पटना : बिहार के 84 नगर निकायों में बनेगी मतदाता सूची

न्यूज डेस्क:  बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक नगर निगम के चुनाव से पहले राज्य के 84 नगर निकायों में मतदाता सूची बनाई जाएगी। इसको लेकर आयोग ने सभी जिलों के अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। 

बता दें की बिहार में फिलहाल 79 नगर निकायों में वार्ड गठन का काम किया जा रहा हैं। 30 मई तक यह काम पूरा हो जाएगा। इसके बाद नगर निकायों में मतदाता सूची बनाने का काम शुरू होगा। फिर इस मतदाता सूची का अंतिम प्रसारण किया जायेगा।

खबर के अनुसार राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव मुकेश सिन्हा ने इस संबंध में संबंधित जिलाधिकारी सह निर्वाचन पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। 2 जून से 11 जून तक प्रकाशित मतदाता सूची का वार्डवार विखंडीकरण किया जायेगा।

विधानसभा की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन पांच जनवरी 2022 को किया गया है। इसमें कई नामों को हटाया जायेगा और वहीं इसमें नए नामों को जोड़ा जायेगा। इसके बाद 25 जुलाई को मतदाता सूचि का अंतिम प्रसारण कर दिया जायेगा।

0 comments:

Post a Comment