HappyNews@ Media Team

This channel publishes all kinds of news related to the world.you will always be grateful if you always keep such a relationship with me.

HappyNews @ Science and Technology

Click here for every news from science and stay with HappyNews.

Happy News @ प्रेरक विचार

Click here for a relayed news with a motivational idea and stay with HappyNews.

HappyNews @ Politics

Click here for news related to politics and stay with HappyNews.

HappyNews @ Lifestyle and Relationship

Click here for the motive thought with image and stay with HappyNews.

Showing posts with label UP Panchayat Election 2021. Show all posts
Showing posts with label UP Panchayat Election 2021. Show all posts

यूपी पंचायत चुनाव 2021: आपके जिले में कब होंगे नामांकन, कब होंगे वोटिंग

न्यूज डेस्क: यूपी पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गया हैं। साथ ही साथ उत्तर प्रदेश में अचार संहिता भी लागू हो गई हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे की आपके जिले में कब नामांकन हैं तथा कब वोटिंग की प्रक्रिया पूरी होगी।

1 .पहले चरण में हाथरस, आगरा, कानपुर नगर,  रायबरेली, हरदोई, अयोध्या, श्रावस्ती, संतकबीर नगर, सहारनपुर, गाजियाबाद, रामपुर, बरेली, गोरखपुर, जौनपुर, झांसी, महोबा, प्रयागराज,भदोही जिले में चुनाव होंगे। 

यहां 3 से 4 अप्रैल तक नामांकन होगा। जबकि 15 अप्रैल को मतदान कराये जाएंगे। 

2 .दूसरे चरण में गौतमबुद्धनगर, बिजनौर, अमरोहा, बदायूं, मुजफ्फरनगर, बागपत, एटा, मैनपुरी, कन्नौज, इटावा, ललितपुर, चित्रकूट,गोंडा, महराजगंज, वाराणसी, आजमगढ़ प्रतापगढ़, लखनऊ, लखीमपुर खीरी, सुलतानपुर जिले में चुनाव होंगे। 

यहां 7 से 8 अप्रैल तक नामांकन होगा और 19 अप्रैल को मतदान होंगे।

3 .तीसरे चरण में मुरादाबाद, पीलीभीत, कासगंज, शामली, मेरठ, फिरोजाबाद, औरैया, कानपुर देहात, जालौन, हमीरपुर, सिद्धार्थनगर, देवरिया, चंदौली, मिर्जापुर, बलिया, फतेहपुर, उन्नाव, अमेठी, बाराबंकी, बलरामपुर जिले में चुनाव होंगे।

यहां 13 से 15 अप्रैल तक नामांकन और 26 अप्रैल को मतदान होंगे।

4 .चौथे चरण में संभल, शाहजहांपुर, अलीगढ़,  बस्ती, कुशीनगर, गाजीपुर, सोनभद्र व मऊमथुरा, फर्रूखाबाद, बांदा, कौशांबी, सीतापुर, अंबेडकरनगर, बहराइच, बुलंदशहर और हापुड़ जिले में चुनाव होंगे।

यहां 17 से 18 अप्रैल तक नामांकन और 29 अप्रैल को चुनाव होंगे।

यूपी पंचायत चुनाव का ऐलान, जानें आपके जिले में कब होगा मतदान

न्यूज डेस्क: यूपी पंचायत चुनाव को लेकर बड़ी खबर आ रही हैं। राज्य चुनाव आयोग ने पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया हैं। साथ ही साथ इसके कार्यक्रम भी तय कर दिए हैं। बता दें की इस साल यूपी पंचायत चुनाव चार चरणों में होगा।  

कब होगा मतदान: पहले चरण का मतदान 15 अप्रैल हो होगा, दूसरा चरण का 19 अप्रैल, तीसरा चरण 26 अप्रैल और चौथा चरण 29 अप्रैल को होगा।

यूपी पंचायत चुनाव का ऐलान, जानें आपके जिले में कब होगा मतदान। 

पहला चरण :झांसी ,महोबा, गोरखपुर, जौनपुर, भदोही, बरेली, हाथरस, आगरा, कानपुर नगरप्रयागराज, रायबरेली ,हरदोई, गाजियाबाद, सहारनपुर, रामपुर, अयोध्या ,श्रावस्ती, संतकबीर नगर । 

दूसरा चरण: गौतमबुध नगर, चित्रकूट, प्रतापगढ़,  मुजफ्फरनगर, बागपत, लखनऊ, लखीमपुर खीरी, सुल्तानपुर, गोंडा, एटा ,मैनपुरी, कन्नौज, इटावा, ललितपुर, आजमगढ़ ,महाराजगंज, वाराणसी, बिजनौर, अमरोहा, बदायूं। 

तीसरा चरण : पीलीभीत, कासगंज, फिरोजाबाद,शामली, मेरठ, मुरादाबाद,  देवरिया, चंदौली, मिर्जापुर, औरैया, कानपुर देहात, बाराबंकी, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, बलिया, जालौन, हमीरपुर, फतेहपुर, उन्नाव, अमेठी । 

चौथा चरण: अलीगढ़, मथुरा, बस्ती ,कुशीनगर, गाजीपुर, मऊसोनभद्र, बुलंदशहर, हापुड़, संभल, शाहजहांपुर, फर्रुखाबाद, बांदा ,कौशांबी, सीतापुर, अंबेडकरनगर, बहराइच, । 

यूपी पंचायत चुनाव: जिला पंचायत अध्यक्ष की आरक्षण सूची जारी

न्यूज डेस्क: यूपी पंचायत चुनाव को लेकर बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक यूपी में 2015 के आरक्षण नियम के अनुसार चुनाव होंगे। हाईकोर्ट के आदेश के बाद राज्य सरकार ने भी इसपर मुहर लगा दी हैं और आरक्षण लिस्ट भी जारी करना शुरू कर दिए हैं।

जिला पंचायत अध्यक्ष की आरक्षण सूची जारी। 

अनारक्षित सीट। 

उन्नाव, मेरठ, गोंडा, प्रयागराज, महाराजगंज, गोरखपुर, अमेठी, श्रावस्ती, बिजनौर, रामपुर, मैनपुरी, फिरोजाबाद, सोनभद्र, हमीरपुर, गौतमबुद्ध नगर, फतेहपुर, मथुरा, अयोध्या, देवरिया, कानपुर देहात, अमरोहा, हाथरस, भदोही, गाजियाबाद, कन्नौज, मऊ और कासगंज। 

महिला सीट। 

जौनपुर, बलरामपुर, अलीगढ़, सिद्धार्थनगर, बहराइच, प्रतापगढ़, गाजीपुर, आगरा, सुल्तानपुर,  बुलंदशहर, शाहजहांपुर और मुरादाबाद। 

ओबीसी महिला सीट। 

हापुड़, बरेली, कुशीनगर, बदायूं, संभल, एटा और वाराणसी। 

अनुसूचित जाति महिला सीट। 

लखनऊ, सीतापुर और हरदोई शामली, बागपत और कौशांबी। 

ओबीसी सीट। 

इटावा, फर्रुखाबाद, आजमगढ़, बलिया, बांदा, ललितपुर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, अंबेडकर नगर, पीलीभीत, बस्ती, संत कबीर नगर और चंदौली। 

अनुसूचित जाति सीट। 

चित्रकूट, कानपुर नगर, औरैया, महोबा, झांसी, , रायबरेली, मिर्जापुर जालौन, बाराबंकी और लखीमपुर खीरी। 

यूपी पंचायत चुनाव को लेकर बड़ा फैसला, योगी सरकार ने दी मंजूरी

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव कराने को लेकर बड़ी खबर आ रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने हाईकोर्ट के फैसले पर अपनी मुहर लगा दी हैं तथा पंचायत चुनाव कराने की मंजूरी भी दे दी हैं।

खबर के अनुसार लखनऊ खण्डपीठ के 15 मार्च को दिये गये आदेश को योगी सरकार ने मंजूरी दी हैं। इस आदेश में कहा गया था की यूपी पंचायत चुनाव में वर्ष 2015 को मूल वर्ष मानकर आरक्षण तय किया जाएगा। इस आदेश पर योगी कैबिनेट की मुहर लग गयी हैं।

इससे ये साफ हो गया हैं की उत्तर प्रदेश में इस साल पंचायत के चुनाव वर्ष 2015 में लागू आरक्षण के अनुसार होगा। योगी कैबिनेट में ये भी फैसला लिया गया की हाईकोर्ट द्वारा तय की गई समय सीमा के अनुसार 25 मई तक राज्य में पंचायत चुनाव संपन्न करा लिए जाएंगे।

बता दें की उत्तर प्रदेश में जो लोग पंचायत चुनाव की तारीखों के बारे में जानना चाहते हैं तो उनको बहुत जल्द अच्छी खबर मिल सकती हैं। क्यों की योगी सरकार की मंजूरी के बाद अब बहुत जल्द राज्य चुनाव आयोग तारीखों का ऐलान कर सकता हैं।

2015 के आरक्षण के अनुसार होगा यूपी पंचायत चुनाव

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव का इंतजार कर रहे लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक लखनऊ हाईकोर्ट ने अपने एक आदेश में कहा है की यूपी पंचायत चुनाव 2015 के आरक्षण के अनुसार किया जायेगा।

खबर के अनुसार पंचायत चुनाव में आरक्षण लागू किए जाने को लेकर हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में याचिका दायर की गई थी। इस याचिका पर सुनवाई करते हुए लखनऊ हाईकोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया हैं। वहीं राज्य सरकार ने कहा कि वह वर्ष 2015 के अनुसार आरक्षण लागू करने को तैयार हैं।

बता दें की उत्तर प्रदेश में होने वाले पंचायत चुनाव में आरक्षण लागू करने को लेकर लंबे समय से खीच-तान चल रही हैं। जिसके कारण पंचायत चुनाव में देरी हो रही हैं। साथ ही साथ अभी तक यूपी पंचायत चुनाव की तारीखों का भी ऐलान नहीं किया गया हैं।

लखनऊ हाईकोर्ट ने न्यायमूर्ति रितुराज अवस्थी व न्यायमूर्ति मनीष माथुर की खंडपीठ ने ये भी कहा है की 25 मई तक पंचायत चुनाव कराये जाये। हाईकोर्ट के इस आदेश के बाद यूपी में ये चर्चा शुरू हो गई है की यहां कभी भी पंचायत चुनाव का ऐलान हो सकता हैं। 

लड़ना चाहते हैं यूपी पंचायत चुनाव, इन 5 नियमों का करना होगा पालन

न्यूज डेस्क: यूपी में पंचायत चुनाव 2021 की तैयारी जोरों से चल रही हैं। अगर आप यूपी पंचायत चुनाव लड़ना चाहते हैं तो आपको कुछ नियमों का पालन करना होगा। उन नियमों का पालन करते हुए आप यूपी पंचायत चुनाव लड़ सकते हैं।

लड़ना चाहते हैं यूपी पंचायत चुनाव, इन 5 नियमों का करना होगा पालन। 

1 .यूपी पंचायत चुनाव लड़ना चाहते हैं तो आपकी उम्र 21 वर्ष या उससे अधिक होना अवाश्यक है। तभी आप नामांकन कर सकेंगे। 

2 .आपको बता दें की प्रधान पद के लिए संबधित ग्राम पंचायत का निवासी होना आवश्यक है। तभी आप प्रधान पद के लिए चुनाव लड़ सकते हैं।

3 .ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए संबधित ग्राम सभा का कोई भी व्यक्ति अपने वार्ड सहित किसी भी वार्ड से चुनाव लड़ सकता है। लेकिन उसे उस वार्ड का मतदाता होना चाहिए।

4 .अगर आप पर कोई केस या अपराधी रिकॉड हैं तो आपको इसकी जानकारी देनी होगी। नामांकन पत्र के साथ प्रत्याशी को अनुलग्नक-1 भरना होगा। 

5 .नमांकन के दौरान प्रत्याशी को नामांकन पत्र के साथ अपना  नाम व प्रस्तावक के नाम की मतदाता सूची लगानी होगी। आपको बता दें की प्रस्तावक उसी वार्ड का होना चाहिए। 

यूपी पंचायत चुनाव 2021: जानिए कब शुरू होगी नामांकन की प्रकिया

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव की तैयारी अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। किसी भी वक्त राज्य चुनाव आयोग पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता हैं। इसको लेकर राज्य चुनाव आयोग तेजी के साथ तैयारी में जुटा हुआ हैं।

मीडिया में आ रही खबर के मुताबिक उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव कराने को लेकर अधिसूचना 25 से 26 मार्च 2021 को जारी हो सकती हैं। इसको लेकर आयोग तैयारी में जुटा हुआ हैं। हालांकि नामांकन की प्रक्रिया होली बाद शुरू हो सकती हैं।

बता दें की यूपी में इस बार नए आरक्षण फार्मूले से चुनाव कराया जायेगा। इस फार्मूले और इन सूचियों से असंतुष्ट लोग दावे और आपत्तियां भी दर्ज करवा रहे हैं। बहुत जल्द इन दावे और आपत्तियों का निपटारा किया जायेगा। इसके बाद चुनाव तारीख का एलान होगा।

यूपी में शांतिपूर्ण पंचायत चुनाव कराने को लेकर राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार अपने अन्य अधिकारियों के साथ अपर मुख्य सचिव गृह और डीजीपी के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक में चुनाव कराने को लेकर चर्चा हो सकती हैं। उम्मीद की जा रही हैं की मई के अंतिम सप्ताह तक यूपी पंचायत चुनाव संपन्न हो सकता हैं। 

यूपी पंचायत चुनाव को लेकर दिशा निर्देश हुआ जारी, पढ़ें 5 बड़ी बातें?

न्यूज डेस्क: यूपी पंचायत चुनाव का इंतजार कर रहे लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक राज्य चुनाव आयोग ने पंचायत चुनाव में खर्च को लेकर दिशा निर्देश जारी किया हैं। इसका पालन सभी जन प्रतिनिधियों को करना होगा। 

यूपी पंचायत चुनाव को लेकर दिशा निर्देश हुआ जारी, पढ़ें 5 बड़ी बातें?

1 .मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए उम्मीदवार 150 रुपये नामांकन पत्र शुल्क और 500 रुपये की जमानत राशि देकर चुनाव लड़ सकते हैं। 

2 .आयोग के मुताबिक क्षेत्र पंचायत सदस्य 300 रुपये नामांकन पत्र और 2000 रुपये की जमानत राशि देकर चुनाव लड़ सकते हैं।

3 .आपको बता दें की जिला पंचायत सदस्य 500 रुपये नामांकन पत्र शुल्क और 4000 रुपये जमानत राशि देकर चुनाव लड़ सकते हैं। 

4 .यूपी पंचायन चुनाव में ग्राम प्रधान पद के लिए उम्मीदवार नामांकन शुल्क 300 रुपये और जमानत राशि 2000 रुपये देकर चुनाव लड़ सकते हैं। 

5 .चुनाव आयोग के अनुसार वहीं एससी-एसटी उम्मीदवारों को आधा नामांकन शुल्क और आधा जमानत राशि देनी होगी।