गर्भावस्था में कैसे करें शिशु की देखभाल, जानें ये 5 टिप्स

हेल्थ डेस्क: साइंस की बात करें तो गर्भावस्था के समय महिलाएं चाहती हैं की गर्भ में पल रहा उसका शिशु स्वस्थ और सेहतमंद रह सके। लेकिन सही जानकारी नहीं होने के कारण महिलाएं अपने शिशु की देखभाल सही तरीकों से नहीं कर पाती हैं। जिसके कारण शिशु के विकास में बाधा उत्पन होती हैं। आज जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे टिप्स के बारे में जिस टिप्स को अपना कर महिलाएं गर्भावस्था में अपने शिशु की देखभाल कर सकती हैं। तो आइये जानते हैं विस्तार से की गर्भावस्था में कैसे करें शिशु की देखभाल, जानें ये 5 टिप्स। 
1 .नियमित रूप से चेकअप कराएं, गर्भावस्था में शिशु की अच्छी देख भाल के लिए महिलाओं को नियमित रूप से चेकअप करानी चाहिए और डॉक्टर की सलाह भी लेते रहनी चाहिए। इससे गर्भ में शिशु का विकास सही तरीकों से होता हैं और शिशु के शरीर में किसी भी प्रकार के बीमारी होने के चांस भी कम जाते हैं और शिशु खुद को सेहतमंद महसूस करता हैं। महिलाओं को इस बात का ख्याल रखना चाहिए और सही समय पर चेकअप कराते रहना चाहिए। 

2 .पौष्टिक आहार का सेवन करें, गर्भावस्था में महिलाओं को पौष्टिक आहार का सेवन करना चाहिए। इससे महिलाओं का शरीर स्वस्थ रहता हैं और गर्भ में विकसित हो रहे शिशु को ज़रूरी पोषक तत्व प्राप्त होते हैं। जिससे शिशु का विकास ठीक तरीकों से होता हैं और शिशु के विकास में कोई बाधा नहीं आती हैं। गर्भवस्था में शिशु के देखभाल के लिए महिलाएं आयरन, कैल्शियन, फोलिक एसिड युक्त आहार का सेवन करें। 

3 .मॉर्निंग वॉक करें, गर्भावस्था में शिशु के देखभाल के लिए महिलाओं को मॉर्निंग वॉक करना चाहिए। क्यों की मॉर्निंग वॉक करने से शरीर का ब्लड सर्कुलेशन नियंत्रित रहता हैं तथा शरीर में ऑक्सीजन का फ्लो ठीक तरीकों से होता हैं। जिसके कारण शिशु के विकास में कोई बाधा नहीं आती हैं और शिशु का शरीर सेहतमंद रहता हैं। महिलाओं को इस बात का सदैव ध्यान देना चाहिए और उसे रोजाना मॉर्निंग वॉक करना चाहिए। 

4 .भरपूर पानी का सेवन करें, गर्भावस्था में महिलाओं को भरपूर पानी का सेवन करना चाहिए। इससे शरीर में पानी की कमी नहीं होती हैं तथा शरीर का मेटाबॉजिल्म बेहतर रहता हैं। जिससे शिशु के विकास में कोई बाधा नहीं आती हैं और शिशु का विकास ठीक तरीकों से होता हैं। इतना हीं नहीं पानी पीने से महिलाओं के पेट में कब्ज और गैस की समस्या भी उत्पन नहीं होती हैं। जिसके कारण महिलाएं खुद को स्वस्थ और फ़िट महसूस करती हैं। 

5 .ताजे फल खाएं, गर्भावस्था में शिशु के देखभाल में लिए महिलाएं ताजे फल का सेवन करें। ताजे फल के सेवन से शरीर की इम्युनिटी बूस्ट होती हैं और शरीर में बीमारी होने के चांस कम जाते हैं। जिसके कारण गर्भ में शिशु का विकास सही तरीकों से होता हैं। इतना हीं नहीं ताजे फल के सेवन से शिशु शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहता हैं तथा उसके शरीर में एनर्जी बनी रहती हैं। गर्भवती महिलाओं को प्रतिदिन सेब, अनार, संतरा, अंगूर आदि का सेवन करना चाहिए।  

0 comments:

Post a Comment