पितृपक्ष में इन नियमों के पालन से पितृ होंगे प्रसन्न।
1 .पितृपक्ष में श्राद्ध के समय ब्राह्मणों को भी भोजन कराएं और यथाशक्ति दान दें। इससे पितृ भी प्रसन्न होंगे और आपको शुभ फल की प्राप्ति होगी।
2 . ऐसा माना जाता है कि पितृपक्ष में पितृ अतिथि के रूप में आते हैं। इसलिए पितृपक्ष में आप किसी के साथ गलत व्यवहार ना करें।
3 .पितृपक्ष में भोजन का कुछ हिस्सा कुत्ता, बिल्ली, कौवा और गाय को देना चाहिए क्योंकि इन जीवों को भोजन कराने से पितृ को शांति मिलती हैं।
4 .पितृपक्ष में ब्राह्मणों को खीर या मिठाई जरूर खिलाएं। इससे पितृ भी प्रसन्न होंगे।
5 .पितृपक्ष के दौरान शाम को घर के बाहर दीपक जलाकर रख दें।
6 . ऐसा माना जाता है कि पीपल के पेड़ में देवताओं का वास होता है और दीपक जलाने से पितृ प्रसन्न होते हैं। इसलिए पितृपक्ष के दौरान ऐसा जरूर करें।






