HappyNews@ Media Team

This channel publishes all kinds of news related to the world.you will always be grateful if you always keep such a relationship with me.

HappyNews @ Science and Technology

Click here for every news from science and stay with HappyNews.

Happy News @ प्रेरक विचार

Click here for a relayed news with a motivational idea and stay with HappyNews.

HappyNews @ Politics

Click here for news related to politics and stay with HappyNews.

HappyNews @ Lifestyle and Relationship

Click here for the motive thought with image and stay with HappyNews.

Showing posts with label Cricket World Cup. Show all posts
Showing posts with label Cricket World Cup. Show all posts

World Cup 2023: मुंबई से अहमदाबाद के बीच तीन जोड़ी सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेनें चलेगी

World Cup 2023: 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड कप का फाइनल मैच खेला जायेगा। इस मैच को देखने के लिए रेलवे ने मुंबई से अहमदाबाद के बीच तीन जोड़ी सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया हैं।

मुंबई से अहमदाबाद के बीच तीन जोड़ी सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेनें चलेगी?

ट्रेन नंबर 09001 : बांद्रा टर्मिनस-अहमदाबाद स्पेशल ट्रेन 18 नवंबर 2023 को बांद्रा टर्मिनस से 23.45 बजे खुलेगी और निर्धारित स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन 07.20 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी। 

ट्रेन नंबर 09002 : अहमदाबाद-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल ट्रेन 20 नवंबर 2023 को अहमदाबाद से 04.00 बजे खुलेगी और निर्धारित स्टेशनों पर रुकते हुए उसी दिन 12.10 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी।

इस ट्रेन का स्टॉपेज : यह ट्रेन दोनों दिशाओं में दादर, बोरीवली, पालघर, वापी, वलसाड, नवसारी, सूरत एवं वडोदरा जं. स्‍टेशनों पर रुकेगी।

ट्रेन नंबर 01153 : छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस(CSMT)-अहमदाबाद स्पेशल ट्रेन 18 नवंबर 2023 को छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस से 22.30 बजे खुलेगी और अगले दिन 06.40 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी।

ट्रेन नंबर 01154 : अहमदाबाद- छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) स्पेशल ट्रेन 20 नवंबर 2023 को अहमदाबाद से 01.45 बजे खुलेगी और उसी दिन 10.35 बजे छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस पहुंचेगी।

इस ट्रेन का स्टॉपेज: यह ट्रेन दोनों दिशाओं में दादर (सेंट्रल), ठाणे, कामण रोड, वसई रोड, सूरत एवं वडोदरा जं. स्‍टेशनों पर रुकेगी।

ट्रेन नंबर 09049 : मुंबई सेंट्रल-अहमदाबाद स्पेशल ट्रेन 18 नवंबर 2023 को मुंबई सेंट्रल से 23.55 बजे खुलेगी और निर्धारित स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन 08.45 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी।

ट्रेन नंबर 09050 : अहमदाबाद-मुंबई सेंट्रल स्पेशल ट्रेन 20 नवंबर, 2023 को अहमदाबाद से 06.20 बजे खुलेगी और निर्धारित स्टेशनों पर रुकते हुए उसी दिन 14.10 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी।

इस ट्रेन का स्टॉपेज : यह ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली, वापी, वलसाड, सूरत, भरूच एवं वडोदरा जं. स्‍टेशनों पर रुकेगी।

विश्व कप से अहमदाबाद को करोड़ों की कमाई

न्यूज डेस्क: 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व कप का फाइनल मैच खेला जायेगा। इससे पहले भी अहमदाबाद में विश्व कप के कई लीग मैच खेले गए हैं। इससे अहमदाबाद को करोड़ों रुपये की कमाई हुई हैं।

एक रिपोर्ट के मुताबिक अहमदाबाद शहर में होने वाले मैच से गुजरात की अर्थव्यवस्था में भारी बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही हैं। खास कर यहां के होटल कारोबारियों पर धनवर्षा हो रही हैं। वहीं टूर-ट्रैवलर्स व्यवसाय में भी भारी उछाल देखने को मिल रहा हैं। 

इसके अलावे अहमदाबाद मेट्रो की कमाई में भी जबरदस्त बढ़ोत्तरी हुई हैं। पिछले कुछ दिनों से अहमदाबाद के सभी होटलों में 100 प्रतिशत की बुकिंग चल रही हैं। वहीं मेट्रो और बीआरटीएस में भी इन दिनों यात्रियों की भारी भीड़ से करोड़ों की कमाई हो रही हैं। 

बता दें की अहमदाबाद इतिहास में पहली बार किसी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के फाइनल की मेजबानी करेगा। जिसके कारण देश-विदेश से बड़ी संख्या में लोग यहां आएंगे। खास कर विदेशियों के आने से अहमदाबाद की अर्थव्यवस्था को जबरदस्त बढ़ावा मिलेगा।

World Cup : अहमदाबाद की फ्लाइट का किराया 7 गुना बढ़ा

World Cup : अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 19 नवंबर को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड कप क्रिकेट का फाइनल मैच खेला जायेगा। इस मैच को देखने के लिया दुनियाभर से लोग अहमदाबाद पहुंच रहे हैं। जिसके कारण अहमदाबाद की फ्लाइट का किराया 7 गुना बढ़ गया हैं। 

खबर के अनुसार देश के अलग-अलग शहरों से अहमदाबाद की उड़ानों का किराया 7 गुना बढ़ गया है और अहमदाबाद की सीधी उड़ानों के लिए टिकट मिलना मुश्किल हो गया है। जबकि इंटरनेशनल फ्लाइट के किरायों में भी 4 गुना की बढ़ोत्तरी हुई हैं। 

बता दें की वर्ल्ड कप का फाइनल दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। सबसे बड़ी बात यह है की इस वर्ल्ड कप के फाइनल में टीम इंडिया खेलेगी। जिससे दर्शकों में बड़े स्तर का क्रेज देखने को मिल रहा हैं। 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक वर्ल्ड कप फाइनल से पहले अहमदाबाद के सभी हॉटल बुक हो चुके हैं। लोगों को लॉज मिलना भी मुश्किल हो गया हैं। वहीं फाइनल मैच को ध्यान में रखते हुए अहमदाबाद जिला प्रशासन के द्वारा भी तैयारी कर ली गई हैं।

वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले कप्तान बने रोहित शर्मा

न्यूज डेस्क: बेंगलुरु में आज भारत और नीदरलैंड की बीच वर्ल्ड कैंप का मैच खेला जा रहा हैं। इस मैच में भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने अपने नाम एक बड़ा रिकॉर्ड बना लिया हैं। रोहित वर्ल्ड कप के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले कप्तान बन गए हैं।

खबर के अनुसार रोहित शर्मा ने 2023 वर्ल्ड कप में अभी तक बतौर कप्तान 24 छक्के लगाने का रिकॉर्ड बनाया हैं। इससे पहले इंग्लैंड के इयोन मॉर्गन ने 2019 वर्ल्ड कप में बतौर कप्तान 22 छक्के लगाए थे। अब ये रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम दर्ज हो गया हैं। 

वहीं साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डीविलियर्स ने साल 2015 के वर्ल्ड कप में बतौर कप्तान 21 छक्के लगाए थे। जबकि ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान एरोन फिंच ने साल 2019 वर्ल्ड कप में बतौर कप्तान 19 छक्के लगाए थे। इस लिस्ट में फिंच चौथे नंबर पर हैं।

बता दें की वर्ल्ड कप में न्यूज़ीलैंड के पूर्व कप्तान बैंडम मैक्कुलम ने साल 2015 वर्ल्ड कप में बतौर कप्तान 17 छक्के लगाए थे। इस लिस्ट में बैंडम मैक्कुलम पांचवे नंबर पर हैं। वहीं रोहित शर्मा इस लिस्ट में सबसे आगे हैं। अभी रोहित शर्मा को आगे भी मैच खेलने हैं।

World Cup 2023: भारत समेत 3 टीमें सेमीफाइनल में पहुंची

World Cup 2023 : भारत में खेले जा रहे क्रिकेट वर्ल्ड कप को लेकर एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक इस क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत समेत 3 टीमें सेमीफाइनल में पहुंची गई हैं। वहीं चौथी टीम के लिए अभी भी जंग जारी हैं। 

खबर के अनुसार वनडे विश्व कप 2023 के सेमीफाइनल में भारत, साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया ने अपनी-अपनी जगह पक्की कर ली हैं। सबसे पहले टीम इंडिया ने लगातार सात मैच जीतकर अपनी जगह पक्की की थी, उसके बाद साऊथ अफ्रीका और अब ऑस्ट्रेलिया की टीम भी सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं। 

बता दें की अब विश्व कप 2023 के सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए सिर्फ एक ही स्लॉट बचा है और इसके लिए न्यूजीलैंड तथा पाकिस्तान के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगा। हालांकि कीवी टीम नेट रन रेट के हिसाब से पाकिस्तान से आगे हैं। 

भारत का मुकाबला किससे होगा : सेमीफाइनल में जो भी टीम चौथे नंबर पर होगी उससे भारत का सेमीफाइनल मैच खेला जायेगा। क्यों की आईसीसी के नियमानुसार पॉइंट टेबल में टॉप की टीम चौथे नंबर से खेलेगी। ऐसे में भारत की टीम न्यूजीलैंड और पाकिस्तान में से कोई एक टीम से सेमीफाइनल में भिड़ेगी।

World Cup 2023 : वर्ल्ड कप पॉइंट टेबल 2023

World Cup 2023 : क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का रोमांच दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक इस वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में प्रवेश करने के लिए कई टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं। लेकिन अभी तक सिर्फ टीम इंडिया को सेमीफाइनल का टिकट मिला हैं। 

खबर के अनुसार लगातार सात मैच जीतकर टीम इंडिया पॉइंट टेबल के टॉप पर हैं। जबकि सात मैच में छह मैच हारकर इंग्लैंड की टीम सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गई हैं। इतना ही नहीं पॉइंट टेबल में इंग्लैंड की टीम नीदरलैंड और अफगानिस्तान से भी नीचे हैं। 

वहीं भारत, साऊथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया का सेमीफाइनल में जगह लगभग पक्की हो गई हैं। जबकि न्यूजीलैंड और पाकिस्तान की टीम को सेमीफाइनल में प्रवेश के लिए आगे के मुकाबले जितने होंगे और इन्हे रनरेट से सेमीफाइनल का टिकट मिलेगा।

वर्ल्ड कप पॉइंट टेबल 2023?

भारत : 7 मैच, 7 जीत, पॉइंट 14, रनरेट +2.102

साऊथ अफ्रीका : 7 मैच, 6 जीत, पॉइंट 12, रनरेट +2.290

ऑस्ट्रेलिया : 7 मैच, 5 जीत, पॉइंट 10, रनरेट +0.924

न्यूजीलैंड : 8 मैच, 4 जीत, पॉइंट 8, रनरेट +0.398

पाकिस्तान : 8 मैच, 4 जीत, पॉइंट 8, रनरेट +0.036

अफगानिस्तान : 7 मैच, 4 जीत, पॉइंट 8, रनरेट -0.330

श्रीलंका : 7 मैच, 2 जीत, पॉइंट 4, रनरेट -1.162

नीदरलैंड्स : 7 मैच, 2 जीत, पॉइंट 4, रनरेट -1.398

बांग्लादेश : 7 मैच, 1 जीत, पॉइंट 2, रनरेट -1.446

इंग्लैंड : 7 मैच, 1 जीत, पॉइंट 2, रनरेट -1.504

World Cup 2023 के सेमीफाइनल में टीम इंडिया

खेल समाचार : क्रिकेट प्रेमियों के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक टीम इंडिया क्रिकेट वर्ल्ड 2023 के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। भारतीय टीम ने श्रीलंका को 302 रनों के विशाल स्कोर से हराते हुए सेमीफाइनल में जोरदार एंट्री की हैं।

खबर के अनुसार भारत ने श्रीलंका को आईसीसी विश्व कप के 33वें मुकाबले में 302 रनों से करारी शिकस्त दी है और सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली हैं। सबसे बड़ी बात यह है की इस विश्व को में अबतक भारत को एक भी मुकाबले में हार नहीं मिली हैं। 

सेमीफाइनल मैच का शेड्यूल?

15 नवंबर 2023 को मुंबई में : पहला स्थान बनाम चौथा स्थान, 02:00 अपराह्न। 

16 नवंबर 2023 को कोलकाता में : दूसरा स्थान बनाम तीसरा स्थान, 02:00 अपराह्न। 

ऐसे बुक करें टिकट : अगर आप सेमीफाइल मैच देखने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आप आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल  https://www.cricketworldcup.com/register पर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। और फिर मैच का टिकट बुक कर सकते हैं।

World Cup 2023: भारत समेत ये टीमें टॉप-4 में

World Cup 2023: क्रिकेट वर्ल्ड कप का रोमांच दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा हैं। दुनियाभर की टीमें सेमीफाइलन में प्रवेश के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं। लेकिन अभी तक हुए मुकाबले में भारत समेत चार टीमें टॉप चार में जगह बनाने में सफल हुई हैं। 

खबर के अनुसार क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के पॉइंट टेबल में सबसे ऊपर की टीम भारत हैं जो अभी तक छे मैच खेली हैं और भारत को सभी छे मैचों में जीत हासिल हुई हैं। वहीं सबसे नीचे की टीम इंग्लैंड हैं जो पांच मैच में सिर्फ एक मैच जीत पाई हैं।

बता दें की इस वर्ल्ड कप में भारत के साथ साथ साऊथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड की टीम भी शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। खेल जानकारों की मानें तो ये तीन टीमें सेमीफाइनल में लगभग पहुंच गई हैं। हालांकि चौथे नंबर पर मौजूद ऑस्ट्रेलिया की टीम भी अपने पुराने रंग में लौट आई हैं। 

भारत समेत ये टीमें टॉप-4 में?

1.भारत : 6 मैच, 5 जीत, 12 पॉइंट, रनरेट +1.405

2 .साउथ अफ्रीका : 6 मैच, 5 जीत, 10 पॉइंट, रनरेट +2.032

3 .न्यूजीलैंड : 6 मैच, 4 जीत, 8 पॉइंट, रनरेट +1.232

4. ऑस्ट्रेलिया : 6 मैच, 4 जीत, 8 पॉइंट, रनरेट +0.970

World Cup 2023: सर्वाधिक छक्के लगाने वाले टॉप 5 खिलाड़ी

World Cup 2023: वर्ल्ड कप 2023 का आगाज हो चूका हैं। इस वर्ल्ड कप को जितने के लिए दुनियाभर की टीम मेहनत कर रही हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं की अबतक खेले गए मैच में किस बल्लेबाज ने सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड बनाया हैं।

सर्वाधिक छक्के लगाने वाले टॉप 5 खिलाड़ी?

1 .डेविड वार्नर (ऑस्ट्रेलिया) : ऑस्ट्रेलिया के डेविड वार्नर ने अबतक इस वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं। डेविड वार्नर के नाम अबतक 19 छक्के हैं।

2 .रोहित शर्मा (भारत) : इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर भारत के रोहित शर्मा का नाम हैं। रोहित शर्मा ने अबतक कुल 17 छक्के लगाए हैं।

3 .क्विंटन डी कॉक (दक्षिण अफ्रीका) : सबसे ज्यादा छक्के लगाने वालों की लिस्ट में क्विंटन डी कॉक तीसरे नंबर पर हैं। इन्होने अबतक 15 छक्के लगाए हैं।

4 .हेनरिक क्लासेन (दक्षिण अफ्रीका) : इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हेनरिक क्लासेन का नाम हैं। इन्होने अबतक कुल 15 छक्के लगाए हैं।

5 .कुसल मेंडिस (श्रीलंका) : सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में श्रीलंका के कुसल मेंडिस पांचवे नंबर पर हैं। इन्होने अबतक 14 छक्के लगाए हैं।

ICC World Cup 2023 : सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज

खेल समाचार : वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का आगाज हो गया हैं। दुनियाभर की टीमें भारत में इस वर्ल्ड कप को जितने के लिए मेहनत कर रही हैं। इसमें भारतीय टीम सबसे आगे हैं। टीम इंडिया ने अबतक जितने भी मैच खेले हैं, उसमे से सभी मैचों में जीत हासिल की हैं। 

खबर के अनुसार अबतक खेले गए मैच में भारत के विराट कोहली का बल्ला सबसे ज्यादा रन बरसाया हैं। कोहली ने अबतक इस वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा 354 रन बनाये हैं। वहीं इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का नाम हैं। 

बता दें की रोहित शर्मा ने अबतक इस वर्ल्ड कप में शानदार बल्लेबाजी की हैं। साथ ही साथ अबतक 311 रन बनाये हैं। वहीं रोहित शर्मा के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पाकिस्तान के मोहम्मद रिज़वान तीसरे नंबर पर हैं, इन्होने अबतक 294 रन बनाये हैं।

सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज

1 .विराट कोहली (भारत) : 354 रन। 

2 .रोहित शर्मा (भारत) : 311 रन।

3 .मोहम्मद रिज़वान(पाकिस्तान) : 294 रन।

4 .रचिन रवीन्द्र (न्यूजीलैंड) : 290 रन।

5 .डेरिल मिशेल (न्यूजीलैंड) : 268 रन।

भारत-पाकिस्तान मैच के लिए मुंबई-अहमदाबाद के बीच स्पेशल ट्रेन चलेगी

न्यूज डेस्क: भारत और पाकिस्तान के बीच मुंबई-अहमदाबाद के बीच स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जायेगा। इसको लेकर रेलवे के द्वारा दिशा निर्देश जारी कर दिया गया हैं, ताकि सभी यात्रियों को इसके बारे में पूरी जानकारी मिल सके।

खबर के अनुसार 14 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच वर्ल्ड कप का मैच खेला जायेगा। इस मैच को देखने के लिए यात्रियों को आने-जानें में किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए रेलवे स्पेशल ट्रेन चलाएगी।

भारत-पाकिस्तान मैच के लिए मुंबई-अहमदाबाद के बीच स्पेशल ट्रेन चलेगी?

ट्रेन संख्या 09013 : मुंबई सेंट्रल-अहमदाबाद स्पेशल ट्रेन शुक्रवार 13 अक्टूबर, 2023 को मुंबई सेंट्रल से 21.30 बजे खुलेगी और विभिन्न निर्धारित स्टेशनों पर रुकते हुए और अगले दिन 05.30 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी।

ट्रेन संख्या 09014 : अहमदाबाद-मुंबई सेंट्रल स्पेशल ट्रेन रविवार, 15 अक्टूबर, 2023 को अहमदाबाद से 04.00 बजे खुलेगी और विभिन्न नेशरित स्टेशनों पर रुकते हुए उसी दिन 12.10 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी। 

इस ट्रेन का स्टॉपेज : बता दें की यह स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में दादर, बोरीवली, पालघर, वापी, वलसाड, नवसारी, सूरत एवं वडोदरा जं. स्‍टेशनों पर रुकेगी।

World Cup में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

खेल समाचार: वर्ल्ड कप 2023 की शुरुआत इस बार भारत में हो चुकी हैं। इस वर्ल्ड कप को जितने के लिए दुनियाभर की टीम मेहनत कर रही हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं की वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले बल्लेबाज कौन हैं?

World Cup में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले टॉप-5 बल्लेबाज?

क्रिस गेल : वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के जमाने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम दर्ज है। इन्होने वर्ल्ड कप के इतिहास में कुल 49 छक्के जमाए हैं।

एबी डिविलयर्स : इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर दक्षिण अफ्रीका के एबी डिविलयर्स के नाम हैं। इन्होने वर्ल्ड कप के इतिहास में 37 छक्के जमाए हैं।

रिकी पोंटिंग : पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कैप्टन रिकी पोंटिग इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। पोंटिंग ने वर्ल्ड कप में कुल 31 छक्के जमाए हैं।

ब्रैंडन मैक्कुलम : न्यूजीलैंड के विस्फोटक बल्लेबाज रहे ब्रैंडन मैक्कुलम इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। इन्होने कुल 29 छक्के जमाए हैं।

हर्षल गिब्स : इस लिस्ट में पांचवे नंबर पर दक्षिण अफ्रीका के हर्षल गिब्स का नाम हैं। इन्होने वर्ल्ड को में 28 छक्के जमाए हैं।

अहमदाबाद में खेले जाएंगे भारत-पाक समेत पांच मैच

न्यूज डेस्क: गुजरात के अहमदाबाद से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक गुजरात के अहमदाबाद में स्थिति नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में भारत-पाक समेत पांच मैच खेले जाएंगे। इसको लेकर ऑनलाइन और ऑफलाइन के द्वारा टिकट बुकिंग की जा रही हैं।

खबर के अनुसार 5 अक्टूबर, 14 अक्टूबर, 4 नवंबर, 10 नवंबर और 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में वर्ल्ड कप क्रिकेट के मैच खेले जाएंगे। दर्शकों को स्टेडियम तक आने-जानें में किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए तैयारी की जा रही हैं। 

बता दें की क्रिकट मैच के चलते शहर की ट्रैफिक पुलिस ने मैच के दिनों में कई सड़क को बंद रखने की घोषणा  की है। अहमदाबाद के मोदी स्टेडियम में पांच मैच डे नाइट खेले जाएंगे। इस दिन दोपहर 2 बजे से 12 बजे तक जनपथ से मोटेरा तक का रास्ता वाहनों के आवागमन के लिए बंद रहेगा। 

अहमदाबाद में खेले जाएंगे भारत-पाक समेत पांच मैच?

गुरुवार, 5 अक्टूबर : इंग्लैण्ड बनाम न्यूज़ीलैण्ड, अहमदाबाद में। 

शनिवार, 14 अक्टूबर : भारत बनाम पाकिस्तान, अहमदाबाद में। 

शनिवार, 4 नवंबर : इंग्लैण्ड बनाम ऑस्ट्रेलिया, अहमदाबाद में। 

शुक्रवार, 10 नवंबर : दक्षिण अफ़्रीका बनाम अफ़ग़ानिस्तान, अहमदाबाद में। 

रविवार, 19 नवंबर : फाइनल, अहमदाबाद में।

गुजरात के अहमदाबाद में आधी रात तक चलेगी मेट्रो

न्यूज डेस्क: गुजरात के अहमदाबाद से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक अहमदाबाद में वर्ल्ड कप मैच के दौरान मेट्रो ट्रेन आधी रात तक चलाई जाएगी। इसको लेकर गुजरात मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा दिशा निर्देश जारी किया गया हैं। 

खबर के अनुसार वर्ल्ड कप का पहला मैच 5 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके अलावे भी अहमदाबाद में वर्ल्ड के कई मैच खेले जाएंगे। साथ ही साथ क्रिकेट वर्ल्ड कप का फाइनल मैच भी अहमदाबाद में ही खेला जायेगा।

बता दें की  गुजरात मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के द्वारा विश्व कप क्रिकेट मैच के दिन सुबह 6:20 से दोपहर 1 बजे तक मेट्रो ट्रेन चलाई जाएगी। वहीं सभी मेट्रो स्टेशनों पर रात 10 बजे से केवल निकास द्वार खोले जाएंगे। इसको लेकर निर्देश दिए गए हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार मैच के दिन रात 10 बजे के बाद किसी भी स्टेशन पर वापसी यात्रा के लिए 50 रुपये में पेपर टिकट खरीद सकते हैं। मोटेरा स्टेडियम स्टेशन पर पेपर टिकट के लिए अलग से भी काउंटर रखा जाएगा। जहां से आप टिकट ले सकते हैं।

ICC World Cup 2023: टीम इंडिया का नया शेड्यूल

न्यूज डेस्क: आईसीसी वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप 5 अक्टूबर से शुरू होने जा रहा हैं। इस वर्ल्ड कप को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक इस वनडे वर्ल्ड कप में टीम इंडिया अपना पहला मैच 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगी। 

खबर के अनुसार इस वर्ल्ड कप में भारतीय टीम 9 मैच खेलेगी। जिसमे 14 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मैच खेला जायेगा। इस मैच को लेकर क्रिकेट प्रेमियों के बीच अभी से क्रेज देखने को मिल रहा हैं।

दरअसल वनडे वर्ल्ड कप के इतिहास में भारतीय टीम पाकिस्तान से एक भी मैच नहीं हारी हैं। एक बार फिर से 14 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान के बीच भिड़ंत होगा। क्रिकेट के जानकारों की मानें तो इस बार भी टीम इंडिया का पड़ला भारी हैं।

टीम इंडिया का नया शेड्यूल?

8 अक्टूबर 2023 : ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई में। 

11 अक्टूबर 2023 : अफगानिस्तान के खिलाफ दिल्ली में। 

14 अक्टूबर 2023 : पाकिस्तान के खिलाफ अहमदाबाद में। 

19 अक्टूबर 2023 : बांग्लादेश के खिलाफ पुणे में। 

22 अक्टूबर 2023 : न्यूजीलैंड के खिलाफ धर्मशाला में। 

29 अक्टूबर 2023 : इंग्लैंड के खिलाफ लखनऊ में। 

2 नवंबर 2023 : श्रीलंका के खिलाफ मुंबई में। 

5 नवंबर 2023 : दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता में। 

12 नवंबर 2023 : नीदरलैंड के खिलाफ बेंगलुरु में। 

वर्ल्ड कप में हैट्रिक लेने वाले ये हैं दो भारतीय गेंदबाज

खेल समाचार : वनडे वर्ल्ड कप के इतिहास में कई गेंदबाज ऐसे हुए हैं जिन्होंने अपनी घातक गेंदबाजी से बल्लेबाजों को परेशान किया हैं और हैट्रिक विकेट भी चटकाए हैं। इस लिस्ट में भारत के दो तेज गेंदबाजों का भी नाम शामिल हैं, जिन्होंने वर्ल्ड कप में हैट्रिक विकेट लेने का कारनामा किया हैं। 

वर्ल्ड कप में हैट्रिक लेने वाले ये हैं दो भारतीय गेंदबाज?

1 .चेतन शर्मा : वनडे वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार हैट्रिक लेने का कारनामा भारत के पूर्व तेज गेंदबाज चेतन शर्मा ने किया था। उन्होंने साल 1987 में न्यूजीलैंड के खिलाफ हैट्रिक विकेट लेने का रिकॉर्ड बनाया था। इन्होने लगातार तीन गेंद में रदरफोर्ड, इयान स्मिथ और इवेन चैटफील्ड को आउट कर हैट्रिक विकेट लिए थें।

2 .मोहम्मद शमी : वनडे वर्ल्ड कप में हैट्रिक विकेट लेने वालों की लिस्ट में दूसरे भारतीय गेंदबाज मोहम्मद शमी का नाम हैं। बता दें की शमी ने साल 2019 विश्व कप में अफगानिस्तान के खिलाफ हैट्रिक विकेट लेने का कारनामा किया था। इन्होने लगातार तीन गेंद पर मोहम्मद नबी, आफताब आलम और मुजीब उर रहमान को आउट कर ये रिकॉर्ड बनाये थें।

वनडे वर्ल्डकप में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले टॉप 5 बल्लेबाज

खेल समाचार : इस साल भारत की मेजबानी में विश्व कप 2023 का आगाज 5 अक्टूबर से होने वाला हैं। इस वर्ल्ड कप को लेकर दुनियाभर की टीमें तैयारी में जुटी हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं की वनडे वर्ल्डकप के इतिहास में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले टॉप बल्लेबाज कौन हैं। 

वनडे वर्ल्डकप में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले टॉप 5 बल्लेबाज?

1. रोहित शर्मा : वनडे वर्ल्ड को में सबसे ज्यादा शतक लगाने में रोहित शर्मा का नाम टॉप पर हैं। रोहित शर्मा  ने विश्व कप इतिहास में अब तक कुल 6 शतक जड़े है। 

2. सचिन तेंदुलकर: महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने विश्व कप इतिहास में कुल 6 शतक जड़े है और 44 पारियों में 2278 रन बनाए हैं। 

3. कुमार संगकारा : इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर श्रीलंका के कुमार संगकारा का नाम हैं। कुमार संगकारा ने विश्व कप में 5 शतक ठोके है और 35 पारियों में 1532 रन बनाए हैं।

4. रिकी पोंटिंग : वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग चौथे नंबर पर हैं। रिकी पोंटिंग ने विश्व कप इतिहास में 5 शतक जड़े हैं।

5.  डेविड वॉर्नर : बता दें की वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर का नाम पांचवें नंबर पर है, जिन्होंने विश्व कप इतिहास में 4 शतक लगाए हैं।

अहमदाबाद: क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का पूरा शेड्यूल

अहमदाबाद : भारत में 5 अक्टूबर से वर्ल्ड कप क्रिकेट की शुरुआत होने वाली हैं। इसको लेकर तैयारी की जा रही हैं। वहीं इस वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद में स्थित दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में 19 नवंबर को खेला जाएगा। 

बता दें की इस क्रिकेट वर्ल्ड कप का शेड्यूल जारी कर दिया गया हैं। जल्द ही टिकटों की बुकिंग भी शुरू कर दी जाएगी। वहीं इस वर्ल्ड कप का मेजबान भारत अपने अभियान का आगाज आठ अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई से करेगा।

क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का पूरा शेड्यूल?

5 अक्टूबर 2023 : इंग्लैंड vs न्यूजीलैंड, अहमदाबाद में।

6 अक्टूबर 2023 : पाकिस्तान vs Q1, हैदराबाद में।

7 अक्टूबर 2023 : बांग्लादेश vs अफगानिस्तान, धर्मशाला में।

7 अक्टूबर 2023 : साउथ अफ्रीका vs Q2, दिल्ली  में।

8 अक्टूबर 2023 : इंडिया vs ऑस्ट्रेलिया, चेन्नई में।

9 अक्टूबर 2023 : न्यूजीलैंड vs Q1, हैदराबाद में।

10 अक्टूबर 2023 : श्रीलंका vs पाकिस्तान, हैदराबाद में।

11 अक्टूबर 2023 : इंडिया vs अफगानिस्तान, दिल्ली में।

12 अक्टूबर 2023 : ऑस्ट्रेलिया vs साउथ अफ्रीका, लखनऊ में।

13 अक्टूबर 2023 : बांग्लादेश vs न्यूजीलैंड, चेन्नई में।

14 अक्टूबर 2023 : भारत vs पाकिस्तान, अहमदाबाद में।

15 अक्टूबर 2023 : इंग्लैंड vs अफगानिस्तान, दिल्ली में।

16 अक्टूबर 2023 : ऑस्ट्रेलिया vs Q2, लखनऊ में।

17 अक्टूबर 2023 : साउथ अफ्रीका vs Q1, धर्मशाला में।

18 अक्टूबर 2023 : न्यूजीलैंड vs अफगानिस्तान चेन्नई में।

19 अक्टूबर 2023 : इंडिया vs बांग्लादेश, पुणे में।

20 अक्टूबर 2023 : ऑस्ट्रेलिया vs पाकिस्तान, बेंगलुरु में।

21 अक्टूबर 2023 : इंग्लैंड vs साउथ अफ्रीका, मुंबई में।

21 अक्टूबर 2023 : Q1 vs Q2, लखनऊ में।

22 अक्टूबर 2023 : इंडिया vs न्यूजीलैंड, धर्मशाला में।

23 अक्टूबर 2023 : पाकिस्तान vs अफगानिस्तान, चेन्नई में।

24 अक्टूबर 2023 : साउथ अफ्रीका vs बांग्लादेश, मुंबई में।

25 अक्टूबर 2023 : ऑस्ट्रेलिया vs Q1, दिल्ली में।

26 अक्टूबर 2023 : इंग्लैंड vs Q2, बेंगलुरु में।

27 अक्टूबर 2023 : पाकिस्तान vs साउथ अफ्रीका, चेन्नई में।

28 अक्टूबर 2023 : Q1 vs बांग्लादेश, कोलकाता में।

28अक्टूबर 2023 : ऑस्ट्रेलिया vs न्यूजीलैंड, धर्मशाला में।

29 अक्टूबर 2023 : इंडिया vs इंग्लैंड, लखनऊ में।

30 अक्टूबर 2023 : अफगानिस्तान vs Q2, पुणे में।

31 नवंबर 2023 : पाकिस्तान vs बांग्लादेश, कोलकाता में।

1 नवंबर 2023 : न्यूजीलैंड vs साउथ अफ्रीका, पुणे में।

2 नवंबर 2023 : इंडिया vs Q2, मुंबई में।

3 नवंबर 2023 : Q1 vs अफगानिस्तान, लखनऊ में।

4 नवंबर 2023 : इंग्लैंड vs ऑस्ट्रेलिया, अहमदाबाद में।

4 नवंबर 2023 : न्यूजीलैंड vs पाकिस्तान, बेंगलुरु में।

5 नवंबर 2023 : इंडिया vs साउथ अफ्रीका, कोलकाता में।

6 नवंबर 2023 : बांग्लादेश vs Q2, दिल्ली में।

7 नवंबर 2023 : ऑस्ट्रेलिया vs अफगानिस्तान, मुंबई में।

8 नवंबर 2023 : इंग्लैंड vs Q1, पुणे में।

9 नवंबर 2023 : न्यूजीलैंड vs Q2, बेंगलुरु में।

10 नवंबर 2023 : साउथ अफ्रीका vs अफगानिस्तान, अहमदाबाद।

11 नवंबर 2023 : इंग्लैंड vs पाकिस्तान, कोलकाता में।

11 नवंबर 2023 : ऑस्ट्रेलिया vs बांग्लादेश, पुणे में।

12 नवंबर 2023 : भारत vs नीदरलैंड्स, बेंगलुरु में।

15 नवंबर 2023 को पहला सेमीफाइनल, मुंंबई में।

16 नवंबर 2023 को दूसरा सेमीफाइनल, कोलकाता में।

19 नवंबर 2023 को तीसरा फाइनल, अहमदाबाद में।

वर्ल्ड कप : रांची से अहमदाबाद का विमान किराया 55 हजार

न्यूज डेस्क: 14 अक्टूबर को अहमदाबाद में भारत और पाकिस्तान के बीच वर्ल्ड कप का मैच खेला जायेगा। इस मैच को देखने के लिए झारखण्ड के लोगों में गजब का क्रेज देखने को मिल रहा हैं। जिसका असर विमान किराया पर भी पड़ रहा हैं।

खबर के अनुसार 12 अक्टूबर को रांची से अहमदाबाद के सीधी फ्लाइट का विमान किराया 19 हजार के आस-पास पहुंच गया हैं। वहीं कनेक्टिंग फ्लाइट का किराया 55 हजार को पार कर गया हैं। जबकि ट्रेनों में भी वेटिंग देखने को मिल रही हैं। 

बता दें की भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जानें वाले मैच को देखने के लिए काफी संख्या में लोग फ्लाइट का टिकट बुक कर रहे हैं। जिसके कारण फ्लाइट का किराया बढ़ता जा रहा हैं। बहुत जल्द इसके किरायों में और भी बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती हैं।

फ्लाइट का शेड्यूल : रांची से अहमदाबाद के लिए सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, गुरुवार व शनिवार को इंडिगो की डायरेक्ट फ्लाइट है। जो शाम को 4.10 बजे रांची एयरपोर्ट से उड़ान भरती है और 6.20 बजे अहमदाबाद एयरपोर्ट पर पहुंचती हैं।

विश्व कप के लिए भारतीय टीम का हुआ ऐलान

खेल समाचार : क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक अक्टूबर में शुरू होने जा रहे वनडे वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया हैं। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम इस बार खेलती हुई दिखाई देगी।

खबर के अनुसार पांच अक्तूबर से 19 नवंबर तक खेले जानें वाले इस वर्ल्ड कप के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के चयनकर्ताओं ने 15 सदस्यीय टीम का चयन किया है। सबसे बड़ी बात यह है की इस टीम में केएल राहुल को भी जगह दी गई हैं। 

आपको बता दें की केएल राहुल एशिया कप से पहले चोटिल हो गए थें। लेकिन चयनकर्ताओं ने 15 सदस्यीय टीम में उन्हें शामिल किया हैं। वहीं इस वनडे वर्ल्ड कप में भारत का पहला मुकाबला चेन्नई में आठ अक्तूबर को ऑस्ट्रेलिया से होगा। 

वर्ल्ड के लिए भारतीय टीम : रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव और शार्दुल ठाकुर।