नवरात्र में यूपी के इन चार शक्ति पीठों का करें दर्शन?
विशालाक्षी शक्तिपीठ, वाराणसी: आपको बता दें की काशी विलाशालाक्षी मंदिर 51 शक्तिपीठों में से एक है। मान्यता है कि यहां देवी सती के दाहिने कान के कुंडल गिरे थे। नवरात्रि के समय माता के दर्शन से इंसान को शक्ति की प्राप्ति होती हैं।
उमा शक्तिपीठ वृंदावन: नवरात्रि में आप उमा शक्तिपीठ वृंदावन में माता का दर्शन कर सकते हैं। वंदावन के भूतेश्वर स्थान पर माता के गुच्छ और चूड़ामणि गिरे थे। यह 51 पीठों में से एक अत्यंत प्राचीन सिद्ध पीठ है। माता के दर्शन से इंसान की मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
ललिता शक्ति पीठ, प्रयागराज: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस शक्तिपीठ में माता कि अंगुलियां गिरी थीं। नवरात्रि के समय यहां पूजा पाठ करना बहुत लाभकारी माना जाता हैं।
शिवानी शक्तिपीठ, रामगिरी: झांसी- मणिकपुर रेलवे स्टेशन चित्रकूट के पास रामगिरि स्थान पर माता का दायां बक्ष गिरा था। इस शक्तिपीठ में दूर-दूर से भक्त माता की पूजा आराधना करने आते हैं। नवरात्रि के दौरान आप यहां माता का दर्शन कर सकते हैं।
0 comments:
Post a Comment