Women's health : महिलाओं में थायरॉइड के लक्षण

Women's health : आज के इस भाग दौड़ भरी जिंदगी में बहुत सी महिलाएं ऐसी हैं जो थायरॉइड की समस्या से ग्रसित हैं। इस समस्या के कारण महिलाओं को कई तरह की परेशानी होती हैं। वहीं इस समस्या के कारण महिलाओं को मां बनने में भी दिक्कत आने लगती हैं। 

डॉक्टरों की मानें तो थायरॉयड हमारे शरीर के गले में उपस्थित होता है जो थायरॉयड हार्मोन का उत्पादन करता है। इससे हमारे शरीर की कई गतिविधियां नियंत्रित होती हैं। इसलिए इस थायरॉयड हार्मोन का नियंत्रण रहना बहुत ज़रूरी हैं। 

जब किसी महिला में ये हार्मोन अनियंत्रित हो जाता हैं तो महिलाएं थायरॉयड की समस्या से ग्रसित हो जाती हैं। महिलाओं को इसे नजरअंदाज नहीं करनी चाहिए और थायरॉयड की समस्या होने पर डॉक्टर की सलाह से इसका इलाज करानी चाहिए। 

महिलाओं में थायरॉइड के लक्षण?

1 .थायराइड में मूड स्विंग्स होना एक आम लक्षण होता है। 

2 .बाल झड़ना भी थायराइड का एक लक्षण हो सकता है। 

3 .शरीर में हमेशा थकान और कमजोरी बना रहना भी थायराइड के लक्षण हो सकते हैं।

4 .अचानक से शरीर का वजन बढ़ना या घटना भी थायराइड का एक लक्षण हो सकता है।

5 .पीरियड्स में अनियमितता महिलाओं में थायराइड का एक आम लक्षण माना जाता है। इसलिए इसे नजरअंदाज ना करें और डॉक्टर की सलाह लें।

0 comments:

Post a Comment