IPL 2022 : बटलर ने एक सीजन में पूरे किए 800 रन, देखें रिकॉर्ड

न्यूज डेस्क: आईपीएल 2022 में राजस्थान के ओपनर बल्लेबाज जोस बटलर का बल्ला रनों की बारिश कर रहा हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक जोस बटलर ने इस सीजन 800 रन को पार कर गए हैं। फाइनल में अगर बटलर का बल्ला चलता हैं तो वो कई रिकॉर्ड को तोड़ देंगें। 

बता दें की आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम हैं। साल 2016 में विराट कोहली ने 973 रन बनाये थें। वहीं दूसरे नंबर पर डेविड वार्नर का नाम हैं जिन्होंने 2016 में ही 848 रन बनाये थें। वहीं बटलर ने इस सीजन अबतक 824 बनाये हैं।  

आईपीएल 2022 में बटलर का रिकॉर्ड। 

1 .आईपीएल 2022 में जोस बटलर ने सबसे ज्यादा 824 रन बनाये हैं और उनके पास अपनों ऑरेंज कैप हैं।

2 .इस सीजन बटलर ने अबतक सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड बनाया हैं। उन्होंने अबतक कुल 45 छक्के लगाए हैं।

3 .बटलर ने इस सीजन में चार शतक लगाकर विराट कोहली के रिकॉर्ड की बराबरी की हैं। विराट ने साल 2016 में चार शतक लगाया था।

4 .आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में जोस बटलर तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। इससे आगे वार्नर और कोहली हैं।

0 comments:

Post a Comment