शरीर के कई अंगों पर होता है थायराइड का असर

डेस्क: आज के वर्तमान समय में बहुत से लोग हैं जो थायराइड की समस्या से ग्रसित हैं। लेकिन बहुत ही कम लोगों को ये पता होगा की थायराइड का असर शरीर के कई अंगों को प्रभावित करता हैं। इससे इंसान के शरीर में कई तरह की परेशानियां जन्म ले लेती हैं। आज जानने की कोशिश करेंगे शरीर के कुछ ऐसे अंगों के बारे में जिन अंगों पर थायराइड का असर होता हैं। तो आइये इसके बारे जानते हैं विस्तार से की शरीर के कई अंगों पर होता है थायराइड का असर।
1 .गले पर, थायराइड का सबसे ज्यादा असर गले पर होता हैं। इससे गले में गांठ बन जाती हैं। जिसके कारण लोगों को खाना खाने में परेशानी होती हैं। साथ ही साथ उनके शरीर में कई तरह की समस्या उत्पन हो जाती हैं। इससे इंसान खुद को अस्वस्थ महसूस करता हैं। इसलिए अगर किसी व्यक्ति को थायराइड की समस्या होती हैं तो इस समस्या को भूलकर भी नजरअंदाज ना करें। क्यों की थायराइड की समस्या इंसान के लिए खतरनाक होता हैं।
2 .ब्रेन पर, थायराइड का असर इंसान के ब्रेन पर भी होता हैं। थायराइड के कारण ब्रेन का न्यूरो सिस्टम कमजोर होने लगता हैं। जिससे ब्रेन में तनाव और चिड़चिड़ापन की समस्या जन्म ले लेती हैं। इससे सोचने समझने की शक्ति भी प्रभावित होती हैं और इंसान खुद को अस्वस्थ और ऊर्जाहीन महसूस करता हैं। इसलिए अगर किसी व्यक्ति को थायराइड की समस्या होती हैं तो इस समस्या को नजरअंदाज ना करें और तुरंत किसी अच्छे डॉक्टर की सलाह लें।
3 .बच्चेदानी पर, थायराइड का असर महिलाओं के बच्चेदानी पर भी होता हैं। इससे महिलाओं के बच्चेदानी में संकुचन की समस्या जन्म ले लेती हैं। साथ ही साथ बच्चेदानी की परत कमजोर होने लगती हैं। जिससे महिलाओं को गर्भवती होने में परेशानी होती हैं और महिलाएं जल्दी माँ नहीं बन पाती हैं। महिलाओं को इस बात का सदैव ध्यान रखना चाहिए और समय समय पर अपने थायराइड की जांच कराते रहना चाहिए। साथ ही साथ डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। इससे छुटकारा पाने के लिए आयोडीन युक्त आहार का सेवन करना चाहिए।

0 comments:

Post a Comment