HappyNews@ Media Team

This channel publishes all kinds of news related to the world.you will always be grateful if you always keep such a relationship with me.

HappyNews @ Science and Technology

Click here for every news from science and stay with HappyNews.

Happy News @ प्रेरक विचार

Click here for a relayed news with a motivational idea and stay with HappyNews.

HappyNews @ Politics

Click here for news related to politics and stay with HappyNews.

HappyNews @ Lifestyle and Relationship

Click here for the motive thought with image and stay with HappyNews.

Showing posts with label Pitru Paksha. Show all posts
Showing posts with label Pitru Paksha. Show all posts

पटना : आज से पुनपुन घाट हॉल्ट पर रुकेंगी आठ जोड़ी ट्रेनें

न्यूज डेस्क: बिहार की राजधानी पटना से अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक आज से पुनपुन घाट हॉल्ट पर आठ जोड़ी ट्रेने रुकेगी। इसको लेकर रेलवे के द्वारा दिशा निर्देश जारी कर दिया गया हैं ताकि यात्रियों को किसी तरह की परेशानी ना हो। 

खबर के अनुसार गया और पुनपुन में शुरू हो रहे पितृपक्ष मेला को देखते हुए रेलवे ने पुनपुन घाट हॉल्ट पर आठ जोड़ी ट्रेनें रोकने का फैसला किया हैं। इससे पिंडदानियों को फायदा होगा और उन्हें पुनपुन आने के लिए किसी तरह की परेशानी का सामना करना नहीं पड़ेगा।

आज से पुनपुन घाट हॉल्ट पर रुकेंगी आठ जोड़ी ट्रेनें?

ट्रेन नंबर 13349 / 13350 : सिंगरौली - पटना - सिंगरौली एक्सप्रेस पुनपुन घाट हॉल्ट पर रुकेंगी।

ट्रेन नंबर 12365 / 12366 : पटना - रांची - पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस पुनपुन घाट हॉल्ट पर रुकेंगी। 

ट्रेन नंबर 18625 / 18626 : पूर्णिया कोर्ट - हटिया - पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस पुनपुन घाट हॉल्ट पर रुकेंगी।

ट्रेन नंबर 18623 / 18624 : इसलामपुर - हटिया - इसलामपुर एक्सप्रेस पुनपुन घाट हॉल्ट पर रुकेंगी।

ट्रेन नंबर 13347 / 13348 : पटना - बरकाकाना - पटना पलामू एक्सप्रेस पुनपुन घाट हॉल्ट पर रुकेंगी।

ट्रेन नंबर 13243 / 13244 : पटना - भभुआ रोड - पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस पुनपुन घाट हॉल्ट पर रुकेंगी।

ट्रेन नंबर 13329 / 13330 : पटना - धनबाद - पटना गंगा दामोदर एक्सप्रेस पुनपुन घाट हॉल्ट पर रुकेंगी।

ट्रेन नंबर 14223 / 14224 : राजगीर - वाराणसी - राजगीर बुद्धपूर्णिमा एक्सप्रेस पुनपुन घाट हॉल्ट पर रुकेंगी।

बिहार के गया में शुरू होगा पितृपक्ष मेला, 24 घंटे मिलेगी बिजली

न्यूज डेस्क: बिहार के गया से अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के अनुसार गया में कल से पितृपक्ष मेला शुरू होने वाला हैं। इसको लेकर पूरी तैयारी कर ली गई हैं। वहीं बिजली विभाग ने गया को 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

खबर के अनुसार साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ने पितृपक्ष मेला को ध्यान में रखते हुए बड़े पैमाने पर तैयारी की है। साथ ही साथ बिजली की किसी प्रकार की समस्या को तुरंत दूर करने के लिए शहर में कंट्रोल रूम भी बनाया जा रहा है।

आपको बता दें की मेला के लिए गया को 90-100 मेगावाट बिजली की आपूर्ति की जाएगी। इससे मेला क्षेत्र सहित पूरा शहर जगमग होगा और बिजली की किल्लत का सामना करना नहीं पड़ेगा। गया शहर को 24 घंटे बिजली की आपूर्ति की जाएगी।

कंपनी के कहा है की अगर मेला के दौरान कहीं प्राकृतिक आपदा होती हैं तो बिजली संबंधी कोई समस्या ना हो इसके लिए एक दो मोबाइल वाहन तैयार रहेगा। 15 मिनट के अंदर ट्रांसफार्मर, अभियंता, लाइनमैन किसी भी स्थान पर उपलब्ध हो जायेंगे।

पितृपक्ष : गया में रबर डैम का उद्घाटक करेंगे CM नीतीश

न्यूज डेस्क: बिहार के गया से अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 312 करोड़ रुपये की लागत से 411 मीटर लंबे गयाजी डैम का उद्घाटन करने गया आएंगे। इसको लेकर गया में पूरी तैयारी कर ली गई हैं।

खबर के अनुसार इस रबर डैम के निर्माण होने से पितृपक्ष मेले में आये पिंडदानियों को पर्याप्त मात्रा में जल मिलेगा। ऐसी मान्यता हैं की फल्गु के जल से पिंडदान करने से पूर्वजों की आत्मा को शांति मिलती हैं और पिंडदानियों को भी जीवन में समृद्धि प्राप्त होती हैं। 

आपको बता दें की यहां आये पिंडदानी स्टील ब्रिज के माध्यम से विष्णुपद से गया जी डैम होकर सीताकुंड जा सकेंगे।इस गयाजी डैम के पास हर समय तीन से चार फीट पानी उपलब्ध रहेगा। इससे गया शहर का जलस्तर भी बना रहेगा।

मिली जानकारी के अनुसार रबर डैम के लोकार्पण को लेकर फल्गू नदी किनारे विष्णुपद घाट पर पंडाल बनाया गया है। आज सीएम नीतीश कुमार दोपहर एक बजे यहां आएंगे और इस डैम का उद्घाटन करेंगे। कल से यहां पितृपक्ष मेला भी शुरू होने वाला हैं।

Pitru Paksha: गया में पिंडदानियों को मिलेगा पर्याप्त जल

न्यूज डेस्क: बिहार के गया से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक 10 सितंबर से शुरू होने वाले पितृपक्ष मेला में इस साल पिंडदानियों को गयाजी में पर्याप्त जल मिलेगा। इसको लेकर बिहार सरकार के द्वारा बड़े स्तर पर तैयारी की गई हैं। 

खबर के अनुसार नीतीश सरकार के आदेश के बाद फल्गु नदी में बिहार का पहला और देश का सबसे बड़ा रबर डैम तैयार किया जा रहा हैं। इस रबर डैम से पिंडदानियों को सबसे ज्यादा फायदा होगा और उन्हें जल के लिए किसी तरह की परेशानी का सामना करना नहीं पड़ेगा। 

आपको बता दें की आठ सितंबर 2022 को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा इस डैम का उद्घाटक किया जायेगा। मुख्‍यमंत्री के निर्देश पर इसे ‘गया जी डैम’ का नाम दिया गया है। इस डैम में अब साल भर पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध रहेगा। 

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गया में फल्‍गु नदी के जल से पिंडदान व तर्पण का खास महत्‍व है। ऐसा कहा जाता हैं की माता सीता के श्राप से फल्‍गु नदी का जल धरती के अंदर चला गया है। गया में ही भगवान श्रीराम, माता सीता  व लक्ष्मण ने अपने पिता दशरथ का श्राद्ध किया था।

Pitru Paksha : पितृ दोषों से मुक्ति दिला देता है ये छोटा सा उपाय

Pitru Paksha 2022 : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब किसी इंसान के जीवन में पितृ दोष की समस्या उत्पन हो जाती हैं तो इससे इंसान को कई तरह की परेशानी का सामना करना पड़ता हैं। ऐसा कहा जाता हैं की सूर्य तथा राहू जिस भी भाव में बैठते है, उस भाव के सभी फल नष्ट हो जाते है और इंसान को जीवन में काफी कष्ट का सामना करना पड़ता हैं।

आपको बता दें की जब किसी व्यक्ति की कुंडली में पितृ दोष होता हैं तो उस व्‍यक्ति को जीवन में संतान का सुख नहीं मिल पाता है। साथ ही साथ नौकरी व्यवसाय में भी काफी नुकसान का सामना करना पड़ता हैं तथा परिवार में कलह होती रहती हैं। 

पितृ दोषों से मुक्ति दिला देता है ये छोटा सा उपाय।

1 .ज्योतिष बताते हैं की पितृ दोष की समस्या को दूर करने के लिए पितरों की आत्‍मा की शांति के लिए तर्पण-श्राद्ध और पिंडदान करनी चाहिए।

2 .पितृ पक्ष महीने में अगर कोई व्यक्ति पिंडदान, तर्पण और श्राद्ध करता हैं तो इससे पितरों की आत्मा को शांति मिलती है तथा पितृ दोष दूर हो जाते हैं।

3 .अगर पितृ दोष की समस्या है तो आप दक्षिण दिशा में पितरों की तस्वीर लगाकर रोज उनको प्रणाम करें। ऐसा करने से पितृ दोष से राहत मिलेगी। 

4 .पितृ पक्ष महीने में हनुमान जी की पूजा करने से भी पितृ दोष की समस्या दूर होती हैं और इंसान में खुशहाली आती हैं।

Pitru Paksha 2022: पितृ पक्ष में भूलकर भी न करें ये काम, पूर्वज हो जाएंगे नाराज

गया न्यूज : पितृ पक्ष 10 सिंतबर 2022 से शुरू होने वाला हैं। यह मेला 10 सितंबर से 25 सितंबर 2022 तक चलेगा। इस दौरान देश विदेश से बड़ी संख्या में लोग गया में आकर अपने पूर्वजों के लिए पिंडदान, तर्पण और श्राद्ध कर्म आदि करेंगे। 

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पितृ पक्ष के दौरान पिंडदान, तर्पण और श्राद्ध कर्म करने से पूर्वजों के आत्मा को शांति मिलती हैं। साथ ही साथ इससे पूर्वज प्रसन्न होते हैं और पितरों के प्रसन्न होने से वंशजों का कल्याण होता है और वंश में किसी चीज की कमी नहीं रहती हैं। 

हालांकि सही जानकारी नहीं होने के कारण पितृ पक्ष के दौरान लोग कुछ ऐसी गलतियां कर देते हैं जिससे उनके पूर्वज नाराज हो जाते हैं। इससे घर में अशांति बनी रहती हैं। इसलिए आज जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे काम के बारे में जो काम पितृ पक्ष में भूलकर भी न करें।

पितृ पक्ष में भूलकर भी न करें ये काम, पूर्वज हो जाएंगे नाराज। 

1 .पितृ पक्ष के दौरान घर में मांसाहारी भोजन न तो पकाना चाहिए और ना ही उसका सेवन करना चाहिए। इससे पूर्वज नाराज हो जाते हैं। 

2 .पितृ पक्ष के दौरान लौकी, खीरा, चना, जीरा और सरसों का साग खाने से परहेज करना चाहिए। इसका सेवन अच्छा नहीं माना जाता हैं। 

3 .पितृ पक्ष में किसी भी तरह का मांगलिक कार्य नहीं करनी चाहिए। इससे पूर्वज नाराज होते हैं और इसे शुभ भी नहीं माना जाता हैं। 

4 .पितृ पक्ष के दौरान श्राद्धकर्म करने वाले व्यक्ति को पूरे 15 दिनों तक बाल और नाखून नहीं काटनी चाहिए। 

5 .पितृ पक्ष के दौरान पूर्वज पक्षी के रूप में धरती पर आते हैं। इसलिए आप इस दौरान पक्षी को तंग ना करें और दाना-पानी दें।

पितृपक्ष मेला 2022 : पटना से गया और पुनपुन के लिए चलेगी स्पेशल बस

न्यूज डेस्क: बिहार के गया में 9 सितंबर से पितृपक्ष मेला का आयोजन होने वाला हैं। इस मेला में देश दुनिया के लोग अपने पूर्वजों का पिंडदान करने गया आते हैं। इस दौरान कई सारे श्रद्धालु गया से पुनपुन आते हैं और पूजा पाथ आदि करते हैं।

खबर के अनुसार पिंड दान करने वाले श्रद्धालुाओं को किसी तरह की परेशानी ना हो इसके लिए बिहार पर्यटन विकास निगम पटना से गया और पुनपुन जाने के लिए एक विशेष एसी बस चलाएगी। इससे यात्रियों को गया से पुनपुन जाना आसान हो जायेगा।

आपको बता दें की श्रद्धालु महज 670 रुपये में पटना से पुनपुन और गया जा कर पिंड दान कर सकेंगे। हालांकि श्रद्धालुओं को खाने पीने के साथ यहां पिंड दान करने के लिए स्वयं ही पंडित और पूजा पाथ की सामग्रियों की व्यवस्था करनी होगी। 

बस की टाइमिंग। 

पर्यटन विकास निगम की यह बस पटना के आर ब्लॉक से सुबह 7 बजे खुलेगी और सबसे पहले पुनपुन जाएगी और फिर गया जाएगी। वहीं वापसी में यह बस उसी दिन रात में 10 बजे वापस गया से पटना के लिए खुल जाएगी। यह एसी बस होगी।