खबर के अनुसार भारतीय हॉकी टीम 1998 और 2014 वर्ल्ड कप में भी नौंवे स्थान पर रही थी। जबकि टीम 1990 और 2002 में भारतीय टीम 10वें स्थान पर थी। वहीं 2006 वर्ल्ड कप में भारतीय हॉकी टीम क स्थान 11वां था और 1986 में 12वां था।
वहीं हॉकी वर्ल्ड कप 2023 में अर्जेंटीना ने वेल्स को 6-0 से हराकर भारत के साथ संयुक्त रूप से नौंवा स्थान हासिल किया। जबकि मलेशिया फ्रांस के साथ संयुक्त रूप से 13वें स्थान पर रहा। वहीं वेल्स और दक्षिण अफ्रीका संयुक्त 11वें स्थान पर रहे।
अगर बात जापान की टीम की करें तो जापान और चिली इस वर्ल्ड कप में सबसे अंतिम स्थान पर रही। जापान और चिली की टीम हॉकी वर्ल्ड कप 2023 में संयुक्त रूप से 15वां स्थान हासिल की हैं। जो की इस वर्ल्ड कप में सबसे खराब हैं।
हॉकी वर्ल्ड कप में आज का मैच।
आज यानि की 29 जनवरी को पहला मैच ऑस्ट्रेलिया और नीदरलैंड के बीच खेला जायेगा। जबकि दूसरा मैच जर्मनी और बेल्जियम के बीच खेला जायेगा।
0 comments:
Post a Comment