DA में हो सकती है वृद्धि, कर्मचारियों को होगा फायदा

न्यूज डेस्क: केंद्र की मोदी सरकार अपने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते यानी डीए (DA) में वृद्धि करने का फैसला ले सकती हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कर्मचारियों के डीए में वृद्धि को लेकर तैयारी चल रही हैं। बहुत जल्द इसपर मुहर लग सकता हैं।

खबर के मुताबिक अगर मोदी सरकार डीए को बढ़ाने का फैसला करती हैं तो इससे करीब 50 लाख कर्मचारियों को फायदा हो सकता हैं। साथ ही साथ इसका लाभ पेंशन उठा रहे लोगों को भी प्राप्त हो सकता हैं। हालांकि अभी तक केंद्र सरकार की ओर से कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी गई हैं।

बता दें की मोदी सरकार ने पिछले तीन बार से डीए में बढ़ोतरी नहीं की हैं। जिससे कर्मचारियों को सैलरी में 6 फीसदी नुकसान उठाना पड़ रहा हैं। जिससे कर्मचारियों में निराशा हैं। कोरोना महामारी के कारण मोदी सरकार ने सरकारी कर्मचारियों का डीए होल्ड में डाल हैं।

वर्तमान समय में कर्मचारियों को सिर्फ 17% डीए का लाभ मिल रहा हैं। ऐसे में उम्मीद की जा रही हैं की मोदी सरकार सरकारी कर्मचारियों के डीए में बहुत जल्द वृद्धि की घोषणा कर सकती हैं। डीए में 4 फीसदी वृद्धि करने का फैसला लिया जा सकता हैं।

0 comments:

Post a Comment