सर्द हवाओं से ठिठुरा यूपी, आगरा-मेरठ समेत 34 जिलों में बारिश का अलर्ट

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक यूपी में चल रही सर्द हवा से कई जिलों के तापमान में गिरावट आई हैं। जिसके कारण कई जिलों में ठंड बढ़ गई हैं और लोगों को ठिठुरन का सामना करना पड़ रहा हैं। 

वहीं मौसम विभाग ने आगरा-मेरठ समेत 34 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया हैं। साथ ही साथ प्रदेश के कुछ जिलों में तेज हवाएं चलने को लेकर भी येलो अलर्ट जारी किया गया हैं। आज और कल उत्तर प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती हैं।

आपको बता दें की उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश के बाद ठंडी हवाएं चल रही हैं, जिससे ठंड फिर से बढ़ गई है। आगरा में न्यूनतम तापमान 5.2°C रिकॉर्ड किया गया हैं। जबकि मुजफ्फरनगर में 5.6°C, झांसी में 6.1°C, बरेली में 6.8°C और अलीगढ़ में 7.2°C रिकॉर्ड किया गया हैं। 

इन जिलों में तेज हवा चलने का अनुमान। 

मौसम विभाग ने यूपी के लखीमपुर खीरी, हरदोई, फर्रूखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, नोएडा, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कन्नौज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं और आसपास के जिलों में तेज हवा चलने का अनुमान लगाया हैं।

0 comments:

Post a Comment