती है। इस दिशा में क्रिसमस ट्री लगाने से घर में सकारात्मक शक्तियों का वास होता हैं और इससे लोगों को तरक्की मिलती हैं। 

वहीं घर के दक्षिण दिशा में क्रिसमस ट्री कभी भी नहीं लगानी चाहिए। हालांकि वास्तु शास्त्र की मानें तो घर के आंगन या लॉन में क्रिसमस ट्री लगाना बहुत शुभ होता हैं। इसलिए आप क्रिसमस ट्री लगाते समय वास्तु शास्त्र का ध्यान आवश्य रखें।

25 दिसंबर को क्यों मनाया जाता है क्रिसमस, जानिए

न्यूज डेस्क: क्रिसमस ईसाई धर्म का सबसे बड़ा त्यौहार होता हैं। हर साल 25 दिसंबर को दुनियाभर के देशों में क्रिसमस का त्यौहार धूम-धाम से मनाया जाता हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे की लोग 25 दिसंबर को ही क्रिसमस का त्यौहार क्यों मनाते हैं।

जानकारों की मानें तो 25 दिसंबर को मरियम ने यीशु मसीह को जन्म दिया था। इसी दिन यीशु मसीह इस धरती पर आये थें। ऐसा माना जाता हैं की प्रभु यीशु मसीह के द्वारा ही ईसाई धर्म की स्थापना की गई थी और जिसके कारण 25 दिसंबर को क्रिसमस मनाया जाता है।

आपको बता दें की यीशु के जन्म के मौके लोग एक पेड़ को सजाते हैं। जिसे क्रिसमस ट्री कहा जाता हैं। साथ ही साथ इस दिन घरों को भी सजाया जाता हैं। बच्चे सेंटा के कपड़े पहनकर एक-दूसरे को उपहार देते हैं और क्रिसमस को सेलिब्रेट करते हैं। 

वहीं इस दिन लोग चर्च में जाकर प्रार्थना करते हैं। साथ ही साथ घर में परिवार के लोगों के साथ क्रिसमस को सेलिब्रेट करते हैं। प्रभु यीशु मसीह के जन्म के मौके पर दुनियाभर के चर्च को भी सजाया जाता हैं और कई तरह के कार्यकम आयोजित होते हैं।

दिल्ली की इन जगहों में उठा सकते हैं क्रिसमस का लुत्फ

नई दिल्ली : दिल्ली में क्रिसमस की धूम मची हैं। क्रिसमस को लेकर बाजारों में रौनक देखने को मिल रही हैं। साथ ही साथ लोग बाजारों में क्रिसमस को लेकर खूब खरीदारी कर रहे हैं। बता दें की दिल्ली में ग्रेविटी रेस्ट्रो-लाउंज, साकेत सिटी वॉक, डीएलएफ साइबर हब, वंडर कार्निवल जैसी ऐसी कई जगहें हैं जहां आप क्रिसमस का लुफ्त उठा सकते हैं। 

दिल्ली की इन जगहों में उठा सकते हैं क्रिसमस का लुत्फ?

सेक्रेड हार्ट कैथेड्रल: दिल्ली में क्रिसमस का लुफ्त लेने के लिए सेक्रेड कैथेड्रल चर्च बेस्ट ऑप्शन हैं। क्रिसमस पर इस चर्च को खूबसूरत तरिके से सजाया जाता हैं। यहां काफी संख्या में लोग क्रिसमस सेलिब्रेट करने आते हैं।

साकेत सिटी वॉक: क्रिसमस के मौके पर साकेत सिटी वॉक जा सकते हैं। इसे क्रिसमस पर बेहद खूबसूरत तरीके से सजाया जाता है। आप यहां क्रिसमस का लुफ्त उठा सकते हैं।

वंडर कार्निवल : क्रिसमस के मौके पर वंडर कार्निवल घूमना सबसे अच्छा ऑप्शन हैं। यहां क्रिसमस के मौके पर कई सारे इवेंट का आयोजन किया जाता है। आप अपने परिवार या दोस्तों के साथ यहां क्रिसमस का लुफ्त उठा सकते हैं।

साकेत का जगमग ठेला: बता दें की 25 दिसंबर यानि की क्रिसमस के दिन साकेत के जगमग ठेला को बहुत ही खूबसूरती से सजाया जाता है, जो दिखने में काफी आकर्षक लगता हैं। आप इस जगह पर भी क्रिसमस का लुफ्त उठा सकते हैं।

पटना में है बिहार का सबसे पुराना चर्च, जानिए

न्यूज डेस्क: बिहार की राजधानी पटना में क्रिसमस की तैयारी शुरू हो गई हैं। क्रिसमस को लेकर बाजार में खूब चहल पहल देखने को मिल रही हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक बिहार की राजधानी पटना में राज्य का सबसे पुराना चर्च मौजूद हैं। जहां इस साल भी क्रिसमस मनाया जायेगा।

खबर के अनुसार बिहार का पहला चर्च पटना सिटी में स्थापित किया गया था। इसे साल 1628 ई. में ईसाई समुदाय के लोगों के द्वारा बनाया गया था। यह चर्च मौजूदा समय में बिहार का सबसे पुराना चर्च हैं। क्रिसमस के मौके पर आप यहां जा सकते हैं।

बता दें की ऐसे तो पटना में कई चर्च मौजूद हैं। लेकिन लोगों को पटना सिटी में मौजूद चर्च सबसे ज्यादा पसंद आता हैं। इस चर्च को पादरी की हवेली के नाम से भी जाना जाता हैं। सबसे बड़ी बात यह है की समाजसेवी मदर टेरेसा भी लगभग तीन माह तक इस चर्च में रही थी।

जानकारों की मानें तो साल 1948 ई. में समाजसेवी मदर टेरेसा ट्रेनिंग के सिलसिले में पटना आई थीं इस दौरान उसने करीब तीन महीने का समय इस चर्च में बितायी थी। 25 दिसंबर यानि की क्रिसमस के मौके पर इस चर्च को सजाया जायेगा।

क्रिसमस के मौके पर बच्चों को दे ये शानदार गिफ्ट्स

पटना : क्रिसमस को लेकर बच्चे हमेशा एक्साइटेड रहते हैं। उन्हें इस बात का इंतजार होता हैं की 25 दिसंबर यानि की क्रिसमस पर बहुत सारे गिफ्ट्स मिलेंगे। अगर आप भी अपने बच्चे के लिए गिफ्ट्स देने का प्लान कर रहे हैं तो उन्हें कई तरह के शानदार गिफ्ट्स दे सकते हैं।

आप अपने बच्चों को सीक्रेट सेंटा बनकर क्रिसमस पर गिफ्ट्स दे सकते हैं। इससे बच्चे खुश होंगे और आपके प्रति उनका आकर्षण बढ़ेगा। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे गिफ्ट्स के बारे में जो गिफ्ट बच्चों को दे सकते हैं।

क्रिसमस के मौके पर बच्चों को दे ये शानदार गिफ्ट्स?

1 .25 दिसंबर यानि की क्रिसमस पर अपने बच्चों को को सेंटा क्लोज टॉय देकर उनका क्रिसमस स्पेशल बना सकते हैं। इससे बच्चे बहुत खुश होंगे। 

2 .क्रिसमस के मौके पर आप अपने बच्चों को वीडियो गेम गिफ्ट कर सकते हैं। दरअसल आज के बच्चों को वीडयो गेम बहुत पसंद आता हैं। 

3 .क्रिसमस के मौके पर आप बच्चों को कपड़े, जूते, कलर पेंसिल, लंच बॉक्स, बैग आदि भी गिफ्ट कर सकते हैं। बच्चों को नई चीजें बहुत पसंद आता हैं। 

4 .बच्चों को केक और चॉकलेट सबसे ज्यादा पसंद आता हैं। क्रिसमस के मौके पर आप अपने बच्चों को ये गिफ्ट दे सकते हैं। 

5 .क्रिसमस पर बाजार में बहुत से क्रिसमस ट्री बिकते हैं। आप अपने बच्चों को क्रिसमस ट्री भी गिफ्ट्स कर सकते हैं।

क्रिसमस मनाने के लिए बेहतरीन हैं ये तीन जगह

न्यूज डेस्क: 25 दिसंबर को हर साल क्रिसमस का त्यौहार मनाया जाता हैं। इस दिन कई लोग अपने परिवार के साथ ट्रिप पर जाना पसंद करते हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार भारत में तीन जगह ऐसी हैं जिन जगहों पर आप अपने परिवार के साथ क्रिसमस का सेलिब्रेशन कर सकते हैं। 

क्रिसमस मनाने के लिए बेहतरीन हैं ये तीन जगह?

नैनीताल: सर्दी के इस मौसम में क्रिसमस सेलिब्रेट करने के लिए नैनीताल सबसे अच्छा जगह माना जाता हैं। बच्चों और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ यहां की हरी भरी पहाड़ियों के बीच क्रिसमस को सेलिब्रेट कर सकते हैं और इसका आनंद उठा सकते हैं।

ऊटी: आपको बता दें की ऊटी पूरी दुनिया में अपनी खूबसूरती के लिए जाता होता हैं। यहां के हरी भरी पहाड़ियों और खूबसूरत गार्डन में क्रिसमस सेलिब्रेट करने का अलग ही मजा आता हैं। आप अपने परिवार और बच्चों के साथ ऊटी में क्रिसमस सेलिब्रेट कर सकते हैं।

मनाली : परिवार के साथ क्रिसमस मनाने के लिए मनाली सबसे खूबसूरत जगह हैं। यहां आप बर्फबारी का भी आनंद ले सकते हैं। साथ ही साथ मनाली के पहाड़ों और पेड़ों के साथ साथ अपने परिवार के लोगों के साथ क्रिसमस को सेलिब्रेट कर सकते हैं।