जानिए क्यों मनाया जाता है फ्रेंडशिप डे

डेस्क: इस दुनिया में हर साल अगस्त के पहले रविवार को फ्रेंडशिप डे मनाया जाता हैं। लेकिन लोगों के मन में इस बात को जानने की इच्छा होती हैं की आखिर क्या कारण है की हम हर साल अगस्त के पहले रविवार फ्रेंडशिप डे मनाते हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे फ्रेंडशिप डे से जुड़े कुछ इतिहास के बारे में की आखिर ये फ्रेंडशिप डे क्यों मनाया जाता हैं। साथ ही साथ ये भी जानने की कोशिश करेंगे की इसकी शुरूआत कम से हुयी हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से की क्यों मनाया जाता हैं फ्रेंडशिप डे। 
फ्रेंडशिप डे का इतिहास, कुछ इतिहासकारों के अनुसार फ्रेंडशिप डे की शुरूआत साल 1935 में अमेरिका से हुई थी। ऐसा माना जाता हैं की साल 1935 के अगस्त महीने में रविवार के दिन अमेरिकी सरकार ने एक व्यक्ति को मार दिया था। जिसके बाद इस व्यक्ति के दोस्त से आत्महत्या कर लिया था। ये बात धीरे धीरे पुरे अमेरिका में फ़ैलाने लगती। जिसके बाद अमेरिकी सरकार ने इस बात की घोषणा की की हर साल उस व्यक्ति की याद में अगस्त महीने में पहले रविवार के दिन फ्रेंडशिप डे मनाया जायेगा तभी से फ्रेंडशिप डे मनाया जाने लगा। 

फ्रेंडशिप डे के बारे में बताते हुए कुछ इतिहासकारों का ऐ भी कहना हैं की साल 1930 में जोएस हाल नमक एक व्यापारी ने सभी लोगों को एक जुट करने के लिए फ्रेंडशिप डे मनाने का निर्णय लिया था। जिसमे दोस्त आपस में एक दूसरे को कार्ड देते थे और इस दिन को धूम धाम से सेलिब्रेट करते थे। इसके बाद ये परम्परा धीरे धीरे एशिया और यूरोप के देशों में मनाया जाने लगया हैं और देखते ही देखते ये परम्परा धीरे धीरे पूरी दुनिया के देशों में फ़ैल गया। 

फ्रेंडशिप डे को लेकर कुछ इतिहासकार का ये भी कहना है की साल 1958 में डॉक्टर रमन आट्रिमियो ने दोस्तों के साथ एक डिनर पार्टी करते हुए इस बात का घोषना किया था की हम हर साल अगस्त के पहले रविवार अपने दोस्तों के साथ मिलकर मित्र दिवस मनाएंगे। इसके बाद डिनर पार्टी में शामिल सभी लोगों ने उनके विचार को सही माना। यह घटना पराग्वे में हुई थी। इसके बाद पूरी दुनिया में फ्रेंडशिप डे मनाने की शुरूआत हुई।

0 comments:

Post a Comment