मोटापा शरीर के इन 4 अंगों को पहुंचाता है नुकसान

डेस्क: आज के वर्तमान समय में बहुत से लोग ऐसे हैं जो मोटापा की समस्या से ग्रसित है। यह समस्या इंसान के लिए बहुत खतरनाक होता हैं। इस समस्या के कारण इंसान के शरीर में कई तरह की परेशानियां जन्म ले लेती हैं। इसलिए इस समस्या को नजरअंदाज ना करें। आज जानने की कोशिश करेंगे शरीर के कुछ ऐसे अंग के बारे में जिन अंगों को मोटापा नुकसान पहुंचाता हैं। तो आइये जानते हैं विस्तार से की मोटापा शरीर के इन 4 अंगों को पहुंचाता है नुकसान।
1 .ब्रेन को, मोटापा ब्रेन को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाता हैं। मोटापा के कारण ब्रेन में स्ट्रेस हार्मोन्स का लेवल बढ़ने लगता हैं। जिससे ब्रेन की कार्य प्रणाली प्रभावित होती हैं। इससे ब्रेन में कई तरह की परेशानियां जन्म ले लेती हैं। इसलिए सभी व्यक्ति को इसका ख्याल रखना चाहिए और मोटापा से छुटकारा पाने के लिए प्रतिदिन शारीरिक व्यायाम करनी चाहिए।
2 .बच्चेदानी को, महिलाओं के लिए मोटापा काफी खतरनाक होता हैं। क्यों की मोटापा के कारण महिलाओं के बच्चेदानी को नुकसान पहुंचता हैं। इससे बच्चेदानी में कई तरह की समस्या जन्म ले लेती हैं और महिलाओं को माँ बनने में भी दिक्कत का सामना करना पड़ता हैं। इतना ही नहीं मोटापा के कारण महिलाओं के बच्चेदानी में संकुचन की समस्या उत्पन हो जाती हैं। इसलिए महिलाओं को इसका ख्याल रखना चाहिए और इससे छुटकारा पाने के लिए प्रतिदिन मॉर्निंग वॉक करनी चाहिए।
3 .ह्रदय को, मोटापा ह्रदय को भी नुकसान पहुंचाता हैं। मोटापा के कारण ह्रदय ठीक तरीकों से कार्य नहीं करता हैं। जिससे इंसान को सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ता हैं और इंसान खुद को थका थका और अस्वस्थ महसूस करता हैं। इसलिए सभी व्यक्ति को इसके बारे में जानकारी होनी चाहिए और इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए और रोजाना मॉर्निंग वॉक करनी चाहिए।
4 .लिवर को, मोटापा लिवर के कार्य प्रणाली को प्रभावित करता हैं। ज्यादा मोटापा होने से लिवर पर ज्यादा दबाव पड़ता हैं। इससे लिवर में सूजन आने के चांस बढ़ जाते हैं। जिससे लिवर को नुकसान पहुंचता हैं। इसलिए सभी व्यक्ति को अपना मोटापा कंट्रोल करना चाहिए ताकि लिवर की कार्य प्रणाली अच्छी रहे हैं। मोटापा से छुटकारा पाने के लिए आप शारीरिक व्यायाम करें तथा अपने खान पान पर विशेष ध्यान दें।

0 comments:

Post a Comment