HappyNews@ Media Team

This channel publishes all kinds of news related to the world.you will always be grateful if you always keep such a relationship with me.

HappyNews @ Science and Technology

Click here for every news from science and stay with HappyNews.

Happy News @ प्रेरक विचार

Click here for a relayed news with a motivational idea and stay with HappyNews.

HappyNews @ Politics

Click here for news related to politics and stay with HappyNews.

HappyNews @ Lifestyle and Relationship

Click here for the motive thought with image and stay with HappyNews.

ये हैं देश के नंबर वन एनकाउंटर स्पेशलिस्ट, किए है 104 एनकाउंटर

न्यूज डेस्क: भारत में बहुत से ऐसे एनकाउंटर स्पेशलिस्ट हैं जो आतंकियों को ठिकाने लगाते हैं। इनसे आतंकियों में खौफ बना रहता हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे देश के नंबर वन एनकाउंटर स्पेशलिस्ट के बारे में जिन्होंने अभी तक 104 एनकाउंटर किया हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से। 
प्रदीप शर्मा। 
आपको बता दें की प्रदीप शर्मा देश के नंबर वन एनकाउंटर स्पेशलिस्ट हैं। 1990 के दशक और सन् 2000 की शुरुआत में जब मुंबई में गैंगवॉर अपनी चरम पर था, तब आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, प्रदीप शर्मा ने 104 एनकाउंटर किए थे। इनसे अपराधियों में खौफ बना रहता था। इन्हे अपराधी मौत का दूसरा नाम मानते थे।  2010 में उन्हें निलंबित कर दिया गया था। 

लेकिन कुछ समय बाद ये दोबारा पुलिस सेवा ज्वॉइन करने के बाद उन्होंने कई पुलिस अधिकारियों को प्रशिक्षण देकर एनकाउंटर स्पेशलिस्ट बनाया। अब ये पुलिस सेवा से रिजाइन दे कर इस्तीफा देकर शिवसेना में शामिल हो गए।

बने भारत सरकार के ग्रेड ए ऑफिसर, 147 पदों पर हो रही भर्ती, सैलरी होगी 70 हजार

न्यूज डेस्क: अगर आप भारत सरकार के ग्रेड ए ऑफिसर बनना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर हैं। क्यों की  भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड यानि सेबी ने 147 ग्रेड ए ऑफिसर (असिस्टेंट मैनेजर) पदों के लिए भर्ती निकाली हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकते हैं। 
ऑनलाइन आवेदन करने के अंतिम तिथि : 31 मई 2020  

पदों की संख्या : 147 

विभाग : जनरल, लीगल, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग, रिसर्च और ऑफिशियल लैंग्वेज।

कैसे करें आवेदन। 
आवेदन के लिए योग्य व इच्छुक उम्मीदवार सेबी की ऑफिशियल वेबसाइट, sebi.gov.in पर जाकर ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकते हैं। 

योग्यता। 
आपको बता दें की सेबी में ऑफिसर ग्रेड ए (असिस्टेंट मैनेजर) विभिन्न पदों के लिए रिक्तियों के विभाग के अनुसार योग्यता मानदंड अलग-अलग हैं। 

उम्मीदवारों को सम्बन्धित विभाग के अनुरूप विषय में बैचलर्स या मास्टर्स डिग्री या सीए या समकक्ष योग्यता उत्तीर्ण होना चाहिए।

आयु सीमा। 
उम्मीदवारों की आयु 29 फरवरी 2020 को अधिकतम 30 वर्ष होनी चाहिए।

असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर हो रही हैं भर्तियां, 11 मई तक करें आवेदन

न्यूज डेस्क: अगर आप असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं तो ये खबर आपके लिए हैं। क्यों की गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार ने असिस्टेंट प्रोफेसर के खाली पदों के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन के द्वारा इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं। 
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 11 मई 2020 

पदों का नाम:                           पदों कि संख्या:
इकोनॉमिक्स                                 03 पद
अंग्रेजी                                          03 पद
हिन्दी                                           03 पद
सिविल इंजीनियरिंग                       03 पद
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग                 03 पद

आयु सीमा
असिस्टेंट प्रोफ़ेसर के इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीवारों कि आयु सीमा पदों के अनुसार अलग अलग निर्धारित की गई।

योग्यता। 
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता मास्टर डिग्री के साथ पीएचडी हैं। इसके बारे में अधिक जानकारी नोटिफिकेशन से प्राप्त करें। 

आवेदन प्रक्रिया:
अगर आप इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं तो आप आधिकारिक वेबसाइट  gjuonline.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

ये है देश के सबसे युवा IAS अधिकारी, पिता चलाते हैं ऑटो रिक्‍शा

न्यूज डेस्क: मेहनत किसी उम्र की मोहताज नहीं होती हैं। जो लोग मेहनत करते हैं वो किसी भी उम्र में बड़ी बड़ी सफलता हासिल करते हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे एक ऐसे युवा आईएएस अधिकारी के बारे में जिन्होंने मात्र 21 साल की उम्र में आईएएस परीक्षा पास किया। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से। 
अंसार अहमद शेख। 
आपको बता दें की अंसार अहमद शेख देश के सबसे युवा आईएएस अधिकारी हैं। इन्होने साल 2015 में यूपीएससी की परीक्षा पास किया था। ये मात्र 21 साल में आईएएस अफसर बनने वाले देश के पहले व्यक्ति हैं।  

इनके पिता  ऑटो रिक्‍शा ड्राइवर हैं. इनका जीवन गरीबी के साथ बिता। लेकिन इन्होने गरीबी को कभी अपने जिंदगी पर हावी होने नहीं दिया। शेख एक सभा को संबोंधित करते हुए कहा था कि उनके पिता एक ऑटो रिक्शा चालक थे, जो 100-150 प्रतिदिन कमाते थे. कई बार उनका परिवार रात का खाना या नाश्ता छोड़ देता था. 

अंसार अहमद शेख देश के लाखों गरीब नौजवान युवाओं के लिए एक प्रेरणा के स्रोत हैं। युवा इनसे सिख ले सकते हैं की गरीबी और अमीरी मायने नहीं रखती हैं। जीवन में कुछ बड़ा करने के लिए मेहनत मायने रखती हैं। मेहनत से इंसान अपने जीवन में कुछ भी हासिल कर सकता हैं। 

अभी अभी LIVE: बिहार सरकार ने जारी की रेड,ऑरेंज और ग्रीन जोन की पूरी लिस्ट

न्यूज डेस्क: बिहार में कोरोना का संकट तेजी के साथ फ़ैल रहा हैं। इसलिए ये जान लेना जरुरी है की आप कौन से जोन में हैं। ताकि खुद को सेफ रखा जा सके। आज बिहार सरकार ने इसी सन्दर्भ में रेड,ऑरेंज और ग्रीन जोन की पूरी लिस्ट जारी किया हैं। 
रेड जोन की लिस्ट :  मुंगेर, पटना, नालंदा, सीवान, बक्सर, बेगूसराय, भागलपुर, गया, गोपालगंज, कैमूर, नवादा,  सीतामढ़ी, रोहतास और सारण .

ऑरेंज जोन की लिस्ट : लखीसराय, वैशाली, जहानाबाद, अरवल, किशनगंज, कटिहार,

ग्रीन जोन की लिस्ट : शेखपुरा,बांका, जमुई, औरंगाबाद, रोहतास, भोजपुर, पश्चिमी चंपारण पूर्वी चंपारण, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, पूर्णिया, मधेपुरा, सहरसा, दरभंगा, समस्तीपुर, खगड़िया और मुजफ्फरपुर जिले शामिल हैं.

अच्छी खबर LIVE: भारतीय वैज्ञानिकों ने खोजे एक अरब साल पुराने दो एलियन तारे

न्यूज डेस्क: आज के वर्तमान समय में भारत दुनिया के किसी भी देश से कम नहीं हैं। यहां के वैज्ञानिक प्रतिदिन कई तरह के खोज और रिसर्च करते रहते हैं जो दुनिया को हैरान करने वाला होता हैं। आज भारतीय वैज्ञानिकों ने हमारी आकाशगंगा  में दो ऐसे तारे खोजे हैं जो वास्तव में ब्रह्मांड के शुरुआती एक अरब वर्ष में बने 'ग्लोबल क्लस्टर' का हिस्सा थे। इसे स्पेस साइंस की सबसे बड़ी खोज मानी जा रही हैं। 
आपको बता दें की इस तारे की प्रकृति आकाशगंगा के अन्य तारों से अलग होने के कारण इन्हें 'एलियन तारे' भी कहा जाता है। ऐसा पहली बार हुआ हैं जब कोई भारतीय वैज्ञानिक ने किसी तारे की खोज की हैं। इसे दुनिया में  उपलब्धि के तौर पर देखि जा रही हैं। 

किसने की खोज। 
मिली जानकारी के अनुसार इस तारे की खोज भारतीय खगोल भौतिकी संस्थान की प्रोफेसर शिवारानी तिरुपति ने अपनी टीम के साथ मिलकर की है। ये तारे हमारी आकाशगंगा के वलय में धरती से 3621 प्रकाश वर्ष की दूरी पर हैं।

आपको बता दें की प्रो. तिरुपति की टीम ने इन तारों में अल्युमीनियम, नाइट्रोजन, ऑक्सीजन, सोडियम, कार्बन, मैगनेशियम और कई अन्य रसायनों की प्रचूर मात्रा में मौजूदगी के आधार पर इनके 'एलियन' तारे होने की पुष्टि की है। प्रोफ़ेसर की टीम इसपर कई सालों से रिसर्च कर रही हैं। लेकिन अब उन्हें बड़ी कामयाबी हासिल हुयी हैं। 

बड़ी खबर LIVE: बिहार ने छात्रों और मजदूरों को लाने के लिए केंद्र से मांगी स्पेशल ट्रेन

न्यूज डेस्क: लॉकडाउन के कारण दूसरे राज्यों में फसे छात्र और मजदूरों को लाने के लिए बिहार सरकार ने केंद्र से स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग की हैं। आपको बता दें की कल गृह मंत्रालय ने कुछ दिशा निर्देश जारी किया था और राज्य सरकारों को कहा था की आप प्रवासी मजदूरों को अपने गृह राज्य ले जा सकते हैं। 
गृह मंत्रालय के आदेश जारी करने से पहले पंजाब, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश ने छात्रों और मजदूरों को बस से लाना शुरू कर दिया था। मिली जानकारी के अनुसार बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने कहा हैं की हमारे पास इतना बस नहीं हैं। जिससे की प्रवासी मजदूरों और छात्रों को लाया जा सके। 

सुशील मोदी ने केंद्र सरकार से मांग की है कि बिहार के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई जाए ताकि बिहारी छात्रों और मजदूरों को लाने में सहूलियत हो सके और यहां के लोग अपने घर आसानी से पहुंच सके। हालांकि अभी केंद्र सरकार की तरफ से कोई प्रक्रिया नहीं आयी हैं। 

चीन की लैब में है 1500 से ज्यादा जानलेवा वायरस, जानकर हो जाएंगे हैरान ?

न्यूज डेस्क: आज के वर्तमान समय में कोरोना वायरस पूरी दुनिया को सदमे में डाल दिया हैं। इस वायरस से प्रतिदिन कई लोगों की मौत हो रही हैं। अब तक दो लाख से ज्यादा लोग मौत की मुंह सो गए हैं और 30 लाख से ज्यादा बीमार हैं। 
लेकिन आज हम बताने जा रहे हैं चीन के वो राज के बारे में जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। अब ये खबर आ रही है कि चीन के उसी वुहान शहर के उसी लैब में कोरोना जैसे 15 सौ से ज्यादा खतरनाक वायरस हैं. जिसपर चीन कई सालों से रिसर्च कर रहा हैं। 

अब आप सोच सकते हैं की जब एक कोरोना वायरस इतनी तबाही मचा सकता हैं तो और वायरस इस दुनिया के साथ कैसा सलूक करेगा।  आपको बता दें की वायरस का ये जखीरा उसी वुहान इंस्टीट्यूट ऑफ वॉयरोलॉजी लैब में रखा है, जहां से कोरोना का ये वायरस फैला था.

अब जरा अंदाजा लगाइए अगर कोरोना के वायरस की तरह बाकी वारयस भी लैब से बाहर निकल आया तो क्या होगा? पूरी दुनिया जैविक हथियार या किसी खतरनाक वायरस के रिसर्च पर रोक लगा रखी हैं। लेकिन चीन पर इसका कोई असर नहीं पड़ता हैं। यहीं कारण है की अमेरिकी राष्ट्पति ट्रंप इस लैब की जांच करना चाहते हैं और चीन बार बार मना कर देता हैं। 

कोरोना संकट में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, बिहार सरकार ने दी छूट

न्यूज डेस्क: कोरोना संकट के बीच बिहार में बिजली उपभोक्ता को बड़ी राहत मिली हैं। बिहार सरकार ने फैसला लिया हैं की अगर किसी उपभोक्ता का तीस जून तक बिल बकाया रहता है तभी किसी की बिजली नहीं काटी जाएगी। बिहार सरकार के इस फैसले से काफी लोगों को फायदा हो सकता हैं। 
इतना ही नहीं बिहार सरकार ने बिजली उपभोक्ताओं को छूट भी दिया हैं। सरकार ने कहा है की अगर कोई उपभोक्ता ऑनलाइन बिजली बिल जमा करते हैं तो अब उन्हें 3.5 फ़ीसदी की छूट मिलेगी, पहले 2.5 फीसदी थी. इससे लोगों को काफी राहत भी मिल सकती हैं। क्यों की बहुत से उपभोक्ता खुद ऑनलाइन के द्वारा बिजली बिल जमा सकते हैं। 

आपको बता दें की बिजली कंपनी ने कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर उपभोक्ताओं की सेवाओं को देने में होने वाली देरी के संबंध में लगने वाले जुर्माने को 30 जून तक माफ करने का प्रस्ताव दिया था। इसके बारे में सुचना भी जारी की गयी हैं। 

बिहार के सीतामढ़ी में आया कोरोना का तूफान, जिले को किया गया सील

न्यूज डेस्क: बिहार में कोरोना वायरस का कहर शांत होने का नाम नहीं ले रहा हैं। धीरे धीरे पूरा बिहार कोरोना की चपेट में आ रहा हैं। मिली जानकारी के अनुसार आज बिहार के सीतामढ़ी में कोरोना का तूफान आया हुआ हैं। एक साथ 4 कोरोना पॉजिटिव मिलने से लोगों में खलबली मची हुयी हैं। लोग काफी ज्यादा परेशान हैं। 
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी रिपोट के अनुसार बिहार में आज 4 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं और ये सभी मरीज सीतामढ़ी के रहने वाले हैं। जिन इलाकों से मरीज मिले हैं। उन इलाकों को सील कर दिया गया हैं तथा लोगों से घर में रहने की अपील की गयी हैं। 

बिहार में तेजी से बढ़ते मामले सरकार को चिंतित कर रही हैं। सबसे बड़ी बात यह हैं की कोरोना का ये मामला बिहार के 27 जिलों  फ़ैल चूका हैं। अब तक मरीजों की संख्या 407 हो गयी हैं। 

गरीबी की वजह से छूटा स्कूल, फिर भी अपनी मेहनत से बना IAS अफसर

न्यूज डेस्क: गरीबी इंसान के मंजिल में कभी बाधा नहीं बनती हैं। अगर आप अपने जीवन में कुछ करने की ठान लेते हैं तो एक दिन सफलता आवास मिलती हैं। आज हम जानने की कोशिश करेंगे एक ऐसे व्यक्ति के बारे में जो गरीबी के कारण स्कूल तक जा नहीं पाते थे। लेकिन एक दिन अपनी मेहनत के दम पर आईएएस अफसर बने। 
K Elambahavath.
आपको बता दें की के एलमबहावत का जन्म साल 1982 में तमिलनाडु के जिले थनजावूर के छोटे से गांव चोलागनगूडिक्कडू में हुआ था। वो बेहद ही गरीब परिवार के थे। उनका बचपन गरीबी में ही बिता। 1997 में उनके सिर से पिता का साया उठा गया हैं। उन्होंने चपन के ज्यादातर दिन खेतों में अपनी मां की मदद करने, स्कूल जाने, दोस्तों और तीन बड़ी बहनों के साथ खेलने में बिताए. 

के एलमबहावत जब 12वीं में थे तब कक्षा 12 के छात्र को आर्थिक तंगी के कारण पढ़ाई छोड़नी पड़ी थी. वो गरीबी के कारण स्कूल नहीं जा पा रहे थे। लेकिन फिर वो किसी तरह 12वीं पास किये। आपको जानकर ये हैरानी होगी की 24 साल की उम्र तक एलमबहावत को UPSC और उसके रिक्रूटमेंट की कोई जानकारी नहीं थी। 

जब उन्होंने स्नातक किया तब उन्हें इसके बारे में जानकारी हुई और वो आईएएस बनने का मन बना लिया। उन्होंने मद्रास यूनिवर्सिटी से हिस्ट्री में बी.ए. किया. उन्होंने अपने दम पर अध्ययन किया क्योंकि यूपीएससी की तैयारी के दौरान कोचिंग सेंटरों तक जाने के लिए पैसे नहीं थे। 

उन्होंने IAS के लिए 2015 में प्रयास किया. जिसके बाद उसने IAS state cadre में ऑल इंडिया 117वीं रैंक पाई और फिर वो आईएएस अफसर बने। 

भारत सरकार के पर्यावरण मंत्रालय में करें नौकरी, वेतन 80 हजार से ज्यादा

न्यूज डेस्क: जो लोग भारत सरकार की नौकरी करना चाहते हैं उनके लिए अच्छी खबर हैं। क्यों की भारत सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के तहत आने वाले केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) में कई पदों पर भर्तियां निकली हैं। आप ऑनलाइन के द्वारा इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं। 
पदों की संख्या :  48

पदों का नाम : 
पद - जूनियर टेक्नीशियन - 2
अधिकतम आयु सीमा- 18 से 25 वर्ष के बीच

पद - जूनियर लैब असिस्टेंट - 7
अधिकतम आयु सीमा- 18 से 25 वर्ष के बीच

पद - लोअर डिविजनल क्लर्क (एलडीसी) - 13
अधिकतम आयु सीमा- 18 से 25 वर्ष के बीच

पद - अटेंडेंट (एमटीएस) - 3
अधिकतम आयु सीमा- 18 से 25 वर्ष के बीच

पद - डाटा एंट्री ऑपरेटर (ग्रेड - II) - 2
आयु सीमा- 18 से 25 वर्ष के बीच

पद - साइंटिस्ट 'बी'- 13 
अधिकतम आयु सीमा- 35 वर्ष

पद - जूनियर साइंटिस्ट असिस्टेंट - 2
अधिकतम आयु सीमा- 30 वर्ष

पद - सीनियर टेक्नीशियन- 6
अधिकतम आयु सीमा- 30 वर्ष

योग्यता। 
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता पदों के अनुसार निर्धारित की गयी हैं। 

आवेदन प्रक्रिया। 
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार वेबसाइट cpcb.nic.in पर जा कर आवेदन कर सकते हैं। 

बिहार में प्रशासनिक अधिकारी के पदों पर भर्तियां, स्नातक करें आवेदन

न्यूज डेस्क: बिहार में प्रशासनिक अधिकारी बनने की चाहत रखने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर हैं। क्यों की बिहार के नालंदा यूनिवर्सिटी ने स्नातक पास युवाओं के लिए  प्रशासनिक अधिकारी के पदों पर भर्तियां प्रकाशित की हैं। इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। 
आवेदन करने की अंतिम तिथि : 11 मई 2020 

पदों का नाम :  प्रशासनिक अधिकारी

योग्यता। 
प्रशासनिक अधिकारी के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को स्नातक होना जरुरी हैं। तभी आप आवेदन के पात्र होंगे। 

चयन प्रक्रिया। 
इन पदों पर चयन मैरिट और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। 

आयु सीमा। 
प्रशासनिक अधिकारी के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित हैं। आयु में छूट के लिए नोटिफिकेशन देखें। 

आवेदन प्रक्रिया। 
नालंदा यूनिवर्सिटी  के वेबसाइट पर जा कर नोटिफिकेशन पढ़ें और दिए गए दिशा निर्देशों के साथ आवेदन करें।

राजयोग में शनिदेव, इन 6 राशि वालों को कष्टों से मिलेगी मुक्ति

न्यूज डेस्क: शास्त्रों की बात करें तो बहुत दिनों के बाद शनिदेव राजयोग में रहने वाले हैं। जिससे कुछ राशि के लोगों को कष्टों से मुक्ति मिल सकती हैं तथा उनके जीवन में खुशहाली आ सकती हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे उस राशि के लोगों के बारे में जिन्हे कष्टों से मुक्ति मिल सकती हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से। 
कर्क और मेष राशि, शास्त्रों के अनुसार शनिदेव के राजयोग में रहने से कर्क और मेष राशि के लोगों को कष्टों से मुक्ति मिल सकती हैं। इनके जीवन में समृद्धि आ सकती हैं। इनके सपने सच और साकार हो सकते हैं। इन्हे प्यार और पैसों में तरक्की मिल सकती हैं। शनिदेव  को याद करना इनके दैनिक जीवन के लिए लाभकारी साबित होगा। 

वृष और तुला राशि, शनिदेव के राजयोग में रहने से वृष और तुला राशि के भाग्य खुल सकते हैं। इन्हे कष्टों से मुक्ति मिल सकती हैं। इनके घरों में सुख, शांति और समृद्धि आ सकती हैं। इनकी किस्मत नया मोड़ ले सकती हैं। रिश्तों में मधुरता आ सकती हैं। जीवन के कई स्रोतों से धनलाभ हो सकता हैं। इनके जीवन पर शनिदेव मेहरबान रहेंगे। 

कुंभ और मीन राशि, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनिदेव के राजयोग में रहने से कुंभ और मीन राशि के लोगों को बड़ी सफलता मिल सकती हैं। इनके जीवन की परेशानियां दूर हो सकती हैं। कष्टों से मुक्ति मिल सकती हैं। प्यार और पैसों में वृद्धि हो सकती हैं। इस राशि के लोगों को राजसुख मिल सकता हैं। यह समय इनके लिए बेहद खास हैं। आप शनिदेव की उपासना करें। 

शनि की साढ़ेसाती से मुक्त हुई ये 4 राशियां, होगी शनिदेव की कृपा

धर्म डेस्क: शास्त्रों की बात करें तो राशिफल में शामिल कुछ राशियां शनि की साढ़ेसाती से मुक्त हो गयी हैं। जिसके कारण उनके जीवन पर शनिदेव की कृपा हो सकती हैं। साथ ही साथ उनके जीवन में खुशहाली आ सकती हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे उन राशियों के बारे में जो शनि की साढ़ेसाती से मुक्त हो गयी हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से। 
कुंभ और कन्या राशि: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुंभ और कन्या राशि शनि की साढ़ेसाती से मुक्त हो गयी हैं। जिसके कारण इस राशि के लोगों पर शनिदेव की विशेष कृपा हो सकती हैं। ये लोग जीवन के हर कार्य में सफल हो सकते हैं। इनके घरों में खुशहाली आ सकती हैं। धन दौलत में भी वृद्धि हो सकती हैं। शनिदेव की आराधना करना इनके लिए शुभ रहेगा। 

धनु और सिंह राशि: शनि की साढ़ेसाती से धनु और सिंह राशि भी मुक्त हो रही हैं। जिससे इनके जीवन की सभी परेशानी दूर हो सकती हैं। साथ ही साथ इनके जीवन पर शनिदेव की कृपा हो सकती हैं। इनके जीवन में खुशहाली आ सकती हैं। इनके दुख-दर्द भी समाप्त हो सकते हैं। यह समय इनके लिए शुभ हैं। आप शनिदेव को याद करें। 

मच्छरों के आतंक से बचाएंगे ये तीन पौधे, बीमारियां भी रहेगी दूर

न्यूज डेस्क: कोरोना संकट के बीच मच्छरों का भी प्रकोप बढ़ता जा रहा हैं। इसे लेकर WHO ने भी चेतावनी जारी की हैं की लोग मच्छरों से सावधान रहें। क्यों की मच्छरों के काटने से कई तरह की बीमारियां फैलने का खतरा रहता हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे पौधे के बारे में जो पौधे मच्छरों के आतंक से आपको बचाएगा तथा इससे बीमारियां भी दूर रहेगी। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से। 
गेंदा का पौधा। 
अगर आप मच्छरों के आतंक से बचना चाहते हैं तो आप अपने घर में गेंदा का पौधा जरूर लगाएं। इससे घर के सारे मच्छर भाग जाएंगे। साथ ही साथ बीमारी होने के चांस भी कम जाएंगे। मच्छरों को गेंदा का पौधा पसंद नहीं आता हैं।

तुलसी का पौधा। 
तुलसी का पौधा आयुर्वेदिक गुणों से भरपूर होता हैं। साथ ही साथ इसमें मच्छरों को भगाने की भी शक्ति होती हैं। इसलिए आप इस पौधों को अपने घर में जरूर लगाएं। ये पौधा इंसान के लिए बहुत फायदेमंद होता हैं। इससे कई तरह की बीमारियां भी दूर रहती हैं। 

सिट्रानेला का पौधा। 
दरअसल सिट्रानेला का पौधा अपनी अच्छी खुशबु के लिए जाना जाता हैं। लेकिन इसकी खुशबु मच्छरों को पसंद नहीं आता हैं और सारे मच्छर भाग जाते हैं। आप पौधों को अपने घर में जरूर लगाएं इससे घर का महौल भी अच्छा रहेगा। 

बिहार में एक कोरोना पॉजिटिव से 38 लोग हुए संक्रमित, बनती जा रही है लंबी चेन

न्यूज डेस्क: बिहार में कोरोना पॉजिटिव के मामले तेजी के साथ बढ़ रहे हैं। इसी बीच बक्सर से ये खबर आयी हैं की एक कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति के संपर्क में आने से 38 लोग संक्रमित हो गए हैं। इससे बक्सर में लंबी चेन बन गयी हैं। जिसके कारण लोगों में हड़कंप मचा हुआ हैं। 
बिहार सरकार के द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार बुधवार को संक्रमित पाये गये मरीजों में एक छह माह की बच्ची है जबकि एक किशोरी की उम्र एक साल, दस साल, आठ साल, आठ साल और एक 45 वर्षीय महिला शामिल है. वहीं एक 65 साल का बुजुर्ग समेत 19 साल का किशोर, 25 वर्षीय युवक, 35 वर्षीय युवक और 42 वर्षीय युवक शामिल हैं. इससे पूरा बक्सर जिला को सील करने का आदेश मिल गया हैं। 

आपको बता दें की ये लंबी चेन अगर और फैला तो बहुत खतरनाक साबित हो सकता हैं। इससे बिहार सरकार काफी टेंशन में दिख रही हैं। बिहार में कोरोना  मामले तेजी के साथ बढ़ने लगे हैं। पुरे बिहार में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 403 हो गई हैं। 

दुनिया के इन 5 देशों पर है सबसे ज्यादा कर्ज, जानें भारत की स्थिति

न्यूज डेस्क: दुनिया के सभी देश अपने देश के विकास के लिए वर्ल्ड बैंक से कर्ज लेते हैं। इससे वो अपने देश की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाते हैं और अपनी समस्या दूर करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं की इस दुनिया में सबसे कर्जदार देश कौन सा हैं। जिस देश ने वर्ल्ड बैंक से सबसे ज्यादा कर्ज लिया हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे विस्तार से। 
इंटरनेशनल मॉनिटरी फंड के मुताबिक दुनिया में सबसे कर्जदार देशों की लिस्ट में चीन चौथे स्थान पर हैं। चीन के ऊपर कुल 6764 अरब डॉलर का कर्ज है. वहीं इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर जापान का नाम है. जापान के ऊपर कुल 11788 अरब डॉलर का कर्ज है.

इस रिपोट के अनुसार अमेरिका पहले स्थान पर हैं। अमेरिका के ऊपर कुल 21465 अरब डॉलर का कर्ज है. अमेरिका दुनिया का सबसे कर्जदार देश हैं। इसने वर्ल्ड बैंक से सबसे ज्यादा कर्ज लिया हैं। 

सबसे ज्यादा कर्ज में दबे हुए टॉप 5 मुल्कों की सूची में पांचवें स्थान पर फ्रांस मौजूद है. फ्रांस के ऊपर 2736 अरब डॉलर का कर्ज है. वहीं इस लिस्ट में भारत का स्थान आठवां हैं. भारत के ऊपर कुल 1851 अरब डॉलर का कर्ज है. 

बिहार में जॉब की बहार, मिडिल स्कूलों में फिजिकल टीचर की होगी बहाली

न्यूज डेस्क: बिहार में बहुत दिनों के बाद फिजिकल टीचर की बहाली होने वाली हैं।  इसको लेकर शिक्षा विभाग तैयारी में जुट गया हैं। बहुत जल्द बहाली की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। आपको बता दें की बिहार के शिक्षा विभाग ने जिलों से ऐसे स्कूलों की सूची 1 सप्ताह के अंदर मांगी है. यहां फिजिकल टीचर की कमी हैं। इसी हिसाब से सरकार टीचर की बहाली करेगी। 
आपको बता दें की जो लोग बेरोजगार हैं और फिजिकल टीचर बनना चाहते हैं। उनके लिए यह एक अच्छा मौका हैं। शारीरिक शिक्षा में डिप्लोमा सहित समकक्ष डिग्री धारी जो शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशक योग्यता परीक्षा उत्तीर्ण होंगे वे इस पद पर बहाल हो सकेंगे. और आवेदन प्रक्रिया में भाग्य ले सकते हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार प्राथमिक शिक्षा निदेशक डॉ रंजीत कुमार सिंह ने बुधवार को सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को एक पत्र भेजा है. जिसमे उन्होंने 100 से अधिक स्कूल की सूचि मांगी हैं। जिस स्कूल में फिजिकल टीचर नहीं हैं। बहुत जल्द इन पदों पर बहाली के लिए नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। 

कोरोना से बिहार को बचा लीजिए मोदी जी, तेजी से फैल रहा वायरस

न्यूज डेस्क: कोरोना से बिहार की जनता में खौफ बनी हुयी हैं। यहां की जनता पीएम मोदी को आबाज लगा रही हैं की आप हमे बचा लो। क्यों की जिस रफ़्तार से कोरोना बिहार में बढ़ रहा हैं। जिससे लोगों में हड़कंप मच गया हैं। पिछले कुछ दिनों में कोरोना बिहार के गांव में भी प्रवेश करने लगा हैं। 
मिली जानकारी के अनुसार बिहार में कोरोना के मरीजों की संख्या 403 हो गयी हैं। पश्चिमी चंपारण जिले में पहली बार कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद राज्य के 38 में 29 जिले इसकी चपेट में आ गये हैं. सबसे बड़ी बात यह हैं की कोरोना का संक्रमण बिहार के गांव तक पहुंचने लगा हैं। 

स्वास्थ्य मंत्रालय के रिपोट के अनुसार बक्सर में 14 और पश्चिमी चंपारण में पांच, दरभंगा के चार, पटना व रोहतास के तीन-तीन, बेगूसराय व भोजपुर के दो-दो और वैशाली, मधेपुरा, औरंगाबाद व सीतामढ़ी के एक-एक मरीज मिले हैं। जिससे राज्य सरकार की चिंता बढ़ गयी हैं। बिहार की जनता को सीएम नीतीश कुमार से ज्यादा पीएम मोदी पर भरोसा नजर आ रहा हैं। 

इस राज्य की लड़कियां IAS बनने में सबसे आगे, UPSC की रिपोट

न्यूज डेस्क: आज के वर्तमान समय में आईएएस बनने का क्रेज लड़कियों में तेजी के साथ फ़ैल रहा हैं। हर साल काफी लड़कियां आईएएस एग्जाम में सफल होती हैं और देश की सेवा करती हैं। अगर टॉपर की लिस्ट को भी देखा जाएं तो इस लिस्ट में भी लड़कियां काफी आगे दिखाई देती हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे उस राज्य के बारे में जिस राज्य की लड़कियां आईएएस बनने में सबसे आगे हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से। 
UPSC के पिछले 10 सालों के एक रिपोट के अनुसार राजस्थान और दिल्ली की लड़कियां आईएएस बनने में सबसे आगे हैं। राजस्थान में लड़कियों का आईएएस बनने का प्रतिशत 60 प्रतिशत से भी ज्यादा हैं। देश के लगभग एक चौथाई लड़कियां जो आईएएस बनती है वो इसी राज्य की होती हैं। 

इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर दिल्ली, फिर उत्तर प्रदेश, केरल और बिहार की लड़कियां हैं। जो आईएएस के छेत्र में अपना परचम लहरा रही हैं। इतना ही नहीं अगर इस रिपोट को देखें तो पिछले तीन से चार सालों में उत्तर प्रदेश और बिहार की लड़कियों का प्रतिशत तेजी के साथ बढ़ा हैं। जबकि राजस्थान और दिल्ली की लड़कियों का ग्राफ नीचे आ रहा हैं। 

अभिनेता ऋषि कपूर का निधन, अमिताभ बच्चन ने दी जानकारी

न्यूज डेस्क : बॉलीवुड के सुपरस्टार अभिनेता  ऋषि कपूर का मुम्बई के अस्पताल में निधन हो गया। इसकी जानकारी अमिताभ बच्चन ने आज (30 अप्रैल) की सुबह नौ बजकर 32 मिनट पर ट्वीट करके दिया। 
अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर लिखा- वो गया. ऋषि कपूर गए. अभी उनका निधन हुआ. मैं टूट गया हूं. कपूर फैमिली से रणधीर कपूर ने ऋषि के निधन की खबर को कंफर्म किया है.

T 3517 - He's GONE .. ! Rishi Kapoor .. gone .. just passed away .. 
I am destroyed ! Amitabh Bachchan (@SrBachchan) April 30, 2020 

बता दें की ऋषि कपूर को बुधवार उनके परिवार ने एच एन रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया था. उनके भाई रणधीर ने बताया था कि उन्हें सांस लेने में समस्या हो रही थी. इसी समस्या के कारण आज उनकी निधन हो गयी।  

युद्ध के लिए अमेरिकी एयर फाॅर्स तैयार, चीनी सेना में मची हड़कंप

न्यूज डेस्क: कोरोना के कारण पूरी दुनिया दो गुटों में बटती नजर आ रही हैं। अमेरिका चीन पर कोरोना वायरस फैलाने को लेकर दवाब बना रहा हैं। इतना ही नहीं अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने चीन को धमकी दिया हैं की अमेरिका में कोरोना के कारण जीतनी मौत हो रही हैं उसके लिए चीन जिम्मेदार हैं। अमेरिका किसी भी किम्मत पर चीन को नहीं छोड़ेगा और एक एक मौत का बदला लेगा। 
राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा की कोरोना वायरस चीन की एक साजिस हैं। इसे अमेरिका अपने ऊपर हमला मान रहा हैं। और चीन को इसकी किम्मत चुकानी होगी। इसी बिच अमेरिकी एयर फाॅर्स ने अपने सैन्य बेस पर एलिफेंट वॉक किया। जिससे चीनी सेना में हड़कंप मच गयी हैं। 

इस एलिफेंट वॉक में अमेरिका के टॉप फाइटर जेट और टॉप मिसाइल को भी शामिल किया गया था। बहुत दिनों के बाद अमेरिकी एयर फाॅर्स को ऐसा करते हुए देखा गया हैं। ये चीन के साथ साथ पूरी दुनिया के लिए एक चेतावनी की तौर पर देखा जा रहा हैं। 

आपको बता दें की जब कोई सेना युद्ध करने के लिए तैयार होती हैं तब एयर फाॅर्स अपने फाइटर जेट के साथ एलिफेंट वॉक करती हैं। इसका सीधा मकसद ये होता हैं की वो युद्ध के लिए तैयार हैं। उसे बाद एक आदेश की जरुरत हैं। 

भारत और चीन भिड़े तो रूस किसका साथ देगा, पढ़िए एक रिपोट

न्यूज डेस्क: आज के वर्तमान समय में रूस अमेरिका को सबक सिखाने के लिए चीन के काफी करीब हो गया हैं और दुनिया के किसी भी मामले में चीन का साथ दिखाई देता हैं। लेकिन लोगों के मन में सबसे बड़ा सवाल यह हैं की अगर भारत और चीन के बीच भिड़ंत होती हैं तो रूस किसका साथ देगा। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे विस्तार से। 
भारत और रूस दुनिया के सबसे अच्छे मित्र देश हैं। 1971 के भारत पाक युद्ध में जब पूरी दुनिया पाकिस्तान का साथ दे रही थी तब रूस ने भारत का साथ दिया था और उसने कहा था की भारत पर अगर किसी देश ने हमला किया तो इसे रूस पर हमला माना जाएगा और रूस किसी भी कीमत पर बर्दास्त नहीं करेगा। रूस ने साबित कर दिया था की भारत उसका सबसे अच्छा दोस्त हैं। 

लेकिन अगर भारत और चीन के बीच भिड़ंत होती हैं तभी भी रूस भारत का ही साथ देगा। आज के समय में भी कई बार विश्व पटल पर रूस भारत का साथ देने के लिए चीन के खिलाफ गया हैं और चीन से कई तीखे सवाल भी पूछे हैं। 

रूस दुनिया के किसी भी मच पर भारत का खुल कर समर्थन देता हैं। भारत को लेकर रूस चीन की कोई बात नहीं सुनता वो भारत को अपना सबसे खास मित्र मानता हैं। कई बात रूस ने UN में वीटो पावर लगाकर चीन के खिलाफ वोट देता रहा हैं। 

अमेरिका ने कहा -चीन छोड़कर भारत जाएं सभी अमेरिकी कंपनियां

न्यूज डेस्क: कोरोना फैलाकर चीन पूरी दुनिया पर राज करना चाहता था। लेकिन उसकी चाल उल्टा पड़ता दिख रहा हैं। अमेरिका ने अपने सभी कंपनियों को कहा हैं की वो चीन छोड़कर भारत चला जाएं। क्यों की चीन किसी का भी नहीं हो सकता हैं। 
आपको बता दें की इससे पहले जापान की कई कंपनियां चीन को छोड़कर भारत में आने की इच्छा जता चुकी हैं। भारत सरकार अपने सभी राज्यों को आदेश भी जारी कर दिया हैं की वो इन कंपनियों को अपने राज्यों में लाने के लिए महौल तैयार करें। 

कुछ दिन पहले एक टीवी चैनल में केंद्रीय मंत्री नितिन गटकरी ने भी कहा था की दुनिया अभी चीन से ख़फ़ा हैं और कई कंपनियां चीन छोड़कर भारत आना चाहती हैं जो भारत के लिए एक अच्छा मौका हैं। सूत्रों के द्वारा मिली जानकारी के अनुसार वर्तमान समय में 300 से ज्यादा कंपनियां भारत आने को तैयार हैं। 

अमेरिका के चीन पर सख्त रुख के कारण सभी कंपनियां चीन छोड़ने की प्लानिंग कर रही हैं। अमेरिका के एक अधिकारी ने यहां तक कह दिया की भारत कंपनियों के लिए सबसे अच्छी जगह हैं। सभी अमेरिकी कंपनियां चीन छोड़कर भारत चले जाएं। 

बिहार में बस, ऑटो और ई रिक्शा में बैठेंगे सिर्फ इतने सवारी, जारी हुआ नोटिश

न्यूज डेस्क: लॉकडाउन खत्म होने के बाद बिहार में फिर से कोरोना का संचार ना हो इसके लिए सीएम नीतीश कुमार अपने अधिकारियों से चर्चा कर रहे हैं। बिहार में बस, ऑटो और ई रिक्शा में कितने सवारी बैठेंगे इसको लेकर रणनीति बनाई जा रही हैं। 
आपको बता दें की लॉकडाउन के बाद बिहार सरकार के परिवहन विभाग के द्वारा सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था में बड़े बदलाव की पृष्ठभूमि तैयार की जा रही है। साथ ही साथ इसके लिए दिशा निर्देश भी तैयार किए जा रहे हैं। बहुत जल्द बिहार सरकार एक नोटिश जारी कर सकती हैं। 

मिली सुचना के अनुसार सरकार स्कूल बसों और ऑटो कैब टैक्सियों में कितने सवारी बैठकर एक साथ यात्रा कर सकते हैं. इसको लेकर बड़ा कदम उठाने जा रही हैं। साथ ही साथ सख्त नियम भी बना रही हैं। लॉक डाउन के बाद भी कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का पूरी तरह पालन करवाया जाएगा। साथ ही साथ बस, ऑटो और ई रिक्शा में ज्यादा सवारी नहीं ले जाने की वेवस्था होगा। 

अगर कोई बस, ऑटो और ई रिक्शा में ज्यादा सवारी ले जाता हैं तो उसपर क़ानूनी करवाई भी की जाएगी। परिवहन विभाग इसको लेकर चिंतन कर रही हैं। 

बिहार के 33 जिलों में बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने किया अलर्ट

न्यूज डेस्क: बिहार में मौसम पल-पल अपना रुख बदल रहा हैं। मौसम विभाग के द्वारा जारी एक रिपोट के अनुसार आने वाले दो दिनों में बिहार के 33 जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना हैं। मिली जानकारी के अनुसार बंगाल की खाड़ी से आने वाली हवाओं की वजह से निम्न हवा का दबाव बिहार के उत्तरी हिस्सों में बना है। जिसके कारण बिहार के ज्यादा तर हिस्सों में बारिश हो सकती हैं। 
मौसम विभाग ने अलर्ट करते हुए बताया की पटना, गया, नालंदा, बेगूसराय, नवादा को छोड़कर प्रदेश के सभी हिस्सों में बारिश के आसार से जिससे तापमान में  गिरावट आ सकती हैं। लेकिन 2 मई के बाद गर्म हवाएं चलने लगेगी और तापमान में अचानक से वृद्धि होगी। 

आपको बता दें की राजधानी पटना में बुधवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुरुवार यानि आज पटना का अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। यहां बारिश होने की संभावना नहीं हैं। 

ब्रैकिंग न्यूज़ LIVE: पीएम मोदी के फैसले से चीन में मचा हड़कंप, डर गया ड्रैगन

न्यूज डेस्क: कोरोना संकट के बीच चीन भारत को लगातार धोखा देता जा रहा था। जिससे परेशान हो कर पीएम मोदी ने बड़ा फैसला लिया हैं। जिससे चीन में हड़कंप मच गया हैं। आपको बता दें की कोरोना वायरस के टेस्ट के लिए भारत ने चीन से किट मंगाई थी लेकिन चीन ने भारत को खराब किट दे दी। 
ख़राब किट दे कर चीन उल्टा भारत पर ही इल्जाम लगा रहा हैं। जिसे देखते हुए मोदी सरकार ने ये फैसला लिया हैं की भारत चीन से आई किट को बापस करेगा। साथ ही साथ जो किट खराब निकले हैं  उसका पैसा नहीं देगा। भारत के इस सख्त फैसले से ड्रैगन डर गया हैं और भारत को धमकी देना शुरू कर दिया हैं। 

कुछ दिन पहले मोदी सरकार ने चीन की कंपनियों को बिना इजाजत भारत में आने पर रोक लगा दी थी। जिससे चीन खफा हो गया था। अब भारत चीन के किसी भी गलती का मुंहतोड़ जवाब देगा और उसे किसी भी कीमत पर नहीं छोड़ेगा। 

IAS बनने के लिए ये विषय है सबसे बेस्ट, टॉपर ने दिया सुझाव

न्यूज डेस्क: आईएएस बनना सभी छात्रों का सपना होता हैं। लेकिन सभी छात्र आईएएस नहीं बन पाते हैं। कुछ छात्र सही विषय का चयन नहीं कर पाते तो कुछ छात्रों को अच्छा गाइडलाईन नहीं मिल पाता हैं। आज इसी विषय में टॉपर के अनुसार जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे विषय के बारे में जो विषय आईएएस  की तैयारी के लिए सबसे अच्छा माना जाता हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से। 
समाजिक विज्ञान :
ऐसे तो आप किसी भी विषय से आईएएस बन सकते हैं। लेकिन टॉपर की नजर में आईएएस बनने के लिए सबसे अच्छा विषय समाजिक विज्ञान को माना जाता हैं। इस विषय से काफी छात्र आईएएस बनते हैं। इस विषय को पढ़ना और समझना भी आसान माना जाता हैं। 

UPSC के द्वारा  पिछले कुछ सालों के रिजल्ट को देखें तो इस एग्जाम में सामाजिक विज्ञान के छात्रों का दवदवा रहता हैं। इस विषय के काफी छात्र हर  साल आईएएस बनते हैं। इनका पास होने का प्रतिशत 60% हैं। इसलिए अगर आप भी आईएएस के लिए विषय का चुनाव करना चाहते हैं तो ये विषय आपके लिए सबसे बेस्ट साबित होगा। 

बिहार के गांवों में पहुंचा कोरोना वायरस, नीतीश सरकार की उड़ी नींद

न्यूज डेस्क: बिहार में कोरोना वायरस तेजी के साथ फ़ैल रहा हैं। यह वायरस शहर के साथ साथ गांव तक भी जा पहुंचा हैं। जिससे नीतीश सरकार की नींद उड़ गयी हैं। क्यों की अगर कोरोना वायरस गांव में पहुंचने लगा तो पुरे गांव को संक्रमित कर सकता हैं और बिहार के गांव में डॉक्टर की भी वेवस्था नहीं हैं। 
इस स्थिति में अब पंचायतीराज संस्थाओं के जन प्रतिनिधियों और समाजसेवी संस्थाओं की जवाबदेही भी ज्यादा बढ़ गई है। क्यों की गांव में कोरोना वायरस को रोकना मुश्किल साबित हो सकता हैं। आपको बता दें की अब गांव में क्वारंटाइन केन्द्रों पर सुविधाओं के साथ वहां रखे गए लोगों पर निगरानी भी बढ़ानी होगी ताकि इस वायरस के फैलाव को रोका जा सके। 

आपको बता दें की ग्रामीण क्षेत्र में संक्रमण का फैलाव बढ़ता जा रहा हैं। बिहार के औरंगाबाद, मधुबनी, अररिया, कैमूर, मुंगेर, रोहतास, नवादा, बांका, गोपालगंज समेत कई जिलों के ग्रामीण इलाकों में नए मरीज मिले हैं। जिससे गांव में हड़कंप मच गया हैं। 

अब CBSE नहीं लेगा दसवीं का परीक्षा, 12वीं का पेपर लॉकडाउन के बाद

न्यूज डेस्क: लॉकडाउन की बजह से पढ़ाई कर रहे बच्चों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। सीबीएसई परीक्षा नियंत्रक ने इस संबंध में बताया है कि 12 वीं बोर्ड की परीक्षा लॉकडाउन खत्म होने के तुरंत बाद ली जाएगी। इसके लिए एक नोटिफिकेशन भी जारी किया जाएगा। वहीं बोर्ड ने बताया की अब 10 वीं की परीक्षाएं नहीं होंगी।  
मिली जानकारी के अनुसार बोर्ड ने बताया की इंटरनल एसेसमेंट और बाकी पैमानों के आधार पर दसवीं का परिणाम घोषित किया जाएगा। केवल उत्तर पूर्वी दिल्ली में कुछ विषयों की परीक्षा जो रह गई हैं ली जाएंगी। छात्रों को इसके बारे में सूचित किया जाएगा। 

आपको बता दें की दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने भी बोर्ड परीक्षाओं को न कराने को लेकर केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल को सुझाव देते हुए कहा था की सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए 10वीं और 12वीं की बाकी विषयों की बोर्ड परीक्षाएं जून तक करवाना ठीक नहीं हैं। इससे छात्रों के बीच कोरोना को लेकर डर बना रहेगा। 

शक्तिहीन पुरुषों के लिए रामबाण साबित होगा ये होम्योपैथी दवा

हेल्थ डेस्क: आज के वर्तमान समय में बहुत से पुरुष शक्तिहीन हैं। जिसके कारण उनका वैवाहिक जीवन ख़राब हो जाता हैं तथा वो अपने पार्टनर को खुश करने में नाकाम रहते हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे एक ऐसे होम्योपैथी दवा के बारे में जो दवा शक्तिहीन पुरुषों के लिए रामबाण साबित होता हैं। इससे पुरुषों की शक्ति बढ़ जाती हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से। 
Avena Sat Q:
होम्योपैथी डॉक्टरों के अनुसार शक्तिहीन पुरुषों के लिए Avena Sat Q एक शक्तिशाली दवा हैं। इसके सेवन करने से पुरुषों की स्टैमिना और मर्दाना ताकत प्राप्त होती हैं। साथ ही साथ पुरुषों की सारी परेशानी दूर हो जाती हैं। इस दवा का सेवन पुरुष होम्योपैथी डॉक्टर की सलाह ले कर कर सकते हैं। 

अगर किसी व्यक्ति को किसी भी प्रकार की क्षयकारी या कमजोर कर देने वाली बीमारी के बाद, शक्ति की कमी, चिंता, अनजाने में वीर्य स्खलन जैसी समस्या होती हैं। उनके लिए भी ये दवा रामबाण साबित होती हैं। इससे पुरुषों की सभी प्रकार की कमजोरी  दूर हो जाती हैं। 

 सेवन करने की विधि। 
पुरुष इस दवा का सेवन सुबह और शाम को, आधा कप गुनगुने पानी के साथ २/३ बूंदें लें। यह दवा किसी भी होम्योपैथी स्टोर पर आसानी से मिल जाएगा। 

पटना पर कोरोना का अटैक मचा हड़कंप, पूरा पटना सील करने की तैयारी

न्यूज डेस्क: बिहार की राजधानी पटना पर कोरोना का अटैक हो रहा हैं। पटना के अलग-अलग मुहल्ले में कोरोना के मरीज मिलने से हड़कंप मचा हुआ हैं। बिहार सरकार अब पूरा पटना को सील करने की तैयारी कर रही हैं। क्यों की कोरोना के मामले मिलते रहे तो फिर इसे रोक पाना मुश्किल साबित होगा। 
स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा जारी रिपोट में पटना के खाजपुर, जगदेवपथ,मछली गली और अब राजा बाजार की आश्रम गली में लगातार कोरोना मरीज मिलने से बेली रोड मुख्य सड़का का दोनों किनारा अब हॉटस्पॉट में तब्दील हो गया है. इन इलाकों को पूरी तरह से सील कर दिया गया हैं। 

आपको बता दें की बुधवारा को IGIMS की गैस्ट्रो विभाग में काम करने वाली नर्स को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है. यह नर्स राजाबाजा के आश्रम गली में रहती है। जिससे मुहल्ले में हड़कंप मचा हैं। लोग परेशान रहने लगे हैं। हलांकि इस मुहल्ले को सील कर दिया गया हैं।  

गंजे सि‍र पर भी उग आएंगे नए बाल, ये तेल है लाजवाब, जान लें लगाने का तरीका

न्यूज डेस्क: बाल इंसान के खूबसूरती के लिए बहुत जरुरी है। लेकिन आज के इस भाग-दौड़ की जिंदगी में सिर के बाल कम उम्र से गिरना शुरू हो जाते हैं। जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे एक ऐसे तेल के बारे में जिस तेल को अगर आप अपने सिर पर लगाते हैं तो इससे गंजे सिर पर भी बाल उग आएंगे और आपकी खूबसूरती भी बढ़ जाएगी। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से। 
सामग्री। 
लहसुन की कलियां - 6 से 7
ताजा कटा हुआ आंवला -2
कटा हुआ प्याज - 1 छोटा
अरंडी का तेल यानि कैस्टर ऑइल - 3 चम्मच
नारियल का तेल - 4 चम्मच

तेल बनाने के तरीके। 
आयुर्वेद के अनुसार आप इन सभी सामग्री को एक साथ मिला लें और धीमी आंच पर कम से कम एक घंटा पकाएं। फिर इसे निकाल कर छान लें और कांच के डिब्बे में बंद करके रख दें। आपका ये आयुर्वेदिक तेल तैयार हो जाएगा। 

तेल लगाने के तरीके। 
आप प्रतिदिन दिन में कम से कम दो बार गंगे सिर पर इस तेल को लगाएं। कुछ हीं दिनों के बाद आपको फर्क दिखाई देने लगेगा और आपके से पर नए बाल उग आएंगे। 

मोदी सरकार ने दी प्रवासी मजदूरों को घर जाने की इजाजत, जारी किए दिशा-निर्देश

न्यूज डेस्क: लॉकडाउन के कारण सबसे ज्यादा परेशानी प्रवासी मजदूरों को हो रही हैं। मजदुर पैदल अपने घर जा रहे थे। जिससे कोरोना फैलने का भी खतरा बढ़ गया था। इसे देखते हुए मोदी सरकार ने प्रवासी मजदूरों को घर जाने की इजाजत दे दी हैं। 
आपको बता दें की केंद्र सरकार ने राज्यों को कहा है की आप दूसरे राज्यों में फसे मजदूरों को गाइडलाईन के तहत ले जा सकते हैं। मंत्रालय ने शर्तें गिनाते हुए कहा कि सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को एक नोडल अधिकारी बनाने होंगे और ऐसे लोगों को रवाना करने तथा इनकी अगवानी करने के लिए मानक प्रोटोकॉल बनाने होंगे. 

इतना ही नहीं आदेश में कहा गया है कि नोडल अधिकारी अपने राज्यों में फंसे हुए लोगों का पंजीकरण भी करेंगे और कोरोना ना फैले इसपर भी ध्यान रखेंगे। आपको बता दें की हजारों कर्मी देशभर में लागू लॉकडाउन (बंद) के कारण फंसे हुए हैं और वे उन्हें उनके गृहराज्यों में भेजे जाने के लिए परिवहन व्यवस्था किए जाने की मांग कर रहे हैं. 

उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की सरकार पहले से ही दूसरे राज्यों में रह रहे मजदूरों को लाना शुरू कर दी थी। अब सभी राज्य ऐसा करने वाले हैं। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार प्रवासी कर्मियों के संबंध में गृह मंत्रालय के आदेश को लेकर अन्य राज्यों के संपर्क में हैं।  

3 मई के बाद भी जारी रहेगा लॉकडाउन, मोदी सरकार ने दिए संकेत

न्यूज डेस्क: कोरोना के फैलाव को रोकने के लिए भारत में 3 मई तक लॉकडाउन लगाया गया हैं। लेकिन पिछले कुछ दिनों से कोरोना के मामलों में जो तेजी आई हैं। इससे लॉकडाउन खुलने की संभावना कम हैं। लेकिन सरकार लॉकडाउन में पहले के मुकाबले थोड़ी ढ़ील दे सकती हैं। 
मिली जानकारी के अनुसार तीन मई से भी आगे भी लॉकडाउन को बढ़ाया जा सकता है, लेकिन इसे ‘कई जिलों’ में सेवाओं और लोगों को ‘पर्याप्त ढील’ देते हुए बढ़ाया जाएगा. लेकिन जो इलाका रेड जोन में हैं वहां किसी भी प्रकार की छूट नहीं दी जाएगी। 

मोदी सरकार लॉकडाउन बढ़ाने को लेकर प्लान बना रही हैं। रेलवे और हवाई सफर में भी अभी रोक जारी रहेगी। आपको बता दें की तेलगांना की सरकार 7 मई तक लॉकडाउन को बढ़ा दी हैं तो वहीं पंजाब ने 3 मई के बाद भी 2 हप्ते तक कर्प्यू जारी रखने का आदेश दिया हैं। इन संकेत से साफ पता चल रहा हैं की मोदी सरकार 3 मई के बाद भी लॉकडाउन जारी रखेगी। 

बिहार में सभी को मिलेगा एक-एक हजार रुपया, नीतीश कैबिनेट का फैसला

न्यूज डेस्क: कोरोना महामारी के कारण बिहार में रहने वाले लोगों की आर्थिक स्थिति ख़राब होती जा रही हैं। क्यों की लॉकडाउन के कारण लोग अपने घर में बंद हैं। जिससे उनके सामने आर्थिक समस्या बढ़ती जा रही हैं। इसे देखते हुए नीतीश कुमार ने सभी गरीब लोगों को एक-एक हजार रुपया देने का एलान किया हैं। आपको बता दें की इससे पहले ये सिर्फ राशन कार्ड वाले लोगों को दिया जा रहा था। 
आपको बता दें की बिहार कैबिनेट की बैठक में 8 एजेंडों पर मुहर लगी है. इसमें सबसे बड़ा फैसला यह लिया गया है कि बिहार में वैसे परिवार जिनके पास राशन कार्ड नहीं है, उनको भी एक-एक हजार रुपये दिए जायेंगे. ग्रामीण इलाके में 18.18 लाख परिवारों को 1 हजार रुपये की राशि दी जाएगी. तो वहीं शहरी क्षेत्रों में रहने वाले 3.24 लाख परिवार को सहायता राशि दी जाएगी। 

मिली जानकारी के अनुसार बिहार सरकार RTGS की ओर से 21.42 लाख लाभुक परिवारों को पैसे दिए जायेंगे. बहुत जल्द पैसा ट्रांसफर की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी ताकि लोगों को किसी प्रकार के समस्या का सामना करना ना पड़ें। 

बिहार सरकार ने 1039 पदों पर निकाली वेकंसी, जानिए पूरी डिटेल्स

न्यूज डेस्क: बिहार में हुई कैबनेट की बैठक में चिकित्सक शिक्षक, डॉक्टर, टेक्नीशियन और नॉन-टेक्निकल कर्मियों के 1039 पदों की स्वीकृति मिली है। बहुत जल्द इन पदों पर बहाली की प्रक्रिया शुरू होगी। इसके लिए बिहार सरकार ने पूरा प्लानिंग बना लिया हैं। 
मिली जानकारी के अनुसार  सरकार की ओर से इस बात की जानकारी दी गई है कि श्री कृष्ण मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में 100 शैय्या के एमसीएच भवन, 100 शय्या के पीकू (PICU) भवन, 10 शय्या के ट्रामा सेंटर और 442 शय्या के अस्पताल के लिए विभिन्न श्रेणियों के लिए 1039 पदों पर बहाली की जाएगी। इसके लिए बहुत जल्द नोटिफिकेशन जारी किया जायेगा। जिसके बाद बहाली की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। 

इतना ही नहीं इस बैठक में कोरोना और चमकी बुखार से निपटने की भी प्लानिंग पर चर्चा हुयी हैं। सीएम नीतीश कुमार ने आदेश दिया हैं। एएनएम, आशा कार्यकर्ता, जीविका दीदीयां, स्थानीय जनप्रतिनिधि, आंगनबाड़ी सेविका आपस में टीम बनाकर घर-घर जाकर अभिभावकों को चमकी बुखार की बीमारी के संबंध में जानकारी दें और उन्हें जागरूक बनाए। 

गया, पटना और जहानाबाद रेड जोन घोषित, सीमाएं हुई सील

न्यूज डेस्क: बिहार में कोरोना वायरस का कहर जारी हैं। अभी तक 26 राज्य कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। बिहार के गया, पटना और जहानाबाद रेड जोन में आ गए हैं। यहां की सीमाएं सील कर दी गयी हैं। लोगों को एक जिला से दूसरे जिला में जाने की अनुमति नहीं हैं। 
स्वास्थ्य  मंत्रालय के द्वारा जारी रिपोट के अनुसार गया में एक कोरोना मरीज तो वहीं  जहानाबाद में 3 और पटना में 5 कोरोना मरीज मिलने की पुष्टि हुई हैं। जिसके कारण इन तीनों जिलों को रेड जोन घोषित कर दिया गया हैं। लोगों को सिर्फ ज़रूरी काम करने की ही छूट दी गयी हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार गया, जहानाबाद और पटना में जिन मरीजों की पुष्टि हुयी हैं वो सभी बिहार से बहार से आये हैं। कोरोना की पुष्टि होने से इलाका में हड़कंप मचा हुआ हैं। सरकार इनपर नजर बनाये हुई हैं ताकि बिहार में कोरोना के बढ़ते मामले को कम किया जा सके। 

बिहार बनता जा रहा कोरोना का गढ़, मरीजों की संख्या 400 पार

न्यूज डेस्क: बिहार में कोरोना वायरस के मामले तेजी के साथ बढ़ रहे हैं। बिहार धीरे धीरे कोरोना का गढ़ बनता जा रहा हैं। सरकार के लाख प्रयास के बाबजूद कोरोना के चेन टूटने का नाम नहीं ले रहा हैं। स्वास्थ्य मंत्रायल के द्वारा जारी के रिपोट के अनुसार बिहार में कोरोना मरीजों की संख्या 403 हो गया हैं। इन मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही हैं। 
मिली जानकारी के अनुसार बक्सर जिले से 12 नए मरीजों के मिलने की पुष्टि की गई हैं . ये सभी मरीज बक्सर जिले के डुमरांव प्रखंड के नया भोजपुर इलाके के रहने वाले हैं.  वहीं मंगलवार को गोपालगंज से 6, कैमूर से 4, जहानाबाद से 3, मुंगेर से 2, बांका, अररिया, बक्सर, शेखपुरा और समस्तीपुर से एक-एक नए मरीज के मिलने की भी पुष्टि की गई है.

बिहार में प्रतिदिन कोरोना के मरीज मिलने से जनता में खौफ बना हुआ हैं। बिहार सरकार इन सभी जेलों को पूरी तरह से सील कर दी हैं और लॉकडाउन का सख्ती से पालन करा रही हैं ताकि कोरोना के मामले तेजी के साथ ना बढ़ें। 

बिहार में बने रजिस्ट्रार, सैलरी मिलेगी 60 हजार, करें आवेदन

न्यूज डेस्क: बिहार में रजिस्ट्रार बनने का अच्छा मौका हैं। क्यों की बिहार के नालंदा यूनिवर्सिटी रजिस्ट्रार बनने का मौका दे रही हैं। आप ऑनलाइन के द्वारा इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी हैं जो 30 अप्रेल तक चलेगी। इसलिए आप फटाफट अप्लाई कर सकते हैं। 
पद का नाम : रजिस्ट्रार

 योग्यता : 
इस पद के आवेदन करना चाहते हैं तो आपके पास किसी भी विषय में मास्टर डिग्री होनी चाहिए तभी आप आवेदन कर सकते हैं। 

आयु सीमा। 
रजिस्ट्रार के पदों पर आवेदन करने के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष निर्धारित हैं। आयु की जानकारी के लिए नोटिफिकेशन जरूर देखें। 

कैसे होगा चयन। 
उम्मीदवारों का चयन मैरिट के आधार पर होगा। 

कैसे करें आवेदन। 
नालंदा यूनिवर्सिटी के आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

 नौकरी स्थान : Nalanda, बिहार 

बिहार सरकार ने निकाली छपर फार वेकेंसी, फटाफट करें अप्लाई

न्यूज डेस्क: बिहार सरकार के नौकरी करना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर हैं। क्यों की बिहार कंबाइंड एंट्रेंस कॉम्पिटिटिव एग्जामिनेशन बोर्ड ने छपर फार वेकेंसी निकली हैं। आप बिहार सरकार के शहर प्रबंधक के पदों पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 
आवेदन करने की अंतिम तिथि : 27 मई 2020 

पदों का नाम : शहर प्रबंधक 

योग्यता। 
बिहार सरकार के इन पदों पर आवेदन करने  के लिए उम्मीदवार की योग्यता पदों के अनुसार निर्धारित हैं। 

आयु सीमा। 
आवेदन करने के लिए अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित हैं। आयु में छूट भी दी गयी हैं। इसके बारे में अधिक जानकारी नोटिफिकेशन से प्राप्त करें। 

पदों की संख्या : 163 

आवेदन प्रक्रिया। 
बिहार कंबाइंड एंट्रेंस कॉम्पिटिटिव एग्जामिनेशन बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर आप ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकते हैं। 

नौकरी का स्थान : बिहार 

ब्रैकिंग न्यूज़ LIVE : पंजाब ने 3 मई के बाद 2 सप्‍ताह के लिए बढ़ाया कर्फ्यू

न्यूज डेस्क: कोरोना वायरस के रोकने के लिए केंद्र सरकार ने 3 मई तक लॉकडाउन लगाया हैं। लेकिन लोगों के मन में इस बात की चिंता बनी हुई हैं की 3 मई के बाद लॉकडाउन बंद होगा या चालु रहेगा। इसी बीच पंजाब सरकार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए पंजाब में 3 मई के बाद 2 सप्ताह और कर्प्यू बढ़ाने का फैसला किया हैं। इस कर्प्यू में लोगों को 4 घंटे की छूट मिलेगी। 
आपको बता दें की यह घोषणा पंजाब के मुख्‍यमंत्री कैप्‍टन अमरिंदर सिंह ने बुधवार को की. साथ ही उन्‍होंने कर्फ्यू के दौरान कुछ राहत देने की बात भी कही है.ताकि लोगों को ज्यादा परेशानी का सामना करना ना पड़े। साथ ही साथ लोगों को मास्क पहने और सोशल डिस्टेंटस का पालन करने को भी कहा हैं। 

दुनियाभर में कोरोनावारस पॉजिटिव मामलों का आंकड़ा 31 लाख के ऊपर जा चुका है. साथ ही 2 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं भारत में कोरोना पीड़ितों की संख्या 31 हजार को पार कर गई है. साथ ही अबतक 1007 लोगों की मौत हुई है.

आईआईटी गुवाहाटी बनाएगी कोरोना का टिका, रिसर्च में जुटे वैज्ञानिक

न्यूज डेस्क: कोरोना वायरस का टिका बनाने के लिए दुनिया भर के वैज्ञानिक रात दिन एक कर रहे हैं। लेकिन अभी तक किसी को सफलता नहीं मिली हैं। इसी बिच एक अच्छी खबर ये हैं की भारत में आईआईटी गुवाहाटी और अहमदाबाद की दवा कंपनी हेस्टर बायोसाइंस दोनों मिलकर कोरोना के टिका पर रिसर्च करेगी और कोरोना का टिका बनाएगी। 
आपको बता दें की अहमदाबाद की दवा कंपनी ने बुधवार को एक बयान में बताया कि दोनों संगठनों के बीच इसके लिए 15 अप्रैल 2020 को एक समझौते पर हस्ताक्षर हुए हैं। कंपनी ने कहा कि यह टीका ‘रीकॉम्बिनेंट एवियन पैरामिक्सोवायरस’ आधारित होगा। हमे पूरा अनुमान हैं  की हम इस टिका को बनाने में सफलता हासिल करेंगे। 

बयान के अनुसार रीकॉम्बिनेंट एवियन पैरामिक्सोवायरस-1 का उपयोग ‘सार्स-कोव-2’ के एक इम्यूनॉजिक (शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को जगाने वाले) प्रोटीन के तौर पर किया जाएगा। बाद में इसका उपयोग आगे के अध्ययन के लिए किया जा सकता है। आईआई गुवहाटी के वैज्ञानिक कोरोना की टिका विकसित करने के लिए रिसर्च में जुट गए हैं। 

लॉकडाउन में 70 लाख महिलाएं हो सकती है गर्भवती : यूएनएफपीए

न्यूज डेस्क: कोरोना संक्रमण के कारण दुनिया भर में लॉकडाउन लगाया गया हैं। जिससे महिलाओं पर कई तरह के जुर्म बढ़ गए हैं। इसी बीच संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (यूएनएफपीए) ने कहा है कि प्रमुख स्वास्थ्य सेवाओं के बाधित होने के कारण निम्न और मध्यम आय वाले देशों में करीब पांच करोड़ महिलाएं आधुनिक गर्भनिरोधकों के इस्तेमाल से वंचित रह सकती हैं। साथ ही साथ लॉकडाउन लगने से वो हमेसा अपने पति के पास हैं। जिनसे आने वाले महीनों में अनचाहे गर्भधारण के 70 लाख मामले सामने आ सकते हैं। 
एक ताजा अध्ययन के अनुसार कोरोना के कारण जीतनी लोगों की मौत होगी। उससे ज्यादा बच्चे आने वाले समय में बढ़ सकते हैं। कोरोना संकट के कारण बड़ी संख्या में महिलाएं परिवार नियोजन के साधनों तक पहुंच नहीं पा रही हैं। ऐसे में उनके अनचाहे गर्भधारण का खतरा है और महिलाएं गर्भवती हो सकती हैं। 

अध्ययन के मुताबिक, छह माह का लॉकडाउन महिलाओं के लिए जुर्म के सम्मान साबित हो सकती हैं। इससे घरेलु हिंसा और यौन शोषण के केस भी बढ़ सकते हैं। आपको बता दें की ये तमाम आंकड़े अमेरिका के जॉन हॉप्किन्स विश्वविद्यालय के एवेनिर हेल्थ और ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया विश्वविद्यालय के सहयोग से तैयार किए गए हैं। ये सिर्फ एक अध्ययन के अनुसार तैयार किया गया आंकड़ा हैं। 

2 अगस्त को भारत से 100% खत्म हो जाएगा कोरोना वायरस : रिसर्च

न्यूज डेस्क: भारत में कोरोना वायरस के मामले तेजी के साथ बढ़ रहे हैं। लेकिन अगर दुनिया के और देशों की बात करें तो यहां कोरोना थोड़ा कंट्रोल स्थिति में हैं। इसी बिच सिंगापुर (Singapore) की एक यूनिवर्सिटी में हुई रिसर्च के हवाले से मीडिया में खबरें आईं कि भारत में 2 अगस्त तक कोरोना 100% खत्म हो जाएगा। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे विस्तार से। 
क्या कहता है रिसर्च ?
नवभारत टाइम्स में छपी एक रिपोट के अनुसार सिंगापुर यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी एंड डिज़ाइन (SUTD) की डेटा ड्रिवन इनोवेशन लैब ने यह रिसर्च जारी करते हुए ये दावा किया की भारत में कोरोना काफी कंट्रोल में हैं। एक अनुमान के अनुसार भारत से वायरस 24 मई को 97%, 4 जून तक 99% और 2 अगस्त के आसपास 100% खत्म हो सकता है. साथ ही साथ भारत कोरोना मुक्त हो सकता हैं। 

आपको बता दें की सिंगापूर यूनिवर्सिटी के द्वारा किया गया ये रिसर्च डीडीआई के पोर्टल पर गणितीय आधार पर निकाली गई इन तारीखों के बारे में पूरा ब्योरा मौजूद है. आप यहां जा कर इसके बारे में पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

यहां साफ कहा गया है कि ये गणनाएं केवल रिसर्च एवं शैक्षणिक उद्देश्य के लिए हैं. इन अनुमानों को तैयार करने के लिए गणित के लॉजिस्टिक मॉडल के साथ ही एसआईआर पद्धति यानी संवेदनशील, संक्रमित और ठीक हुए लोगों के आंकड़ों की गणना के आधार पर निकाली गयी हैं। ये गणना गलत भी हो सकती हैं। 

बिहार में महामारी बनता जा रहा कोरोना , बक्सर में मिले 12 कोरोना पॉजिटिव

न्यूज डेस्क: बिहार में कोरोना की सुनामी आ गई हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के एक रिपोट के अनुसार बिहार के बक्सर में एक साथ 12 कोरोना पॉजिटिव केस  मिले हैं इस तरह से संख्या बढ़कर 378 पर पहुंच गई है. साथ ही साथ कोरोना के मामले में तेजी से वृद्धि हुई 
आपको बता दें की स्वास्थ्य विभाग की तरफ  जारी की गई लिस्ट में जितने भी कोरोना पॉजिटिव मिले वो  बक्सर के न्यू भोजपुरी इलाके के रहने वाले हैं। कोरोना पॉजिटिव मिलने के कारण इस इलाकों को सील कर दिया गया हैं। 

पिछले कुछ दिनों से बक्सर में लगातार कोरोना का केस बढ़ता ही जा रहा है. आज एक साथ 12 कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं. इसमे एक 6 माह की बच्ची और दूसरी 1 साल की बच्ची भी शामिल है. सरकार कोरोना के चेन को तोड़ने में नाकाम हो रही हैं। जिससे कोरोना के मामले तेजी के साथ बढ़ रहे हैं। 

गरीबी सफलता के लिए बाधा नहीं , जानें कैसे दर्जी का बेटा बना IAS ऑफिसर

न्यूज डेस्क: गरीबी कभी भी सफलता के लिए बाधा नहीं होती हैं। इंसान अपनी मेहनत और काबिलियत के दम पर अपने जीवन में कुछ भी हासिल कर सकता हैं। आज आपको एक ऐसे ही व्यक्ति के बारे में बताएंगे जिनके पिता दर्जी का  काम करते थे और उनका बेटा एक दिन आईएएस अफसर बनता हैं। 
नीरीश राजपूत। 
आपको बता दें की  नीरीश राजपूत मध्य प्रदेश के भिंड जिले का एक गरीब युवा हैं। उनके पिता दर्जी का काम करते हैं। लेकिन उन्होंने गरीबी को कभी अपने जीवन पर हावी नहीं होने दिया और नीरीश राजपूत एक दिन आईएएस बने। 

नीरीश राजपूत बताते हैं की उन्हें सिविल सेवा परीक्षा के पिछले तीन प्रयासों में विफलता हाथ लगी। लेकिन इन्होंने हार नहीं मानी। चौथे प्रयास में वे 370वीं रैंक के साथ पास हुए। वे गोहाड तहसील के मऊ गांव में 300 वर्ग फीट के घर में रहते थे। 

सिविल सेवक बनने के अपने सपने को पूरा करने के लिए उन्होंने अखबार डालने जैसे कई प्रकार के काम भी किए। ताकि उनकी आर्थिक स्थिति खराब ना हो।  वे सरकारी स्कूल में पढ़ाई करते थे। फिर ग्वालियर के औसत दर्जे के कॉलेज से पढ़े थे। उनके दो बड़े भाई जो अनुबंध शिक्षक हैं, नीरीश के सपने को साकार करने के लिए अपनी अधिकांश जमापूंजी, ऊर्जा और हिम्मत नीरीश को सौंप दी और नीरीश ने आईएएस बनकर सपनो को पूरा किया। 

बिहार का मुंगेर बनता जा रहा है दूसरा वुहान, 92 लोग हुए कोरोना पॉजिटिव

न्यूज डेस्क: बिहार का मुंगेर धीरे धीरे वुहान बनता जा रहा हैं। यहां कोरोना वायरस की चेन बन गयी हैं। जिसे तोड़ना बहुत जरूरी हैं। बिहार सरकार के द्वारा जारी रिपोट के अनुसार बिहार में 366 कोरोना संक्रमित मरीजों में से 92 कोरोना पॉजिटिव सिर्फ मुंगेर में पाये गये है. यहां प्रतिदिन मरीजों की संख्या में तेजी के साथ वृद्धि हो रही हैं। जिससे सरकार की चिंता बढ़ गयी हैं। 
92 कोरोना पॉजिटिव मरीजों के साथ मुंगेर जिला पहले नंबर पर है. वहीं बिहार में मंगलवार को 20 और कोरोना पॉजिटिव मरीज पाये गये है. इनमें गोपालगंज के छह, कैमूर के चार, जहानाबाद के तीन, मुंगेर के दो और शेखपुरा, बक्सर, बांका, सीतामढ़ी व अररिया के एक-एक मरीज शामिल है। इतना ही नहीं इन मरीजों के कारण कई लोगों को भी सक के दायरे में रखा गया हैं। 

बिहार सरकार ने मुंगेर से कोरोना की चेन को तोड़ने के लिए लॉकडाउन को और भी सख्त करने को कहा  गया हैं। साथ ही साथ घर-घर जा कर स्केनिंग करने की भी वेवस्था की गयी हैं। यहां बाहर से आए लोगों के कारण संक्रमण बढ़ रहा हैं। 

आज पृथ्वी से होकर गुजरेगा उल्कापिंड, स्पेस वैज्ञानिकों की है इसपर नजर

न्यूज डेस्क: पूरी दुनिया कोरोना के संकट से लड़ रहा हैं। इसी बीच एक उल्कापिंड आज पृथ्वी के पास से गुजरेगा। वैज्ञानिकों ने बताया हैं की इससे पृथ्वी को कोई नुकसान नहीं होगा। लेकिन दुनिया भर के स्पेस वैज्ञानिक इसपर नजर बनाये हुए हैं। 
आपको बता दें की अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) के सेंटर फॉर नियर अर्थ स्टडीज के मुताबिक इस उल्कापिंड का नाम 1998 OR2 है। यह उल्कापिंड पृथ्वी के सबसे करीब हो कर गुजरेगा। भारतीय समय अनुसार 3 :30 मिनट में ये धरती के पास से गुजरेगा। 

स्पेस वैज्ञानिकों के अनुसार इस उल्कापिंड की रफ्तार 19 हजार किलोमीटर प्रति घंटा है. इसकी ताजा तस्‍वीर सामने आई है. दुनिया भर के वैज्ञानिक इसे एक ऐतिहासिक खगोलीय घटना मान रहे हैं। 59 साल बाद ऐसी घटना घट रही हैं। इसके बाद ये क्षुद्र ग्रह 2079 में आएगा. तब यह पृथ्वी के सबसे करीब होगा. वैज्ञानिक इनपर भी रिसर्च करने में लगे हैं। 

रेकिबो वेधशाला (Arekibo Observatory) के विशेषज्ञ फ्लेवियन वेंडीटी ने कहा कि साल 2079 में यह उल्कापिंड इस साल की तुलना में पृथ्वी के करीब 3.5 गुना ज्यादा पास होगा। ये धरती के लिए खतरनाक हो सकता हैं। इसलिए इसकी कक्षा को ठीक से जानना महत्वपूर्ण है. ताकि इसके बारे में सही जानकारी मिल सके। अभी वैज्ञानिक इसपर रिसर्च कर रहे हैं।