खानापूरी पर्चा क्या हैं : राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा मिली जानकारी के अनुसार खानापूरी पर्चा एक ऐसा पर्चा होता है जिसमे रैयतो के दखल कब्जा कागजात के आधार पर तैयार होता है। इस पर्चा में रैयतों का नाम, पता रकवा जमीन का चौहदी दर्ज होता है। खानापुरी पर्चा को कच्चा खतियान भी कह सकते हैं।
क्यों बांटा जायेगा खानापुरी पर्चा : खानापुरी पर्चा के आधार पर किसी भी गलत प्रविष्टि के खिलाफ शिविर में दावा या आपत्ति दायर किया जा सकता है। अगर किसी व्यक्ति को लगता है की जमीन सर्वे में उनके साथ कुछ गड़बड़ हुआ हैं तो इस पर्चा के आधार पर आपत्ति दायर कर सकेंगे।
इन जिलों में बांटा जाएगा खानापुरी पर्चा :
बिहार के पश्चिम चंपारण, शिवहर, बांका, शेखपुरा, सहरसा, कटिहार, मुंगेर, पूर्णिया, खगड़िया नालंदा, अरवल, जमुई, मधेपुरा, किशनगंज, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद, अररिया, सीतामढ़ी और सुपौल में जमीन सर्वे का काम चल रहा हैं। इन जिलों में खानापुरी पर्चा बांटा जायेगा।
0 comments:
Post a Comment