खून की कमी होने से होती है ये 5 बीमारियां

जब किसी व्यक्ति के शरीर में खून की कमी होती हैं तो इसे नज़रअंदाज़ नहीं करनी चाहिए। क्यों की शरीर में खून की कमी होने पर कई तरह की बीमारियां जन्म ले लेती हैं। इस बीमारियों के कारण इंसान का शरीर अस्वस्थ रहता हैं और इंसान खुद को ऊर्जाहीन महसूस करता हैं। आज जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे हीं बीमारियों के बारे में जो बीमारियां खून की कमी के कारण उत्पन होता हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से की खून की कमी होने से होती है ये 5 बीमारियां।
1 .एनीमिया, खून की कमी होने से शरीर में एनीमिया की बीमारी हो जाती हैं। इस बीमारी में इंसान का शरीर कमजोर हो जाता हैं तथा उसकी शारीरिक और मानसिक स्थिति अच्छी नहीं रहती हैं और इंसान खुद को अस्वस्थ महसूस करता हैं। इस बीमारी को भूलकर भी नज़रअंदाज़ ना करें और शरीर में खून की कमी होने पर डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
2 .रक्तचाप, शरीर में खून की कमी होने पर रक्तचाप की बीमारी होने के चांस बढ़ जाते हैं। क्यों की जब शरीर में खून की कमी हो जाती हैं तो शरीर का ब्लड सर्कुलेशन अनियंत्रित हो जाता हैं। जो धीरे धीरे रक्तचाप की बीमारी का रूप ले लेता हैं। यह बीमारी इंसान के लिए खतरनाक माना जाता हैं। इसे भूलकर भी नज़रअंदाज़ ना करें और रक्तचाप होने पर डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
3 .हार्मोनिक असंतुलन, महिलाओं के शरीर में जब खून की कमी हो जाती हैं तो खून की इस कमी से महिलाओं के शरीर में हार्मोनिक असंतुलन की स्थिति पैदा हो जाती हैं। इससे महिलाओं का पीरियड्स सही समय पर नहीं होता हैं और पीरियड्स के दौरान कई तरह की परेशानियां जन्म ले लेती हैं। इसलिए महिलाओं को इस बात का सदैव ख्याल रखना चाहिए और खून की कमी को दूर करने के लिए आयरन युक्त आहार लेनी चाहिए।
4 .मानसिक तनाव, खून की कमी होने से दिमाग में ऑक्सीजन का फ्लो ठीक तरीकों से नहीं होता हैं। जिससे इंसान के दिमाग में कई तरह के मानसिक परेशानियां जन्म ले लेती हैं। साथ हीं साथ इससे सोचने समझने की शक्ति भी प्रभावित होती हैं और इंसान की याददाश्त कमजोर हो जाती हैं। इसलिए इस बीमारियों से सावधान रहना चाहिए और शरीर में खून की कमी होने पर आयरन युक्त आहार का सेवन करना चाहिए।
5 .शरीर में सूजन, महिलाओं के शरीर में होने वाले सूजन की बीमारी आयरन की कमी के कारण होता हैं। इससे पैर और चेहरा पर सूजन की समस्या जन्म ले लेती हैं और महिलाओं का शरीर अस्वस्थ रहने लगता हैं। महिलाओं को इस बात का सदैव ख्याल रखना चाहिए। और खून की इस कमी को दूर करने के लिए आयरन युक्त आहार जैसे अनार, चुकंदर, पालक और अखरोट का सेवन करना चाहिए।

0 comments:

Post a Comment