लखनऊ : उत्तर प्रदेश में 11 आईपीएस अफसरों का तबादला

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक यूपी सरकार ने उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में 11 आईपीएस अफसरों का तबादला किया गया हैं। इसको लेकर अधिसूचना भी जारी कर दिया गया हैं। 

खबर के अनुसार योगी सरकार ने एकबार फिर से छह जिले के एसपी का तबादला किया हैं। वहीं कई जिलों में नए आईपीएस अफसरों की तैनाती की गई हैं। इसको लेकर यूपी सरकार के द्वारा दिशा निर्देश जारी कर दिया गया हैं। बुलंदशहर, रायबरेली, अंबेडकरनगर, देवरिया, हमीरपुर और मैनपुरी में नए एसपी तैनात किये गए हैं।

उत्तर प्रदेश में 11 आईपीएस अफसरों का तबादला?

अनिल कुमार सिंह डीआईजी पीएसी बने हैं।

आलोक प्रियदर्शी रायबरेली के एसपी बनाए गए हैं। 

शिवम पटेल को हमीरपुर के एसपी बनाये गए हैं। 

संकल्प शर्मा को देवरिया का एसपी बनाया गया हैं। 

कमलेश दीक्षित पुलिस अधीक्षक मैनपुरी बनाए गए हैं।

श्लोक कुमार को बुलंदशहर का एसपी बनाया गया हैं। 

अजीत कुमार सिन्हा अंबेडकर नगर के एसपी बनाए गए हैं। 

संतोष कुमार सिंह को अप्पर पुलिस आयुक्त वाराणसी बनाया गया हैं। 

अशोक कुमार राय पुलिस अधीक्षक संबद्ध मुख्यालय पुलिस महानिदेशक लखनऊ बनाये गए हैं। 

तेज स्वरूप सिंह एसपी कानपुर आउटर और श्रीपति मिश्रा पुलिस उप महानिरीक्षक पीएसी बनाया गया हैं।

0 comments:

Post a Comment