Shami Plant: घर में शमी का पौधा क्यों लगाना चाहिए

Shami Plant: वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में शमी का पौधा लगाना बहुत लाभकारी माना जाता हैं। अगर आप घर के गेट पर शमी का पौधा लगाते हैं तो इससे घर में नकारात्मक शक्ति का वास नहीं होता हैं। साथ ही साथ इससे घर के वास्तु दोष भी दूर होते हैं।

ज्योतिष की मानें तो शमी का पौधा शनिदेव का करक होता हैं। इसके प्रभाव से घर की सारी बाधाएं दूर होती हैं और घर में रहने वाले व्यक्ति को मेहनत का फल प्राप्त होता हैं। साथ ही साथ घर में सुख, समृद्धि और शांति आती हैं तथा इंसान को लाभ होता हैं। 

बता दें की रोज शमी की पूजा करने से विवाह संबंधी दिक्कतें भी दूर होती हैं। साथ ही साथ शमी के पौधा में प्रतिदिन जल अर्पित करने से घर में बरकात आती हैं और इंसान के जीवन में पैसों की कमी नहीं होती हैं। इसलिए आप अपने घर में शमी का पौधा लगा सकते हैं। 

कहां लगाए शमी का पौधा :  शमी का पौधा घर से निकलते समय ऐसी दिशा में लगाएं कि आप जब भी घर से बाहर निकले तो यह आपके दाहिने हाथ की तरफ पड़े। वहीं अगर घर के गेट के पास जगह नहीं हैं तो आप अपने छत पर भी यह पौधा लगा सकते हैं।

0 comments:

Post a Comment