सिडनी के लावे इंस्टिट्यूट ने एशिया प्रशांत छेत्र के 26 शक्तिशाली देशों की लिस्ट तैयार की हैं। इस लिस्ट में अमेरिका पहले स्थान पर, जबकि चीन को दूसरा स्थान दिया गया हैं। इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर जापान, जबकि चौथे स्थान पर भारत को रखा गया हैं।
वहीं एशिया प्रशांत छेत्र को प्रभावित करने वाले शक्तिशाली देशों की लिस्ट में रूस पांचवे नंबर पर हैं। इस रिपोर्ट में कहा गया हैं। इन इलाकों में अमेरिका का प्रभाव पहले के मुकाबले थोड़ा कम हुआ हैं। लेकिन फिर भी अमेरिका पहले स्थान पर काबिज हैं।
खबर के मुताबिक पिछले कुछ सालों में भारत का प्रभाव एशिया प्रशांत छेत्र में तेजी के साथ बढ़ रहा हैं। साथ ही साथ चीन को भारत से सीधी टक्कर मिल रही हैं। हालांकि चीन का प्रभाव भी इन इलाकों में सबसे तेजी के साथ बढ़ रहा हैं।
0 comments:
Post a Comment