मुंबई से चलेगी दो और वंदे भारत एक्सप्रेस, जानें रूट

मुंबई : केंद्र सरकार के द्वारा देश के अलग-अलग हिस्सों में हाईस्पीड ट्रेन चलाने की योजना पर काम किया जा रहा हैं। इसी बीच ये खबर आ रही हैं की रेलवे मुंबई से दो और वंदे भारत ट्रेन का परिचालन करने वाली हैं। इसको लेकर तैयारी चल रही हैं। 

खबर के अनुसार अभी वर्तमान समय में मुंबई से गुजरात की राजधानी गांधीनगर तक वंदे भारत ट्रेन का परिचालन किया जाता हैं। पीएम मोदी के द्वारा हरी झंडी दिखाकर एक अक्टूबर 2022 से इस ट्रेन का परिचालन शुरू किया गया था। 

वहीं अब मुंबई सीएसएमटी से शिरडी तीर्थस्थल तक और मुंबई सीएसएमटी से सोलापुर तक वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की योजना पर काम किया जा रहा हैं। बहुत जल्द इस रूट पर वंदे भारत ट्रेन का परिचालन शुरू किया जा सकता हैं। 

बता दें की इस रूट पर वंदे भारत ट्रेन के परिचलन को लेकर क्षेत्रीय रेलवे द्वारा कार्यक्रम प्रस्तावित है। लेकिन अभी तक वास्तविक तिथि की घोषणा नहीं हुई है। लेकिन बहुत जल्द तिथि की घोषणा की जा सकती हैं। इस रूट पर वंदे भारत के परिचालन से यात्रियों को काफी फायदा होगा और समय की भी बचत होगी।

0 comments:

Post a Comment