HappyNews@ Media Team

This channel publishes all kinds of news related to the world.you will always be grateful if you always keep such a relationship with me.

HappyNews @ Science and Technology

Click here for every news from science and stay with HappyNews.

Happy News @ प्रेरक विचार

Click here for a relayed news with a motivational idea and stay with HappyNews.

HappyNews @ Politics

Click here for news related to politics and stay with HappyNews.

HappyNews @ Lifestyle and Relationship

Click here for the motive thought with image and stay with HappyNews.

Showing posts with label Narendra Modi. Show all posts
Showing posts with label Narendra Modi. Show all posts

पीएम मोदी के जन्मदिन को लेकर भाजपा की खास तैयारी

नई दिल्ली : आपके बता दें की बीजेपी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाने के लिए देश भर में व्यापक तैयारियां की है। इस मौके पर 14 से 20 सितंबर तक सेवा सप्ताह मनाया जा रहा हैं। भाजपा इसे उपलब्धियों के जश्न के रूप में मना रही हैं। पार्टी उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना, केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, सचिव सुधा यादव व सुनील देवधर सारे आयोजनों को अंतिम रूप दे रहे हैं। 
सेवा सप्ताह में मुख्य फोकस स्वस्छता व सेवा कार्यक्रमों पर होगा। इस दौरान रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य परीक्षण व आंख जांच शिविर, दिव्यांग उपकरण वितरण शिविर, जरूरतमंदों को राहत व मदद कार्यक्रम आदि का आयोजन किया जाएगा। 

इस मौके पर होने वाले कार्यक्रमों में प्रधानमंत्री मोदी के जीवन व उपलब्धियों संबंधित पुस्तकें, उनके जीवन से जुड़े दुर्लभ चित्र भी लोगों में वितरित किए जाएंगे। प्रदर्शनी, संगोष्ठी व सेमीनार भी आयोजित किए जाएंगे। 

आपको  कार्यक्रम राज्य व जिला के साथ मंडल स्तर तक होंगे और सभी की जिम्मेदारी सुनिश्चित की जाएगी। पार्टी के कार्यक्रम योजना से जुड़े एक नेता ने कहा, इस दौरान मोदी सरकार-दो के दौरान लिए गए ऐतिहासिक फैसलों को भी जनता तक पहुंचाया जाएगा। भाजपा के लिए यह महज उत्सव का विषय नहीं होगा, बल्कि सामान्य जनजीवन व आम जनता के लिए कुछ ज्यादा कार्य करने का अवसर होगा। 

Howdy Modi कार्यक्रम में PM मोदी संग शामिल होंगे डोनाल्ड ट्रंप

नई दिल्ली: अमेरिका में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की धूम मची हुयी हैं। आपको बता दें की अगले सप्ताह नरेंद्र मोदी अमेरिका जाने वाले हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका में 50,000 लोगों को सम्बोधित करेंगे। 22 सितंबर को आयोजित होने जा रहे ‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम में उनके साथ राष्ट्रपति डोनालड ट्रंप भी शामिल होंगे। इस बात की पुष्टि व्हाइट हाउस ने कर दी है। 
यह कार्यक्रम एक तरह से ऐतिहासिक होने वाला है क्योंकि ऐसा पहली बार होगा जब भारतीय समुदाय के 50 हजार से ज्यादा लोगों इस कार्यक्रम में शामिल होंगे और जिसे पीएम मोदी संबोधित करेंगे। डोनाल्ड ट्रंप के इस कार्यक्रम में शिरकत करने से इस कार्यक्रम की महत्ता और भी बढ़ जाएगी। 

इतिहास में यह पहली बार होगा जब दो सबसे बड़े लोकंतत्रों के नेता एक संयुक्त रैली को संबोधित करेंगे। एनआरजी स्टेडियम में होने वाले कार्यक्रम 'हाउडी मोदी! शेयर्ड ड्रीम्स, ब्राइट फ्यूचर के लिए रिकार्ड संख्या में 50,000 से अधिक लोगों ने पंजीकरण कराया है।   

यह पहला मौका होगा जब कोई अमेरिकी राष्ट्रपति एक ही स्थान पर इतनी बड़ी संख्या में मौजूद भारतीय-अमेरिकियों को संबोधित करेंगे। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव स्टेफनी ग्रिशम ने एक बयान में कहा, '' यह अमेरिका और भारत के लोगों के बीच संबंधों को मजबूत करने, दुनिया के सबसे पुराने एवं सबसे बड़े लोकतंत्रों के बीच रणनीतिक साझेदारी की पुन: पुष्टि करने और उनकी ऊर्जा तथा व्यापारिक संबंधों को गहरा करने के तरीकों पर चर्चा करने का बेहतरीन मौका होगा। यह कार्यक्रम एक नई इतिहास बना सकता हैं। 

जानिए क्या है 'Howdy Modi', अमेरिका में जोरों से हो रही है चर्चा

नई दिल्ली: आपको बता दें की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले सप्ताह अमेरिका जाएंगे। वहां वह संयुक्त राष्ट्र महासभा  को संबोधित करेंगे। लेकिन यूएनजीए में जाने से पहले पीएम मोदी पहले अमेरिका में टेक्सास के ह्यूस्टन शहर जाएंगे। 
कहा जा रहा है कि यहां पर 50 हजार से ज्यादा लोग मोदी को सुनने के लिए जुटेंगे। सबसे खास बात ये है कि अब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भी इस कार्यक्रम में शिरकत करने की पुष्टि व्हाइट हाउस ने कर दी है।इस कार्यक्रम के जरिए भारत और अमेरिका के संबंध और मजबूत होने की बात कही जा रही है। यहां दोनों देशों के संबंधों, संस्कृति और व्यापार पर बात होगी।

हाउडी मोदी का मतलब। दरअसल हाउडी शब्द शॉर्ट फॉर्म के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। इसका पूरा मतलब होता है की आप कैसे हैं? दक्षिण-पश्चिम अमेरिका में अभिवादन के लिए इस शब्द का प्रयोग किया जाता है। इसी कारण नरेंद्र मोदी के अभिवादन के लिए यहां हाउडी मोदी (Howdy Modi) का प्रयोग हो रहा है। जो पूरे अमेरिका में लोगों के जुवान पर छाया हुआ हैं। 

आपको बता दें की 24 सितंबर को महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के लिए बड़ा कार्यक्रम आयोजित होगा। इसी दिन अमेरिका में बिल एंड मेलिंडा गेस्ट फाउंडेशन की ओर से पीएम मोदी को ग्लोबल पीसमेकर (Global Peacemaker) सम्मान से भी नवाजा जाएगा। 

मुस्लिम देशों से पीएम मोदी को मिले छह पुरस्कार, जानिए

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हाल ही में संयुक्त अरब अमीरात के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार 'अवॉर्ड ऑफ जायद' से सम्मानित किया गया है। इस पुरस्कार के बाद मुस्लिम देशों से बीते पांच साल में प्रधानमंत्री को मिले पुरस्कारों की संख्या छह पहुंच गई है। आज उन्ही देशों के बारे में जानने की कोशिश करेंगे की वो मुस्लिम देश कौन कौन से हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से। 
प्रधानमंत्री मोदी को मुस्लिम देशों से जो पुरस्कार मिले हैं उनमें 
बहराइन का 'द किंग हमाद ऑर्डर ऑफ द रेनसां'
संयुक्त अरब अमीरात का 'ऑर्डर ऑफ जायद' 
फलस्तीन का 'ग्रैंड कॉलर ऑफ द स्टेट ऑफ फलस्तीन' 
अफगानिस्तान का 'आमिर अमानुल्लाह खान पुरस्कार' 
 सऊदी अरब का 'किंग अब्दुलअजीज शाह पुरस्कार'
 मालदीव का 'रूल ऑफ निशान इज्जुद्दीन' शामिल हैं।

आपको बता दें की प्रधानमंत्री मोदी हमेशा से ही ये बात कहते आए हैं कि ये पुरस्कार किसी एक व्यक्ति तक सीमित नहीं हैं, बल्कि 130 करोड़ भारतीयों और उनकी मूल्य प्रणाली के लिए हैं। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा सप्ताह के रूप में मनाएगी बीजेपी

नई दिल्ली : आपको बता दें की भारत के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म 17 सितंबर1050 को वडनगर गुजरात में हुआ था। बीजेपी के कार्यकर्त्ता हर साल नरेंद्र मोदी का जन्म दिन धूम धाम से मनाते हैं और अपने जन्म दिन के मौके पर नरेंद्र मोदी अपने माँ मिलने गुजरात जाते हैं। 
इस बार त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लव कुमार देव ने पीएम मोदी का जन्मदिन सेवा सप्ताह के रूप में मनाने का ऐलान किया है। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर बिप्लव कुमार ने जानकारी साझा करते हुए लिखा कि सेवा सप्ताह के दौरान त्रिपुरा की सभी 1100 पंचायतों और ग्राम समिति बाजारों में डस्टबीन लगाए जाएंगे।  उन्होंने लिखा कि इस मुहिम के लिए मैने अगले 6 महीने का वेतन देने का फैसला किया है। त्रिपुरा को कचरा मुक्त बनाने के लिए हम प्रतिबद्ध है। 

प्रधानमंत्री मोदी जब से भारत के प्रधानमंत्री बने हैं तब से उन्होंने लोगों को साफ़ सफाई के लिए प्रोत्साहित किया हैं। उन्होंने देशवाशियों को साफ़ सफाई पर विशेष ध्यान देने की बात की हैं। इसका सबसे बड़ा उदाहरण स्वच्छ भारत अभियान हैं। इस अभियान के तहत प्रधानमंत्री का मूल्य उदेश देश को गंदगी से मुक्त करना हैं। ताकि हमारा देश साफ और स्वस्थ रह सकें। 

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लव कुमार देव का पीएम मोदी का जन्मदिन सेवा सप्ताह के रूप में मनाने का यह कदन सराहनीये हैं। इससे त्रिपुरा की सभी 1100 पंचायतों और ग्राम समिति बाजारों में डस्टबीन लगाए जाएंगे।  

जानिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अब तक मिले अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों की सूची

नई दिल्ली: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विश्व के अलग-अलग मंचों पर कई  पुरस्कारों से सम्मानित किया गया हैं तो हर भारतीय के लिए एक गर्व का विषय हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अब तक मिले अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों की सूची के बारे में तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से। 
किंग अब्दुलअजीज सैश पुरस्कार:
प्रधानमंत्री मोदी को 03 अप्रैल 2016 को सऊदी अरब के सर्वोच्च नागरिक सम्मान किंग अब्दुलअजीज सैश से सम्मानित किया गया। 

आमिर अमानुल्लाह खान पुरस्कार:
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को 04 जून 2016 को अफगानिस्तान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान आमिर अमानुल्लाह खान पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। ऐतिहासिक अफगान-भारत मैत्री बांध के उद्घाटन के बाद राष्ट्रपति अशरफ गनी द्वारा प्रधानमंत्री मोदी को इस सम्मान से नवाजा गया। 

फिलिस्तीन ग्रैंड कॉलर पुरस्कार:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 10 फरवरी 2018 को फिलिस्तीन में 'ग्रैंड कॉलर' सम्मान से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार विदेशी मेहमानों को दिया जाने वाला फिलिस्तीन का सर्वश्रेष्ठ सम्मान है। पीएम मोदी को यह सम्मान फिलिस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास ने प्रदान किया। प्रधानमंत्री मोदी को भारत और फिलिस्तीन के रिश्तों की बेहतर के लिए पीएम द्वारा उठाए गए कदमों के लिए यह सम्मान दिया गया था। 

चैंपियंस ऑफ द अर्थ 2018' पुरस्कार:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सितंबर 2018 को संयुक्त राष्ट्र का सबसे बड़ा पर्यावरण सम्मान भी दिया गया था। यूएन ने मोदी और फ्रांसीसी राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों को संयुक्त रूप से 'चैंपियंस ऑफ द अर्थ' अवॉर्ड से सम्मानित किया था। 

सियोल शांति पुरस्कार:
सियोल शांति पुरस्कार-2018 के चेयरमैन क्वॉन ई-हायोक की अध्यक्षता में 24 अक्टूबर 2018 को यह फैसला लिया गया कि भारत में अमीर और गरीब के बीच के सामाजिक और आर्थिक अंतर को कम करने हेतु प्रधानमंत्री मोदी ने मोदीनॉमिक्स द्वारा सराहनीय कार्य किया है जिसके चलते उन्हें सियोल शांति पुरस्कार दिया जायेगा।  

फिलिप कोटलर पुरस्कार:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 14 जनवरी 2019 को नई दिल्ली में पहली बार फिलिप कोटलर प्रेसिडेंसियल सम्मान सम्मानित किया गया था। 

ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टले:
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को रूस ने सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टले सम्मान के लिए नामित किया गया है। पीएम मोदी को यह अवॉर्ड भारत और रूस के बीच द्विपक्षीय संबंधों को प्रोत्साहित करने में उत्कृष्ठ योगदान के लिये मोदी को इस सम्मान के लिये चुना गया । 

यूएई का सर्वोच्च नागरिक सम्मान:
संयुक्त अरब अमीरात ने 04 अप्रैल 2019 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'जायेद मेडल' से नवाजने का फैसला किया है। प्रधानमंत्री मोदी को यह सम्मान भारत और यूएई के आपसी संबंधों को मजबूत करने के लिए दिया गया है।