HappyNews@ Media Team

This channel publishes all kinds of news related to the world.you will always be grateful if you always keep such a relationship with me.

HappyNews @ Science and Technology

Click here for every news from science and stay with HappyNews.

Happy News @ प्रेरक विचार

Click here for a relayed news with a motivational idea and stay with HappyNews.

HappyNews @ Politics

Click here for news related to politics and stay with HappyNews.

HappyNews @ Lifestyle and Relationship

Click here for the motive thought with image and stay with HappyNews.

Showing posts with label Shani Jayanti. Show all posts
Showing posts with label Shani Jayanti. Show all posts

आज हैं शनि जयंती, इस काम करने से प्रसन्न होंगे शनिदेव

धर्म डेस्क: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आज यानि की 30 मई को शनि जयंती मनाया जायेगा। इस दिन भगवान शनि देव की पूजा आराधना की जाएगी। शनि जयंती पर इस बार सोमवती अमावस्या का शुभ संयोग बन रहा है। साथ ही साथ इस दिन सुकर्मा योग के अलावा सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहा है।

बता दें की आज शनि जयंती पर विधि विधान के साथ शनिदेव की पूजा करने से शनिदेव प्रसन्न होंगे और उनकी कृपा से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आएगी। साथ ही साथ इससे आपको मेहनत का फल प्राप्त होगा और भाग्य के द्वार भी खुल जाएंगे।

आज हैं शनि जयंती, इस काम करने से प्रसन्न होंगे शनिदेव

1 .आज पूजा के दौरान आप शनिदेव के 10 नाम कोणस्थ, पिंगल, बभ्रु, कृष्ण, रौद्रान्तक, यम, सौरि, शनैश्चर, मंद व पिप्पलाद का उच्चारण करें। इससे शनिदेव प्रसन्न होंगे।

2 .शमी वृक्ष की जड़ को विधि-विधान पूर्वक घर लेकर आयें। इससे शनिदेव प्रसन्न होंगे और उनकी कृपा जीवन पर बनी रहेगी। 

3 .शनि जयंती पर आप शनि यंत्र की स्थापना व पूजन करें। इससे शनिदेव प्रसन्न होंगे। 

4 .शनि जयंती के दिन शनिदेव की जुड़ी चीजों जैसे तेल, लोहा आदि का दान करने से शनिदेव के प्रसन्न होते हैं। 

5 .इस दिन गरीबों को भोजन कराएं तथा उन्हें काली चीजें दान करें। इससे शनिदेव प्रसन्न होंगे।

शनि जयंती पर राशि के अनुसार करें दान, मिलेगा पुण्य फल

धर्म डेस्क: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस साल 30 मई को शनि जयंती का त्यौहार मनाया जायेगा। आप शनि जयंती के दिन अगर आप अपनी राशि के अनुसार दान करते हैं तो इससे आपको पुण्य मिलेगा। साथ ही साथ शनिदेव की कृपा से आपके जीवन में सुख, समृद्धि आएगी।

शनि जयंती पर राशि के अनुसार करें दान, मिलेगा पुण्य फल?

मेष राशि : आप सरसों का तेल और काले तिल का दान करें। 

वृषभ राशि : इस राशि के जातक कोई भी काला चीज दान करें। 

मिथुन राशि : इस राशि के जातक शनि जयंती पर काले कपड़े दान करें। 

कर्क राशि : आप शनि जयंती पर उड़द की दाल, तेल और तिल का दान करें। 

सिंह राशि : इस राशि के जातक शनि जयंती पर ॐ वरेण्याय नमः मंत्र का जाप करें.

कन्या राशि  : इस राशि के जातक शनि जयंती पर गरीबों को छाता और जूते दान करें। 

तुला राशि : आप शनि जयंती पर जरूरतमंदों को काले कपड़े, छाता और सरसों का तेल दान करें। 

वृश्चिक राशि : इस राशि के जातक शनि जयंती के दिन लोहे की कोई भी चीज दान कर सकते हैं।

धनु राशि : आप इस दिन शनि मंत्र 'ऊँ प्रां प्रीं प्रौं सः शनये नमः' का जाप करें। आपके लिए शुभ रहेगा।

मकर राशि: इस राशि के जातक शनि जयंती के दिन पशु-पक्षियों को दाना-पानी दें और कुत्‍ते को रोटी खिलाएं। 

कुंभ राशि : उस राशि के जातक शनि जयंत्री पर कुष्ठ रोगियों की मदद करें और दवाएं-पैसा आदि चीजें दान करें। 

मीन राशि : इस राशि के जातक शनि जयंती पर घी, सरसों के तेल और तिल का दान करें। आपके लिए लाभकारी रहेगा।

Shani Jayanti 2022 : शनि जयंती पर जाने पूजन सामग्री और पूजा विधि

धर्म डेस्क: पंचांगों के अनुसार जेष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को हर साल शनि जयंती मनाया जाता हैं। इस साल यह जयंती 30 मई को मनाया जायेगा। इस दिन आप शनि देव की पूजा आराधना कर सकते हैं और शनि की साढ़ेसाती से मुक्ति प्राप्त कर सकते हैं। 

धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक सूर्य पुत्र को भगवान शिवजी की कृपा से कर्मफल देवता का अधिकार मिला है। जो भी व्यक्ति सच्चे मन से भगवान शनिदेव की पूजा आराधना करता हैं इससे उन्हें कर्मफल की प्राप्ति होती हैं तथा जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती हैं।

शनि पूजा के लिए सामग्री : काला और नीला वस्त्र, काला तिल, नीले फूल, पुष्प माला, सरसों का तेल, तिल का तेल, शमी का पत्ता, अक्षत्, धूप, दीप, गंध, जल, बत्ती आदि।

शनि जयंती पर पूजा विधि : शनि देव की मूर्ति या तस्वीर को रखकर पूरे विधि विधान के साथ पूजा करें। साथ ही साथ हवन और शनि पाठ करें। आप इसके लिए प्रोहित की सहायता ले सकते हैं और अपने घर में शनि पाठ करा सकते हैं।

इन मंत्रों का करें जाप। 

ऊं शं शनैश्चराय नमः।

ऊं प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः।

शनि जयंती के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग, जानें शुभ मुहूर्त

धर्म डेस्क: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस साल 30 मई को शनि जयंती मनाया जायेगा। इस दिन शनि जयंती पर सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा हैं। जो लोगों के लिए लाभकारी साबित होगा। साथ ही साथ कुछ राशि के जातक को शनि दोष से भी मुक्ति मिल जाएगी।

बता दें की शनि जयंती पर सर्वार्थ सिद्धि के साथ साथ इस दिन सुकर्मा योग भी है। शनिदेव की पूजा के दिन अभिजीत मुहूर्त भी है। इस मुहूर्त में पूजा करना आपके लिए लाभकारी साबित होगा। साथ ही साथ जीवन के कष्टों से भी मुक्ति मिलेगी। 

शनि जयंती का शुभ मुहूर्त : ज्योतिष की मानें तो कृष्ण पक्ष की अमावस्या 29 मई दिन रविवार को दोपहर 2:54 बजे से प्रारंभ होगी और 30 मई को 4:59 पर बजे पर समाप्त होगी। इसलिए सूर्य के उदय के आधार पर शनि जयंती 30 मई दिन सोमवार को मनाई जाएगी। 

ऐसे करें पूजा : शनि जयंती के दिन स्नान करने के बाद शनिदेव की आराधना करें। साथ ही साथ ऊं शं शनैश्चराय नमः और ऊं प्रां प्रीं प्रौ स: शनैश्चराय नमः मंत्र का उच्चारण करें। इससे जीवन की परेशानी दूर होगी और जीवन में तरक्की मिलेगी। साथ ही साथ आपको आर्थिक कष्ट से भी छुटकारा मिल जायेगा।

30 मई को शनि जयंती, इन मंत्रों से करें शनिदेव को प्रसन्न

न्यूज डेस्क: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस साल 30 मई को शनि जयंती मनाया जायेगा। इस जयंती पर आप शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए उनके मंत्रों का जाप कर सकते हैं। इससे आपको शनि दोष से मुक्ति मिलेगी और जीवन पर शनिदेव की शुभ कृपा बनी रहेगी।

1 .शनि देव का महामंत्र। 

ॐ निलान्जन समाभासं रविपुत्रं यमाग्रजम।

2 .शनि देव का पौराणिक मंत्र। 

ऊँ ह्रिं नीलांजनसमाभासं रविपुत्रं यमाग्रजम।

छाया मार्तण्डसम्भूतं तं नमामि शनैश्चरम्।।

3 .शनि देव का गायत्री मंत्र। 

ऊँ भगभवाय विद्महैं मृत्युरुपाय धीमहि तन्नो शनिः प्रचोद्यात्।

ॐ शन्नोदेवीरभिष्टय आपो भवन्तु पीतये।शंयोरभिश्रवन्तु नः।

ऐसे करें मंत्र जाप : शनि जायंत्री के दिन सुबह में स्नान करने के बाद शनि देव को सच्चे मन से याद करें और फिर उनके इस मंत्र का जाप कम से कम 108 बार करें। इससे आपको शनि दोष से मुक्ति मिलेगी और जीवन में शांति आएगी।

शनि जयंती पर करें ये 5 काम, बढ़ेगी सुख-समृद्धि

धर्म डेस्क: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि देव का जन्म ज्येष्ठ आमवस्या के दिन हुआ था। इस साल 30 मई को शनि जयंती मनाई जाएगी। खबर के अनुसार कई सालों के बाद इस साल शनि जयंती, सोमवती अमावस्या और वट सावित्री व्रत एक दिन मनाई जाएगी।

शनि जयंती का शुभ मुहूर्त : अमावस्‍या तिथि 29 मई 2022 की दोपहर 02:54 बजे से शुरू होगी और 30 मई 2022 की शाम 04:59 बजे खत्‍म होगी। इसलिए इस साल 30 मई को ही शनि जयंती मनाई जाएगी। आप इस दिन शनिदेव की पूजा आराधना कर सकते हैं। 

शनि जयंती पर करें ये 5 काम, बढ़ेगी सुख-समृद्धि?

1 .शनि जयंती के दिन आप किसी गरीब व्यक्ति को काले या नीले वस्त्र और जूता-चप्पल का दान करें। इससे जीवन की परेशानियां खत्म होगी। 

2 .शनि जंयति के दिन 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' मंत्र का जाप करें. शनि चालीसा का पाठ करना भी बहुत लाभ देगा। इससे सुख-समृद्धि बढ़ेगी।

3 .शनि जयंती के दिन शनि मंदिर जाकर शनि देव को तेल, काली तिल, उड़द अर्पित करें। इससे आपको आर्थिक तरक्की मिलेगी। 

4 .शनि जयंती के दिन हनुमान जी की पूजा आराधना करना भी लाभकारी माना जाता हैं। इससे जीवन में खुशहाली अति हैं।

5 .शनि पूजा के दौरान ‘ऊं प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः’ और ऊं शं शनिश्चरायै नमः’ मंत्रो का जाप कम से कम 108 बार करें।

शनि जयंती 5 राशियों के लिए हैं खास, बरसेगी शनिदेव की कृपा

धर्म डेस्क: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस साल 30 मई को शनि जयंती मनाया जायेगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान शनि देव की पूजा आराधना करने से  शनि की साढ़े साती और शनि ढैय्या के बुरे प्रभावों से राहत मिलेगी।

आपको बता दें की इस साल शनि जयंती कर्क राशि, वृश्चिक राशि, कुंभ राशि, मकर राशि और मीन राशि वालों के लिए खास रहने वाले हैं। इनके दैनिक जीवन में शनिदेव की असीम कृपा हो सकती हैं और इनके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आ सकती हैं।

ज्योतिष की मानें तो इस समय कर्क और वृश्चिक वालों पर शनि ढैय्या है। वहीं मकर, कुंभ और मीन वालों पर शनि साढ़े साती का प्रकोप है। लेकिन शनि जयंती के बाद इनकी ये परेशानी दूर हो जाएगी और इनके जीवन में अच्छे दिनों की दस्तक होगी। 

शनि जयंती पर करें ये काम : आप शनि जयंती के दिन स्नान करने के बाद ॐ शं शनैश्चराय नम:” ॐ निलांजन समाभासम रविपुत्रम यमाग्रजंम। छायामार्तंड संभूतम तमः नमामि शनेश्चरम।। मंत्र का जाप करें। साथ ही साथ किसी नदी या तलाब में एक अखंड नारियल को प्रवाहित करें।