नवरात्रि का दूसरा दिन: इस मंत्र से करें मां ब्रह्मचारिणी को प्रसन्न

पटना : पंचांग के अनुसार आज नवरात्रि का दूसरा दिन हैं। आज देशभर में माता के भक्त मां ब्रह्मचारिणी की पूजा आराधना करेंगे। आपको बता दें की मां ब्रह्मचारिणी की पूजा आराधना करने से तप-त्याग, सदाचार, संयम, शक्ति और वैराग्य में वृद्धि होती है। साथ ही साथ इंसान को जीवन के हर कार्य में सफलता प्राप्त होती हैं।

ऐसे करें पूजा : धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां ब्रह्मचारिणी को कमल के सफेद और सुगंधित पुष्प, गुड़हल बहुत पसंद है। इसलिए पूजा के दौरान इसका इस्तेमाल जरूर करें। साथ ही साथ सफेद रंग के कपड़े पहन कर माता की पूजा आराधना करें। 

इस मंत्र से करें मां ब्रह्मचारिणी को प्रसन्न?

या देवी सर्वभेतेषु मां ब्रह्मचारिणी रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।। 

दधाना कर मद्माभ्याम अक्षमाला कमण्डलू। देवी प्रसीदतु मयि ब्रह्मचारिण्यनुत्तमा।।

ऐसे करें मंत्र जाप : आज मां ब्रह्मचारिणी के पूजा करने के दौरान इन मंत्रों का जाप कर सकते हैं। इससे माता प्रसन्न होगी और उनका आशीर्वाद आपके दैनिक जीवन पर सदैव बना रहेगा। इससे जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आएगी।

0 comments:

Post a Comment