HappyNews@ Media Team

This channel publishes all kinds of news related to the world.you will always be grateful if you always keep such a relationship with me.

HappyNews @ Science and Technology

Click here for every news from science and stay with HappyNews.

Happy News @ प्रेरक विचार

Click here for a relayed news with a motivational idea and stay with HappyNews.

HappyNews @ Politics

Click here for news related to politics and stay with HappyNews.

HappyNews @ Lifestyle and Relationship

Click here for the motive thought with image and stay with HappyNews.

Showing posts with label Himachal Pradesh Assembly Elections. Show all posts
Showing posts with label Himachal Pradesh Assembly Elections. Show all posts

जानें कांगड़ा, धर्मशाला, शिमला, मंडी समेत हर सीट का हाल

शिमला : हिमाचल प्रदेश में इस बार कांग्रेस की वापसी हुई हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक 40 सीटों पर जीत दर्ज करने के बाद कांग्रेस पार्टी हिमाचल प्रदेश में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही हैं। वहीं बीजेपी पांच साल के बाद सत्ता से बाहर हो गई हैं। 

आपको बता दें की हिमाचल प्रदेश में किसी भी पार्टी को सरकार बनाने के लिए 35 सीटों की ज़रूरत होती हैं। कांग्रेस पार्टी को इस चुनाव में कुल 40 सीटों पर जीत मिली हैं। जबकि भारतीय जनता पार्टी को 25 सीटों पर जीत हासिल हुई हैं। वहीं अन्य के खाते में तीन सीट मिली हैं। 

जानें कांगड़ा, धर्मशाला, शिमला, मंडी समेत हर सीट का हाल?

चुराह : हंस राज (भाजपा) जीते।

शिमला : हरीश जनारथा (कांग्रेस) जीते

 शिमला ग्रामीण ; विक्रमादित्य सिंह (कांग्रेस) जीते

जुब्‍बल-कोटखाई : रोहित ठाकुर (कांग्रेस) जीते 

रामपुर : नंदलाल (कांग्रेस) जीते

धर्मशाला : सुधीर शर्मा (कांग्रेस) जीते। 

पालमपुर : आशीष बुटैल (कांग्रेस) जीते। 

सरकाघाट : दिलीप ठाकुर (भाजपा) जीते

भोरंज : डॉ अनिल धीमान (भाजपा) जीते

 सुजानपुर ; राजेन्द्र सिंह (कांग्रेस) जीते

 हमीरपुर : आशीष शर्मा (निर्दलीय) जीते

 बरसर : इंद्रदत्त लखनपाल (कांग्रेस) जीते

रोहड़ू ; मोहन लाल ब्राक्टा (कांग्रेस) जीते

किन्नौर ; जगत सिंह नेगी (कांग्रेस) जीते

भरमौर : डॉ जनक राज (भाजपा) जीते।

चंबा : नीरज नायर (कांग्रेस) जीते।

डलहौजी : दविंदर सिंह (भाजपा) जीते।

भट्टियात : कुलदीप सिंह पठानिया (कांग्रेस) जीते।

नूरपुर : रणवीर निक्का (भाजपा) जीते।

इंदौरा : मलेन्द्र राजन (कांग्रेस) जीते। 

 फतेहपुर : भवानी सिंह पठानिया (कांग्रेस) जीते। 

जवाली : चंद्र कुमार (कांग्रेस) जीते।

देहरा : डॉ होशयार सिंह (निर्दलीय) जीते।

बैजनाथ : किशोरी लाल (कांग्रेस) जीते

लाहौल और स्पीति :  रवि ठाकुर (कांग्रेस) जीते

मनाली : भुवनेश्वर गौड़ (कांग्रेस) जीते

कुल्लू : सुंदर सिंह ठाकुर (कांग्रेस) जीते

 बंजार : सुरेंद्र शौरी (भाजपा) जीते

अन्नी : लोकेंद्र कुमार (भाजपा) जीते

करसोग : दीप राज (भाजपा) जीते

सुंदरनगर : राकेश कुमार (भाजपा) जीते

नाचन : विनोद कुमार (भाजपा) जीते

सिराज : जयराम ठाकुर (भाजपा) जीते

दारंग : पूर्ण चन्द (भाजपा) जीते

जोगिंदरनगर : प्रकाश प्रेम कुमार (भाजपा) जीते

धरमपुर : चंद्रशेखर (कांग्रेस) जीते

मंडी :  अनिल शर्मा (भाजपा) जीते

बल्ह : इंदर सिंह (भाजपा) जीते

ऊना : सतपाल सिंह (भाजपा) जीते

कुटलैहड़ : दविन्द्र कुमार (कांग्रेस) जीते

 झण्‍डुता : जीत राम कटवाल (भाजपा) जीते

 घुमारवीं : राजेश धर्माणी (कांग्रेस) जीते

बिलासपुर : त्रिलोक जमवाल (भाजपा) जीते

श्री नैना देवीजी : रणधीर शर्मा (भाजपा) जीते

अर्की : संजय (कांग्रेस) जीते

नालागढ़ : के.एल. ठाकुर (निर्दलीय) जीते

दून : राम कुमार (कांग्रेस) जीते

सोलन : धनी राम शांडिल (कांग्रेस) जीते

कसौली ; विनोद सुल्तानपुरी (कांग्रेस) जीते

 पच्छाद : रीना (भाजपा) जीत

नाहन : अजय सोलंकी (कांग्रेस) जीते

श्री रेणुकाजी : विनय कुमार (कांग्रेस) जीते

 पांवटा साहिब : सुख राम (भाजपा) जीते

शिलाई : हर्षवर्धन चौहान (कांग्रेस ) जीते

चौपाल ; श्री बलबीर सिंह वर्मा (भाजपा) जीते

ठियोग : कुलदीप सिंह राठौर (कांग्रेस) जीते

कसुम्‍पटी : अनिरुद्व सिंह (कांग्रेस) जीते

जसवां : बिक्रम सिंह (भाजपा) जीते।

ज्वालामुखी : संजय रत्न (कांग्रेस) जीते।

जयसिंहपुर : यादविंदर गोमा (कांग्रेस) जीते।

सुलह : विपिन सिंह परमार (भाजपा) जीते।

नगरोटा : आर.एस बाली (कांग्रेस) जीते।

कांगड़ा : केवल सिंह पठानिया (कांग्रेस) जीते। 

शाहपुर : केवल सिंह (कांग्रेस) जीते।

नादौन ; सुखविंदर सिंह सुक्खू (कांग्रेस) जीते

 चिंतपूर्णी : सुदर्शन सिंह बबलू (कांग्रेस) जीते

गगरेट : चैतन्य शर्मा (कांग्रेस) जीते

हरोली : मुकेश अग्निहोत्री (कांग्रेस) जीते

हिमाचल प्रदेश में बन सकती हैं कांग्रेस की सरकार

शिमला : देश के अन्य राज्यों से निराशा मिलने के बाद हिमाचल प्रदेश से कांग्रेस के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनती दिख रही हैं। हालांकि कांग्रेस को बीजेपी से कड़ी टक्कर मिल रही हैं।

खबर के अनुसार अब तक आये रुझान से कांग्रेस हिमाचल प्रदेश में 39 सीटों पर आगे चल रही हैं। जबकि भारतीय जनता पार्टी 26 सीटों पर आगे चल रही हैं। वहीं केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को हिमाचल में एक भी सीट मिलता नहीं दिख रहा हैं। 

आपको बता दें की हिमाचल प्रदेश में किसी भी पार्टी को सरकार बनाने के लिए 35 सीटों की ज़रूरत हैं। जानकारों की मानें तो इस बार हिमाचल में कांग्रेस की सरकार बन सकती हैं। फिलहाल कांग्रेस पार्टी 39 सीटों पर बढ़त बनाये हुए हैं।

दरअसल कांग्रेस के लिए हाल के चुनाव में देखें तो कहीं से भी अच्छी खबर नहीं थी। लेकिन इस बार हिमाचल प्रदेश से कांग्रेस को खुशखबरी मिल सकती हैं। वहीं बात गुजरात की करें तो गुजरात में पूर्व बहुमत के साथ बीजेपी की वापसी हो रही हैं।

मतगणना से पहले दो हजार शिक्षकों का होगा तबादला

शिमला : हिमाचल प्रदेश से एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक हिमाचल प्रदेश में दो हजार शिक्षकों के स्कूल बदल जाएंगे। क्यों की राज्य निर्वाचन आयोग ने शिक्षा विभाग द्वारा भेजे गए प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। जिससे टीचरों के तबादले का रास्ता साफ हो गया हैं। 

खबर के अनुसार हिमाचल प्रदेश में 14 अक्टूबर को आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हुआ था। जिसके कारण शिक्षकों का स्थानांतरन रूका हुआ था। लेकिन आदर्श चुनाव आचार संहिता लगने से पहले स्थानांतरित हुए शिक्षक अब रिलीव हो सकेंगे, इसको लेकर आदेश जारी कर दिया गया हैं। 

बता दें की राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव आचार संहिता लगने से पहले स्थानांतरित हुए शिक्षक को स्थांतरण करने के प्रस्ताव को मजूरी दे दी हैं। इसको लेकर अवर सचिव शिक्षा की ओर से उच्च शिक्षा निदेशालय को पत्र भी जारी कर दिया गया हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार विभाग ने संबंधित जिला उपनिदेशकों और प्रिंसिपलों को स्थानांतरित किए गए शिक्षकों को रिलीव व ज्वाइन कराने को कहा है। दरअसल 14 अक्तूबर से पहले करीब दो हजार शिक्षकों के तबादलों की मंजूरी मुख्यमंत्री से मिल गई थी।

शिमला : हिमाचल प्रदेश में इन 12 दस्तावेजों से भी डाल सकते हैं वोट

शिमला न्यूज : हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारी तेजी के साथ चल रही हैं। प्रदेशभर में 12 नवंबर 2022 को 68 विधानसभा सीट के लिए मतदान किया जायेगा। इसको लेकर निर्वाचन आयोग के द्वारा दिशा निर्देश जारी कर दिया गया हैं।

खबर के अनुसार निर्वाचन आयोग ने कहा है की मतदाता फोटो पहचान पत्र के अतिरिक्त मतदाता 12 अन्य दस्तावेज को लेकर मतदान कर सकते हैं। इन सभी दस्तावेजों को मतदान के लिए मान्य किया जायेगा। अगर आपके पास वोटर कार्ड नहीं हैं तो इन दस्तावेजों से भी मतदान कर सकते हैं। 

हिमाचल प्रदेश में इन 12 दस्तावेजों से भी डाल सकते हैं वोट?

ड्राइविंग लाइसेंस या पैन कार्ड, 

आधार कार्ड, मनरेगा जाब कार्ड, 

बैंक या डाकघर द्वारा जारी फोटो वाली पासबुक, 

भारतीय पासपोर्ट, फोटो के साथ पेंशन दस्तावेज, 

एमपी,एमएलए को जारी आधिकारिक पहचान पत्र, 

श्रम मंत्रालय की योजना के तहत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, 

एनपीआर यानी राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर के तहत जारी स्मार्ट कार्ड, 

केंद्र व राज्य द्वारा कर्मचारियों को जारी किए गए फोटो युक्त सेवा पहचान पत्र, 

सरकारी, पीएसयू पब्लिक लिमिटेड कंपनियां के कर्मचारियों को जारी फोटो पहचान पत्र, 

विशिष्ट विकलांगता आइडी (यूडीआइडी) कार्ड, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी।

शिमला, हमीरपुर, कांगड़ा और मंडी में रैली करेंगे पीएम मोदी

न्यूज डेस्क: हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारी तेजी के चल रही हैं। कांग्रेस, आप के साथ साथ भाजपा भी चुनाव जितने के लिए पूरी जोर लगा रही हैं। इसी बीच ये खबर आ रही हैं की पीएम मोदी हिमाचल प्रदेश के शिमला, हमीरपुर, कांगड़ा और मंडी में रैली करेंगे।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की हिमाचल प्रदेश इकाई के अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने जानकारी देते हुए बताया है की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल प्रदेश में में पांच-नौ नवंबर से पार्टी की चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। इसको लेकर तैयारी की जा रही हैं। 

आपको बता दें की हिमचाल की रण जितने के लिए भाजपा बड़े स्तर पर चुनावी रैलिया करेगी। पीएम मोदी के साथ साथ हिमाचल प्रदेश में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भी चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। 

वहीं केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, स्मृति ईरानी, अनुराग ठाकुर, ज्योतिरादित्य सिंधिया, पार्टी प्रवक्ता संबित पात्रा और कई अन्य प्रमुख भाजपा नेता भी हिमाचल प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे और अपनी पार्टी के लिए वोट मांगेंगे।

हिमाचल प्रदेश में किसकी बनेगी सरकार, जानें सर्वे का हाल

न्यूज डेस्क: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच कांटे की टक्कर होने वाली हैं। लेकिन सर्वे में भाजपा एकबार फिर से सत्ता में वापसी करती हुई दिखाई दे रही हैं। कई ओपेनियन पोल में भाजपा को हिमाचल में सबसे बड़ी पार्टी बताया जा रहा हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत के ओपिनियन पोल के अनुसार गुजरात के साथ साथ हिमाचल प्रदेश में भी भाजपा दोबारा सत्ता में लौटकर कमाल कर सकती है। हालांकि कई जगहों पर आम आदमी पार्टी के आने से मुकाबला काटे के टक्कर वाला होगा। 

सर्वे की बात मानें तो हिमाचल प्रदेश में भाजपा को 38 से 42 सीटें मिलने का अनुमान है। अगर ऐसा होता हैं जो हिमाचल में एकबार फिर से कमल खिलता हुआ दिखाई देगा। वहीं सर्वे में कांग्रेस को 25 से 29 सीट मिलती हुई दिखाई दे रही हैं। 

वहीं बात आम आदमी पार्टी की करें तो हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी को 1 सीट मिल सकती हैं और आम आदमी पार्टी हिमाचल में खाता खोल सकती हैं। हालांकि आम आदमी के मुखिया अरविन्द केजरीवाल खूब जोर लगा रहे हैं। वहीं अन्य को यहां 1 से 2 सीट पर ही संतोष करना पड़ सकता हैं।

हिमाचल में बीजेपी ने खेला 19 नए चेहरों पर दांव

शिमला न्यूज : हिमाचल प्रदेश में चुनाव की तैयारी जोरों पर पर हैं कांग्रेस और बीजेपी के साथ आम आदमी पार्टी भी चुनाव में खूब जोर लगा रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी ने कल 62 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी हैं। इसके 19 नए चेहरों को टिकट दिया गया हैं।

बता दें की हिमाचल प्रदेश में विधानसभा की 68 सीटें हैं, इसमें से 62 सीटों पर भाजपा ने अपना उम्मीदवार जारी कर दिया हैं। भाजपा ने जिन उम्मीदवारों पर पर दाव खेला हैं। उनमें से पांच डॉक्टर और एक सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी (आईएएस) हैं। 

खबर के अनुसार आईजीएमसी अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ जनक राज को भरमौर से भाजपा ने अपना उम्मीदवार बनाया हैं। जबकि एलोपैथिक डॉक्टर राजेश कश्यप को सोलन और अनिल धीमान को भोरंज से टिकट दिया गया  हैं।

भाजपा ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी जे आर कटवाल को झंडूता से टिकट दिया हैं। वहीं कैबिनेट मंत्री सरवीन चौधरी को शाहपुर सीट से दोबारा मैदान में उतारा गया हैं। वहीं विधायक रीना कश्यप पच्छाद से और रीता धीमान इंदौरा सीट से भाजपा ने टिकट पर चुनाव लड़ेंगे। अभी तक भाजपा के द्वारा पांच महिलाओं को टिकट दिया गया हैं।

हिमाचल चुनाव के लिए BJP ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

शिमला न्यूज : हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक हिमाचल चुनाव के लिए BJP ने 62 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दिया हैं। इसमें भाजपा ने कई नए चेहरे पर दाव खेला हैं।

खबर के अनुसार इन 62 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट में भाजपा ने सीएम जयराम ठाकुर को सिराज सीट से मैदान में उतारा है। आपको बता दें की सीएम जयराम ठाकुर इस सिराज सीट से लगातार 5 बार जीत दर्ज कर चुके हैं। यह सीट इनका गढ़ माना जाता हैं। 

हिमाचल चुनाव के लिए BJP ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट?

द्रंग  पूर्ण चंद ठाकुर , जोगिंद्रनगर  प्रकाश राणा , धर्मपुर  रजत ठाकुर।

शिलाई बलदेव तोमर, चौपाल  बलवीर सिंह वर्मा, ठियोग अजय श्याम।

चंबा  इंदिरा कपूर , डलहौजी   डीएस ठाकुर, भटियात    विक्रम जरियाल। 

मंडी अनिल शर्मा , बल्ह  (एससी)  इंद्र सिंह गांधी, सरकाघाट  दलीप ठाकुर।

घुमारवीं  राजेंद्र गर्ग, बिलासपुर त्रिलोक जमवाल , नयना देवी रणधीर शर्मा। 

अर्की  गोविंद राम शर्मा, नालागढ़  लखविंद्र राणा, दून परमजीत सिंह पम्मी।

कसुम्पटी सुरेश भारद्वाज, शिमला  संजय सूद, शिमला ग्रामीण  रवि मेहता।

नूरपुर रणवीर सिंह निक्का, इंदौरा (एससी)  रीता धीमान , ज्वाली संजय गुलेरिया। 

मनाली  गोविंद सिंह ठाकुर , बंजार   सुरेंद्र शौरी , आनी (एससी) लोकिंद्र कुमार। 

ऊना सतपाल सिंह सत्ती, कुटलैहड़  वीरेंद्र कंवर, झंडूता (एससी)  जेआर कटवाल। 

सिराज जयराम ठाकुर , चुराह  (एससी)   हंसराज, भरमौर (एसटी)  डा. जनकराज। 

नादौन विजय अग्निहोत्री , चिंतपूर्णी  (एससी) बलबीर सिंह चौधरी , गगरेट  राजेश ठाकुर।

जुब्बल-कोटखाई चेतन बरागटा, रोहडू़ (एससी) शशिबाला, किन्नौर (एसटी) सूरत नेगी।

नाहन  डा. राजीव बिंदल, रेणुका जी   (एससी) नारायण सिंह, पांवटा साहिब  सुखराम चौधरी।

जसवां परागपुर  बिक्रम ठाकुर , जयसिंहपुर  (एससी)  रविंद्र धीमान , सुलह  विपिन सिंह परमार। 

भोरंज   (एससी) डा. अनिल धीमान, सुजानपुर कैप्टन (रि.) रणजीत सिंह , हमीरपुर  नरेंद्र ठाकुर। 

करसोग  (एससी)  दीपराज कपूर (बंथल), सुंदरनगर  राकेश जमवाल , नाचन  (एससी) विनोद कुमार।

नगरोटा  अरुण कुमार मेहरा , कांगड़ा  पवन काजल , शाहपुर सरवीण चौधरी, धर्मशाला राकेश चौधरी।

सोलन   (एससी) डा. राजेश कश्यप, कसौली  (एससी) डा. राजीव सैजल, पच्छाद  (एससी) रीना कश्यप।

पालमपुर त्रिलोक कपूर , बैजनाथ   (एससी)  मुल्खराज प्रेमी , लाहौल स्पीति (एसटी) डा. रामलाल मारकंडा।

हिमाचल में चुनाव आचार संहिता लागू, इन चीजों पर रहेगी पाबंदी

शिमला न्यूज : हिमाचल प्रदेश में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक चुनाव की घोषणा के साथ ही हिमाचल प्रदेश में चुनाव आचार संहिता लागू कर दिया गया हैं। जिसके कारण राज्य में कई चीजों पर पाबंदी रहेगी।

खबर के अनुसार चुनाव आचार संहिता लागू होने पर चुनाव या कैंडिडेट्स से संबंधित कोई भी आपात्तिजन गतिविधिया गैर क़ानूनी मानी जाएगी। अगर आप कोई आपात्तिजन गतिविधिया करते हैं तो आयोग के द्वारा आप पर कार्रवाई की जा सकती हैं। 

हिमाचल में चुनाव आचार संहिता लागू, इन चीजों पर रहेगी पाबंदी?

1 .आचार संहिता के दौरान सरकारी भवनों में पीएम, सीएम, या किसी भी राजनीतिक व्यक्तियों की तस्वीरें लगाने पर रोक होती हैं।

2 .चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद सरकार अपनी उपलब्धियों के विज्ञापन मीडिया में नहीं दे सकती है।

3 .सरकार इस दौरान किसी भी नए काम या योजना की स्वीकृति नहीं दे सकती हैं।

4 .कोई भी राजनीतिक पार्टी जाति या धर्म के आधार पर वोटर्स से वोट नहीं मांग सकती हैं।

5 .इस दौरान सरकार किसी अधिकारी या कर्मचारी की ट्रांसफर या पोस्टिंग नहीं कर सकती है।

6 .चुनाव अचार संहिता के दौरान सरकार अपनी उपलब्धियों के होर्डिंग्स नहीं लगा सकती हैं।

हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को होगी वोटिंग, 8 दिसंबर को आएंगे नतीजे

शिमला चुनाव: हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने अधिसूचना जारी कर दी हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक इस साल हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को विधानसभा के लिए वोटिंग होगी। जबकि 8 दिसंबर को इसके नतीजे जारी किए जाएंगे।

खबर के अनुसार हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाग लेने वाले उम्मीदवार 25 अक्‍टूबर तक नामांकन कर सकते हैं। वहीं 27 अक्‍टूबर को स्‍क्रूटनिंग होगी, जबकि 29 अक्‍टूबर तक प्रत्‍याशी नाम वापस ले सकेंगे। इसको लेकर दिशा निर्देश जारी किया गया हैं। 

आपको बता दें की हिमाचल प्रदेश में 55 लाख वोटर हैं। इनमें 27 लाख 80 हजार पुरुष और 27 लाख 27 हजार महिलाएं हैं। ये लोग 12 नवंबर को अपने-अपने मतदान केंद्र पर मतदान करेंगे। इसको लेकर आयोग ने पूरी तैयारी कर ली हैं। 

चुनाव आयोग के प्रमुख राजीव कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि इस साल हिमाचल प्रदेश में एक चरण में चुनाव होगा और आठ दिसंबर को चुनाव के नतीजे भी जारी कर दिए जाएंगे। कोविड प्रोटोकॉल के तहत यहां चुनाव कराये जायेंगे।