HappyNews@ Media Team

This channel publishes all kinds of news related to the world.you will always be grateful if you always keep such a relationship with me.

HappyNews @ Science and Technology

Click here for every news from science and stay with HappyNews.

Happy News @ प्रेरक विचार

Click here for a relayed news with a motivational idea and stay with HappyNews.

HappyNews @ Politics

Click here for news related to politics and stay with HappyNews.

HappyNews @ Lifestyle and Relationship

Click here for the motive thought with image and stay with HappyNews.

Showing posts with label IPL. Show all posts
Showing posts with label IPL. Show all posts

IPL 2026: मुंबई इंडियंस ने बढ़ाई ताकत, टीम में हुए बड़े बदलाव

नई दिल्ली। आईपीएल 2026 के लिए मुंबई इंडियंस ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं और इस बार टीम पहले से कहीं ज्यादा संतुलित और मजबूत नजर आ रही है। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में पांच बार की चैंपियन टीम एक बार फिर खिताब जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगी। पिछले कुछ सीजन में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन न कर पाने वाली मुंबई इंडियंस ने इस बार रणनीति के तहत बदलाव किए हैं।

कम बजट, सटीक रणनीति

रिटेंशन प्रक्रिया के दौरान मुंबई इंडियंस ने अपने कोर खिलाड़ियों को बरकरार रखा, जिसकी वजह से टीम को ज्यादा खिलाड़ियों को रिलीज नहीं करना पड़ा। इसी कारण नीलामी में मुंबई सबसे कम 2.75 करोड़ रुपये के पर्स के साथ उतरी। बावजूद इसके, फ्रेंचाइजी ने बेहद समझदारी से खरीदारी करते हुए टीम को मजबूती दी।

मजबूत दिख रही है टीम

पिछले कुछ वर्षों में निराशाजनक नतीजों के बाद इस बार मुंबई इंडियंस की टीम संतुलित नजर आती है। अनुभवी खिलाड़ियों और युवा प्रतिभाओं का अच्छा मिश्रण टीम को मजबूती देता है। हार्दिक पांड्या की अगुवाई में जब टीम मार्च के आखिर में मैदान पर उतरेगी, तो उससे बड़े प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।

रिटेन किए गए खिलाड़ी

मुंबई इंडियंस ने जिन प्रमुख खिलाड़ियों को बरकरार रखा है, उनमें हार्दिक पांड्या, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, रयान रिकलटन, रॉबिन मिंज, मिशेल सेंटनर, कॉर्बिन बॉश, नमन धीर, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट, अल्लाह गफनजर, अश्विनी कुमार, दीपक चाहर, विल जैक्स, रघु शर्मा और राज अंगद बावा शामिल हैं।

ट्रेड के जरिए जुड़े नए चेहरे

टीम ने ट्रेड विंडो का भी भरपूर फायदा उठाया। शेरफेन रदरफोर्ड (गुजरात टाइटंस), मयंक मार्कंडेय (कोलकाता नाइट राइडर्स) और शार्दुल ठाकुर (लखनऊ सुपर जायंट्स) को ट्रेड के जरिए टीम में शामिल किया गया, जिससे गेंदबाजी और ऑलराउंड विकल्प और मजबूत हुए।

नीलामी में खरीदे गए खिलाड़ी

नीलामी के दौरान मुंबई इंडियंस ने सीमित बजट में कुछ युवा खिलाड़ियों पर भरोसा जताया।

क्विंटन डिकॉक – 1 करोड़ रुपये

मयंक रावत – 30 लाख रुपये

मोहम्मद इजहार – 30 लाख रुपये

दानिश मालेवार – 30 लाख रुपये

अथर्व अंकोलेकर – 30 लाख रुपये

क्या बदलेगा मुंबई का भाग्य?

कुल मिलाकर, मुंबई इंडियंस ने इस बार कम खर्च में एक मजबूत और संतुलित स्क्वॉड तैयार किया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि हार्दिक पांड्या की कप्तानी में यह टीम आईपीएल 2026 में अपने पुराने स्वर्णिम दौर को दोहरा पाती है या नहीं।

IPL 2025: चेन्नई सुपर किंग्स का पूरा शेड्यूल, समय और तारीख

खेल समाचार: 2025 के इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) एक बार फिर से खिताब की ओर अपने कदम बढ़ा रही है। पांच बार की आईपीएल चैंपियन इस टीम ने अपने मजबूत खिलाड़ियों और कप्तानी में बदलाव के साथ अपने इरादे स्पष्ट कर दिए हैं। 2024 सीजन में रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में सीएसके पांचवें नंबर पर रही थी, लेकिन इस बार टीम में कुछ अहम बदलाव किए गए हैं और इसका उद्देश्य ट्रॉफी को फिर से अपने घर लाना है।

CSK का शेड्यूल:

चेन्नई सुपर किंग्स ने इस सीजन का आगाज मुंबई इंडियंस के खिलाफ 23 मार्च से एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई में किया है। इस मैच के बाद सीएसके के मैचों का एक लंबा और चुनौतीपूर्ण शेड्यूल है। आइए, जानते हैं पूरे शेड्यूल के बारे में:

23 मार्च (रविवार) – मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स – एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई

28 मार्च (शुक्रवार) – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम चेन्नई सुपर किंग्स – एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई

30 मार्च (रविवार) – राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स – बारसापारा स्टेडियम, गुवाहाटी

5 अप्रैल (शनिवार) – दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स – एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई

8 अप्रैल (मंगलवार) – पंजाब किंग्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स – महाराजा यादवेंद्र सिंह क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर

11 अप्रैल (शुक्रवार) – कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स – एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई

14 अप्रैल (सोमवार) – लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स – एकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ

20 अप्रैल (रविवार) – मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स – वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई

25 अप्रैल (शुक्रवार) – सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपर किंग्स – एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई

30 अप्रैल (बुधवार) – पंजाब किंग्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स – एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई

3 मई (शनिवार) – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम चेन्नई सुपर किंग्स – एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु

7 मई (बुधवार) – कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स – ईडन गार्डन्स, कोलकाता

12 मई (सोमवार) – राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स – एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई

18 मई (रविवार) – गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स – नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद

IPL 2025 Auction: बिकने वाले खिलाड़ियों की सूची

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 की मेगा नीलामी में भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी बन गए। उन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स ने 27 करोड़ रुपये में खरीदा। इसके बाद श्रेयस अय्यर का नाम आता है, जिनपर पैसे की बारिश हुई हैं। 

श्रयस अय्यर को पंजाब किंग्स ने 26 करोड़ 75 लाख रुपये में खरीदा, जिससे वह इस नीलामी में दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बने। यह नीलामी भारतीय क्रिकेट के शीर्ष खिलाड़ियों के लिए एक अहम मंच साबित हुई, जहां बड़े नामों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली।

लखनऊ सुपर जायंट्स:

ऋषभ पंत – 27 करोड़ रुपये, डेविड मिलर – 7.50 करोड़ रुपये, एडेन माक्ररम – 2 करोड़ रुपये, आवेश खान – 9.75 करोड़ रुपये, मिशेल मार्श – 3.40 करोड़ रुपये, अब्दुल समद – 4.20 करोड़ रुपये, आर्यन जुयाल – 30 लाख रुपये

पंजाब किंग्स:

श्रेयस अय्यर – 26.75 करोड़ रुपये, अर्शदीप सिंह – 18 करोड़ रुपये, युजवेंद्र चहल – 18 करोड़ रुपये, मार्कस स्टोइनिस – 11 करोड़ रुपये, ग्लेन मैक्सवेल – 4.20 करोड़ रुपये, नेहाल वढेरा – 4.2 करोड़ रुपये, हरप्रीत बरार – 1.5 करोड़ रुपये, विष्णु विनोद – 95 लाख रुपये

गुजरात टाइटंस:

जोस बटलर – 15.75 करोड़ रुपये, कैगिसो रबाडा – 10.75 करोड़ रुपये, मोहम्मद सिराज – 12.25 करोड़ रुपये, प्रसिद्ध कृष्णा – 9.50 करोड़ रुपये, नूर अहमद – 10 करोड़ रुपये, निशांत सिंधु – 30 लाख रुपये, कुमार कुशाग्र – 65 लाख रुपये, महिपाल लोमरोर – 1.70 करोड़ रुपये, अनुज रावत – 30 लाख रुपये

दिल्ली कैपिटल्स:

केएल राहुल – 14 करोड़ रुपये, मिशेल स्टार्क – 11.75 करोड़ रुपये, हैरी ब्रुक – 6.25 करोड़ रुपये, जेक फ्रेजर मैकगर्क – 9 करोड़ रुपये, टी नटराजन – 10.75 करोड़ रुपये, आशुतोष शर्मा – 3.80 करोड़ रुपये, करूण नायर – 50 लाख रुपये, समीर रिजवी – 95 लाख रुपये

सनराइजर्स हैदराबाद:

मोहम्मद शमी – 10 करोड़ रुपये, हर्षल पटेल – 8 करोड़ रुपये, इशान किशन – 11.25 करोड़ रुपये, राहुल चाहर – 3.20 करोड़ रुपये, एडम जम्पा – 2.40 करोड़ रुपये, अथर्व तायड़े – 30 लाख रुपये, अभिनव मनोहर – 2.80 करोड़ रुपये

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु:

लिविंगस्टोन – 8.75 करोड़ रुपये, फिल सॉल्ट – 11.50 करोड़ रुपये, जितेश शर्मा – 11 करोड़ रुपये, जोश हेजलवुड – 12.50 करोड़ रुपये, रसिक दार सलाम – 6 करोड़ रुपये

कोलकाता नाइट राइडर्स:

वेंकटेश अय्यर – 23.75 करोड़ रुपये, क्विंटन डिकॉक – 3.60 करोड़ रुपये, आर गुरबाज – 2 करोड़ रुपये, एनरिच नॉर्खिया – 6.50 करोड़ रुपये, अंगकृष रघुवंशी – 3 करोड़ रुपये

चेन्नई सुपर किंग्स:

डेवोन कॉन्वे – 6.25 करोड़ रुपये, राहुल त्रिपाठी – 3.40 करोड़ रुपये, रचिन रवींद्र – 4 करोड़ रुपये, रविचंद्रन अश्विन – 9.75 करोड़ रुपये, खलील अहमद – 4.80 करोड़ रुपये, विजय शंकर – 1.20 करोड़ रुपये, नूर अहमद – 10 करोड़ रुपये

मुंबई इंडियंस:

ट्रेंट बोल्ट – 12.50 करोड़ रुपये, नमन धीर – 5.25 करोड़ रुपये, रोबिन मिंज – 65 लाख रुपये

राजस्थान रॉयल्स:

जोफ्रा आर्चर – 12.50 करोड़ रुपये, महीश तीक्षणा – 4.40 करोड़ रुपये, वानिंदु हसरंगा – 5.25 करोड़ रुपये

अहमदाबाद : IPL की शुरुआत 22 मार्च से, टिकट करें बुक

अहमदाबाद : आईपीएल प्रेमियों के लिए एक अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक आईपीएल 2024 की शुरूआत 22 मार्च से होने जा रही हैं। इसके लिए टिकट की बुकिंग शुरू हो गई हैं। आप आईपीएल की वेबसाइट से ऑनलाइन टिकट बुक  कर सकते हैं।

खबर के अनुसार 24 मार्च को गुजरात टाइटंस की टीम मुंबई इंडियंस के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पहला मैच खेलेगी। 24 मार्च को मुंबई के खिलाफ मैच के लिए टिकट की कीमते 900 रुपये से लेकर 15000 हजार रुपये तक निर्धारित किया हैं। 

बता दें की आईपीएल मैच देखने के लिए आप ऑनलाइन (पेटीएम इनसाइडर) से एक हजार, 1500, दो हजार, चार हजार और 10 हजार तक के टिकट खरीद सकते हैं। इसको लेकर दिशा निर्देश जारी कर दिया गया हैं, ताकि लोगों को इसकी जानकारी मिल सके।

दरअसल अभी तक आईपीएल के 21 मैचों के कार्यक्रम की घोषणा की गई है। क्यों की इस साल लोकसभा के चुनाव होने हैं। इसलिए चुनाव की तारीख घोषित होने के बाद बाकी मैचों का कार्यक्रम घोषित किया जाएगा और इसकी जानकारी दी जाएगी।

IPL 2024: वडोदरा शहर के दो खिलाड़ियों का चयन

IPL 2024 : इस साल दुबई में आईपीएल 2024 के लिए ऑक्शन आयोजित किया गया हैं। इस ऑक्शन में वडोदरा शहर के दो खिलाड़ियों को भी चयन किया गया हैं। जिससे वडोदरा के लोगों में खुशियों की लहर दौड़ पड़ी हैं। ये खिलाड़ी आईपीएल में खेलते हुए दिखाई देंगे। 

खबर के अनुसार आईपीएल 2024 के लिए हो रही नीलामी में वडोदरा शहर के दो खिलाड़ियों शिवालिक शर्मा और आकाश सिंह का चयन हुआ हैं। शिवालिक शर्मा को मुंबई इंडियंस ने और आकाश सिंह को सनराइजर्स हैदराबाद ने उनके बेस प्राइस 20 लाख रुपये में खरीदा हैं। 

बता दें की शिवालिक शर्मा ने अभी तक 5 रणजी ट्रॉफी मैच खेले हैं। जबकि मुश्ताक अली टी20 में 10 मैच और विजय हजारे प्रतियोगिता में 6 मैच खेले हैं। वहीं, आकाश सिंह ने अब तक आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग के लिए 6 मैच और राजस्थान रॉयल के लिए 1 मैच खेले हैं। 

वडोदरा के ये दो खिलाड़ी खेलेंगे आईपीएल 2024.

शिवालिक शर्मा को मुंबई इंडियंस ने 20 लाख में खरीदा हैं। 

आकाश सिंह को सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 लाख रुपये में खरीदा हैं। 

IPL में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टॉप बल्लेबाज

खेल समाचार : आईपीएल 2024 की तैयारी शुरू हो गई हैं। बहुत जल्द खिलाड़ियों का ऑक्शन किया जायेगा। इससे पहले आज हम जानने की कोशिश करेंगे आईपीएल के उन बल्लेबाजों के बारे में जिन्होंने आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा शतक लगाने का कारनामा किया हैं।

IPL में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टॉप बल्लेबाज

1 .विराट कोहली : आईपीएल में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले विराट कोहली पहले नंबर पर हैं। विराट ने आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा 7 शतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया हैं।  उन्होंने 7200 से अधिक आईपीएल रन भी बनाये हैं।

2 .क्रिस गेल : इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर यूनिवर्स बॉस, क्रिस गेल का नाम हैं। आईपीएल के इतिहास में क्रिस गेल ने 6 शतक लगाए हैं। इनके नाम 4900 से अधिक रन भी हैं।

3 .जोस बटलर : आईपीएल में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में जोस बटलर का नाम तीसरे नंबर पर हैं। जोस बटलर ने आईपीएल के इतिहास में 5 शतक लगाए हैं।

4 .केएल राहुल : इस लिस्ट में चौथे नंबर पर केएल राहुल का नाम हैं। केएल राहुल ने आईपीएल के इतिहास में 4 शतक लगाए हैं। 

5 .शेन वॉटसन : आईपीएल में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले शेन वॉटसन पांचवे नंबर हैं। वॉटसन ने आईपीएल में चार शतक लगाए हैं।

IPL 2024: धोनी होंगे चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान

IPL 2024:  चेन्नई सुपर किंग्स के फैन के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक आईपीएल 2024 में एमएस धोनी ही चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान होंगे। सीएसके ने इस बार भी अपने कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को रीटेन करने का फैसला किया हैं। 

खबर के अनुसार  सीएसके ने आईपीएल 2024 के लिए बेन स्टोक्स और अंबाती रायुडू  के साथ आठ खिलाड़ियों को रिलीज किया है। लेकिन महेंद्र सिंह धोनी को रीटेन किया हैं, याकि की आईपीएल 2024 में धोनी कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे। 

बता दें सीएसके के द्वारा महेंद्र सिंह धोनी को रीटेन करने का सीधा मतलब ये हैं की धोनी आईपीएल 2024 में खेलेंगे। साथ ही साथ 2024 में भी एमएस धोनी चेन्नई फ्रेंचाइजी की अगुवाई करते नजर आएंगे। इससे चेन्नई के फैन काफी उत्साहित हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स ने इन खिलाड़ियों को किया रीटेन: एमएस धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉनवे, अजिंक्य रहाणे, मोइन अली, शिवम दुबे, रवींद्र जड़ेजा, मथीशा पथिराना, दीपक चाहर, महेश थीक्षाना, मुकेश चौधरी, मिशेल सेंटनर, सिमरजीत सिंह , तुषार देशपांडे, प्रशांत सोलंकी, शेख रशीद, राजवर्धन हंगरगेकर, निशांत सिंधु, अजय मंडल। 

IPL 2023 के फाइनल में पहुंची चेन्नई सुपर किंग्स

खेल समाचार : आईपीएल क्रिकेट प्रेमियों के लिए चेन्नई से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक गुजरात टाइटंस  को 15 रन से मात देने के बाद धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2023 के फाइनल में पहुंच गई हैं।

खबर के अनुसार टॉस हारने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस के सामने जीत के लिए 173 रनों का लक्ष्य रखा। लेकिन गुजरात की टीम 20 ओवर में 157 रनों पर सिमट गई और चेन्नई ने इस मैच को आसानी के साथ जीत लिया। 

बता दें की चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस के बल्लेबाजों को रन के लिए तरसा दिया। इस दौरान चेन्नई के दीपक चाहर, महीश तीक्ष्णा, रवीन्द्र जडेजा और महीशा पथिराना ने 2-2 विकेट झटके, वहीं तुषार देशपांडे को 1 कामयाबी मिली। 

हालांकि गुजरात टाइटंस को फाइनल में पहुंचने के लिए एक और चांस मिलेगा। आज मुंबई इंडियंस और लखनऊ के बीच मैच खेला जायेगा। इस मैच में से जो भी टीम जीतेगी उस टीम को गुजरात टाइटंस के साथ भिड़ना होगा और यहां से जितने वाली टीम चेन्नई के साथ फाइनल खेलेगी।

IPL 2023 अंक तालिका सूची: टीम रैंकिंग, नेट रन रेट

खेल समाचार : आईपीएल का रोमांच दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक आईपीएल 2023 के टॉप चार में पहुंचने के लिए टीमों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिल रही हैं। अभी तक सिर्फ गुजरात टाइटन्स की टीम टॉप चार में जगह बनाई हैं। 

वहीं चेन्नई, लखनऊ, बैंगलोर, राजस्थान और मुंबई के बीच टॉप चार में पहुंचने के लिए रेस चल रही हैं। आज दिल्ली और चेन्नई के बीच दोपहर तीन बजे से मैच खेला जायेगा। अगर चेन्नई की टीम जीत जाती हैं तो टॉप चार में पहुंच जाएगी।

IPL 2023 अंक तालिका सूची: टीम रैंकिंग, नेट रन रेट?

गुजरात टाइटन्स (क्यू) : 13 मैच, 9 जीत, 18 पॉइंट, रनरेट 0.835

चेन्नई सुपर किंग्स: 13 मैच, 7 जीत, 15 पॉइंट, रनरेट 0.381

लखनऊ सुपर जायंट्स: 13 मैच, 7 जीत, 15 पॉइंट, रनरेट 0.304

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: 13 मैच, 7 जीत, 14 पॉइंट, रनरेट 0.180

राजस्थान रॉयल्स: 14 मैच, 7 जीत, 14 पॉइंट, रनरेट 0.148

मुंबई इंडियंस: 13 मैच, 7 जीत, 14 पॉइंट, रनरेट -0.128

कोलकाता नाइट राइडर्स: 13 मैच, 6 जीत, 12 पॉइंट, रनरेट -0.256

पंजाब किंग्स: 14 मैच, 6 जीत, 12 पॉइंट, रनरेट -0.304

दिल्ली कैपिटल्स : 13 मैच, 5 जीत, 10 पॉइंट, रनरेट -0.572

सनराइजर्स हैदराबाद: 13 मैच, 4 जीत, 8 पॉइंट, रनरेट -0.558

IPL 2023 में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले बल्लेबाज

खेल समाचार: आईपीएल 2023 का रोमांच दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा हैं। टॉप चार में पहुंचने के लिए टीमों के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिल रही हैं। इस आईपीएल सीजन में बल्लेबाजों को द्वारा खूब चौके और छक्के भी लगाए जा रहे हैं।

IPL 2023 में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले बल्लेबाज। 

1 .यशस्वी जायसवाल (राजस्थान रॉयल्स): आईपीएल 2023 में अबतक सबसे ज्यादा चौके यशस्वी जायसवाल  ने लगाए हैं। इनके बल्ले से 13 मैच में 74 चौके निकले हैं।

2 .शुभमन गिल (गुजरात टाइटंस): इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर शुभमन गिल का नाम हैं। इन्होने 13 मैच में 62 चौके लगाए हैं।

3 .डेवन कॉनवे (चेन्नई सुपर किंग्स): चेन्नई सुपर किंग्स के डेवन कॉनवे ने 13 मैच में बल्लेबाजी करते हुए 58 चौके लगाए हैं।

4 .डेविड वॉर्नर (दिल्ली कैपिटल्स): इस लिस्ट में चौथे नंबर पर दिल्ली कैपिटल्स के डेविड वार्नर का नाम हैं। इन्होने 12 मैच में 57 चौके लगाए हैं। 

5 .सूर्यकुमार यादव (मुंबई इंडियंस): आईपीएल 2023 के अबतक हुए मैच में मुंबई इंडियंस के सूर्यकुमार यादव ने 12 मैच में 52 चौके लगाए हैं।

धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स IPL 2023 में टॉप पर

खेल समाचार : आईपीएल 2023 में धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स शानदार फॉर्म में दिखाई दे रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक चेन्नई सुपर किंग्स 12 मैचों में 7 जीत के साथ प्वॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर काबिज है। वहीं पहले नंबर पर गुजरात टाइटंस की टीम हैं।

खबर के अनुसार आईपीएल 2022 में खराब प्रदर्शन करने वाली चेन्नई सुपर किंग्स की गिनती आईपीएल के कमजोर टीमों में होने लगी थी। लेकिन धोनी की चतुर कप्तानी और रणनीति ने चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल 2023 में टॉप पर पहुंचा दिया हैं।

भारत के पूर्ण क्रिकेटर इरफान पठान ने स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर बातचीत के दौरान बताया है कि आईपीएल 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स सबसे मजबूत टीमों में से एक हैं। साथ ही चेन्नई सुपर किंग्स निश्चित तौर पर प्लेऑफ के लिए क्वॉलीफाई करेगी। 

उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के लगातार जीत पर कहा है की चेन्नई के जीत के पीछे महेन्द्र सिंह धोनी की कामयाब रणनीति है और चेन्नई सुपर किंग्स निश्चित तौर पर प्लेऑफ के लिए क्वॉलीफाई करेगी, लेकिन महेन्द्र सिंह धोनी कोशिश करेंगे कि टीम प्वॉइंट्स टेबल में टॉप-2 में रहें।

IPL 2023: गुजरात, चेन्नई, लखनऊ, राजस्थान टॉप 4 में शामिल

खेल समाचार : आईपीएल 2023 का रोमांच दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक अभी तक हुए आईपीएल मैचों में गुजरात, चेन्नई, लखनऊ, राजस्थान टॉप 4 में जगह बनाने में सफल हुई हैं। हालांकि अन्य टीमों का चांस अभी भी बना हुआ हैं। 

अगर बात पहले नंबर की बात करें तो वहां पर गुजरात की टीम ने अपनी जगह बनाई हुई है। 11 मैच में 8 जीत के साथ गुजरात टाइटंस की टीम आईपीएल 2023 में टॉप पर मौजूद हैं। वहीं दूसरे नंबर की बात करें तो लगातार जीत के साथ चेन्नई सुपर किंग्स कमाल कर रही हैं।

वहीं नंबर तीन पर लखनऊ की टीम मौजूद हैं। जबकि चौथे नंबर पर राजस्थान की टीम हैं। अगर बात नंबर 6 की करें तो इस नंबर पर रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस की टीम मौजूद हैं। जबकि  नंबर 7 पर पंजाब है, 8 पर कोलकाता की टीम है।

गुजरात, चेन्नई, लखनऊ, राजस्थान टॉप 4 में शामिल?

गुजरात टाइटन्स (GT) : 11 मैच, 8 जीत, पॉइंट 16

चेन्नई सुपर किंग्स (csk) : 11 मैच, 6 जीत. पॉइंट 13

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) : 11 मैच, 5 जीत, पॉइंट 11

राजस्थान रॉयल्स (RR): 11 मैच, 5 जीत, 10 पॉइंट।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (RCB) : 10 मैच, 5जीत, 10 पॉइंट।

मुंबई इंडियंस (MI) : 10 मैच, 5 जीत, 10 पॉइंट।

पंजाब किंग्‍स (PBKS) : 10 मैच, 5 जीत, 10 पॉइंट।

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) : 10 मैच, 4 जीत, 8 पॉइंट।

दिल्ली कैपिटल्स (DC) : 10 मैच. 4 जीत, 8 पॉइंट। 

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH): 10 मैच, 4 जीत, पॉइंट 8, 

बिहार के पूर्णिया में क्रिकेट एकेडमी खोलेंगे युवराज सिंह

न्यूज डेस्क: बिहार के पूर्णिया से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार के पूर्णिया में युवराज सिंह के द्वारा क्रिकेट एकेडमी खोला जायेगा। इसकी जानकारी खुद युवराज सिंह ने दी हैं। एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे युवराज ने क्रिकेट एकेडमी खोलने की बात कहीं हैं।

खबर के अनुसार शुक्रवार की शाम एक दिवसीय दौरे के तहत युवराज सिंह पूर्णिया पहुंचे। साथ ही साथ उस चिह्नित स्थान का भी निरीक्षण किया जहां ये क्रिकेट एकेडमी स्थापित की जाएगी। यह बिहार का पहला क्रिकेट अकादमी होगा।

आपको बता दें  क्रिकेट एकेडमी में क्रिकेट की बारीकियों को सिखाया जायेगा।  नेशनल लेवल के विशेषज्ञ और कोच समय -समय पर एकेडमी में प्रशिक्षण और चयन के लिए आएंगे। इससे इन इलाकों के क्रिकेट खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। 

वहीं क्रिकेटर युवराज सिंह ने कहा है की वो खुद एकेडमी के इनॉग्रेशन में आएंगे। इस क्रिकेट एकेडमी के खुलने के बाद पूर्णिया के साथ साथ बिहार के तमाम जिलों के बच्चों को क्रिकेट के गुर सीखने के लिए बिहार से बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

IPL 2023 : इस खिलाड़ी के पास है पर्पल और ऑरेंज कैप

खेल समाचार : आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी को ऑरेंज कैप दिया जाता हैं। जबकि सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी को पर्पल कैप मिलता हैं। इस बार इस कैप को पाने के लिए खिलाड़ियों में जबरदस्त रेस देखने को मिल रही हैं। 

बता दें की ऑरेंज कैप की रेस में आरसीबी के फाफ डुप्लेसी पहले नंबर पर हैं और अभी इनके पास ऑरेंज कैप हैं। वहीं पर्पल कैप भी आरसीबी के तेज गेंदबाज मुहम्मद सिराज के पास हैं। हालांकि सिराज को राशिद खान से कड़ी टक्कर मिल रही हैं।

ऑरेंज कैप की रेस। 

पहले नंबर पर फाफ डुप्लेसी 8 मैच खेलते हुए 422 रन बनाए है। 

दूसरे नंबर पर विराट कोहली ने इस सीजन में 333 रन बनाए है।

तीसरे नंबर पर है डेवोन कॉन्वे ने इस सीरीज 322 रन बनाए है। 

चौथे नंबर पर रुतुराज गायकवाड़ ने इस सीरीज 317 रन बनाए हैं। 

पांचवें नंबर पर डेविड वॉर्नर ने इस सीरीज 306 रन बनाए है।

 छठे नंबर पर यशस्वी जायसवाल है जिन्होंने 304 रन बना लिए हैं

पर्पल कैप की रेस। 

पहले नंबर पर मोहम्मद सिराज ने कुल 8 मैचों में 14 विकेट चटकाए है। 

दूसरे नंबर पर राशिद खान है जिन्होंने 7 मैच में 14 विकेट लिए हैं। 

तीसरे नंबर पर तुषार देशपांडे है जिन्होंने भी 14 विकेट पूरे कर लिए हैं।

चौथे नंबर पर वरुण चक्रवर्ती का नाम जिन्होंने अबतक 13 विकेट लिए हैं।

लखनऊ में होने वाले IPL मैच का टिकट महंगा, जानें रेट

खेल समाचार : लखनऊ के इकाना स्टेडियम में बैठकर अगर आप आईपीएल का मैच देखना चाहते हैं तो अब आपको अपनी जेब ढीली करनी पड़ेगी। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक लखनऊ में होने वाले आईपीएल मैच का टिकट महंगा हो गया हैं।

खबर के अनुसार लखनऊ में एक मई और तीन मई को मैच खेले जाएंगे। ये मैच लखनऊ सुपरजॉइंट्स का बेंगलुरु और चेन्नई के साथ होगा। इस मैच के टिकट का रेट बढ़ गया हैं। फिर भी टिकट खरीदने के लिए लोगों के बीच होड़ मची हैं। 

बता दें की लखनऊ में आईपीएल के क्रेज को देखते हुए आयोजकों ने टिकट के रेट में इजाफा करने का फैसला किया हैं। पिछले मैच में जो टिकट 349 रुपए का मिल रहा था अब उसका रेट 1250 और 1500 रुपए तक कर दिया गया हैं। जबकि अब 699 रुपए वाला टिकट 2750 रुपया में मिलेगा।

जानकार बताते हैं की लखनऊ होने वाला मैच बेंगलुरु और चेन्नई का हैं। ऐसे में अब कोहली और धोनी की वजह से टिकटों की डिमांड बढ़ी है। इसी को देखते हुए टिकट की कीमतों में इजाफा किया गया हैं। अनुमान है की इस मैच के सभी टिकट बिक जाएंगे।

IPL 2023 : पॉइंट टेबल में टॉप पर पहुंची चेन्नई सुपर किंग्स

खेल समाचार : धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स पॉइंट टेबल में टॉप पर जगह बना ली हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक रविवार को खेले गए मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता को 49 रनों से मात देने के साथ पॉइंट्स टेबल में पहला स्थान हासिल कर लिया हैं।

खबर के अनुसार चेन्नई की टीम ने इस सीजन में अब तक 7 मैचों में से 5 में जीत दर्ज करके पॉइंट्स टेबल में 10 अंकों के साथ पहले नंबर पर पहुंच गई हैं। वहीं राजस्थान रॉयल्स (RR) की टीम को नुकसान हुआ हैं, वो पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर आ गई है। 

वहीं चेन्नई सुपर किंग्स से 49 रनों की बड़ी हार के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम पॉइंट्स टेबल में 8वें स्थान पर पहुंच गई है। साथ ही साथ कोलकाता का रन रेट भी खराब हो गया हैं। जबकि इस जीत से चेन्नई सुपर किंग्स के रन रेट भी अच्छा हो गया हैं। 

पॉइंट टेबल में टॉप पर पहुंची चेन्नई सुपर किंग्स?

Chennai Super kings: 7 मैच में 5 जीते, रनरेट +0.662

Rajasthan Royals: 7 मैच में 4 जीते, रनरेट +0.844

Lucknow Super Giants : 7 मैच में 4 जीते, रनरेट +0.547

Gujarat Titans : 6 मैच में 4 जीते, रनरेट +0.212

Royal Challengers Bangalore : 7 मैच में 4 जीते, रनरेट -0.008

Punjab Kings : 7 मैच में 3 जीते, रनरेट -0.162

Mumbai Indians : 6 मैच में 3 जीते, रनरेट -0.254

Kolkata Knight Riders : 7 मैच में 2 जीते, रनरेट -0.186

Sunrisers Hyderabad : 6 मैच में 2 जीते, रनरेट -0.794

Delhi Capitals : 6 मैच में सिर्फ एक जीते।

IPL 2023 : टॉप 3 में चेन्नई सुपर किंग्स, सातवें नंबर पर मुंबई

खेल समाचार: आईपीएल 2023 का रोमांच दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक आईपीएल की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस अभी तक टॉप चार में अपनी जगह पक्की नहीं की हैं और वो सातवें नंबर पर हैं। लेकिन आईपीएल की दूसरी सबसे सफल टीम चेन्नई सुपर किंग्स टॉप तीन में शामिल हो चुकी हैं।

खबर के अनुसार आईपीएल 2023 की प्वाइंट्स टेबल में चेन्नई सुपर किंग्स तीसरे नंबर पर मौजूद हैं। जबकि राजस्थान की टीम आईपीएल 2023 के पॉइंट टेबल में टॉप पर हैं। वहीं दूसरे नंबर पर लखनऊ सुपरजॉइंट्स और चौथे नंबर पर गुजरात टाइटंस की टीम हैं। 

बता दें की आईपीएल 2022 में चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस पॉइंट टेबल में सबसे निचले पायदान पर थी। लेकिन आईपीएल 2023 में चेन्नई की टीम शानदार वापसी करते हुए तीसरे नंबर पर हैं। जबकि मुंबई की टीम अभी भी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रही हैं। 

आईपीएल 2023 का पॉइंट टेबल?

1 .Rajasthan Royals: 6 मैच 4 जीत, रनरेट 1.043

2 .Lucknow Super Giants: 7 मैच 4 जीत, रनरेट 0.547

3 .Chennai Super Kings : 6 मैच 4 जीत, रनरेट 0.355

4 .Gujarat Titans: 6 मैच 4 जीत, रनरेट 0.212

5 .Punjab Kings: 7 मैच 4 जीत, रनरेट -0.162

6 .Royal Challengers Bangalore: 6 मैच 3 जीत, रनरेट -0.068

7 .Mumbai Indians : 6 मैच, 3 जीत, रनरेट -0.254

8 .Kolkata Knight Riders: 6 मैच 2 जीत, रनरेट 0.214

9. Sunrisers Hyderabad : 6 मैच 2 जीत, रनरेट -0.794

10. Delhi Capitals : 6 मैच 1 जीत, रनरेट -1.183

आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप 5 गेंदबाज

खेल समाचार : आईपीएल के इतिहास में कई गेंदबाजों ने सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉड बनाया हैं। इसमें पहले नंबर पर ड्वेन ब्रावो का नाम हैं, जिन्होंने आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट अपने नाम किया हैं और सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड बनाया हैं।

आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप 5 गेंदबाज?

1. ड्वेन ब्रावो : आीपीएल में सबसे अधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड ब्रावो के नाम पर दर्ज है। इन्होने 161 मैचों में कुल 183 विकेट लिए हैं।

2 युजवेंद्र चहल : सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में चहल दूसरे नंबर पर हैं। युजवेंद्र चहल ने आईपीएल के कुल 133 मैच में 171 विकेट लिए हैं।

3. लसिथ मलिंगा : इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर लसिथ मलिंगा का नाम हैं। इन्होने कुल 122 मैचों में 170 विकेट लिए थे।

4. अमित मिश्रा : सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में अमित मिश्रा का भी नाम हैं। इन्होने आईपीएल के कुल 154 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 166 विकेट लिए हैं।

5. रविचंद्रन अश्विन : इस लिस्ट में रविचंद्रन अश्विन का भी नाम हैं। इन्होने कुल 185 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 158 विकेट लिए हैं। 

IPL के इन पांच मैचों में लगे हैं सबसे ज्यादा छक्के

खेल समाचार: आईपीएल के इतिहास में अबतक पांच मौके ऐसे हुए हैं जिसमे दोनों टीमों ने मिलकर सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड बनाये हैं। वहीं साल 2023 के आईपीएल सीजन में भी चेन्नई और बेंगलोर के बीच हुए मैच में सबसे ज्यादा छक्के ला रिकॉर्ड बना हैं।

IPL के इन पांच मैचों में लगे हैं सबसे ज्यादा छक्के?

RCB vs CSK : साल 2018 में बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 33 छक्के लगे थें।

RR vs CSK : साल 2020 में शारजाह में चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच हुए मैच में 33 छक्के लगे थें।

RCB vs CSK : साल 2023 में एक बार फिर से बेंगलोर और चेन्नई के बीच हुए बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 33 छक्के लगे हैं।

DD vs GL : साल 2017 में दिल्ली और गुजरात के बीच हुए मैच में 405 रन बने थें वहीं इस मैच में 31 छक्के लगाए गए थें।

CSK vs KKR : साल 2018 में चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता के बीच हुए मैच में  दो पारियों में कुल 395 रन बने और 31 छक्के लगे थें।

KXIP vs KKR : साल 2018 में पंजाब और कोलकाता के बीच हुए मैच में 447 रन बने थें और इस मैच में दोनों टीमों के बल्लेबाजों ने 31 छक्के लगाए थें।

IPL 2023 : पॉइंट टेबल में चेन्नई ने मारी लंबी छलांग

IPL 2023 : आईपीएल का रोमांच जैसे-जैसे आगे बढ़ता जा रहा हैं। वैसे-वैसे पॉइंट टेबल में भी लगातार बदलाव देखने को मिल रहे हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बैंगलोर पर शानदार जीत दर्ज करने के बाद धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स ने पॉइंट टेबल में लंबी छलांग लगाई हैं।

खबर के अनुसार RCB पर जीत दर्ज करने के साथ ही चेन्नई की टीम पॉइंट टेबल में तीसरे नंबर पर पहुंच गई हैं। साथ ही साथ आईपीएल 2023 में अपनी स्थिति और भी मजबूत कर ली हैं। इस जीत से चेन्नई का टॉप चार में बने रहने की संभावना बनी हुई हैं।

वहीं राजस्थान की टीम अभी पॉइंट टेबल में पहले नंबर पर काबिज हैं। जबकि लखनऊ सुपर ज्वाईन्ट्स की टीम दूसरे नंबर पर मौजूद हैं। वहीं गुजरात टाइटंस की टीम पॉइंट टेबल में चौथे नंबर पर हैं। अन्य टीमों में भी टॉप चार में पहुंचने की रेस लगी हैं।

पॉइंट टेबल में चेन्नई ने मारी लंबी छलांग?

राजस्थान रॉयल्स: 5 मैच 4 जीत, रनरेट +1.354

लखनऊ सुपर जायंट्स: 5 मैच 3 जीत, रनरेट +0.761

चेन्नई सुपर किंग्स: 5 मैच 3 जीत, रनरेट +0.265

गुजरात टाइटन्स: 5 मैच 3 जीत 2, रनरेट +0.192

पंजाब किंग्स: 5 मैच 3 जीत , रनरेट -0.109

कोलकाता नाइट राइडर्स: 5 मैच 3 जीत, रनरेट +0.320

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: 5 मैच 2 जीत, रनरेट -0.318

मुंबई इंडियंस: 4 मैच 2 जीत, रनरेट -0.389

सनराइजर्स हैदराबाद: 4 मैच 2 जीत, रनरेट -0.822

दिल्ली कैपिटल्स : 5 मैच 0 जीत, रनरेट -1.488