मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो बिहार में मानसून की पहली बारिश के लिए लोगों को 4 से 5 दिन अधिक इंतजार करना पड़ेगा। ऐसा माना जा रहा था की बिहार में मानसून 7 जून को प्रवेश करेगा। लेकिन इस बार मानसून आने में पांच दिन का अधिक समय लग सकता हैं।
वहीं मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए राज्य के सभी 38 जिलों में आंधी-पानी की आशंका जताई हैं। वहीं विभाग के द्वारा येलो अलर्ट भी जारी किया गया हैं। राज्य के कई जिलों में गरज के साथ हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती हैं।
बता दें की खबर मौसम के दौरान लोगों से घर में रहने की भी अपील की गई हैं। क्यों की कुछ दिन पहले बिहार में आंधी और वज्रपात से कई लोगों की मौत हो गई हैं। इसलिए अगर मौसम ख़राब हो तो सावधान रहें और घर से बाहर निकलने से बचें।
0 comments:
Post a Comment