हेल्थ डेस्क: साइंस की बात करें तो जब कोई महिला गर्भवती होती हैं तो गर्भावस्था में महिलाओं के शरीर में कई तरह के परिवर्तन होते हैं। जिससे महिलाओं को कमजोरी महसूस होती हैं और धीरे धीरे महिलाओं का शरीर अस्वस्थ हो जाता हैं। आज इसी संदर्भ में जानने की कोशिश करेंगे उन कारणों के बारे में जिन कारणों की वजह से गर्भवती महिलाओं को कमजोरी महसूस होती हैं। तो आइये जानते हैं विस्तार से की गर्भावस्था में इन 5 कारणों की वजह से होती है कमजोरी महसूस।
1 .आयरन की कमी, गर्भावस्था के समय महिलाओं के शरीर में आयरन की कमी हो जाती हैं। जिसके कारण महिलाओं को कमजोरी महसूस होती हैं और महिलाएं खुद को ऊर्जाहीन महसूस करती हैं। साथ हीं साथ महिलाओं के शरीर में थकान की समस्या भी बनी रहती हैं। इसलिए जब किसी महिला को गर्भावस्था में कमजोरी महसूस होती हैं तो उसे आयरन युक्त आहार जैसे अनार, चुकंदर, पालक आदि का सेवन करना चाहिए और डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।
2 .कैल्शियम की कमी, गर्भावस्था के समय शरीर में कैल्शियन की कमी हो जाती हैं। जिससे कारण महिलाओं के शरीर की हड्डियां कमजोर हो जाती हैं और शरीर में कमजोरी महसूस होती हैं। साथ हीं साथ महिलाएं खुद को थका हुआ और अस्वस्थ महसूस करती हैं। इसलिए अगर किसी महिला को गर्भावस्था में कमजोरी महसूस होती हैं तो उसे कैल्शियन युक्त आहार जैसे दूध, बादाम अखरोट, आदि का सेवन करना चाहिए।
3 .शरीर में सूजन, गर्भावस्था में महिलाओं के शरीर में कई तरह के हार्मोनिक परिवर्तन होते हैं। इस हार्मोनिक परिवर्तन से महिलाओं के शरीर में सूजन की समस्या जन्म ले लेती हैं। इस सूजन के कारण महिलाओं को कमजोरी महसूस होती हैं और शरीर में थकान की समस्या बनी रहती हैं। इसलिए अगर किसी महिला को कमजोरी महसूस होती हैं तो उसे डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। ये माँ के साथ साथ उसके बच्चे के लिए भी अच्छा रहता हैं।
4 .एनर्जी की कमी, गर्भावस्था के समय महिलाओं के शरीर में जब भूर्ण का विकास होने लगता हैं तब शरीर में एनर्जी की कमी हो जाती हैं। जिससे महिलाएं खुद को अस्वस्थ महसूस करती हैं और उसके शरीर में कमजोरी बनी रहती हैं। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए गर्भवती महिलाओं को प्रोटीन युक्त आहार जैसे दाल, साबुत अनाज, अंडा आदि का सेवन करना चाहिए। इससे शरीर में तुरंत एनर्जी आती हैं और महिलाओं खुद को सेहतमंद महसूस करती हैं।
5 .गैस की समस्या, गर्भावस्था के समय महिलाओं के पेट में गैस की समस्या बनी रहती हैं। ये समस्या शरीर में पानी की कमी के कारण उत्पन होती हैं। इससे महिलाएं कमजोरी महसूस करती हैं और भोजन पचने में भी परेशानी होती हैं। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए गर्भवती महिला को थोड़ी थोड़ी देर पर पानी का सेवन करना चाहिए और डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।
0 comments:
Post a Comment