बिहार में पैक्स चुनाव का मतदान कल, जानिए पूरी खबर?

न्यूज डेस्क: बिहार पैक्स चुनाव को लेकर बड़ी खबर आ रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक कल यानि की 30 जनवरी 2021 को बिहार में पैक्स चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान किया जायेगा। इसको लेकर राज्य चुनाव आयोग के पूरी तैयारी कर ली हैं।

खबर के मुताबिक इस बार दो चरण में बिहार पैक्स चुनाव कराया जायेगा। पहला चरण में 30 जनवरी को सुबह 6.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक मतदान होगा। वहीं पैक्स चुनाव का दूसरा चरण 15 फरवरी 2021 को समय के अनुसार संपन्न होगा।

बता दें की जैसे की पैक्स चुनाव का मतदान खत्म होगा। इसके तुरंत बाद इसकी गिनती की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी और शाम होते होते पैक्स का रिजल्ट भी जा जायेगा और ये फैसला हो जायेगा की किसने चुनाव में जीत हासिल की हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक दूसरे चरण के पैक्स चुनाव के लिए 30 जनवरी से 2 फरवरी तक नामांकन किया जायेगा और 15 फरवरी को सुबह 6.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक मतदान होगा। इसको लेकर भी आयोग ने तैयारी पूरी कर ली हैं। 

0 comments:

Post a Comment