HappyNews@ Media Team

This channel publishes all kinds of news related to the world.you will always be grateful if you always keep such a relationship with me.

HappyNews @ Science and Technology

Click here for every news from science and stay with HappyNews.

Happy News @ प्रेरक विचार

Click here for a relayed news with a motivational idea and stay with HappyNews.

HappyNews @ Politics

Click here for news related to politics and stay with HappyNews.

HappyNews @ Lifestyle and Relationship

Click here for the motive thought with image and stay with HappyNews.

Showing posts with label State Board Exam. Show all posts
Showing posts with label State Board Exam. Show all posts

पटना : बिहार के हाई स्कूलों में होगी ITI की पढ़ाई

न्यूज डेस्क : बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार के हाईस्कूलों में अब आईटीआई की पढ़ाई कराई जाएगी। इसको लेकर नीतीश सरकार ने तैयारी शुरू कर दी हैं। बहुत जल्द हाईस्कूलों में आईटीआई की पढ़ाई शुरू होगी। 

खबर के अनुसार बिहार के जिन प्रखंडों में आईटीआई कॉलेज नहीं हैं। उन प्रखंडों के हाई स्कूलों में आईटीआई की पढ़ाई होगी। बता दें की बिहार में फिलहाल 210 प्रखंड ऐसे हैं यहां आईटीआई कॉलेज नहीं हैं। इन प्रखंडों के हाई स्कूलों में आईटीआई की पढ़ाई शुरू हो सकती हैं।

आपको बता दें की हाईस्कूल परिसर का उपयोग आईटीआई की पढ़ाई के लिए शुरू हो, इसके लिए बिहार में श्रम संसाधन समिति गठित किया गया है। इन समिति के अधिकारी शिक्षा विभाग के साथ समन्वय स्थापित करेंगे ताकि हाई स्कूलों में आईटीआई की पढ़ाई शुरू की जाये।

Career In Aerospace Science : एयरोस्पेस साइंस में करियर कैसे बनाएं जानिए

Career In Aerospace Science : आज के वर्तमान समय में बहुत से लोग एयरोस्पेस में अपना करियर बनाना चाहते हैं। लेकिन सही जानकारी नहीं होने के कारण लोग अपने सपने से चूक जाते हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे की 12वीं के बाद आप एरोस्पेस साइंस में करियर कैसे बना सकते हैं।

बता दें की अगर आपमें ब्रह्माण्ड के रहस्य सुलझाने का जज्बा है तथा आप स्पेस के बारें में जानना चाहते हैं तभी आप एयरोस्पेस साइंस में करियर बनाने की सोचें। एरोस्पेस में करियर बनाने के लिए सबसे पहले आपको 12वीं कक्षा में गणित विषय लेना होगी। 

12वीं गणित में उत्तीर्ण करने के बाद आपको बीई, बीटेक या फिर बीएससी के साथ मास्टर-पीएचडी की डिग्री लेनी होगी। जहां आपके विषयों में फिजिक्स एवं गणित होना अनिवार्य होगा। आप JEE-आईआईटी एंट्रेंस एग्जाम को पास करके सीधे आईआईटी के कॉलेजों से एयरोस्पेस की पढ़ाई कर सकते हैं। 

एयरोस्पेस की पढ़ाई के लिए भारत के टॉप कॉलेज। 

आईआईटी खड़गपुर। 

आईआईटी कानपूर। 

आईआईटी बॉम्बे। 

आईआईटी मद्रास।

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस, बेंगलुरू। 

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ स्पेस साइंस और टेक्नोलॉजी, केरल।

बिहार बीएड कॉलेजों में नामांकन के लिए आज से करें रजिस्ट्रेशन

न्यूज डेस्क: बिहार के बीएड कॉलेजों में नामांकन लेने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार बीएड प्रवेश परीक्षा 2022 में पास उम्मीदवार आज से ऑनलाइन के द्वारा रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसके लिए दिशा निर्देश जारी कर दिया गया हैं। 

खबर के अनुसार बिहार के 14 विश्वविद्यालयों के 337 बीएड कालेजों में आवंटित 36850 सीट पर नामांकन के लिए आप आज से चार अगस्त तक ऑनलाइन के द्वारा रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई हैं। 

रजिस्ट्रेशन के लिए शुल्क : अनारक्षित वर्ग के लिए रजिस्ट्रेशन शुल्क 1000 रुपये, बीसी, इबीसी, महिला, इडब्ल्यूएस, दिव्यांग के लिए 750 रुपये। जबकि एससी एवं एसटी के लिए रजिस्ट्रेशन शुल्क 500 रुपये निर्धारित किया गया हैं। 

आपको बता दें की राज्य नोडल पदाधिकारी प्रो. अशोक कुमार मेहता ने जानकारी देते हुए कहा कि अभ्यर्थी हर हाल में चार अगस्त तक आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा लें। रजिस्ट्रेशन के बाद कॉलेज का आवंटन किया जायेगा।

CSIR UGC NET 2022 : यूजीसी नेट के लिए आवेदन शुरू

न्यूज डेस्क: असिस्टेंट प्रोफ़ेसर बनने की चाहत रखने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक CSIR UGC NET 2022 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया हैं। साथ ही साथ आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन की प्रक्रिया को समय से पहले पूरा करें।

इन विषय के लिए होगा आवेदन : जारी नोटिफिकेशन के अनुसार अर्थ, एटमोस्फरिक, ओशियन एंड प्लांटेरी साइंसेज, फिजिकल साइंसेज, मैथमेटिकल साइंसेज, केमिकल साइंसेज, लाइफ साइंसेसज (ग्रुप-1) और लाइफ साइंसेसज (ग्रुप-2) के लिए आवेदन मांगे गए हैं।

योग्तया : इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता एमएससी या समकक्ष डिग्री/ इंटीग्रेटेड बीएस-एमएस /बीएस-4 वर्ष/बीई/बी.टेक/बी.फार्मा/ एमबीबीएस आदि निर्धारित किया गया हैं।

आवेदन शुल्क : जनरल व ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपये, जबकि ओबीसी के लिए 500 रुपये, एससी व एसटी के लिए 250 रुपये और दिव्यांग के लिए कोई शुल्क निर्धारित नहीं किया गया हैं। 

ऐसे करें आवेदन : इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जाकर ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकते हैं।

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि : 10 अगस्त 2022 

UP Board : यूपी के सरकारी स्कूलों में होगी कंप्यूटर की पढ़ाई

न्यूज डेस्क: यूपी के सरकारी स्कूलों में कंप्यूटर की पढ़ाई करना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक यूपी के सभी सरकारी इंटर स्कूलों में कंप्यूटर की पढ़ाई कराई जाएगी। छात्र 12वीं में कंप्यूटर विषय ले सकेंगे।

खबर के अनुसार यूपी बोर्ड के सरकारी इंटर कॉलेजों में कंप्यूटर विज्ञान विषय के शिक्षक नहीं थे। जिसके करण यहां के छात्र कंप्यूटर की पढ़ाई नहीं कर पाते थें। लेकिन इस शैक्षिक सत्र में केन्द्र सरकार ने राज्य को 890 शिक्षक रखने की अनुमति दी हैं। 

बता दें की यूपी बोर्ड के इंटर स्कूलों में कंप्यूटर लैब भी बनाया जायेगा। इसको लेकर तीन लाख रुपये प्रति स्कूल खर्च किया जाएगा। प्रदेश के 422 इंटर कॉलेजों में पहले से ही आईसीटी योजना के तहत लैब स्थापित हैं। जल्द ही 468 स्कूलों में कंप्यूटर लैब स्थापित किया जायेगा।

मिली जानकारी के अनुसार सरकार की इस नई व्यवस्था से सरकारी स्कूलों के छात्र भी कंप्यूटर की पढ़ाई कर सकेंगे और कंप्यूटर के छेत्र में अपना कैरियर बना सकेंगे। केंद्र सरकार ने राजकीय इंटर कॉलजों में कंप्यूटर विषय के लिए शिक्षक रखने की मंजूरी दी है।

पटना : बिहार में छात्रों को स्कॉलरशिप देगी सरकार, करें अप्लाई

न्यूज डेस्क: बिहार में पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए राजधानी पटना से अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार में गरीब वर्ग के छात्रों को सरकार पढ़ाई के लिए स्कॉलरशिप देगी। इसे लेकर छात्र अपने पसंद के कोर्स की पढ़ाई कर सकेंगे।

खबर के अनुसार OBC/SC/ST वर्ग के विद्यार्थी इस छात्रवृत्ति योजना के पात्र होंगे। इसके लिए छात्रों को बिहार का स्थायी निवासी होना अनिवार्य होगा। इसको लेकर सरकार ने दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। छात्र ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकेंगे। 

आपको बता दें की बिहार में 10वीं, 12वीं, स्नातक, पीजी के छात्रों को स्कॉलरशिप दिया जायेगा। इसके बारे में और अधिक जानकारी के लिए आप ऑफिसियल वेबसाइट ccbnic.in/bihar पर जा कर प्रकाशित नोटिफिकेशन को पढ़ सकते हैं।

आवेदन के लिए दस्तावेज : आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाणपत्र, आय प्रमाण पत्र, फीस की रसीद, मार्कशीट, पासपोर्ट साइज फोटो, अभिभावक के हस्ताक्षर, छात्र के हस्ताक्षर और मोबाइल नंबर आदि।

ऐसे करें अप्लाई : आप ऑफिसियल वेबसाइट ccbnic.in/bihar पर जाएं और Apply Online के ऑप्शन पर क्लिक करें और आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करें।

पटना, बक्सर, पूर्णिया समेत सभी जिलों में इंटर पास को मिलेगी छात्रवृत्ति

न्यूज डेस्क: बिहार की राजधानी पटना से अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार के पटना, बक्सर, पूर्णिया समेत सभी जिलों में इंटर पास छात्रों को छात्रवृत्ति दी जाएगी। यह छात्रवृति उन छात्रों को मिलेगी जिन्हे इंटर में 72 प्रतिशत से ज्यादा मार्क्स आये हैं।

खबर के अनुसार नेशनल स्कीम छात्रवृत्ति के तहत सामान्य श्रेणी के विज्ञान संकाय में 375 अंक तक लाने वाले छात्र और छात्राओं को यह छात्रवृत्ति मिलेगी। जबकि कला संकाय में 372 अंक और वाणिज्य संकाय में छात्र के 378 और छात्रा के 376 अंक लाने वालों को छात्रवृत्ति दी जाएगी।

बता दें की शिक्षा मंत्रालय द्वारा देशभर के बोर्ड के विद्यार्थियों को सेंट्रल स्कॉलरशिप स्कीम के तहत छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति दी जाती हैं। इस साल बिहार इंटर के तीन लाख 50 हजार विद्यार्थियों को नेशनल स्कीम छात्रवृत्ति दी जाएगी। इसको लेकर कट ऑफ जारी कर दिया गया हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार बोर्ड ने संकायवार छात्रों के नाम, उनके रोल नंबर, अभिभावक के नाम के साथ जारी किया है। जिन छात्र-छात्राओं का नाम इसमें शामिल हैं वो इस नेशनल स्कीम छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करेंगे और इसका लाभ उठा सकेंगे।

पटना : बिहार के सरकारी स्कूलों में होगी वोकेशनल कोर्स की पढ़ाई

न्यूज डेस्क: बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाई करने वाले बच्चों के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार के सरकारी स्कूलों में वोकेशनल कोर्स की पढ़ाई कराई जाएगी। इसको लेकर विभाग के स्तर पर तैयारी शुरू कर दी गई हैं। 

खबर के अनुसार स्कूलों में छात्र-छात्राओं को वोकेशनल कोर्स के रूप में ब्यूटीशियन, सुरक्षा, टूरिज्म, रिटेल मैनेजमेंट एवं आटोमोबाइल आदि की पढ़ाई कराई जाएगी। इन्हे कार, बाइक बनाने की ट्रेनिंग भी दी जाएगी। एक कोर्स में 25 छात्रों का नामांकन किया जायेगा।

बता दें की बिहार के सरकारी स्कूलों में नौवीं व 10वीं में यह एक ऐच्छिक विषय होगा। जबकि 11वीं व 12वीं में इसे अनिवार्य कर दिया जाएगा। इसको लेकर माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने 33 जिलों के शिक्षा पदाधिकारी को पत्र भेज दिए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार नौवीं में ऐच्छिक विषय में सत्र 2022-23 में नामांकन करना सुनिश्चित किया गया हैं। इसको लेकर तैयारी की जा रही हैं। साथ ही साथ स्कूलों का चयन भी किया जा रहा हैं। हालांकि पटना, बक्सर, भोजपुर, बेगूसराय, पूर्वी चंपारण जिले इस कोर्स में नहीं जुड़ेंगे।

पटना : बिहार में डीएलएड प्रवेश परीक्षा 2022 के लिए भरें फॉर्म

न्यूज डेस्क: बिहार में डीएलएड प्रवेश परीक्षा 2022 की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB), पटना ने डीएलएड प्रवेश परीक्षा 2022 के लिए अधिसूचना जारी कर दिया हैं। 

खबर के अनुसार अगर आप बिहार के कॉलेजों में डीएलएड करना चाहते हैं तो आप बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB), पटना के आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकते हैं। कल से आवेदन शुरू हो जाएगी।

बता दें की बिहार के मान्यता प्राप्त सभी सरकारी व एवं निजी प्राथमिक स्तरीय प्रशिक्षण संस्थानों में डीएलएड के सत्र 2022-24 के में नामांकन के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इसके लिए आवेदन शुल्क सामान्य, ओबीसी व ईडब्ल्यूएस के लिए 960 रुपए। जबकि अन्य आरक्षित वर्ग को 760 रुपए निर्धारित किया गया हैं।

आवेदन की तिथि : जारी नोटिफिकेशन के अनुसार इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 27 जून 2022 से 17 जुलाई 2022 तक आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। 

योग्यता : आपको बता दें की आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता 50 फीसदी अंकों के साथ 12वीं/इंटरमीडिएट पास होना चाहिए।

आवेदन के लिए वेबसाइट लिंक : http://secondary.biharboardonline.com 

JEECUP Admit Card 2022: यूपी पॉलिटेक्निक जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम का एडमिट कार्ड जारी

न्यूज डेस्क: यूपी पॉलिटेक्निक जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक यूपी पॉलिटेक्निक जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया हैं। इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट पर दिशा निर्देश भी जारी किये गए हैं। 

खबर के अनुसार अगर आप इस एग्जाम में भाग लेने वाले हैं तो आप जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन,उत्तर प्रदेश (JEECUP) की आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर जा कर ऑनलाइन के द्वारा अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

ऐसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड। 

आप आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in को गूगल में सर्च करें।

वेबसाइट के होम पेज पर जा कर JEECUP Admit Card 2022' लिंक पर क्लिक करें।

अब आप अपना लॉगिन डिटेल्स जैसे आवेदन संख्या, पासवर्ड, सुरक्षा कोड आदि भरें।

इसके बाद UPJEE परीक्षा के लिए JEECUP एडमिट कार्ड 2022 आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। इसके बाद आप इसे डाउनलोड करें।

एग्जाम की तिथि : UPJEE परीक्षा 27 जून से शुरू होकर 30 जून 2022 तक चलेगी। 

बिहार : इंटर में नामांकन के लिए 22 जून से शुरू होगा आवेदन

पटना न्यूज: बिहार में 10वीं पास होने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक युवा इंटर में एडमिशन के लिए 22 जून से ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकते हैं। इसको लेकर बिहार बोर्ड के द्वारा दिशा निर्देश जारी कर दिया गया हैं।

खबर के अनुसार बिहार विधालय परीक्षा समिति ने जानकारी देते हुए कहा है कि छात्र बोर्ड द्वारा जारी सूचना को ध्यान से पढ़कर आवेदन करें। साथ ही साथ आवेदन के दौरान मोबाइल नंबर की सही जानकारी दें और फॉर्म भरने में गलती ना करें। 

बता दें की बिहार विधालय परीक्षा समिति द्वारा इंटर में नामांकन को लेकर नोटिश जारी होने के बाद राज्य के सभी कॉलेज प्रबंधन तैयारी में जुट गए हैं। छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर जा कर 22 जून से 30 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

ऐसे करें आवेदन : छात्र अपने मोबाइल या लैपटॉप में जाकर बिहार विधालय परीक्षा समिति की वेबसाइट सर्च करें और आवेदन करें। वहीं छात्र इसके लिए अपने आप-पास के वसुधा केंद्र पर जाकर भी ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकते हैं।

10th 12th Result 2022: झारखंड बोर्ड मैट्रिक, इंटर का रिजल्ट होगा जारी

न्यूज डेस्क: झारखंड बोर्ड से मैट्रिक, इंटर एग्जाम देने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक झारखंड बोर्ड मैट्रिक, इंटर का रिजल्ट कभी भी जारी कर सकती हैं। इसको लेकर बोर्ड के द्वारा तैयारी की जा रही हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 19 जून 2022 के बाद कभी भी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर रिजल्ट जारी किया जा सकता हैं। हालांकि इस संदर्भ में अभी तक बोर्ड के द्वारा किसी भी प्रकार की अधिसूचना जारी नहीं किया गया हैं।

बता दें की झारखंड बोर्ड ने कक्षा 10 की परीक्षा 24 मार्च से 20 अप्रैल 2022 तक ली थी। जबकि कक्षा 12वीं की परीक्षा 24 मार्च से 25 अप्रैल 2022 तक आयोजित की गई थी। इन परीक्षााओं में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं के कॉपियों की जांच कर ली गई हैं। वहीं बोर्ड के द्वारा रिजल्ट तैयार किया जा रहा हैं। 

ऐसे चेक करें रिजल्ट : बता दें की कक्षा 10, 12वीं परीक्षा परिणाम jacresults.com या jac.jharkhand.gov.in पर जारी किये जाएंगे। छात्र इस वेबसाइट पर जा कर अपने रोल नंबर के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

UP Board 10th Result 2022: यूपी बोर्ड का रिजल्ट घोषित, देखें टॉपरों की लिस्ट

प्रयागराज न्यूज : यूपी बोर्ड ने 10वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया हैं। छात्र यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर जा कर ऑनलाइन के द्वारा अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसको लेकर बोर्ड के द्वारा दिशा निर्देश जारी कर दिया गया हैं।

खबर के अनुसार यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा में कानपुर नगर के प्रिंस पटेल ने राज्यभर में पहला स्थान हासिल किया है। उन्होंने 600 में से 586 नंबर हासिल किए हैं। जिसका पास प्रतिशत 97.67 रहा हैं। वहीं दूसरे नंबर पर संस्कृति ठाकुर और किरण कुशवाहा का स्थान हैं। दोनों ने 600 में से 586  अंक हासिल किए हैं।

यूपी बोर्ड का रिजल्ट घोषित, देखें टॉपरों की लिस्ट?

पहला स्थान : प्रिंस पटेल - 586 (97.67%)

दूसरा स्थान : संस्कृति ठाकुर- 585 (97.50%) और किरण कुशवाहा-  585 (97.50%)

तीसरा स्थान : अनिकेत शर्मा- 584 (97.33%)

चौथा स्थान : पलक अवस्थी- 583 (97.17%) और आस्था सिंह- 583 (97.17%)

पांचवा स्थान : अथर्व श्रीवास्तव- 582 (97.00%), नेंसी वर्मा- 582 (97.00%), प्रांशी द्विवेदी- 582 (97.00%),एकता वर्मा- 582 (97.00%)

छठां स्थान: शीतल वर्मा- 581 (96.83%)

सातवां स्थान : इशिता वर्मा- 579 (96.50%), कशिश यादव- 579 (96.50%), हर्षिता वर्मा- 579 (96.50%)

आंठवां स्थान : राज यादव- - 578 (96.33%), ओमशी सिंह- 578 (96.33%), अंजलि चौहान- 578 (96.33%), आंठवां स्थान- आशुतोष कुमार- 578 (96.33%), अजय प्रताप सिंह- 578 (96.33%), 

नौवां स्थान : शिवा- 577 (96.17%),अनुप्रिया जैन- 577 (96.17%), रोशनी निशाद - 577 (96.17%)

दसवां स्थान :  हर्षिता सिंह - 576 (96.00%), आस्था तिवारी - 576 (96.00%), निष्ठा यादव - 576 (96.00%), अंशु यादव - 576 (96.00%),अभय पटेल - 576 (96.00%),

UP Board 10th 12th result 2022: आज जारी होगा यूपी बोर्ड का रिजल्ट

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश में 10वीं, 12वीं एग्जाम के रिजल्ट का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक यूपी बोर्ड के प्रयागराज मुख्यालय की ओर आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर आज रिजल्ट जारी किया जायेगा। 

खबर के अनुसार यूपी बोर्ड हाईस्कूल का रिजल्ट 18 जून यानि की आज दो बजे जारी किया जायेगा। जबकि इंटरमीडिएट का रिजल्ट आज शाम चार बजे बोर्ड की वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। इसको लेकर यूपी बोर्ड ने सभी प्रकार की तैयारी पूरी कर ली हैं। 

बता दें की इस साल उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 5192689 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें 4775749 परीक्षा में शामिल हुए थें। इन परीक्षार्थी  का आज रिजल्ट प्रकाशित किया जायेगा।

ऐसे देखें रिजल्ट : छात्र यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://upmsp.edu.in/ पर जा कर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

UP Board Result 2022 : यूपी बोर्ड दसवीं और बारहवीं का रिजल्ट होगा जारी

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक यूपी बोर्ड दसवीं और बारहवीं का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जायेगा। इसको लेकर बोर्ड ने तैयारी शुरू कर दी हैं। बहुत जल्द तारीख का ऐलान किया जा सकता हैं।

खबर के अनुसार यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का रिजल्ट जून के तीसरे सप्ताह में यानी 16 जून से 18 जून के मध्य जारी कर सकता हैं। हालांकि बोर्ड ने इस सन्दर्भ में अभी तक कोई सूचना जारी नहीं किया हैं। जिससे छात्र काफी परेशान हैं।

बता दें की उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की ओर जल्द ही यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के परिणाम घोषित किये जाएंगे। छात्र-छात्रा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जा कर अपना रिजल्ट देख सकेंगे।

रिजल्ट देखने का तरीका। 

1 .यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।

2 .10वीं या 12वीं के परिणाम से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।

3 .इसके बाद अपना रोल नंबर और जन्मतिथि को दर्ज कर के सबमिट करें। 

4 .अब आपके सामने परिणाम दिखाई देने लगेगा, इसे आप डाउनलोड कर के इसका प्रिंट निकाल लें।

UP Board Results 2022 : यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट होगा जारी

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का रिजल्ट एक सप्ताह के अंदर जारी करेगा। इसको लेकर विभाग के स्तर पर तैयारी की जा रही हैं। 

खबर के अनुसार यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट 15 जून 2022 को घोषित कर सकता है। हालांकि बोर्ड के द्वारा इस सन्दर्भ में कोई सूचना जारी नहीं किया गया हैं। लेकिन बहुत जल्द यूपी बोर्ड के द्वारा इस सन्दर्भ में नोटिश जारी किया जायेगा।

बता दें की यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं की परीक्षाएं इस साल 24 मार्च से 13 अप्रैल 2022 के बीच राज्यभर में आयोजित की गई हैं। बोर्ड ने इस परीक्षा में भाग लेने वाले सभी छात्र-छात्राओं के कॉपियों की जांच पूरी कर ली हैं। साथ ही साथ रिजल्ट भी तैयार कर लिया गया हैं। किसी भी वक्त रिजल्ट जारी किया जा सकता हैं।

ऐसे देखें रिजल्ट : उत्तर प्रदेश  माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से 10वीं-12वीं का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल  upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर जारी किया जायेगा। छात्र अपने रोल नंबर के माध्यम से रिजल्ट देख सकेंगे।

बिहार के तीसरी, पांचवीं और आठवीं कक्षा में हो सकती बोर्ड जैसी परीक्षा

पटना न्यूज : बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार के तीसरी, पांचवीं और आठवीं में बोर्ड जैसी परीक्षा का आयोजन किया जा सकता हैं। इसको लेकर विभाग के स्तर पर विचार किया जा रहा हैं। 

खबर के अनुसार केंद्र सरकार की नई शिक्षा नीति के क्रियान्वयन के तहत अगले साल से इसे लागू किया जा सकता हैं। इसको लेकर शिक्षा मंत्रालय ने पत्र लिखकर बिहार समेत अन्य राज्यों से सुझाव मांगा है। जल्द ही इसपर फैसला किया जा सकता हैं। 

बता दें की केंद्र सरकार ने तीसरी, पांचवीं और आठवीं कक्षा के साथ साथ दसवीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा आयोजित करने को लेकर राज्यों से सुझाव मांगे हैं। बिहार सरकार के शिक्षा विभाग जल्द ही केंद्र सरकार को अपना सुझाव भेज सकता हैं।

मिली जानकारी के अनुसाए देश के कई राज्यों में पहले भी पांचवीं और आठवीं कक्षा के स्तर पर बोर्ड जैसी परीक्षाएं ली जाती थीं। लेकिन 2009 से इसे बंद कर दिया गया था। लेकिन कई राज्यों ने शिक्षा की गुणवत्ता को मजबूत करने के लिए पांचवीं और आठवीं की परीक्षाए शुरू की हैं। ऐसे में बिहार सरकार भी इसको लेकर कोई बड़ा कदम उठा सकती हैं।

ब‍िहार के 11 शहरों में 23 जून को होगा बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा

न्यूज डेस्क: बिहार में बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए राजधानी पटना से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार के 11 शहरों में 23 जून को बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जायेगा।

खबर के अनुसार बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा को लेकर बिहार के पटना में 77 सेंटर बनाये गए हैं। जबकि मुजफ्फरपुर में 41, दरभंगा में 44, गया में 17, भागलपुर में 28, पूर्णिया में 28, मधेपुरा में 22, आरा में 20, हाजीपुर में 17, मुंगेर में 17 और छपरा में 14 सेंटर बनाये गए हैं। 

सीइटी-बीएड राज्य नोडल केंद्र ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के राज्य नोडल पदाधिकारी प्रो. अशोक कुमार मेहता ने जानकारी देते हुए बताया है कि राज्य के इन सेंटरों पर 23 जून को सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जायेगा।

आपको बता दें की इस बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2022 में भाग लेने के लिए 13 जून 2022 को आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर एडमिट कार्ड जारी किया जायेगा। आप 13 जून से ऑनलाइन के द्वारा अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगें। 

UP board result 2022: यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटर का रिजल्ट करेगा जारी

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश में हाईस्कूल और इंटर का एग्जाम देने वाले छात्रों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटर का रिजल्ट इसी सप्ताह में जारी कर सकता हैं। इसको लेकर बोर्ड ने तैयारी शुरू कर दी हैं। 

खबर के अनुसार हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का रिजल्ट 9 जून 2022 के बाद कभी भी जारी किया जा सकता हैं। राज्य में इंटर और मैट्रिक के उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा करने के बाद ब्योरा बोर्ड मुख्यालय को भेज दिया गया है।

बता दें की बोर्ड किसी भी वक्त रिजल्ट जारी करने की तिथि घोषित कर सकता हैं। बोर्ड के अधिकारियों की मानें तो इसी सप्ताह में बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर रिजल्ट का प्रकाशन किया जायेगा। आप बोर्ड की वेबसाइट से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। 

ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट : आपको बता दें की यूपी बोर्ड के नतीजे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल upmsp.edu.in पर जारी किया जायेगा। छात्र यूपी बोर्ड की इस वेबसाइट पर जा कर रोल नंबर से अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

UP Board: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं के परीक्षा परिणाम होंगे जारी

लखनऊ न्यूज : यूपी बोर्ड से 10वीं और 12वीं की परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम जल्द जारी किये जाएंगे। इसको लेकर बोर्ड ने तैयारी शुरू कर दी हैं।

खबर के अनुसार उतर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा के परिणाम अब किसी भी वक्त जारी कर सकता हैं। बोर्ड के द्वारा छात्रों का रिजल्ट तैयार कर लिए जायेगा। बहुत जल्द इसे आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर अपलोड किया जायेगा।

बता दें की यूपी बोर्ड अपने आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर कभी भी रिजल्ट की तारीखों का ऐलान कर सकता हैं। बोर्ड के अधिकारियों की मानें तो 10वीं, 12वीं का परिणाम जून के दूसरे सप्ताह में जारी किए जा सकते हैं। इसकी तैयारी की जा रही हैं। 

ऐसे देख सकेंगे रिजल्ट : यूपी बोर्ड के नतीजे आधिकारिक वेबसाइट https://upmsp.edu.in/ पर जारी किया जायेगा। छात्र अपने रोल नंबर के माध्यम से अपना रिजल्ट देख सकेंगें। साथ ही साथ परीक्षा परिणाम भी डाउनलोड कर सकेंगे।