बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा पर्षद (बीसीईसीईबी) के ओएसडी अनिल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया है कि इस संबंध में विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग से पत्र मिल गया है। इसलिए इसी सत्र से लड़कियों को आरक्षण का लाभ दिया जायेगा।
उन्होंने बताया की केंद्रीय कोटे के तहत 15 प्रतिशत सीटों को छोड़कर बिहार के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में लड़कियों को आरक्षण का लाभ मिलेगा। बिहार के एमबीबीएस व डेंटल की 1150 सीटें, जिसमे छात्राओं के लिए 380 सीटें आरक्षित होंगी।
वहीं सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में अलग-अलग कोर्स की कुल 13675 सीटें हैं। इसमें 4500 छात्राओं के लिए सीटें आरक्षित होंगी। इसी सत्र से होने वाले नामांकन प्रक्रिया बेटियों को आरक्षण का लाभ देने की तैयारी की जा रही हैं। इससे लड़कियों को एडमिशन में आसानी होगी।
0 comments:
Post a Comment