मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए सूर्य का यह गोचर भाग्य को प्रबल करेगा। रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। विदेश यात्रा या उच्च शिक्षा से जुड़े प्रयास सफल होने के योग हैं।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए यह समय रचनात्मकता और आत्मविश्वास बढ़ाने वाला रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। संतान से जुड़ी कोई शुभ खबर मिल सकती है। निवेश से लाभ के संकेत भी मिल रहे हैं।
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए सूर्य का धनु गोचर साहस और पराक्रम में वृद्धि करेगा। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। मीडिया, लेखन, मार्केटिंग और संचार से जुड़े लोगों को विशेष सफलता मिल सकती है।
धनु राशि
धनु राशि में सूर्य का प्रवेश स्वयं इस राशि के जातकों के लिए अत्यंत शुभ माना जा रहा है। आत्मविश्वास बढ़ेगा और समाज में मान-सम्मान प्राप्त होगा। नई योजनाओं की शुरुआत के लिए समय अनुकूल है। स्वास्थ्य में भी सुधार देखने को मिलेगा।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए यह गोचर आय के नए स्रोत खोल सकता है। मित्रों और बड़े लोगों का सहयोग मिलेगा। लंबे समय से चली आ रही आर्थिक परेशानियों से राहत मिलने की संभावना है।

0 comments:
Post a Comment