HappyNews@ Media Team

This channel publishes all kinds of news related to the world.you will always be grateful if you always keep such a relationship with me.

HappyNews @ Science and Technology

Click here for every news from science and stay with HappyNews.

Happy News @ प्रेरक विचार

Click here for a relayed news with a motivational idea and stay with HappyNews.

HappyNews @ Politics

Click here for news related to politics and stay with HappyNews.

HappyNews @ Lifestyle and Relationship

Click here for the motive thought with image and stay with HappyNews.

Showing posts with label Raksha Bandhan 2021. Show all posts
Showing posts with label Raksha Bandhan 2021. Show all posts

रक्षाबंधन 2021: रक्षा सूत्र बांधते वक्त करें इस मंत्र का जाप

धर्म डेस्क: शास्त्रों के अनुसार इस साल 22 अगस्त को रक्षाबंधन मनाया जायेगा। इस दिन  पूजा का शुभ मुहूर्त 06 बजकर 15 मिनट सुबह से शाम 05 बजकर 31 मिनट कर रहेगा। इस अवधि तक आप पूजा कर सकते हैं या व्रत भी रख सकते हैं।

पटना के ज्योतिष के मुताबिक राखी बांधने का शुभ मुहूर्त 22 अगस्त 2021 को दोपहर 01 बजकर 42 मिनट दोपहर से शाम 04 बजकर 18 मिनट तक रहेगा। इस अवधि में बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधे। इससे दोनों के बीच रिश्ते मजबूत रहेंगे।

रक्षा सूत्र बांधते वक्त करें इस मंत्र का जाप

ॐ येन बद्धो बली राजा दानवेन्द्रो महाबल:।

तेन त्वामपि बध्नामि रक्षे मा चल मा चल।।

इस मंत्र का अर्थ : 

जिस रक्षासूत्र से महान शक्तिशाली राजा बलि को बांधा गया था, उसी सूत्र से मैं तुम्हें बांधता हूं। हे रक्षे (राखी), तुम अडिग रहना। अपने रक्षा के संकल्प से कभी भी विचलित मत होना।

राखी पर बहन को राशि के अनुसार दें ये गिफ्ट, मजबूत होंगे रिश्ते

धर्म डेस्क: इस साल 22 अगस्त को राखी का त्यौहार मनाया जायेगा। इस त्यौहार पर अगर आप अपनी बहन को गिफ्ट देना  चाहते हैं तो आप राशि के अनुसार दें। इससे आपके रिश्ते मजबूत होंगे और दैनिक जीवन में खुशियां भी बनी रहेगी।

मेष : इस राशि वालों पर मंगल ग्रह का विशेष प्रभाव रहता है। इसलिए आप लाल रंग की वस्तुएं, लाल रंग की ड्रेस, इलेक्ट्रॉनिक चीजें गिफ्ट में दें।

वृषभ : ये शुक्र ग्रह से संबंधित हैं इसलिए आप अपनी बहन को परफ्यूम, रेशमी कपड़े या संगमरमर की कोई भी मूर्ति दे सकते हैं। 

मिथुन : इस राशि का स्वामी बुध है। इसलिए आप बहन को पेन सेट, खेल सामग्री, हरे रंग की वस्तु गिफ्ट में दे सकते हैं।

कर्क : इस राशि के लोगों पर चन्द्रमा का विशेष प्रभाव रहता है। इसलिए आप बहन को चांदी से बनी चीजें, मोतियों की माला, सफेद वस्तुएं दें।

सिंह : इस राशि के जातक सोने के आभूषण, माणिक, तांबे की वस्तु, लकड़ी की चीजें या सुनहरे रंग की वस्तु उपहार में दे सकते हैं।

कन्या : इस राशि का स्वामी बुध है। इसलिए आप कांसे की धातु से बनी मूर्ति, हरी ड्रेस, पन्ने की अंगूठी, गणेशजी की मूर्ति या फोटो दे सकते हैं।

तुला : इस राशि के लोग शुक्र ग्रह से प्रभावित होते हैं। इसलिए आप कपड़े, आभूषण, परफ्यूम, आदि उपहार में दे सकते हैं।

वृश्चिक : इस राशि का स्वामी मंगल है। इसलिए आप लाल रंग के मूंगे (रत्न) से बने आभूषण, अंगूठी व तांबे की वस्तुएं दे सकते हैं।

धनु : इस राशि के लोग बृहस्पति से प्रभावित होते हैं। इसलिए आप किताबें, सोने के आभूषण, वस्त्र आदि उपहार में दे सकते हैं।

मकर : इस राशि के लोग शनि से अत्यधिक प्रभावित होते हैं। इसलिए आप मोबाइल, लेपटॉप आदि, कोई वाहन उपहार में दे सकते हैं। 

कुंभ : इस राशि का स्वामी भी शनि ही है। यदि आपकी बहनको सैंडिल, ब्रेसलेट, अंगूठी आदि उपहार में दे सकते हैं।

मीन : इस राशि का स्वामी गुरु है। इसलिए आप आभूषण, पीली मिठाई, पीले वस्त्र, फिश एक्वेरियम आदि दे सकते हैं।

बिहार के लोग तीन शुभ योग में बांधे राखी, मिलेगा शुभ फल

धर्म डेस्क: हिन्दू धर्म में राखी का त्यौहार बहुत शुभ माना जाता हैं। क्यों की ये त्यौहार भाई-बहन के प्रेम को दर्शाता हैं। आज इसी विषय में पटना के ज्योतिष के अनुसार जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे शुभ योग के बारे में जिस योग में बहन भाई को राखी बांध सकती हैं।

ज्योतिष को मानें तो रविवार 22 तारीख को श्रावण मास की पूर्णिमा है, इसी दिन रक्षाबंधन मनाया जाता है। कई सालों के बाद इस साल कई तरह के शुभ योग बन रहे हैं जो इंसान के दैनिक जीवन के लिए बहुत लाभकारी हैं। इससे इंसान के जीवन की परेशानियां दूर होगी।

बता दें की इस दिन प्रात:कालीन शोभन, मातंग और सर्वार्थ सिद्धि योग होने से श्रवण नक्षत्र युक्त पूर्णिमा बहुत शुभ और लाभकारी माना जा रहा हैं। लेकिन 22 तारीख को प्रात: 6.16 बजे तक भद्रा की उपस्थिति है। इसलिए सुबह में राखी ना बांधे।

बिहार के लोग तीन शुभ योग में बांधे राखी, मिलेगा शुभ फल?

मध्यान्ह में वृश्चिक लग्न में दोपहर 12.00 बजे से 2.12 बजे तक और कुंभ लग्न में सायंकाल 6.06 बजे से 7.40  बजे तक का रक्षाबंधन का शुभ मुहूर्त है। इस अबधि में बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधे। इससे शुभ फल की प्राप्ति होगी और जीवन में खुशियां आएगी।

गोरखपुर के ज्योतिष से जानिए राखी बांधने का सही समय

न्यूज डेस्क: रक्षाबंधन एक ऐसा ही त्योहार है, जिसमें बहन और भाई के प्रेम को परिभाषित करता हैं। सावन महीने के पूर्णिमा के दिन ये त्यौहार मनाया जाता हैं। इस साल 22 अगस्त को रक्षाबंधन मनाया जायेगा। गोरखपुर के ज्योतिष से जानने की कोशिश करेंगे की उत्तर प्रदेश में राखी बांधने का सही समय क्या हैं। किस अवधि में राखी बांधना सबसे उत्तम रहेगा।

गोरखपुर के ज्योतिष से जानिए राखी बांधने का सही समय।

गोरखपुर के ज्योतिष से मिली जानकारी के अनुसार 22 अगस्त 2021, पूर्णिमा के दिन पूजा करने का सबसे शुभ मुहूर्त 06 बजकर 15 मिनट सुबह से शाम 05 बजकर 31 मिनट कर रहेगा। इस अवधि में आप स्नान करने के बाद पूजा-पाठ कर सकते हैं।

वहीं बहन के लिए राखी बांधने का शुभ मुहूर्त 01 बजकर 42 मिनट दोपहर से शाम 04 बजकर 18 मिनट तक रहेगा। बहन इस अवधि में अपने भाई की कलाई पर राखी बांध सकती हैं। इससे भाई-बहन के रिश्ते मजबूत और स्नेह से भरे रहेंगे।

इस मंत्र का करें जाप: बहन भाई की कलाई पर राखी बांधते समय येन बुद्धो बलि: राजा दानवेंद्रो महाबल। तेन त्वामपि बध्नामि रक्षे मा चल मा चल। मंत्र का जाप कर सकते हैं।

पटना के ज्योतिष से जानिए, रक्षाबंधन में कब बांधनी है राखी

धर्म डेस्क: बिहार में इस साल 22 अगस्त को रक्षाबंधन मनाया जायेगा। इस रक्षाबंधन के दिन बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बंधेगी। खबर के मुताबिक इस साल रक्षाबंधन पर कई शुभ योग भी बन रहे हैं। जिससे भाई-बहन के बीच गहरा प्रेम होगा।

पटना के ज्योतिष के अनुसार सावन की पूर्णिमा 21 अगस्त दिन शनिवार को शाम छह बजकर 10 मिनट से आरंभ होगा, जो 22 अगस्त रविवार को शाम पांच बजकर एक मिनट के बाद समापन होगा। इसी अवधि के बीच शुभ मुहूर्त बन रहा हैं।

राखी बांधने का शुभ मुहूर्त  

लाभ योग - सुबह 08:40 बजे से 10:16 बजे तक बन रहा है।     

अमृत योग - सुबह 10:16 बजे से दोपहर 11:52 बजे तक बन रहा हैं।   

अभिजीत मुहूर्त - दोपहर 11:27 बजे से 12:18 बजे तक बन रहा हैं।

शुभ योग - दोपहर 01:29 से शाम 03 :05 बजे तक बन रहा हैं।

गुली काल मुहूर्त - शाम 03:05 से 04 :41 बजे तक बन रहा हैं।

आपको बता दें की 22 अगस्त 2021 के दिन रविवार को रक्षाबंधन पर धनिष्ठा नक्षत्र एवं शोभन योग बन रहा हैं। इसलिए यह दिन बहुत शुभ माना जा रहा हैं। इस दिन स्नान करने के बाद बहन किसी भी शुभ मुहूर्त में अपने भाई की कलाई पर राखी बांध सकती हैं।