खबर के अनुसार केंद्र सरकार ने मुफ्त राशन देने की योजना को दिसंबर 2023 तक के लिए बढ़ा दिया हैं। इसको लेकर सरकार के द्वारा दिशा निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं। इससे बिहार के करीब 8 करोड़ 71 लाख गरीब लोगों फ्री राशन का लाभ मिलेगा।
आपको बता दें की खाद्य सचिव विनय कुमार ने सभी जिलाधिकारी को आदेश देते हुए कहा है कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) के तहत सभी लाभुकों को 31 दिसंबर 2023 तक फ्री अनाज दिया जायेगा। इसके लिए इनसे कोई शुल्क नहीं लिए जाएंगे।
दरअसल केंद्र की मोदी सरकार ने कोरोना महामारी के दौरान साल 2020 में फ्री राशन देने की योजना शुरू की थी। यह योजना दिसंबर 2022 में खत्म हो रही थी। लेकिन केंद्र सरकार ने अब इस योजना को दिसंबर 2023 तक के लिए बढ़ा दिया हैं।
0 comments:
Post a Comment