HappyNews@ Media Team

This channel publishes all kinds of news related to the world.you will always be grateful if you always keep such a relationship with me.

HappyNews @ Science and Technology

Click here for every news from science and stay with HappyNews.

Happy News @ प्रेरक विचार

Click here for a relayed news with a motivational idea and stay with HappyNews.

HappyNews @ Politics

Click here for news related to politics and stay with HappyNews.

HappyNews @ Lifestyle and Relationship

Click here for the motive thought with image and stay with HappyNews.

Showing posts with label Lunar Eclipse. Show all posts
Showing posts with label Lunar Eclipse. Show all posts

8 नवंबर को लगेगा चंद्रग्रहण, जानिए राशि अनुसार प्रभाव?

धर्म डेस्क: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 8 नवंबर को चंद्रग्रहण लगने वाला हैं। यह साल का दूसरा चंद्र ग्रहण होगा। इससे पहले पिछली बार 16 मई 2022 को पहला चंद्र ग्रहण लगा था वह प्रात: 8.59 बजे से प्रात: 10.23 बजे तक लगा था। 

वहीं साल का दूसरा चंद्र ग्रहण भारत में शाम 5.32 बजे प्रारंभ होगा और रात 7.27 बजे लगेगा। यह ग्रहण भारत में कई जगहों से दिखाई देगा। इस ग्रहण का प्रभाव कुछ राशि के लिए जातक के लिए शुभ तो कुछ राशि के जातक के लिए अशुभ साबित होगा।

8 नवंबर को लगेगा चंद्रग्रहण, जानिए राशि अनुसार प्रभाव

मेष राशि : ग्रहण के प्रभाव से मेष राशि के जातक को शारीरिक कष्ट, चोट, धननाश आदि हो सकता हैं। इनके लिए जहां ठीक नहीं हैं।

वृष राशि : ग्रहण के प्रभाव से वृष राशि के जातक को धनहानि हो सकती हैं और इन्हे आर्थिक परेशानी का सामना करना करना पड़ सकता हैं।

मिथुन राशि : इस राशि के जातक के लिए ग्रहण का प्रभाव शुभ रहेगा। इन्हे आर्थिक लाभ हो सकता हैं और शारीरिक सुख मिल सकता हैं।

कर्क राशि : ग्रहण के प्रभाव से कर्क राशि के जातक को मानसिक सुख मिल सकती हैं और जीवन में कई तरह के शुभ लाभ हो सकते हैं।

सिंह राशि : इस राशि के जातक को अपमान, संतान पीड़ा आदि का सामना करना पड़ सकता हैं।

कन्या राशि : बता दें की ग्रहण के प्रभाव से कन्या राशि के जातक को शत्रु भय, दुर्घटना, व्यय आदि की समस्या हो सकती हैं।

तुला राशि : ग्रहण का प्रभाव तुला राशि के जातक के जीवन में परेशानी आ सकती हैं दाम्पत्य जीवन में कष्ट, विवाद आदि हो सकते हैं।

वृश्चिक राशि : इस राशि के जातक को भौतिक सुख, भोग विलास मिल सकता हैं।

धनु राशि : ग्रहण के प्रभाव से इस राशि के जातक को चिंता, व्यर्थ की भागदौड़ हो सकती हैं।

मकर राशि : इस राशि के जातक को व्यथा, मानसिक तनाव आदि हो सकते हैं।

कुंभ राशि : ग्रहण के प्रभाव से प्रगति, उत्साह, पुरुषार्थ वृद्धि आदि हो सकती हैं।

मीन राशि : इस राशि के जातक को धनहानि हो सकती हैं, व्यर्थ का खर्च बढ़ सकते हैं।

आज लगेगा साल का पहला चंद्रग्रहण, जानिए सूतक काल का समय

न्यूज डेस्क: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आज साल का पहला चंद्रग्रहण लगने वाला हैं। यह चंद्रग्रहण विशाखा नक्षत्र में जल तत्व की वृश्चिक राशि में लगेगा। कहते हैं की चंद्रग्रहण के दिन चन्द्रमा बीमार हो जाते हैं। इसलिए लोगों को चंद्रग्रहण के समय विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।

बता दें इस दिन बुद्ध पूर्णिमा का पर्व भी चंद्र ग्रहण परिघ योग में मनाया जाएगा। हालांकि इस साल का पहला चंद्र ग्रहण न तो भारत में दिखाई देगा और न ही इसका कोई सूतक काल मान्य होगा। इसलिए इस ग्रहण का प्रभाव भारत में देखने को नहीं मिलेगा। 

चंद्रग्रहण का समय : साल का पहला चंद्रग्रहण भारतीय समय के मुताबिक 16 मई की सुबह 8:59 बजे से सुबह 10:23 मिनट रहेगा।

कहां-कहां दिखेगा ग्रहण : यह ग्रहण उत्तरी और दक्षिण अमेरिका, दक्षिण-पश्चिमी यूरोप, एशिया, अफ्रीका, प्रशांत महासागर और हिंद महासागर में दिखाई देगा।

सूतक काम समय : ज्योतिष बताते हैं की इस साल का यह पहला चंद्रग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इसलिए यहां सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। भारत में किसी भी राशि के जातक पर इस ग्रहण का शुभ या अशुभ प्रभाव नहीं पड़ेगा

कल लगेगा चंद्रग्रहण, इन 3 राशियों की होगी बल्ले-बल्ले

धर्म डेस्क : ज्योतिषशास्त्र के अनुसार कल यानि की 16 मई को चंद्रग्रहण लगने जा रहा हैं। यह ग्रहण सुबह 08 बजकर 59 मिनट से सुबह 10 बजकर 23 मिनट तक रहेगा। इसी दिन सुबह 06 बजकर 16 मिनट तक वरीयान योग भी बन रहा हैं। 

खबर के अनुसार 16 मई बुद्ध पूर्णिया के दिन लग रहा ये ग्रहण कुछ राशियों के जातक के लिए कामयाबी लेकर आएगा। इस ग्रहण के प्रभाव से उनके दैनिक जीवन में बल्ले-बल्ले होगी। जीवन की परेशानियों से मुक्ति मिलेगी तथा जीवन में शांति आएगी। 

ज्योतिष की मानें तो 16 मई को लग रहा चंद्रग्रहण मेष राशि, सिंह राशि और धनु राशि के जातक के लिए बेहद शुभ रहने वाला हैं। इस ग्रहण के प्रभाव से इन्हे जीवन में तरक्की मिलेगी। धनलाभ होगा तथा अच्छी नौकरी प्राप्त होने के प्रबल आसार बनेंगे। 

इन जगहों पर दिखाई देगा चंद्रग्रहण :

यह पूर्ण चंद्र ग्रहण दक्षिण-पश्चिमी यूरोप, अफ्रीका, अधिकांश उत्तरी अमेरिका, दक्षिण-पश्चिमी एशिया, दक्षिण अमेरिका, अटलांटिक, प्रशांत महासागर, हिंद महासागर, और अंटार्कटिका में दिखाई देगा। भारत में यह ग्रहण दिखाई नहीं देगा, इसलिए यहां सूतक काल मान्य नहीं होगा।

क्या 16 मई का चंद्रग्रहण भारत में दिखेगा, जानें सारी जानकारी

न्यूज डेस्क: 16 मई को साल 2022 का पहला चंद्र ग्रहण लगने वाला हैं। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह हैं की क्या यह ग्रहण भारत में दिखाई देगा और इस ग्रहण का समय और सूतक काल कब से मान्य होगा। आज इसी विषय में ज्योतिष के द्वारा जानने की कोशिश करेंगे विस्तार से ताकि सभी लोगों को इसके बारे में सही जानकारी मिल सकें। 

चंद्र ग्रहण का समय : बता दें की साल का पहला चन्द्र ग्रहण 16 मई 2022 को भारतीय समय के अनुसार सुबह 08 बजकर 59 मिनट से सुबह 10 बजकर 23 मिनट रहेगा। इस समय भारत में दिन होगा जिसके कारण यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। 

कहां दिखेगा ग्रहण : साल 2022 का पहला चंद्रग्रहण दक्षिण-पश्चिमी यूरोप, एशिया, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, प्रशांत महासागर, हिंद महासागर में दिखाई देगा। हालांकि कई यूट्यूब चैनल पर आप लाइव ग्रहण देख सकते हैं। 

कब होगा सूतक काल : दरअसल ये ग्रहण भारत में किसी स्थान पर दिखाई नहीं देगा। इसलिए इस ग्रहण का सूतक काम भारत में मान्य नहीं होगा।

ग्रहण के दौरान ना करें ये काम : भारत में ये ग्रहण दिखाई नहीं देगा। फिर भी आप ग्रहण के समय कोई भी शुभ कार्य करने से बचें। क्यों की ग्रहण के समय चंद्रमा पीड़ित रहता हैं। इसलिए इस समय कोई भी शुभ कार्य नहीं करनी चाहिए।

16 मई को लगेगा चंद्र ग्रहण, 3 राशियों को लाभ ही लाभ

पटना न्यूज: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 16 मई को चंद्र ग्रहण लगने वाला हैं। इस ग्रहण के प्रभाव से कुछ राशि के जातक को जीवन में तरक्की मिल सकती हैं तथा उन्हें लाभ ही लाभ हो सकता हैं। साथ ही साथ उनके जीवन की सभी परेशानियां भी दूर हो सकती हैं।

16 मई को लगेगा चंद्र ग्रहण, 3 राशियों को लाभ ही लाभ?

मेष राशि : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 16 मई को लगने वाला चंद्र ग्रहण मेष राशि के जातक के लिए अच्छी खबर लेकर आएगा। ग्रहण के बाद इनके जीवन की परेशानियां दूर होगी। इन्हे जीवन में सुख, शांति और समृद्धि प्राप्त होगी। कैरियर में सफलता मिलेगी। बिजनेस व्यापार में भी तरक्की होगी।

सिंह राशि : 16 मई का चंद्र ग्रहण सिंह राशि के जातक के लिए भी शुभ रहेगा। इन्हे धन लाभ हो सकते हैं। बिजनेस व्यापार में सफलता मिल सकती हैं। रुका हुआ कार्य पूर्ण हो सकता हैं। जीवन में अच्छे दिन आ सकते हैं। इस राशि के जातक को किस्मत का साथ मिल सकता हैं।

धनु राशि : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 16 मई को लग रहा चंद्र ग्रहण धन राशि के लिए भी लाभकारी रहेगा। ग्रहण के प्रभाव से इनके जीवन में खुशहाली आएगी। जीवन की परेशानियां दूर होगी। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। बिजनेस व्यापार में भी धन लाभ होंगे।

16 मई को लगेगा चंद्र ग्रहण, इन राशियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

न्यूज डेस्क: 16 मई 2022 को लगने वाले चंद्र ग्रहण को ज्योतिष की दृष्टि से अहम माना जा रहा है। यह ग्रहण कुछ राशि के जातक के लिए शुभ तो कुछ राशि के जातक के लिए अशुभ प्रभाव लेकर आएगा। इस ग्रहण के प्रभाव से कुछ राशियों के लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। 

खबर के अनुसार चंद्र ग्रहण के दौरान चंद्रमा पीड़ित हो जाता है। जिसके कारण कई राशि के जातकों को जीवन में परेशानी का सामना करना पड़ता हैं। ज्योतिष की मानें तो इस बार का चंद्र ग्रहण वृश्चिक राशि में लगने जा रहा है, यही कारण है इससे कुछ राशि की परेशानी बढ़ सकती हैं।

16 मई को लगेगा चंद्र ग्रहण, इन राशियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें?

वृषभ राशि: 16 मई को लगने वाला चंद्र ग्रहण वृषभ राशि के जातक के लिए ठीक नहीं हैं। चंद्र ग्रहण के बाद इनके जीवन में कुछ समय के लिए उथल-पुथल की स्थिति बन सकती है। जॉब, बिजनेस और करियर, प्रेम आदि में समस्या आ सकती हैं। ग्रहण के प्रभाव से बचने के लिए हनुमान जी की आराधना करें। 

कन्या राशि: इस बार का चंद्र ग्रहण कन्या राशि के जातक के लिए भी अशुभ रहेगा। ग्रहण के प्रभाव से इनके दैनिक जीवन में मुश्किलें बढ़ सकती हैं। मानसिक तनाव और अज्ञात भय के कारण आत्मविश्वास में भी कमी आ सकती है। बिजनेस- व्यापार में बाधा आ सकती हैं। प्रेम संबंधों में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

वृश्चिक राशि: 16 मई का चंद्र ग्रहण वृश्चिक राशि में लगेगा। इस दौरान इस राशि के जातक को कुछ कष्टों का सामना करना पड़ सकता है. प्रतिद्वंदी आपको परेशान कर सकते हैं। धन की हानि हो सकती हैं। पारिवारिक समस्या का सामना करना पड़ सकता हैं। 

बुद्ध पूर्णिया के दिन लगेगा पूर्व चंद्रग्रहण, भूलकर भी ना करें ये 5 काम

धर्म डेस्क: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 16 मई बुद्ध पूर्णिया के दिन इस साल चंद्र ग्रहण लगने वाला हैं। यह ग्रहण कुछ राशि के जातक के लिए शुभ तो कुछ राशि के जातक के लिए अशुभ प्रभाव लेकर आएगा। इसलिए आप इस चंद्रग्रहण पर विशेष सावधानी बरते। 

चंद्र ग्रहण क समय : 

चंद्र ग्रहण की तिथि: 16 मई सोमवार 2022

समय: प्रातः 07:02 से दोपहर 12:20 बजे तक। 

आपको बता दें की ये चंद्रग्रहण भारत में किसी भी स्थान पर दिखाई नहीं देगा। इसलिए यहां सूतक काल मान्य नहीं होगा। हालांकि ग्रहण के दौरान आप विशेष सावधानी बरत सकते हैं और कोई भी शुभ कार्य करने से मना कर सकते हैं।

चंद्र ग्रहण के दौरान भूलकर भी ना करें ये काम। 

चंद्र ग्रहण के पूजा नहीं करनी चाहिए और मंदिर के पट बंद कर दें। 

ग्रहण के दौरान सोना नहीं चाहिए। इसे अशुभ माना जाता हैं।

ग्रहण के दौरान कोई भी शुभ कार्य भूलकर भी ना करें।

गर्भवती महिलाओं के ग्रहण के दौरान घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए। 

ग्रहण के समय खाना खानें से बचना चाहिए। 

चंद्र ग्रहण के दौरान पेड़-पौधों को भी छूने से बचना चाहिए। 

गर्भवती महिलाएं इस दौरान चाकू या कैंची का भी इस्तेमाल न करें। 

ग्रहण के दौरान किसी शुभ चीज या पूजा के सामान की खरीदारी नहीं करनी चाहिए।

16 मई को लगेगा चंद्र ग्रहण, जानें दिल्ली, गुरुग्राम, मेरठ, लखनऊ में सूतक काल का समय

न्यूज डेस्क: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 16 मई को चंद्र ग्रहण लगने वाला हैं। यह चंद्र ग्रहण साल का पहला चंद्र ग्रहण होगा। हालांकि कुछ दिन पहले सूर्य ग्रहण लगा था। लेकिन ये ग्रहण भारत में दिखाई नहीं दिया हैं। इसी तरह साल का पहला चंद्र ग्रहण भी भारत में दिखाई नहीं देगा।

बता दें की भारत में यह ग्रहण दिखाई नहीं देगा, इसलिए दिल्ली, गुरुग्राम, मेरठ, लखनऊ में सूतक काल का समय भी मान्य नहीं होगा और ना ही इस ग्रहण का प्रभाव दिखाई देगा। हालांकि दुनिया के कई देशों में लोग इस ग्रहण को देख सकेंगे। 

खबर के अनुसार साल का ये पहला चंद्र ग्रहण 16 मई को यह प्रातः काल 07 बजकर 02 मिनट से दोपहर 12 बजकर 20 मिनट तक रहेगा। यह ग्रहण कनाडा, न्यूजीलैंड के कुछ भागों में और जर्मनी में दिखेगा। वहीं कई यूट्यूब चैनल पर आप इस ग्रहण को लाइव देख सकते हैं।

वहीं 16 मई के बाद इस साल 25 अक्टूबर 2022 को स्वाति नक्षत्र और तुला राशि पर सूर्य ग्रहण लगेगा। यह सूर्य ग्रहण भारतीय समय के अनुसार शाम 4:23 बजे शुरू होगा और शाम 6:25 बजे समाप्त होगा। इस ग्रहण के देश के विभिन्न स्थानों पर दिखाई देगा।

आज लगेगा साल का दूसरा चंद्रग्रहण, भूलकर भी ना करें ये 7 काम

न्यूज डेस्क: शास्त्रों की मानें तो आज रात को चंद्र ग्रहण लग रहा हैं। यह ग्रहण 5 जून की रात 11:15 बजे से शुरू होकर और 6 जून 2:34 बजे तक रहेगा। यह चंद्र ग्रहण वृश्चिक राशि और ज्येष्ठ नक्षत्र में लग रहा है। जो शुभ नहीं हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे उस काम के बारे में जो काम चंद्रग्रहण के समय भूलकर भी ना करें। तो आइये जानते हैं। 
1 .ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहणकाल में प्रकृति में कई तरह की अशुद्ध और हानिकारक किरणों का प्रभाव रहता है। इसलिए कई ऐसे कार्य भूलकर भी ना करें जो आपके जीवन से जुड़ा हुआ हैं। 

2 .आपको बता दें की ग्रहणकाल में अन्न, जल ग्रहण नहीं करना चाहिए। इससे जीवन में कई तरह की परेशानियां उत्पन हो जाती हैं। 

3 .ग्रहणकाल में सहवास नहीं करना चाहिए। इससे दाम्पत्य जीवन में सुख, शांति और समृद्धि खत्म हो जाती हैं। 

4 .ज्योतिष की मानें तो ग्रहणकाल में कैंसी, सूई, चाकू या धारदार चीजों का इस्तेमाल न करें।

5 .शास्त्रों के अनुसार ग्रहणकाल में स्नान न करें। ग्रहण समाप्ति के बाद स्नान करें। ये आपके लिए अच्छा रहेगा। 

6 .ग्रहण को खुली आंखों से न देखें।

7 .ग्रहणकाल के दौरान कोई भी शुभ कार्य करने से बचें। 

5 जून को लगेगा चंद्रग्रहण, इन 7 राशि वालों की बढ़ेगी टेंशन

न्यूज डेस्क: शास्त्रों की बात करें तो 5 जून को चंद्रग्रहण लगने वाला हैं। इस बार का ग्रहण वृश्चिक राशि में लग रहा हैं। जिससे 7 राशि के लोगों की टेंशन बढ़ सकती हैं तथा उनके जीवन में कुछ परेशानियां आ सकती हैं। आपको बता दें की यह ग्रहण 5 जून को रात 11 बजकर 15 मिनट पर लगेगा जो 6 जून की सुबह 2 बजकर 34 मिनट पर खत्म होगा। 
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस समय 6 ग्रह वक्री चल रहे हैं। राहु- केतु के अलावा इस समय शनि, बृहस्पति, शुक्र और प्लूटो ये चारों ग्रह भी उल्टी चाल चल रहे हैं। साथ ही साथ ये चंद्र ग्रहण वृश्चिक राशि पर पड़ने वाला है। जिससे इंसान के जीवन में कष्ट उत्पन हो सकता हैं। 

वृश्चिक राशि, वृष राशि, मेष राशि, कर्क राशि, सिंह राशि, कन्या राशि और मिथुन राशि के लोगों की टेंशन बढ़ सकती हैं। घरेलू अनबन का सामना करना पड़ सकता हैं। जीवनसाथी के साथ अनबन की समस्या हो सकती हैं। आपके लिए ग्रहण के दिन भगवान शिव या विष्णु की आराधना करना शुभ रहेगा। इससे ग्रहण के प्रभाव ख़त्म हो जाएंगे। 

लगने जा रहा है साल का दूसरा चंद्र ग्रहण, वृश्चिक राशि के जातक रहें सावधान

न्यूज डेस्क: शास्त्रों की बात करें तो 5 जून को साल का दूसरा चंद्र ग्रहण लगने वाला हैं। जो कुछ राशि के लोगों के लिए शुभ तो कुछ राशि के लोगों के लिए अशुभ हैं। ज्योतिष बताते हैं की इस बार के ग्रहण के दिन वृश्चिक राशि के जातकों को सावधान रहने की जरुरत हैं। 
क्यों की 5 जून को लगने वाला चंद्र ग्रहण वृश्चिक राशि के जातकों के लिए शुभ नहीं है। इसलिए वृश्चिक राशि वालों को विशेष सर्तकता बरतने की जरुरत है। इनके जीवन में परेशानी उत्पन हो सकती हैं तथा आर्थिक रूप से नुकसान हो सकता हैं। 

आपको बता दें की 5 जून की रात 11 बजकर 15 मिनट से लेकर अगले दिन रात के 2 बजकर 34 मिनट तक चंद्र ग्रहण लगेगा। चंद्र ग्रहण के समय चंद्रमा वृश्चिक राशि में रहेगा। इस प्रकार से यह ग्रहण 3 घंटे 18 मिनट का होगा। 

ज्योतिष के अनुसार रात 12:54 बजे इसका सबसे अधिक प्रभावी होगा।  वृश्चिक राशि के जातकों को ग्रहण से होने वाले अशुभ प्रभावों से बचने के लिए भगवान शिव और भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए। इससे इन्हे ग्रह शांत हो जाएंगे और जीवन में कोई समस्या नहीं आए। 

क्यों लगता हैं चंद्र ग्रहण, जानिए इसके वैज्ञानिक कारण?

न्यूज डेस्क: वैज्ञानिकों की मानें तो चंद्रग्रहण उस खगोलीय स्थिति को कहते है जब चंद्रमा पृथ्वी के ठीक पीछे उसकी प्रच्छाया में आ जाता है। ऐसा तभी हो सकता है जब सूर्य, पृथ्वी और चन्द्रमा इस क्रम में लगभग एक सीधी रेखा में अवस्थित हों। इसे ही चंद्रग्रहण कहा जाता हैं। 
वैज्ञानिक बताते हैं की इस ज्यामितीय प्रतिबंध के कारण चंद्रग्रहण केवल पूर्णिमा को घटित हो सकता है। क्यों की पृथ्वी सूर्य की परिक्रमा करती है जबकि चंद्रमा पृथ्वी के चारो ओर घूमती है। पृथ्वी और चंद्रमा घूमते-घूमते एक समय पर ऐसे स्थान पर आ जाते हैं जब सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा तीनो एक सीध में रहते हैं। ऐसी स्थिति पूर्णिमा के दिन ही बनती हैं। 

आपको बता दें की जब पृथ्वी धूमते-धूमते सूर्य व चंद्रमा के बीच में आ जाती है। चंद्रमा की इस स्थिति में पृथ्वी की ओट में पूरी तरह छिप जाता है और उस पर सूर्य की रोशनी नहीं पड़ पाती है। जिसके कारण चंद्र ग्रहण लगता हैं।

चंद्र ग्रहण के दौरान करें ये कार्य, मिलता है पुण्‍य, शुभ फल की होती है प्राप्ति

न्यूज डेस्क: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार भारत में 5 जून को चंद्र ग्रहण लगने वाला हैं। यह ग्रहण कुछ लोगों के लिए शुभ तो कुछ लोगों के लिए अशुभ रहेगा। ये उनके जीवन में ग्रहों की चाल पर निर्भर करेगा। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे कार्य के बारे में जो कार्य अगर आप ग्रहण के दौरान करते हैं तो इससे आपको पुण्य मिलेगा तथा जीवन में शुभ फल की प्राप्ति होगी। तो आइये जानते हैं विस्तार से। 
ग्रहण के वक्‍त सच्‍चे मन से ईश्‍वर का ध्‍यान करें। 
शास्त्रों के अनुसार ग्रहण के वक्त सच्चे मन से ईश्वर का ध्यान करने से इंसान को शुभ फल की प्राप्ति होती हैं तथा उन्हें जीवन में पुण्य मिलता हैं। 

पेड़ पौधे लगाएं। 
ग्रहण के दौरान पेड़ पौधे लगाने से ग्रहण का अशुभ प्रभाव ख़त्म हो जाता हैं और इंसान के जीवन की परेशानी भी दूर होती हैं। इसलिए आप ये काम जरूर करें। 

गर्भवती महिलाएं चंदन का लेप लगाएं। 
शास्त्रों के अनुसार ग्रहण के समय गर्भवती महिलाएं चंदन का लेप लगाएं। इससे उनके जीवन में खुशियों की दस्तक होगी तथा उनके होने वाले बच्चों को पुण्य प्राप्त होगा। 

धार्मिक पुस्तकें पढ़ें। 
ग्रहण के दौरान धार्मिक किताबे पढ़ना अच्छा माना जाता हैं। इससे इंसान को शुभ फल की प्राप्ति होगी हैं तथा जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती हैं। इससे ग्रहण का बुरा प्रभाव नहीं पड़ता हैं। 

चंद्रग्रहण से पहले इन 6 राशियों के खुल जाएंगे भाग, जीवन में आएगी खुशियां

न्यूज डेस्क: शास्त्रों की बात करें तो 5 मई के दिन चंद्रग्रहण लग रहा हैं। इस दिन कुछ राशियों  के लोगों के भाग खुल सकते हैं तथा उनके जीवन में खुशहाली आ सकती हैं। इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे की वो राशि कौन सी हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से। 
सिंह, कर्क, मिथुन, धनु, वृश्चिक और मेष राशि। 
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार चंद्र ग्रहण से पहले सिंह, कर्क, मिथुन, धनु, वृश्चिक और मेष राशि के लोगों का भाग्य खुल सकता हैं तथा इनके जीवन में खुशियां आ सकती हैं। इस राशि के लोगों को प्यार और पैसों में तरक्की मिल सकती हैं। इनकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं। 

इस राशि के जातक आर्थिक रूप से मजबूत हो सकते हैं। जीवन के कई स्रोतों से इन्हे धनलाभ हो सकता हैं। इनकी किस्मत नया मोड़ ले सकती हैं। लव पार्टनर के साथ अच्छे तालमेल बन सकते हैं। रिश्तों में मजबूती आ सकती हैं। 

नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए यह समय सबसे उत्तम हैं। बिजनेस व्यापार में भी इन्हे बड़ी सफलता मिल सकती हैं। नए काम कार्य की शुरुआत के लिए भी समय सबसे अनुकूल हैं। जीवन पर सकारात्मक शक्तियों का असर बना रहेगा। 

5 जून को लगेगा चंद्र ग्रहण, इन 3 राशि के लोग रहें सावधान

न्यूज डेस्क: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 5 जून को चंद्र ग्रहण लगने वाला हैं। ये चंद्र ग्रहण कुछ राशियों के लोगों के लिए कष्दायक साबित हो सकता हैं तथा उनके जीवन में कई तरह की परेशानियां उत्पन हो सकती हैं। इसी विषय में ज्योतिष शास्त्र के द्वारा जानने की कोशिश करेंगे की वो कौन सी राशि हैं जिस राशि के लोगों को चंद्र ग्रहण के दिन सावधान रहने की जरुरत हैं। 
कुंभ राशि, कन्या राशि और तुला राशि। 
शास्त्रों के अनुसार 5 जून को लगने वाला चंद्र ग्रहण कुंभ राशि, कन्या राशि और तुला राशि, के लोगों के लिए कष्दायक रहने वाला हैं। इस राशि के लोग इस दिन सावधान रहें। इनके जीवन में कोई नयी परेशानी उत्पन हो सकती हैं। 

आर्थिक रूप से परेशानियों का सामना करना पड़ सकता हैं। धन की हानि हो सकती हैं। इस दिन आप कोई भी कार्य सोच समझकर करें। कोई अपना आपको धोखा दे सकता हैं। लव लाइफ में तनाव उत्पन हो सकती हैं। जीवनसाथी के साथ अनबन की समस्या उत्पन हो सकती हैं।

5 जून को लगेगा चंद्र ग्रहण, इन समय पूरे भारत में दिखेगा ग्रहण

न्यूज डेस्क: शास्त्रों की बात करें तो समय समय पर चंद्र ग्रहण लगता रहता हैं। इसका प्रभाव इंसान के जीवन पर देखने को मिलता हैं। ज्योतिष के अनुसार ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा तिथि 5 जून को इस बार चंद्र ग्रहण लगने वाला हैं। इस दिन लगने वाला चंद्र ग्रहण 3 घंटे और 18 मिनट का होगा। यह भारत के साथ साथ एशिया, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया और अफ्रीका में दिखाई देगा। यहां के लोग इस ग्रहण को देख सकते हैं।   
मिली जानकारी के अनुसार यह चंद्र ग्रहण 5 जून को रात को 11.15 शुरू होगा और 6 जून को सुबह के12.54 बजे तक अपने अधिकतम ग्रहण पर पहुंचेगा। उपछाया चंद्र ग्रहण 6 जून सुबह 2.34 पर खत्म हो जाएगा।  

वैज्ञानिकों की मानें तो उपछाया चंद्र ग्रहण होने के कारण लोगों के बीच सामान्य चांद और ग्रहण वाले चांद के बीच अंतर करना मुश्किल होगा।  इसमें थोड़ी बहुत ही अंतर दिखाई देगा। इस ग्रहण को पूरे भारत में देखा जा सकेगा लेकिन इस ग्रहण के दौरान चंद्रमा कहीं से कटेगा नहीं यानी चंद्रमा के आकार में कोई परिवर्तन नहीं आएगा। 

खगोल वैज्ञानिक ने बताया की चन्द्रमा अपने पूर्ण आकार में आसमान में चलते नजर आएंगे। इस ग्रहण के दौरान चंद्रमा की छवि मलिन हो जाएगी। यानी चांद कुछ मटमैला सा दिखेगा। इसकी वजह यह है कि यह वास्तविक चंद्रग्रहण नहीं है यह एक उपछाया चंद्रग्रहण है।